वीरांगना ऊदा देवी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Kalan, Uttar Pradesh:1857 के क्रांति की अमर सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर गोंडा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने वीरांगना की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि ऊदा देवी जी ने बेगम हजरत महल की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने 36 ब्रिटिश सिपाहियों को गोलियों से ढेर कर अपने पति और साथी मक्का पासी की शहादत का बदला लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेशनल हाईवे 52 पर हादसा: एक की मौत, तीन घायल
Sikar, Rajasthan:नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल एंकर इन्ट्रो- सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर अलखपुरा गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। गम्भीर रूप से घायल एक को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हरियाणा के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइट जीवराज सिंह, जांच अधिकारी थाना लक्ष्मणगढ़छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
