Back
सोनभद्र के धनरौल बांध में दो ग्रामीण डूबे, मौत
ADArvind Dubey
Mar 05, 2026 13:20:16
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की धनरौल बांध में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों रोजमर्रा की तरह बांध में मछली पकड़ने गए थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र स्थित धनरौल बांध का है। दरअसल पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मडईडीह गांव निवासी रामराज बिंद और दशमी बिंद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के सामने स्थित धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने बांध में जाल डालकर मछली पकड़ना शुरू किया था, तभी अचानक वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए। गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पन्नूगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत व खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पहले रामराज बिंद का शव पानी से बाहर निकाला गया, जबकि करीब दो घंटे की तलाश के बाद दशमी बिंद का शव भी बांध से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों के बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मडईडीह गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:45:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:45:200
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:45:100
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 05, 2026 14:34:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 14:33:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:510
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 05, 2026 14:31:370
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 05, 2026 14:31:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 14:30:480
Report