Back
आज भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस शुरू, सोनभद्र को मिली नई रेल रफ्तार
ADArvind Dubey
Feb 25, 2026 07:49:45
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: सोनभद्र के लिए आज रेलवे के मानचित्र पर एक बड़ी सौगात दर्ज हुई।भारतीय रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का शुभारंभ कर दिया।संजीव गोंड ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।छोटेलाल सिंह खरवार की मौजूदगी में चोपन स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल–धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस अब नियमित रूप से संचालित होगी।सोनभद्र के चोपन और भोपाल के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन भी चलाई जाएगी।नई ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं,जिनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी,2 एसी द्वितीय श्रेणी,6 एसी तृतीय श्रेणी,7 शयनयान और 4 साधारण श्रणी के कोच शामिल हैं।रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के पूरा होते ही अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन का भी रास्ता साफ होगा।फिलहाल यह ट्रेन मध्यप्रदेश और झारखंड को जोड़ते हुए सोनाभद्र को नई रफ्तार देने जा रही है。
VO: भोपाल वाया चोपन वाया धनबाद होते ہوئے भोपाल तक चलने वाली इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेस का संचालन आज विधिवत शुरू किया गया।चोपन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इसे सोनभद्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।सांसद ने कहा कि जनपद में रेल और सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकी है।उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार भी जताया।
Byte- छोटेलाल सिंह खरवार (सांसद राबर्ट्सगंज)
VO: विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि जनता की समस्याओं और यात्रा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार पहल की जा रही है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोहरीकरण कार्य पूर्ण होते ही अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ कराया जाएगा,जिससे सोनभद्र सीधे बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बेहतर रूप से जुड़ सकेगा।
Byte- संजीव गोंड (समाज कल्याण राज्य मंत्री)
VO: धनबाद मंडल चोपन के डीटीएम रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन भोपाल से चोपन और तीन दिन चोपन से धनबাদ के लिए चलाई जाएगी।उन्होंने बताया कि नई एलएचबी कोच से सुसज्जित यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित,आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव देगी।इस सेवा के शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी。
Byte- रंजीत कुमार (डीटीएम धनबाद मंडल चोपन)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 25, 2026 11:24:490
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 25, 2026 11:24:330
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 25, 2026 11:24:04Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, भाजपा सरकार में किसान समृद्ध और सुखी है फसलों का बोनस भी दिया जा रहा है उमंग सिंघार अपने हिसाब से सोचते हैं भाजपा सरकार किसानों के हित में काम करती है मक्का को लेकर भी योजना बनाई जा रही है इसको लेकर भी सरकार चिंता कर रही है।
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 25, 2026 11:23:530
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 25, 2026 11:23:390
Report
पंडितपुरवा में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण लीला का भावपूर्ण वर्णन,भक्तिमय हुआ वातावरण
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 25, 2026 11:22:330
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 11:22:13Noida, Uttar Pradesh:टोक्यो, जापान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 25, 2026 11:21:570
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 25, 2026 11:21:040
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 25, 2026 11:20:480
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 25, 2026 11:20:320
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 11:20:040
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 25, 2026 11:19:490
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 25, 2026 11:19:230
Report