Back
सोनभद्र दुद्धी में गैंगस्टर एक्ट के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी
ADArvind Dubey
Nov 08, 2025 12:44:20
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र जनपद के दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में दस हज़ार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस की सक्रियता एक बार फिर दिखी है। थाना दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दस हज़ार के इनामी अपराधी सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दुद्धी थाने में इस वर्ष 29 सितंबर को दर्ज केस संख्या 255/2025 में सत्येन्द्र और उसके साथी विषू के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने दस-दस हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी की निगरानी में गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के पलामू जिले के महमूदगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का रहने वाला है। आरोपी की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सत्येन्द्र के खिलाफ पहले भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दुद्धी थाने का केस नंबर 150/2025, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वहीं उसके साथी विषू की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जनपद से अपराधियों की धरपकड़ और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 08, 2025 14:16:240
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 08, 2025 14:16:110
Report
PKPravesh Kumar
FollowNov 08, 2025 14:15:540
Report
STSumit Tharan
FollowNov 08, 2025 14:15:390
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 08, 2025 14:15:140
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 08, 2025 14:15:020
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 08, 2025 14:14:530
Report
0
Report
MKMANISH KUMAR
FollowNov 08, 2025 14:14:410
Report
RZRajnish zee
FollowNov 08, 2025 14:14:220
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 08, 2025 14:14:090
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 08, 2025 14:13:400
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 08, 2025 14:13:210
Report
MKMANISH KUMAR
FollowNov 08, 2025 14:12:57Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद की पिंक रैली: नीतू चंद्रा ने मतदान के लिए भीड़ जुटाने की अपील की
0
Report
ASAmit Singh
FollowNov 08, 2025 14:12:410
Report