Back
सोनभद्र: साइबर ठगी से पीड़ित की रकम लौटाने में चोपन पुलिस का सफल प्रयास
ADArvind Dubey
Nov 08, 2025 13:10:20
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र से राहत देने वाली खबर साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने उनकी पूरी रकम लगभग वापस दिला दी है। थाना चोपन की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक लाख अठ्ठारीhs हजार रुपये की ठगी गई राशि पीड़ित के खाते में लौटाई है। यह कार्रवाई सोनभद्र पुलिस के साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। सोनभद्र की चोपन पुलिस ने एक बार फिर भरोसे को जीतने वाला काम किया है। साइबर टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति की मेहनत की कमाई वापस करायी है। दरअसल, चोपन कस्बे के अग्रवाल मार्केट निवासी धीरज जायसवाल के साथ अज्ञात लोगों ने बड़ी साइबर ठगी की थी आरोपियों ने खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक लिंक भेजा, और जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से एक लाख नवासी हजार पांच सौ रुपये उड़ गए। शिकायत मिलते ही थाना चोपन की साइबर टीम हरकत में आई। टीम ने पीड़ित से ट्रांजैक्शन की जानकारी लेकर तुरंत साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की और धोखाधड़ी की रकम को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद बैंक खातों गुजरात के मेहसाणा, बिहार के मोतिहारी, दिल्ली, महाराष्ट्र, विशाखापत्तनम और मध्यप्रदेश के इंदौर में होल्ड करा दिया। पुलिस की तकनीकी दक्षता और सतर्कता का नतीजा यह रहा कि ₹1,88,127/- (एक लाख अठ्ठासी हजार एक सौ सत्ताइस रुपये) सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में पूरी की गई। धनराशि वापस कराने वाली टीम में थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह और कॉन्स्टेबल सुनील रावत की भूमिका अहम रही। सोनभद्र पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ साइबर अपराधियों के लिए चेतावनी है बल्कि आम जनता के लिए एक बड़ी सीख भी कि थोड़ी सी सतर्कता से ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। साइबर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचें, और यदि ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। वहीं मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हाल में सायबर Crाइम की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसा ही प्रकरण चोपन थाने पर दर्ज कराया गया था जिसमें पीड़ित धीरज जायसवाल ने बताया कि आरटीओ डिपार्टमेंट का फोर्ड किया गया है जिसमें उनके फोन पर लिंक भेज कर एक लाख 89 हजार रुपए उनके खाते से गायब कर दिया गया। इस सूचना के मिलते ही इनके द्वारा थाना चोपन साइबर सेल से संपर्क किया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पैसे को होल्ड कराया। इस दौरान चार किस्तों पूरे पैसे पीड़ित को वापस दिलाए गए। यह कार्रवाई इस लिए संभव हुई क्यों कि अगर 24 घंटे के भीतर आप शिकायत दर्ज कराते हैं तो पूरी संभावना है कि आपका पैसा वापस करा दिया जाएगा। जानकारी में एसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके साथ भी इस तरह का फ्रॉड होता है तो आप त्वरित 1930 पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएं एवं साइबर सेल जो आपके निकटतम थाने पर मौजूद है वहां भी शिकायत दर्ज कराएं। 20 सितंबर को आस - पास पीड़ित के साथ फ्रॉड हुआ था सूचना के बाद बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित का पैसा कोर्ट के माध्यम से वापस कराया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:51:38Noida, Uttar Pradesh:KACHCHH (GUJARAT): REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE/ LONG QUEUES AT LPG AGENCY/ VISUALS/ REAX
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 12, 2026 09:51:290
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 12, 2026 09:51:110
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:50:50Noida, Uttar Pradesh:TURA, WEST GARO HILLS (MEGHALAYA): MEGHALAYA CM CONRAD K SANGMA VISITS TURA & REVIEWS THE SITUATION AFTER UNREST/ VISUALS
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 09:49:590
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:49:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 12, 2026 09:49:050
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 12, 2026 09:48:560
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 12, 2026 09:47:370
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 12, 2026 09:47:050
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 12, 2026 09:46:460
Report
KSKapil sharma
FollowMar 12, 2026 09:46:300
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 12, 2026 09:45:420
Report