Back
ईरान-इस्राइल जंग से खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा की चिंता बढ़ी
ADArvind Dubey
Mar 01, 2026 13:46:35
Obra, Uttar Pradesh
ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। सोनभद्र जनपद के 300 से ज्यादा लोग दुबई, सऊदी अरब और अबू धाबी में कामकाज के सिलसिले में रह रहे हैं और अब युद्ध की खबरों के बीच उनके परिवारों की बेचैनी साफ नजर आ रही है। फोन और वीडियो कॉल के जरिए अपनों का हालचाल लिया जा रहा है, सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है और सबसे बड़ी उम्मीद है सुरक्षित और कुशल वापसी की। जंग की आहट हजारों किलोमीटर दूर सोनभद्र तक महसूस की जा रही है। हमले की खबर के बाद से खाड़ी देशों में रह रहे लोगों के परिवार लगातार संपर्क साध रहे हैं। म्योरपुर के खैराही गांव निवासी रवींद्र दुबे दुबई में सिविल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके निवास से करीब 40 किलोमीटर दूर मिसाइल हमले हुए, आसमान में धड़ाम-धड़ाम की तेज आवाज सुनाई दी और बाहर निकलने पर धुएं के गुबार दिखाई दिए। एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को हवा में ही मार गिराया। रविंद्र दुबे के मुताबिक उनके इलाके में फिलहाल कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है। सऊदी अरब के दम्माम में कार्यरत कुदरी गांव निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि पूरा इलाका हाई अलर्ट पर है। हालांकि वे सुरक्षित हैं, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में हो रहे हमलों की खबर से डर का माहौल बना हुआ है। अबू धाबी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत संतोष निषाद ने भी परिवार को फोन पर भरोसा दिलाया कि जिस क्षेत्र में हमला हुआ है, वह उनके स्थान से काफी दूर है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।इसके बावजूद परिवारों की चिंता कम नहीं हो रही है। इसी बीच सोनभद्र जनपद के चोपन विकास खंड क्षेत्र के महलपुर गांव निवासी धनुकधारी भी दुबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर बेल्डिंग का कार्य करते हैं। उनके घर पहुंची ज़ी मीडिया की टीम से परिजनों ने बताया कि जहां वे कार्यरत हैं वहां अभी स्थिति अत्यधिक चिंताजनक नहीं है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। परिजनों ने कहा कि कुछ दूरी पर युद्ध के असर जरूर दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। परिवारवालों का कहना है कि उन्हें मोदी सरकार पर भरोसा है कि किसी भी गंभीर स्थिति से पहले भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल फोन पर हालचाल लिया जा रहा है और हर बातचीत के साथ एक ही दुआ जुड़ी है— युद्ध की इस स्थिति में सभी की कुशल और सुरक्षित वापसी हो。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 15:16:200
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 01, 2026 15:16:120
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 01, 2026 15:15:580
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 01, 2026 15:15:430
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 01, 2026 15:15:360
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 01, 2026 15:15:280
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 01, 2026 15:15:150
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 01, 2026 15:15:090
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 01, 2026 15:02:300
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 01, 2026 15:02:190
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 01, 2026 15:01:400
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 01, 2026 15:01:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 01, 2026 15:00:390
Report
0
Report
