Back
सोनभद्र में 41 अपराधी छह माह के लिए जिला बदर, कानून का राज साफ दिखा
ADArvind Dubey
Oct 27, 2025 11:38:02
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR : सोनभद्र जनपद में कानून के शिकंजे से अपराधी अब बच नहीं पाएंगे। जनपद पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए एक साथ 41 अपराधियों को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। ये कार्रवाई पुलिस की ओर से अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की बड़ी मुहिम मानी जा रही है।
चोरी, हत्या के प्रयास, महिला अपराध, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में संलिप्त अपराधियों को अब जिले की सीमा में घुसने की भी अनुमति नहीं है।
VO: सोनभद्र पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध और दंडनीय कार्यों में शामिल 41 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है कि जनपद में कानून का राज सर्वोपरि है, अपराधी कहीं भी हों, बख्शे नहीं जाएंगे।
इन सभी अपराधियों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, महिला उत्पीड़न, गोवध, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। सभी पर कार्रवाई से पहले संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी ने जांच पूरी कर अदालत से अनुमति ली, जिसके बाद 6 माह के लिए जिला बदर आदेश जारी कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की वजह से जनपद में कानून-व्यवस्था पर बार-बार संकट खड़ा हो रहा था ऐसे में ये कार्रवाई न केवल अपराध पर रोक लगाने की पहल है, बल्कि अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी भी। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कोई जिला बदर अपराधी जनपद की सीमा में दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई जिला बदर व्यक्ति जिले में पाया गया, तो उसके खिलाफ धारा-10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कुल मिलाकर सोनभद्र पुलिस ने साफ कर दिया है कि जनपद में अपराध नहीं, कानून चलेगा और जो कानून की सीमा लांघेगा, वो जिले की सीमा से बाहर होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 14:25:03Noida, Uttar Pradesh:मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जुहू बीच पर छठ पूजा समारोह में भाग लिया।
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 14:24:20Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अपने आवास पर छठ पूजा अनुष्ठान में भाग लिया।
0
Report
SJSubhash Jha
FollowOct 27, 2025 14:24:050
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 14:22:08Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर छठ पूजा समारोह में भाग लिया। भाजपा सांसद मयंक नायक भी मौजूद रहे。
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 14:21:19Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी कार्यालय में परिवार के साथ छठ पूजा के अनुष्ठान किए।
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 27, 2025 14:20:580
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowOct 27, 2025 14:20:240
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 14:19:36Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार के एक घाट पर छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया।
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 14:19:24Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन छठ पूजा के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' आयोजन में शामिल हुए।
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowOct 27, 2025 14:19:100
Report
AGAbhishek Gour
FollowOct 27, 2025 14:18:550
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 27, 2025 14:18:390
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 27, 2025 14:18:220
Report
ADArjun Devda
FollowOct 27, 2025 14:18:050
Report
