वाराणसी में मास्टर की पिटाई से लहूलुहान छात्र के परिजनों का हंगामा
Madainia, Uttar Pradesh:वाराणसी में नाराज शिक्षक ने बेरहमी से छात्र की पिटाई कर दी, उसका सिर दीवार में मार दिया और गर्दन, पीठ समेत अन्य जगहों पर घूसे मारे। शिक्षक की पिटाई से छात्र लहूलुहान हो गया तो उसे स्कूल से घर भेज दिया। मामला आराजी लाइन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय हरसोस का है। मंगलवार को छात्र की पिटाई से आक्रोशित परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर परिसर में हंगामा किया। ग्रामीणों में पुरुषों के साथ सौ से अधिक संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। सभी ने शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
