Back
Sitapur261205blurImage

UP News: रेउसा में महिलाओं का सम्मेलन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Ramendr Kumar
May 30, 2025 12:29:40
Bamhnawa, Uttar Pradesh

रेउसा ब्लॉक परिसर में रानी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती स्मृति में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ज्ञान तिवारी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ADO एएसबी विजय श्रीवास्तव ने आजीविका मिशन और विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जेई कीर्ति वर्मा और ग्राम पंचायत अधिकारी जगदेव प्रसाद भी मौजूद रहे। सम्मेलन में रेउसा क्षेत्र की कई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|