261205
Sitapur - पंचायत भवन के परिसर में ग्रामीणों ने बंद किए घुमंतू गोवंश
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा क्षेत्र के रामीपुर गोड़वा गांव में पंचायत भवन के परिसर में ग्रामीणों ने बंद किए घुमंतू गोवंश। ग्राम पंचायत में होने वाली विशेष बैठक हुई निरस्त . घुमंतू गौवंशों की समस्या से परेशान किसानों के द्वारा आए दिन उन्हें इकट्ठा कर सरकारी भवनों में बंद किया जाता रहा है। उसी तरह से ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत रामीपुर गोड़वा गांव में शनिवार को सुबह 10 बजे से ग्रामीणों ने घुमंतू गौवंशों को इकट्ठा किया और उन्हें गांव के पंचायत भवन में उस समय बंद कर दिया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जूनागढ़ की खाई में गिरा युवक 15 घंटे बाद सुरक्षित बचाव; पुलिस जांच शुरू
Bikaner, Rajasthan:जूनागढ़ की खाई में गिरा युवक करीब 15 घंटे बाद युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया बताया जा रहा है पंजाब का रहने वाला है युवक सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची रेस्क्यू के बाद पुलिस की मौजूदगी में युवक को इलाज के लिए ले जाया गया युवक को पीबीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती घटना को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच0
0
Report
सचिन पायलट का टोंक दौरा: युवाओं को आगे लाने की बात, सरकार पर निशाना
Tonk, Rajasthan:टोंक सचिन पायलट बोले युवाओ को आगे लाना मेरा काम । एंकर -कोंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ओर टोंक से विधायक सचिन पायलट रविवार को टोंक नगर परिषद के सभापति मयंक गोयल के विजय जुलूस में शामिल हुए जहां सचिन पायलेट ओर मंयक गोयल का जगह जगह स्वागत हुआ और जुलूस घण्टाघर से मुख्य बाजार होता हुआ बड़े कुए तक निकला इस दौरान सचिन पायलट ने टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत से बोर्ड बनने को लेकर जनता को धन्यवाद दिया साथ ही बीजेपी सरकार की सत्ता के दुरुपयोग ओर सरकार की दमनकारी नीति पर भी हमला बोला पायलट ने कहा मेरा काम आलोचना ओर टिका टिप्पणी करना नही है में काम करने में विश्वाश रखता हूं साथ हु युवाओ को आगे लाने में मेरा विश्वाश है पायलट का इशारा टोंक नगर परिषद के युवा सभपति मयंक गोयल की ओर था ,कोंग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पायलट ने कहा हम पहले से ज्यादा मजबूत है और एक जुट होकर चुनाव लड़ेंगे पायलट ने यूपी और पंजाब चुनावो में कोंग्रेस की जीत का दावा किया सचिन पायलट पहुंचे टोंक, पायलट का शहर में जगह जगह हो रहा है भव्य स्वागत, निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पहली बार आए हैं सचिन पायलट टोंक, शहर वासियों کا धन्यवाद देने आए हैं सचिन पायलट, छावनी चौराहे से सवाई माधोपुर सर्किल तक होगा सचिन पायलट का रोड शो सचिन पायलट के रोड़ शो के दौरान एक स्फिट कार में लगी आग, अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी, मौके पर मौजूद लोगों नेカाफिले में शामिल गाड़ी को किया अलग, काफी मुश्किल से मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई, शहर के घंटाघर चौराहे के पास की घटना0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस जल्द बनाएगी मंडल कमेटियाँ, 20-22 बूथ पर एक मंडल
Jhajjar, Haryana:हरियाणा में जल्द होगा कांग्रेस की मंडल कमेटियों का गठन कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया बहादुरगढ़ कांग्रेस सम्मेलन में कहा- हर 20 से 22 बूथों पर एक मंडल कमेटी बनाई जाएगी जल्द होगी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा संजय दत्त ने कहा कि चुनावों में जीत और हार का अंतर संगठन का आभाव और कमजोरी रही है। श्रीजन संगठन अभियान के अन्र्तगत हर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ है गठन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने भी कार्यकर्ताओं से किया संवाद कहा कि हम सबको एक होकर काम करना है प्रदेशाध्यक्ष के नाते मैं पूरी कांग्रेस को एकसाथ लेकर चल रहा हूॅं। कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व विधायक राजेन्द्र जून और विधायक कुलदीप वत्स भी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में संदिग्ध मौत: पति पर मारपीट के आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम रविवार सुबह एक महिला का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। महिला के मायके पक्ष ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र की भैरव घाट चौकी के अंतर्गत अमेठी कोहना गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे 35 वर्षीय कल्पना शाक्य का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। बताया गया कि कल्पना की शादी वर्ष 2009 में विजय प्रताप शाक्य से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति विजय प्रताप के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे दोनों की आंख खुली थी। उस समय कल्पना सो रही थीं। इसके बाद विजय दोबारा सो गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने दूसरी मंजिल पर पत्नी को छत के कुंडे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही भैरव घाट चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतका की बहन के बेटे रजत ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसके मुताबिक, करीब तीन दिन पहले मोबाइल को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और मोबाइल छीन लिया गया था। राजा ने पति पर शराब पीने और मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
FSSAI लाइसेंस साफ-सफाई में कमियों के कारण क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड
Noida, Uttar Pradesh:क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का FSSAI लाइसेंस साफ़-सफ़ाई में गंभीर कमियों की वजह से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।एवरेस्ट फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को "प्री-पैक्ड जीरा पाउडर" को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि टेस्ट में सैंपल को "UNSAFE" बताया गया है।0
0
Report
जेल में अमित भटनागर का आमरण अनशन: 6 दिन बाद तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
Panna, Madhya Pradesh:जेल में बंद अमित भटनागर का आमरण अनशन के 6 दिन बाद तबियत बिगड़ी , रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर0
0
Report
Advertisement
धान खरीद सुचारु, मंडियों में 29 सितम्बर से शुरू हुई खरीद
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के विश्वास कुमार मीणा उपायुक्त ने कहा धान की फसल को खरीदने में मंडियों में नहीं आएगी दिक्कत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के एक-एक दाने की खरीद करने के दिए है निर्देश। जिला की सभी अनाज मंडियों में 29 सितम्बर से शुरू हो चुकी है खरीद। राइस मिलों ने मंडियों से धान उठाने के कार्य को भी किया शुरू। प्रत्येक अनाज मंडी में एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति की गई। जिला में ब्रह्मसरोवर सहित 7 नए खरीद केंद्र बनाने की मिली मंजूरी।0
0
Report
अरवल के गरीब चौपाल में संतोष सुमन ने समस्याओं के त्वरित समाधान दिए
Patna, Bihar:हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के गरीब चौपाल कार्यक्रम का कारवां आज जा पहुंचा अरवल अरवल के इंदौर स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने भारी भीड़ के बीच लोगों की समस्याओं को सुना और समाज के आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए की जा रही विकास योजना की जानकारी विस्तार से लोगों को संतोष सुमन ने कई समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक तौर पर संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया और उन्हें दिशा निर्देश दिया। अरवल जाने के क्रम में बिहार सरकार के मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का जोरदार कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभिनंदन का स्वागत किया0
0
Report
बलरामपुर में गांजा की खेती पकड़, 36 किलो पौधे सहित कबीर साय टेकाम गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर बलरामपुर में गांजा की खेती का खुलासा बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम खुखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने गांजा की खेती करने वाले आरोपी कबीर साय टेकाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर की बाड़ी से 112 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए। बरामद गांजे के पौधों का कुल वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम बताया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया。 आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया0
0
Report
Advertisement
PROMO WALK THRU से जुड़ी नई घोषणाएं सामने
Moradabad, Uttar Pradesh:0
0
Report
गिरिडीह में प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब में एक युवक और शादीशुदा महिला को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने झाराढाब पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया और पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
करेली नगर पालिका में 171 परिवारों के खातों में एक लाख ट्रांसफर, स्कू्टी इनाम
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर स्थित करेली नगर पालिका में 'सेवा संकल्प अभियान' और 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां एक तरफ 171 परिवारों के सपनों का घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके खातों में एक-एक लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई, तो वहीं पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी की सौगात दी गई। कार्यक्रम परिसर में अलग-अलग सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।0
0
Report
Advertisement
जीतन राम मांझी का जवाब: संसद-संवैधानिक रास्ते SIR और UCC पर विपक्ष पर वार
Gaya, Bihar:हल्ला-हंगामा करने से क्या फायदा? संवैधानिक तरीके से रखें बात': SIR और UCC पर विपक्ष के हमले पर जीतन राम मांझी का पलटवार SIR और UCC को लेकर विपक्ष का केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कि सरकार जब से आई है। तब से कुछ ऐसे बड़े बड़े काम कर रहे है।जिसको विपक्ष के लोगो ने विरोध प्रकट किया है। वंही उन्होंने उदहारण देते हुए कहा कि जैसे पहले यँहा पर मुसलमान की जो महिलाएं थी उनको स्वतंत्र नही थी, उन लोगो को स्वतंत्रता दिया गया। फिर 370 धारा को हटाया गया। इस तरह से अनेकों काम है जो कर रहे है। पहले तो विरोध करते ही थे तो उन लोगों का ही तो किया हुआ है गलत काम तो गलत काम करते रहे उसको न सुधार जाए ये कंहा की बात है। इसलिए नरेंद्र मोदी जी की सरकार चाहे तीन तलाक का मामला हो या फिर कोई दूसरी बात हो जिसमें ucc भी कह सकते है। sir भी कह सकते है। सबको लेकर के भारत की सरकार आगे बढ़ाना चाहती है। भारत के मतदाताओं के रुझान में आगे बढ़ाना चाहते है। ये संवैधानिक ढंग से आगे बढ़ाना चाहते है। इसमें अगर किसी को आपत्ति है तो संवैधानिक स्तर पर अपना बात रखें। हल्ला हंगामा करने से क्या फायदा है क्योंकि भारत के लोग और भारत के वर्तमान सरकार और जितने भी जनतंत्रिका संस्थाएं संविधान के अनुसार चल रही है। वो लोग समय पर सबका जबाब देंगे और किसी को कुछ भी कहना नही होगा। बाइट:- जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार0
0
Report
बोकारो में मोबाइल लत से बच्चे ने छत से कूदकर दी जान
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहाँ मोबाइल की अधिक लत ने एक 18 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार की जान ले ली। 家 का एकलौता चिराग, जितिया, दूसरे दिन बुझ गया। माता-पिता बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं और पढ़ाई के लिए चांस स्थित डेमार्केट बाजार में भाड़े के मकान में रहते थे। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। परिवार के अनुसार बच्चा मोबाइल देखते-देखते इतना खो गया था कि उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चास थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मोबाइल लत का असर पाया गया और कुछ विवाद के बाद बच्चा ऊपरी मंजिल से गिर गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पहले मोबाइल पर गेम आदि के कारण कभी-कभी बच्चों की जान भी जा चुकी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कटिहार में नो हॉर्न डे से ध्वनि प्रदूषण पर रोक, जुर्माने के साथ जागरूकता अभियान
Katihar, Bihar:परिवहन विभाग का स्पष्ट संदेश - हॉर्न कम, जिम्मेदारी ज्यादा, ध्वनि प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए मिलकर करें प्रयास कटिहार में ध्वनि प्रदुषण पर लगाम, नो हॉर्न डे पहल की शुरुआत, नियमों के उल्लंघन पर 10,000 रुपया तक का जुर्माना अनावश्यक हॉर्न बजाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर वाहनों के हॉर्न की ध्वनि सीमा निर्धारित मानकों 93 से 112 डेसिबल के भीतर ही 1988 की धारा 190(2) के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना, 3 महीने तक की कैद या दोनों का प्रावधान कटिहार परिवहन विभाग द्वारा 2 माह में 2.30 लाख रुपये का जुर्माना परिवहन विभाग द्वारा केवल चालान ही नहीं, बल्कि साइनेज बोर्ड और जन- जागरूकता पर भी बल बेवजह हॉर्न न बजाने की आदत बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी यदि हॉर्न की आवाज स्वीकृत सीमा से अधिक, तो चालक को सख्त चेतावनी और नियमानुसार जुर्माना बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शांत यातायात व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं परिवहन विभाग की ओर से विशेष पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिले में नो हॉर्न डे मनाने का आह्वान किया गया है। कटिहार की जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी किया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक हॉर्न बजाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पर रहा है । सड़कों पर बेवजह हॉर्न बजाने से गंभीर ध्वनि प्रदुषण फैलता है, जिसका सीधा असर स्कूलों, अस्पतालों, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने हाल ही में तेज डीजे की आवाज से एक स्कूली बच्चे की मृत्यु की दुखद घटना का उल्लेख करते हुए ध्वनि प्रदूषण के प्रति सचेत रहने की जरूरत पर जोर दिया। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही हॉर्न का प्रयोग करें। वाहनों के हॉर्न की ध्वनि सीमा निर्धारित मानकों (93 से 112 डेसिबल) के भीतर ही होनी चाहिए। ट्रैक्टर, दोपहिया, चार पहिया सहित सभी वाहनों में प्रेशर हॉर्न या मल्टी-टोन हॉर्न का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है । मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190(2) के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना, 3 महीने तक की कैद या दोनों का प्रावधान है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत पिछले दो महीनों में विभाग द्वारा लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी व व्यावसायिक वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साइनेज बोर्ड और जन-जागरूकता पर जोर विभाग द्वारा केवल चालान ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी बल दिया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
