261001
Sitapur: ऑटो लिफ्टर गैंग के दो चोर गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ये चोर चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल में जाकर बेचते थे। हरगांव पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवा इन्फ्लुएंसर्स का मध्यप्रदेश प्रवास: विकास की सच्ची तस्वीर देश तक पहुंचाने का मिशन
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत झारखंड के युवा इन्फ्लुएंसर्स की टीम चार दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर है। इंदौर से शुरू हुई यह यात्रा उज्जैन, भोपाल और जबलपुर होते हुए मंगलवार को रीवा पहुंची। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर देखना और सोशल मीडिया के माध्यम से विकास की वास्तविक तस्वीर को आम लोगों तक पहुंचाना है। रीवा पहुंचने पर एक निजी होटल में युवा इन्फ्लुएंसर्स की टीम का स्वागत किया । इस दौरान भारत और मध्यप्रदेश के विकास कार्यों के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र में हुए विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर युवाओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर युवा इन्फ्लुएंसर्स ने विकास कार्यों को करीब से समझने और उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर तक पहुंचाने की बात कही। यात्रा के जरिए युवाओं को विकास की जमीनी हकीकत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं विकास कार्यों के साक्षी बनकर उसकी कहानी देश के सामने रख सकें। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश के इन्फ़्लुएंसर्स की एक टीम भी हाल ही में झारखंड का दौरा कर वहां हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर चुकी है।0
0
Report
कैसरबाग पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर छापा, 42 हिरासत में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ की कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले कैफे पर पुलिस की छापेमारी, 42 व्यक्तियों पुलिस हिरासत में, अवैध हुक्का बार का खुलासा, 14 हुक्के, चिलम, पाइप, फ्लेवर पैकेट, 3 मोबाइल फोन और ₹2,420 बरामद। सिटी होटल के ऊपर स्थित कैफे टेल्स में अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जाने की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही, कैफे मे अलग-अलग टेबलों पर बैठकर हुक्का पीते हुए लोग मिले, हुक्का कैफे का संचालन हुआ फरार, पुलिस मौके पर 11 टेबलों पर मिले 14 हुक्के, कैफे टेल्स का सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक करते थे संचालन, पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की0
0
Report
गोंडा में सपा नेताओं के आक्रोश और बिजली विभाग पर आरोप; धरना-प्रदर्शन की धमकी
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा के कौड़िया थाने में पूर्व सपा नेता विनोद शुक्ला पर इलेक्ट्रीशियन सीताराम की मौत को लेकर शव रखकर प्रदर्शन करने को लेकर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब समाजवादियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। गोंडा सपा कार्यालय पर आज कटरा बाजार पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन और तमाम समाजवादियों ने आज मंगलवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस करके पुलिस पर भड़क गए। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि "एक बार हम बालपुर बाजार में धरने पर बैठे थे हमारे खिलाफ उसे समय मुकदमा कायम हुआ था। हमारी सरकार बनी तो जी इंस्पेक्टर ने हमारे खिलाफ मुकदमा कायम करवाया था उसके भाई के खिलाफ मैं हरिजन एक्ट में मुकदमा लिखवाया था। यह जो जिले वाले लोग हैं दरोगा और इंस्पेक्टर लोग हैं इनको मुकदमा जो कायम करने के लिए अच्छा लगता है यह लोग भी जान जाए आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इनके नाम,इनके लड़कों के नाम, इनके मामा के नाम इनके नाना के इनके भाई के नाम सबके नाम मुकदमा लिखवाया जाएगा।" आगे पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन यादव मुकदमा को वापस ले एक बार हमारे अध्यक्ष प्रशासन के खिलाफ बोले थे उनके खिलाफ मुकदमा हुआ था। योगी जी जो चोरी करके भाग रहे थे उसे बक्से को जो हमने लगाया था उसे पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा सरकार और जिला प्रशासन के लोग बहुत कायम करवाते हैं तो हम लोग एक दिन जेल भरो आंदोलन करेंगे मुकदमा वापस नहीं लिए जाते हैं फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई जाती है। हम जनता के अधिकारी हैं जनता के तकलीफ में हमको जाना पड़ेगा बिजली कटौती होगी उसमें करना पड़ेगा रोड खराब होगी उसमें करना पड़ेगा गैस नहीं मिलेगा तो उसमें भी धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिला प्रशासन वाली लोकतंत्रात्मक ढांचे को ध्वस्त करना चाहते हैं इसीलिए हम लोगों के खिलाफ हाउस अरेस्ट की कार्रवाई करते हैं या तुरंत मुकदमा दर्ज कर देते हैं इसकी लड़ाई लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं। वहीं बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीताराम की मौत को लेकर के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि मुख्य अभियंता बिजली विभाग गोंडा झूठ बोल रहे हैं वह अपना केवल नहीं जोड़ रहा था बल्कि लाइनमैन के बुलाने पर काम करने गया था उसके मोबाइल में भी है उसने एप्लीकेशन में भी लिखा है। प्राइवेट व्यक्ति से लोग काम करवाते हैं मैनपॉवर इनके पास है। नहीं पैसा उनके पास है नहीं जो लोग बिजली चोरी करते हैं उनसे मिलकर के बिजली विभाग और विजिलेंस के लोग उन्हें बिजली जलाने दे रहे हैं उनसे पैसा ले रहे हैं सबसे भ्रष्ट और बेईमान गोंडा का बिजली विभाग है।0
0
Report
Advertisement
शामली से गाजियाबाद की खबर पर पीटीसी—ताज़ा अपडेट
Shamli, Uttar Pradesh:शामली से गाजियाबाद की खबर पर पीटीसी0
0
Report
प्रयागराज के झूंसी में 17 वर्षीय शान्तनु दुबे की हत्या, पुलिस तीन टीमों से जांच में जुटी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के झूंसी में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को नाले में फेंका, मंगलवार की सुबह में नाले के पास युवक का रक्तरंजित शव पाया गया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। संगम नगरी प्रयागराज में 17 साल के शान्तनु दुबे की हत्या से सनसनी मच गयी। सोमवार की शाम से लापता किशोर का शव घर से कुछ ही स्थित दूर नाले में मंगलवार की सुबह में मिला। जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। हत्या की इस वारदात के पीछे क्या वज़ह है अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 17 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सागर जैन का कहना है कि घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। डीसीपी का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रयागराज के झूंजी निवासी 17 वर्षीय शांतनु दुबे के परिजनों की तहरीर के अनुसार सोमवार की शाम को किसी ने कॉल करके बुलाया था। शाम को घर से निकलने के बाद शान्तनु वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की। मंगलवार को शान्तनु का शव मिलने की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।वही पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।0
0
Report
बॉर्डर के पास चलती थार गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग, परिवार सुरक्षित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र से लगे मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास चलती थार गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया, इधर सड़क पर जल रही थार गाड़ी के लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते हुए सभी लोग बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से थार गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी सवार परिवार के लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह घटना हो गया। मगर इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
UGC रोलबैक पर आनंद स्वरूप महाराज ने आर्थिक आरक्षण के पक्ष में एकजुटता जताई
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी, उत्तराखंड: शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज ने UGC रोलबैक पर कहा, "जनवरी के बाद से अब तक जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर आ गया। हम एक मांग UGC रोलबैक को लेकर मैदान में आए कि हमारे समाज को बाँटने की साजिश हो रही है, हमको समाज से लड़ाने की साजिश हो रही है। इसको लेकर मांग रखा, सरकारों ने हमारी बात नहीं सुनी। कई लोगों ने चैलेंज किया कि आप अपना विकल्प बना कर जातिगत जो कानून हैं, उन कानूनों पर चर्चा करें... हम कभी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। पहली चीज क्लियर होनी चाहिए। हम आर्थिक रूप से आरक्षण के पक्ष में हैं। जिस प्रकार से OBC में आपने क्रीमी लेयर लागू किया, वही चीज SC, ST में लाकर क्रीमी लेयर लागू करें...0
0
Report
कांग्रेस सांसद मसूद: राहुल गांधी की रोशनी पूरे हिंदुस्तान तक पहुंचेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "राहुल गांधी ने शमा जला दी है और उसकी रोशनी पूरे हिंदुस्तान में पहुंचेगी...हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं..."0
0
Report
मेरठ में युवक की संदिग्ध मौत हत्या का मामला: पति पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:हार्ट अटैक बताकर दफनाया गया शव...लेकिन मोबाइल चैट और एक वीडियो ने मौत पर सवाल खड़े कर दिए...मेरठ में कुछ दिन पहले हुई युवक की संदिग्ध मौत अब हत्या के मामले में बदल गई है. जिस रिश्ते में जिंदगी भर साथ निभाने का वादा था, उसी रिश्ते पर पति की हत्या का आरोप लगा...भरोसे की डोर टूटी तो रिश्ते का चेहरा ही बदल गया0
0
Report
Advertisement
करनाल की घरौंडा में तेज ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी, 9 घायल
Karnal, Haryana:करनाल । घरौंडा में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर । हादसे में 9 बच्चे घायल, एक छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए करनाल किया रेफर । ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन फुटपाथ पर चढ़ी, फुटपाथ पर खड़ी स्कूटी चकनाचूर । मंगलवार दोपहर घरौंडा में डाकघर के सामने पुलिस स्टेशन से कुछ ही कदम की दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। वैन में 10 से 12 बच्चे सवार थे जिनमें से 9 बच्चों को चोटें आईं। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उपचार के बाद एक बच्चे को सिर में चोट और उल्टी होने के कारण करनाल रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।0
0
Report
सरकारी स्कूलों में रोबोट लैब से बच्चों की विज्ञान शिक्षा बदलेगी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सिर्फ किताबों में विज्ञान नहीं पढ़ेंगे, बल्कि रोबोट बनाकर, सेंसर और कोडिंग के जरिए तकनीक को समझेंगे। मधुबन बापूधाम स्थित अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को जिले की पहली रोबोटिक्स एवं एसटीईएम इनोवेशन लैब का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने किया। इस लैब में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित की पढ़ाई प्रयोग के जरिए कराई जाएगी। बच्चे रोबोटिक्स, सेंसर, कोडिंग, डिजाइन और समस्या समाधान जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसका मकसद बच्चों में छोटी उम्र से ही जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने स्कूल की आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। आईसीटी लैब में बच्चों को कंप्यूटर पर काम करते देखा और स्मार्ट क्लास में गणित की पढ़ाई का तरीका समझा। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की। स्कूल के बच्चों ने हाथ से बनाए ग्रीटिंग कार्ड और रंगोली दिखाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय स्टाफ से बातचीत के दौरान स्कूल की गतिविधियों की जानकारी भी ली। यह पायलट प्रोजेक्ट आगे चलकर 100 से अधिक सरकारी स्कूलों तक पहुंचाने की तैयारी है। परियोजना को सीएसआर सहयोग से संचालित किया जा रहा है。0
0
Report
IAF को नया प्रमुख मिला: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल के पास मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्ज़न, HPT-32, An-32, एवरो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस जैसे कई तरह के विमानों को उड़ाने کا लंबा अनुभव है। वह एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। लगभग चार दशक के अपने सर्विस करियर के दौरान, वह कई ऑपरेशन और एक्सरसाइज़ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जैसे ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर। वायु सेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए मशहूर एयर मार्शल दीक्षित से सरकार की 'आत्मनिर्भरता' पहल को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्हें 06 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और उनके पास 3500 घंटे से ज़्यादा की उड़ान का अनुभव है।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से मरीज परेशान, टैंकर से व्यवस्था
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा के जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से मरीज और उनके अटेंडर परेशान हैं। करीब तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को पीने के लिए बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। वहीं बाथरूम में पानी की कमी और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल परिसर में गंदगी फैल रही है। वीओ- आगर मालवा जिला अस्पताल में पिछले करीब तीन दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए अस्पताल के बाहर से बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।पानी की कमी का असर बाथरूम और सफाई व्यवस्था पर भी पड़ा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है, जिससे मरीजों और अटेंडरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइट - मरीज व उनके परिजन वीओ- मामले में सिविल सर्जन ने बताया कि सप्लाई पाइपलाइन फूटने के कारण यह समस्या आई है। फिलहाल टैंकरों के जरिए पानी की व्यवस्था की जा रही है और पाइपलाइन जल्द दुरुस्त होने की बात कही गई है। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना है कि पूरे परिसर की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी भेजी जा चुकी है। बाइट - मनीष कुरील, सिविल सर्जन जिला अस्पताल आगर वीओ- फिलहाल अस्पताल प्रबंधन टैंकरों के भरोसे पानी की व्यवस्था चला रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिला अस्पताल जैसी जगह पर करीब तीन दिनों से पानी की समस्या क्यों बनी रही और मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है।0
0
Report
हाथी के आतंक के बीच त्रस्त ग्रामीणों ने मुआवजे और पुनर्वास केंद्र की मांग की
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है, जहाँ घुई गांव में बड़ी संख्या में एकजुट हुए किसानों और ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, हाथियों के लगातार हमलों और दहशत के माहौल के बीच ग्रामीणों ने सीधे तौर पर मांग की है कि इलाके में तबाही मचा रहे सभी उत्पाती हाथियों को तत्काल पकड़कर राज्य के एकमात्र हाथी पुनर्वास केंद्र तमोर पिंगला भेजा जाए, इसके साथ ही ग्रामीणों ने जनहानि पर मिलने वाले छह लाख रुपये के मुआवजे को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये करने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है, वहीं धान की फसल के नुकसान पर मिलने वाले मामूली दो से चार हजार रुपये के मुआवजे को खारिज करते हुए समर्थन मूल्य के हिसाब से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, पंद्रह दिनों के भीतर किसानों के खातों में राशि भेजने और पिछले रुके हुए फसल मुआवजे का भी तत्काल भुगतान करने की मांग रखी है,ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो क्षेत्र के समस्त किसान, युवा और बुजुर्ग अपने पूरे परिवार के साथ बनारस - अंबिकापुर हाईवे पर उतरकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम और हड़ताल करेंगे,0
0
Report
ग्वालियर नगर निगम में रिश्वत के विरोध में 500 रुपये गला लटकाकर प्रदर्शन
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर नगर निगम में रिश्वत के आरोप के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। एक युवक अपने गले में 500 रुपये का नोट लटकाकर निगम दफ्तर पहुंच गया,आरोप है कि गरीबी रेखा के कार्ड को समग्र आईडी से लिंक कराने के लिए निगम कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की,परिवार का मुखिया कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।आर्थिक स्थिति खराब है और आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर पहले राशन की व्यवस्था बंद हुई और फिर परिवार आयुष्मान योजना के लाभ से भी बाहर हो गया।मामला सामने आने के बाद अपर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।वहीं पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की मांग की है। वीओ- ये तस्वीर ग्वालियर नगर निगम में हुए उस अनोखे प्रदर्शन की है, जहां एक युवक 100 रुपये के पांच नोट यानी 500 रुपये की रिश्वत गले में लटकाकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।पीड़ित कल्याण सिंह की शिकायत के मुताबिक परिवार गरीबी रेखा की श्रेणी में आता है और वह परिवार का मुखिया है,उसका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है।परिवार को गरीबी रेखा के कार्ड को समग्र आईडी से लिंक कराना था,शिकायत के मुताबिक इस प्रक्रिया के लिए उसे शारदा विहार स्तिथ निगम कार्यालय से संबंधित काम कराना था। वीओ- पीड़ित का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 60 क्षेत्राधिकारी ऑफिस के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ने काम करने के बदले पहले 1500 रुपये की मांग की। आर्थिक असमर्थता जताने पर कथित तौर पर 1000 रुपय देने को कहा गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में 500 रुपये देने पर काम करने की बात कही गई। लेकिन रकम देने में असमर्थता जताने के बाद परिवार का राशन बंद हो गया और बाद में आयुष्मान योजना का लाभ भी रुक गया।यही वजह है कि पीड़ित युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया और 500 रुपये का नोट गले में लटकाकर नगर निगम पहुंच गया। वीओ-पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में पूरे मामले की जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हुरावली निवासी कल्यान सिंह के इलाज के बीच सरकारी योजनाओं का लाभ बंद होना उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति से जुड़े परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है और यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर आर्थिक राशि यानी रिश्वत की मांग की गई हो, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बाइट- रूप सिंह- शिकायतकर्ता वीओ-मामला नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप ने जांच के निर्देश दिए हैं,शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारी पर लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।अब जांच के बाद ही यह साफ होगा कि रिश्वत की मांग के आरोपों में कितनी सच्चाई है और परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ किस वजह से नहीं मिल पाया। बाइट- प्रदीप तोमर- अपर आयुक्त,नगर निगम वीओ- एक तरफ कैंसर से जूझता परिवार,दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं का सहारा और इसी बीच 500 रुपये गले में लटकाकर निगम पहुंच गम्भीर आरोप लगाना,अब सवाल सिर्फ 500 रुपये का नहींहै,सवाल है कि क्या किसी गरीब और बीमार परिवार को उसके हक की सरकारी सुविधा के लिए रिश्वत देने को मजबूर होना पड़ा?,जांच के बाद इस सवाल का जवाब सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
