सीतापुरः ओवरलोड ट्रक से मासूम के ऊपर गिरा गन्ना, घायल
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढखेरा गन्ना सेंटर से ओवरलोड ट्रक गन्ना ले जा रहा था। असुरक्षित ढंग से लदी गन्ने की फांदी गिर जाने से सड़क के किनारे खड़ा सूर्यांश (10) निवासी ग्राम ढखेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और ट्रक का पीछा कर ट्रक को मजाशाह चौराहे के निकट रोक लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़कर कोतवाली ले गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
