icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
MPMadan Pal Singh ArkvanshiFollow5 Feb 2025, 04:33 pm

सीतापुरः सिधौली प्रीमियर लीग में आज लोधौरा इलेवन और गांधीनगर राइडर्स ने दर्ज की जीत

Sidhauli, Uttar Pradesh:

श्री गांधी विद्यालय कालेज मैदान पर आयोजित सिधौली प्रीमियर लीग में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लोधौरा इलेवन ने फियरलेस फाइटर को हराकर जीत हासिल की जिसमें रौनक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गांधी नगर नाइट राइडर्स और लालपुर लायंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गांधी नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 121 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया जिसमें सौरभ और गोलू की शानदार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। अंत में गांधी नगर नाइट राइडर्स ने 24 रनों से मैच अपने नाम किया। इस मैच में अक्षय यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजकों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगी आदित्यनाथ ने अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर हिंदू एकता और सद्भाव पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, UP: महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर हुए श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल हमने महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज को उनकी पवित्र पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी, उनके जीवन की कहानी पर विचार किया; और आज, जब हम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पवित्र पुण्यतिथि मना रहे हैं, तो यह सचमुच उसी विरासत को आगे बढ़ाना है...जहां महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने हिंदू समाज में एकता बढ़ाने के लिए 'प्रचंड हिंदुत्व' की गति को आगे बढ़ाने की वकालत की, वहीं महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने उस गति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया, बिखरी हुई हिंदू ताकत को फिर से जोड़ने और सामाजिक सद्भाव का माहौल बनाने की कोशिश की, और सह-भोज (सामुदायिक दावत) का आयोजन इसे हासिल करने के लिए शुरू किए गए अभियान का हिस्सा था।
0
0
Report

नवादा, बिहार में चलती बाइक में आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Nawada, Uttar Pradesh:चलती बाइक में अचानक लगी आग, स्टेशन रोड पर मची अफरा-तफरी, युवक ने कूदकर बचाई जान; दहशत में लोग धू-धूकर जलती बाइक का स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, शॉर्ट सर्किट की आशंका बिहार के नवादा में स्टेशन रोड इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चला रहा युवक खतरा भांपते ही तुरंत वाहन छोड़कर दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। बताया जा रहा है कि बाइक की टंकी में काफी पेट्रोल था, जिसके कारण आसपास मौजूद लोग डरकर दूर हट गए。 घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर आवागमन करते दिखे। स्थानीय लोगों ने डर के बीच जलती बाइक का वीडियो भी बनाया। बाइक में आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के न्यू हैदरिया स्कूल में शॉर्ट सर्किट से आग, नुकसान लगभग 3 लाख

Jhalawar, Rajasthan:सुनेल (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे के न्यू हैदरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्कूल का आरओ प्लांट, नर्सरी कक्षा के बच्चों के खिलौने, कुर्सियां सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। स्कूल के व्यवस्थापक यूसुफ आजाद ने बताया कि देर शाम स्कूल से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक हॉल में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग इतनी विकराल हो गई कि हॉल की छत की पट्टियां और नीचे की फर्श की पट्टियां तक टूट गईं। आग लगने की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि हादसा स्कूल समय के बाद हुआ, जिसके चलते स्कूल में बच्चे या स्टाफ मौजूद नहीं थे , जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है。
0
0
Report

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित मॉडल एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक वर्मा ने चंद्रयान-3 का मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त कक्षा 12 की छात्रा आलिया गौरी ने हाइड्रोलिक ब्रिज का सजीव मॉडल तैयार कर उसकी क्रियाविधि का प्रभावी प्रदर्शन किया। तृतीय स्थान प्राप्त छात्र प्रांजल चौधरी ने हॉस्पिटल का मॉड्यूल तथा छात्रा कृतिका ने नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा ज्वालामुखी विस्फोट मॉडल, हृदय की संरचना का मॉडल, विभिन्न प्रकार के कचरा निस्तारण पात्रों के मॉडल, संतुलित आहार पोस्टर, पृथ्वी की भूगर्भीय बनावट सहित अनेक वैज्ञानिक मॉडल एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कर मेले में सहभागिता की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में excellence प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया.
0
0
Report
Advertisement

भोपाल बीजेपी कोर ग्रुप बैठक खत्म, कोर कमेटी के बाद चर्चा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक खत्म ढाई घंटे से अधिक चली बैठा कोर ग्रुप की बैठक के बाद बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कोर कमेटी बनने के बाद ये 10वी बैठक थी हर 3 मिनट में होती है कोर कमेटी की बैठक विप्लव देव और चंद्रशेखर ने अलग अलग राज्यों में काम किया है सभी विषयों पर चर्चा हुई संगठन और सरकार के काम पर बात हुई संगठन के आगे के कार्यक्रम के लिए सभी मेंबर्स ने सुझाव रखे आगे की चुनौतियों पर चर्चा हुई है सत्ता संगठन के कॉर्डिनेशन पर चर्चा हुई हारे बूथ और छूटे वर्गों को जोड़ना चौनौती है संगठन और जनप्रतिनिधियों को बीच समन्वय करना है परफॉर्मेंस के आधार पर निर्णय होते हैं राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं राजनैतिक व्यक्ति हैं बालाघाट के विषय पर आ रहे हैं लखीराम कांवरे की हत्या नक्सलियों ने की तब राहुल गांधी ने आने की सोची क्या ?
0
0
Report

रतलाम में गांजे की अवैध खेती: 2948 पौधे बरामद, मालिकों की पहचान बाकी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उंडेर गांव से गांजे के हजारों पौधे बरामद किए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसडीओपी लेखराज मीणा के नेतृत्व में सरवन थाना पुलिस ने अलग-अलग खेतों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को खेतों में गांजे के पौधों की बड़ी खेप मिली। पुलिस ने अलग-अलग खेतों से करीब 2948 गांजे के पौधे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 7 क्विंटल से ज्यादा बताया जा रहा है। बरामद गांजे की कीमत भी 7 लाख रुपये में आंकी जा रही है। ये सभी गांजे के पौधे कपास व मक्का कि खेत के बिच मे मिले है खास बात यह है कि जिन खेतों में गांजे की खेती की जा रही थी, वे शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की जमीन बताई जा रही है। इसी वजह से फिलहाल खेतों के वास्तविक मालिकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
0
0
Report

स्कूल संचालक का उसी के स्कूल में फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Shrvan PanditShrvan PanditFollow17m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में स्कूल संचालक का उसी के स्कूल के कमरे मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ शव मिला।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी । .... आपको बता दे किे जनपद के थाना बंधन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ के पास सरस्वती जूनियर हाई स्कूल के नाम से संचालित कर रहे स्कूल के संचालक व प्रधानाध्यापक का शव उसी के स्कूल के कमरे में फांसी पर लटका हुआ बरामद हुआ है देर रात तक जब स्कूल के बाहर संचालक की गाड़ी खड़ी थी तो ग्रामीणों ने स्कूल में जाकर देखा मृतक मास्टर अजय पुत्र गोपाल निवासी केडी थाना बाबरी का फांसी पर लटका हुआ शव बरामद हुआ है स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।आपको बता दे की मृतक अजय पुत्र गोपाल काफी समय से किराए की बिल्डिंग में स्कूल चल रहा था और पास के गांव खेरवा में अपने स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी कर रहा था। घटना के मामले में जहां पुलिस संदिग्ध मानकर हर पहलू पर जांच कर रही है वहीं स्थानीय लोगों की माने दो मर्तक मास्टर अजय काफी हंसमुख थे और मिलन सार था
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा: राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद 61 लाख साइबर फ्रॉड आरोपी दिनेश जेल भेजा गया

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार। ₹61 लाख 6 हजार 592 रुपये के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड मामले में आरोपी की संलिप्तता। तकनीकी साक्ष्यों और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस के आधार पर आरोपी दिनेश को फलोदी, राजस्थान से पकड़ा गया। आरोपी पर बैंक खाते किराये पर लेकर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में शामिल होने का आरोप। ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर पैसे के स्रोत और अपराध से जुड़े साक्ष्य छिपाने का प्रयास किए जाने की जानकारी。 ट्रांजिट रिमांड पर दंतेवाड़ा लाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जिला जेल भेजा गया। गीदम थाने में दर्ज मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

धान खरीदी सीमा से किसान रोष; 4 अक्टूबर से हरियाणा में आंदोलन

Kurukshetra, Haryana:धान खरीद की लिमिट और राइस मिलरों की हड़ताल के खिलाफ किसान मोर्चा, 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान कुरुक्षेत्र ::- कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों की बैठक हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में हुई। बैठक में धान की खरीद पर लगाई गई 25 क्विंटल तक की सीमा, राइस मिलरों की हड़ताल, पोर्टल पर सत्यापन में आ रही दिक्कतों और दूसरे जिलों की मंडियों में फसल बेचने पर रोक को लेकर चर्चा की गई। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4 अक्टूबर से पूरे हरियाणा में आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि मंडियों में पिछले कई दिनों से धान पड़ा है, लेकिन खरीद व्यवस्था सुचारू नहीं होने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि धान की पैदावार कई किस्मों में 40 क्विंटल तक होती है, ऐसे में 25 क्विंटल की सीमा से किसानों को नुकसान होगा। साथ ही राइस मिलरों का पंजीकरण नहीं होने से सरकारी खरीद प्रभावित हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अक्टूबर को प्रदेशभर की मार्केट कमेटियों में धरने दिए जाएंगे और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रखने की बात कही गई। किसान नेता मनदीप नथवान, जगदीप औलख और अन्य नेताओं ने कहा कि किसानों की पूरी फसल खरीदी जाए और दूसरे जिले की सीमा से लगे 20 किलोमीटर क्षेत्र के किसानों को नजदीकी मंडी में फसल बेचने की अनुमति दी जाए। साथ ही डीएपी की उपलब्धता और पोर्टल संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
0
0
Report

MPESB ग्रुप-2-4 परीक्षा: दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलने का मामला

Indore, Madhya Pradesh:एंकर - मध्‍यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 परीक्षा देने पहुंचे तीन दिव्यांग अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा केंद्र से प्रवेश नहीं दिया गया। तीनों अभ्यर्थी अपने साथ स्क्राइब (सहलेखक) लेकर इंदौर के श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि केंद्र पर पहुंचने के बाद उनके दस्तावेजों की जाँच की गई, फोटो लिए गए और ऊपर अधिकारियों से सत्यापन के बाद उन्हें प्रवेश मिलने की बात कही गई। लेकिन परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले अचानक स्क्राइब के लिए गैप सर्टिफिकेट मांगा गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि इतनी कम समय में गैप सर्टिफिकेट बनवाना संभव नहीं था। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि यदि दस्तावेज जरूरी है तो किसी परिचित के माध्यम से उसे बनवाकर मंगवा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। तीनों अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की शिकायत करने और कलेक्टर से मिलकर जांच की मांग करने की बात कही है। मीडिया भी जब अभ्यर्थियों की समस्या को लेकर मौजूद अधिकारीयो से बात करने उनसे जानकारी लेने पहुँची तो अधिकारियों ने गेट बंद करवा दिए यहाँ तक की कोई अधिकारी बाहर तक न आए करीब 12 बजे पहुंचे थे केंद्र, पहले कहा- परीक्षा में बैठ सकेंगे सचिन राठौर ने बताया कि वे करीब 12 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुँच गए थे। उनके साथ स्क्राइब भी था। सचिन के मुताबिक वे स्वयं परीक्षा लिखने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए परीक्षा की गाइडलाइन के अनुसार स्क्राइब लेकर पहुँचे थे। केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने उनके दस्तावेज़ देखे। दस्तावेजों और फोटो से संबंधित जानकारी आगे भेजी गई। वहां से ओके मिलने के बाद उन्हें बताया गया कि वे परीक्षा में बैठ सकते हैं। अंतिम प्रवेश समय नजदीक आने तक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलती रही। फोटो भी लिए गए। लेकिन इसके बाद अचानक कहा गया कि स्क्राइब के लिए गैप सर्टिफिकेट जरूरी है और उसके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। 30 मिनट पहले कहा- गैप सर्टिफिकेट लेकर आओ सचिन ने बताया कि जब उन्हें गैप सर्टिफिकेट की जानकारी दी गई, तब परीक्षा शुरू होने में करीब 30 मिनट ही बचे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि यह दस्तावेज जरूरी है तो किसी परिचित के माध्यम से बनवाकर मंगवाने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन इतनी कम अवधि में यह संभव नहीं था। उनका आरोप है कि पहले प्रवेश देने की बात कही गई और अंतिम समय में निर्णय बदल दिया गया। सचिन का कहना है कि यदि स्क्राइब से संबंधित किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत थी तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी। पूजा मीणा बोलीं- 2025 में 12वीं पास करने पर स्क्राइब को रोका इंदौर की अभ्यर्थी पूजा मीणा ने बताया कि वह दिव्यांग श्रेणी में आती हैं और उनके साथ स्क्राइब था। पूजा के मुताबिक उनका स्क्राइब वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा पास कर चुका है। केंद्र पर अधिकारियों ने इसी आधार पर स्क्राइब को अनुमति देने से इनकार किया और गैप सर्टिफिकेट की मांग की। उनका दावा है कि उन्होंने परीक्षा की गाइडलाइन अधिकारियों को दिखाई और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। नियम पुस्तिका में उन्हें ऐसा स्पष्ट प्रावधान नहीं मिला जिसमें यह लिखा हो कि स्क्राइब के लिए गैप सर्टिफिकेट अनिवार्य है या स्क्राइब का वर्ष 2026 में ही 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है। यदि कोई विशेष दस्तावेज अनिवार्य था तो अभ्यर्थियों को पहले से इसकी जानकारी मिलनी चाहिए थी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अंतिम समय में इसकी मांग किए जाने से उनके सामने तत्काल दस्तावेज उपलब्ध कराने का कोई रास्ता नहीं बचा। ‘हम तीनों दिव्यांग, बिना स्क्राइब परीक्षा देना संभव नहीं’ अभ्यर्थियों के मुताबिक तीनों दिव्यांग श्रेणी में आते हैं। इनमें एक अभ्यर्थी पूरी तरह दृष्टिबाधित है, जबकि दूसरे अभ्यर्थी के बारे में एलडी श्रेणी का उल्लेख किया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की गाइडलाइन के अनुसार स्क्राइब की व्यवस्था की थी। यदि स्क्राइब को परीक्षा में अनुमति नहीं मिलती है तो उनके लिए परीक्षा देना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से यह भी पूछा कि उन्हें किस नियम के तहत रोका जा रहा है और निर्णय किस अधिकारी ने लिया है। लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। केवल गैप सर्टिफिकेट लाने की बात कही गई। पुलिस भी पहुँची, लेकिन नहीं हुआ समाधान अभ्यर्थियों ने बताया कि विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस भी मौके पर पहुँची थी। उनका आरोप है कि पुलिस के पहुँचने के बावजूद परीक्षा में प्रवेश को लेकर कोई समाधान नहीं निकला और उन्हें परीक्षा देने का अवसर नहीं मिल सका। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने अपनी ओर से सभी जरूरी दस्तावेज और स्क्राइब की व्यवस्था परीक्षा की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर की थी। कलेक्टर से मिलकर जांच की मांग करेंगे पूजा मीणा समेत तीनों अभ्यर्थियों ने कहा कि अब वे इस मामले को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलेंगे। वे पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर जांच की मांग करेंगे। उनकी मांग है कि यह स्पष्ट किया जाए कि स्क्राइब के लिए गैप सर्टिफिकेट किस नियम के तहत अनिवार्य किया गया था और यदि यह दस्तावेज अनिवार्य था तो अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू हुई है। भर्ती में पटवारी समेत अन्य पद शामिल हैं और कुल कई पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी भर्ती की परीक्षा देने पहुंचे इन तीन दिव्यांग अभ्यर्थियों का आरोप है कि स्क्राइब से संबंधित दस्तावेज के विवाद के कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। अब पूरा मामला परीक्षा केंद्र की प्रक्रिया, स्क्राइब संबंधी नियम और दिव्यांग अभ्यर्थियों के परीक्षा अधिकारों को लेकर सवाल खड़े कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top