icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow16 Apr 2025, 12:10 pm

Sitapur - बुजुर्ग किसान की आग बुझाने में दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

Biswan, Uttar Pradesh:

बिसवां क्षेत्र के देवरिया खुर्द गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान भगवानदीन की आग बुझाने के प्रयास में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भगवानदीन बुधवार को पर्दापुर चौराहे से राशन का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि पड़ोसी के खेत में आग लगी हुई है, जहां उनका गेहूं का भूसा भी रखा था। उन्होंने भूसे को बचाने के लिए आग बुझाना शुरू किया, लेकिन इस दौरान वे आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। थाना सदरपुर पुलिस मौकेपर पंहूची।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top