261135
Sitapur- मुख्य विकास अधिकारी ने किया सीएचसी का निरीक्षण
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर में मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक पहुँचने से मचा हड़कंप,निरीक्षण के दौरान मरीजों से संपर्क कर दवाओं व डॉक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने मरीजों के लिए बनने वाले भोजन व रसोई घर का निरीक्षण करने के साथ-साथ दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम केएमसी वार्ड, लैब, एक्स-रे सहित अन्य वार्डो की गहनता से जाँच की और अस्पताल की साफ सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kosi Kalan Jewelry Shop Heist: Rs 15 Lakh Cash and Gold Stolen, 4 Teams Probing
Mathura, Uttar Pradesh:कोसीकलां में ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी, तिजोरी खोलकर 15 लाख कैश और सोना पार; जांच में जुटी पुलिस की 4 टीमें मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ज्वैलरी शॉप को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फील्ड यूनिट और एसओजी (SOG) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित एक सर्राफा दुकान में बीती रात चोरी होने की सूचना मिली थी। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शुरुआती जांच और घटनाक्रम से यह बात सामने आई है कि चोरों ने चाबी का इस्तेमाल कर तिजोरी को खोला और वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित/वादी पक्ष की ओर से दी गई जानकारियों और अन्य बिंदुओं के आधार पर पुलिस की 4 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में दुकान से लगभग 15 लाख रुपये कैश और सोने के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त की जा रही है। तहरीर में मिलने वाले सोने के सटीक विवरण और कुल रकम के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई और विवेचना की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की जांच के लिए एसओजी और फील्ड यूनिट की टीमें लगातार सक्रिय हैं और जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
एटा में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में एक पक्ष की तरफ से पथराव होते दिख रहा है, वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना सकीट क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान का मामला।0
0
Report
बाढ़ पर सियासी घमासान: विपक्ष-सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ से करीब 45 लाख लोगों के प्रभावित होने और बड़ी संख्या में लोगों की मौत का दावा करते हुए केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने गुजरात और बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया में कथित अंतर पर सवाल उठाया और बिहार के लिए विशेष राहत पैकेज देने की मांग की। वहीं, राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी यादव के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार के बंटवारे के समय राज्य के लिए विशेष पैकेज का वादा किया गया था, जिसमें बाढ़ से बचाव और सूखे से निपटने के प्रावधान शामिल थे, लेकिन लंबे समय बाद भी बिहार को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। मंगनी लाल मंडल ने बिहार में बाढ़ की स्थिति के लिए तटबंधों के उचित रखरखाव नहीं होने को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह तटबंध टूटने के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हुई। फरक्का बैराज के मुद्दे को भी उन्होंने उठाया और कहा कि यह पुराना मामला है, लेकिन मौजूदा सरकारें अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पिछले करीब 20 वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार रही है, इसलिए बाढ़ की समस्या को लेकर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी NDA सरकार की बनती है। जदयू के पूर्व MLC भीष्म साहनी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का जमीन खिसक चुका है और इसी वजह से वे लगातार सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। भीष्म साहनी ने कहा कि NDA सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित इलाकों में समुचित व्यवस्था की गई है और बाढ़ पीड़ितों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव के आरोपों को निराधार और बेबुनूध बताते हुए कहा कि सरकार लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है, जबकि विपक्ष केवल आरोप लगाने का काम कर रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने भी बाढ़ को लेकर NDA सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार एक बार फिर बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर है और इसके लिए NDA की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि केंद्र और राज्य दोनों जगह NDA की सरकार होने और भाजपा के बड़ी संख्या में सांसद-विधायक होने के बावजूद बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने केंद्रीय टीम के बिहार आने को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि टीम आएगी, हवाई सर्वेक्षण करेगी, लेकिन अगर स्थायी समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति में बदलाव नहीं होगा। कांग्रेस ने मांग की कि बिहार को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तत्काल ठोस और स्थायी कदम उठाए। इस तरह बाढ़ के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के केंद्र पर लगाए गए भेदभाव के आरोप के बाद भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं और बिहार में बाढ़ अब पूरी तरह सियासी मुद्दा बन गई है।0
0
Report
Advertisement
हिमालमा विश्वविद्यालय पालिंगंज में प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी
Patna, Bihar:हिमालमा विश्वविद्यालय, पालिगंज में विभिन्न स्रातक, खातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमालमा विश्वविद्यालय द्वारा स्रातक स्तर पर बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीपीटी, बी. ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बीओटी, बीओटी, बीआरआईटी बीएमएलटी और बीएससी एग्रीकल्चर सहित कई पाठ्यक्रम चलाये जा रहे हैं। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी नर्सिंग, एम. फार्मा, एमबिेए, एमसीए, एलएलएम एक वर्षीय एवं दो वर्षीय, एमपीटी, एमओटीटी, एमओटी, एमआरआईटी, एमएमएलटी, एमओसीटी तथा मेडिकल एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी में एमएससी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम, डी. फार्मा, ड्रेसर, डीएमएलटी, डीओटीए और डीओसीटी जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित programme के अनुसार पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी। कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एच. राघवेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
सहारनपुर में बेटे बचाने गई महिला की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर 8 पर मुकदमा
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर में बेटे बचाने गई महिला की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर 8 पर मुकदमा0
0
Report
सहरानपुर में नदी में भयंकर सैलाब, गांव में पानी घुसने का खतरा, दहशत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के सढोली ब्लॉक क्षेत्र के फतेहउल्लापुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नदी में अचानक पानी का तेज और भयंकर सैलाब आने से हड़कंप मच गया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और पानी के तेज बहाव को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि पानी का बहाव इसी तरह बढ़ता रहा तो नदी का पानी गांव की आबादी की ओर पहुंच सकता है। अचानक आए सैलाब के कारण ग्रामीण नदी के आसपास एकत्र हो गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पानी के तेज बहाव को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे लोगों को अपने घरों और परिवारों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल मौके पर निगरानी बढ़ाई जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते यदि प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी तो किसी बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे और लगातार नदी के पानी की स्थिति पर नजर रखते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने लोगों से भी अपील की है कि नदी के तेज बहाव के पास जाने से बचें और बच्चों व अन्य लोगों को नदी से दूर रखें। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन से भी तत्काल आवश्यक कदम उठाने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद के एक्सपोर्ट फर्म में आग, 15 दमकलें मौके पर आग बुझाने में जुटीं
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे एक्सपोर्ट फर्म मे आग लगने का मामला, Cfo मुरादाबाद आर. के. पांडेय से Zee मीडिया ने की Exclusive बातचीत, काफी हद तक पाया गया आग पर काबू, मुरादाबाद मंडलभर से आयी 15 गाड़िया आग बुझाने मे जुटी, मुरादाबाद के अलावा नजदीकी जनपदो संभल अमरोहा रामपुर सहित निजी फैक्ट्रीयो की गाड़िया आग बुझाने मे जुटी, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा के पास का पूरा मामला।0
0
Report
जाजमऊ में विरोध पर दबंगों ने घर पर गोलियां बरसाईं, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर गांजा बेचने का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर बरसाईं गोलियां, दो गिरफ्तार。 जाजमऊ के मक्कू सईद भट्ठा इलाके में घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ 7-8 राउंड फायरिंग。 इलाके में गांजा बेचने का विरोध करने पर दिया गया घटना को अंजामइलाके में फैली भारी दहशत。 पुलिस ने 4 नामजद समेत 7 पर की FIR दर्ज, मुख्य आरोपी शराफत उर्फ 'शूटिंग' और Sonu अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार。 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश。 जाजमऊ थाना क्षेत्र की पूरी घटना0
0
Report
जालौन में गुटखा खाकर युवक की मौत, पोस्टमार्टम से कारण का खुलासा संभव
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, गुटखा खाते ही अचानक बेहोश हुए युवक को ले जाया गया अस्पताल, सीएचसी कदौरा में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित, युवक को अचानक अटैक पड़ने से जताई जा रही मौत की आशंका, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के भव्य गणेश पंडाल में आज गणेश स्थापना; भक्तों की मन्नत पूरी उम्मीद
Lucknow, Uttar Pradesh:मनौतियों के राजा भगवान श्री गणेश का आज आगमन हो गया है लखनऊ के सबसे भव्य दिव्य और आकर्षक पंडाल में विधि विधान के साथ श्री गणेश को स्थापित किया गया 25 सितंबर तक लगातार गणेश पूजन का कार्यक्रम होगा बंगाल से आए हुए कारीगरों ने पूरा पंडाल डिजाइन किया है। अमेरिका के न्यू जर्सी में मौजूद स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है। यहां पर लोग पत्र में अपनी मन्नत लिखकर बॉक्स में डालते हैं जिससे उनकी मनोकामना पूरी होती है उनका कहना है कि हर साल यहां आते हैं सुखद अनुभूति होती है और मन्नतें भी पूरी होती हैं।0
0
Report
छोटीसादड़ी नगरपालिका चुनाव: भाजपा 13 सीटों के साथ आगे, कांग्रेस 12 पर सिमटी
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में भाजपा ने 13 सीटों के साथ मारी बाजी, कांग्रेस 12 पर सिमटी, कुल वोटों में कांग्रेस आगे प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज कर एक सीट की मामूली बढ़त के साथ बोर्ड बनाने की स्थिति मजबूत कर ली, जबकि कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली। खास बात यह रही कि सीटों के आंकड़ों में भाजपा आगे रही, लेकिन कुल पड़े मतों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 12,224 मत पड़े, जिनमें कांग्रेस को 6,110 और भाजपा को 5,859 वोट मिले। इस तरह कुल मतों में कांग्रेस भाजपा से 251 वोट आगे रही। वहीं आरएलपी को 106 और नोटा को 149 वोट मिले。 कांग्रेस की ओर से सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 2 में अजय कुमार ने दर्ज की। उन्होंने भाजपा के राज कुमार को 345 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अजय कुमार को 560, जबकि राज कुमार को 215 वोट मिले। कांग्रेस की एक और बड़ी जीत वार्ड नंबर 9 में रही, जहाँ फातेमा बोहरा ने शारदा देवी लोहार को 295 वोटों से मात दी। वार्ड नंबर 10 में मधु देवी ने 257, वार्ड 7 में रश्मी ने 191 और वार्ड 16 में मंगला देवी ने 196 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस के लिए सबसे करीबी मुकाबला वार्ड नंबर 21 में रहा। यहाँ सुमित कुमार ने भाजपा के पंकज को महज 4 वोटों से हराया। सुमित कुमार को 181 और पंकज को 177 मत मिले। इसके अलावा वार्ड 1 में सीमा ने 70, वार्ड 6 में द्रोपती ने 54, वार्ड 12 में भरत ने 88, वार्ड 13 में भरत ने 88, वार्ड 19 में इन्द्रा ने 61 और वार्ड 20 में हरीश कुमार ने 42 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा की सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 25 में पुरुषोत्तम के नाम रही। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश को 328 वोटों से हराया। पुरुषोत्तम को 455 और मुकेश को 127 मत मिले। वार्ड नंबर 3 में गोविन्द राव ने 189, वार्ड 5 में वर्षा ने 213, वार्ड 14 में भेरू लाल ने 151 और वार्ड 23 में पुष्पेन्द्र कुमावत ने 97 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा के लिए सबसे करीबी मुकाबला वार्ड नंबर 17 में रहा, जहाँ प्रदीप कुमार ने कांग्रेस के अंकित को महज 6 वोटों से हराया। प्रदीप कुमार को 227 और अंकित को 221 वोट मिले। वार्ड 11 में विनोद कुमार ने 32, वार्ड 8 में अमर सिंह ने 45, वार्ड 18 में प्रदीप ने 47, वार्ड 22 में प्रकाश चन्द ने 55 और वार्ड 24 में Ramचन्द्र ने 92 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। छोटीसादड़ी के परिणामों में सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह रहा कि कांग्रेस को कुल मतों में बढ़त मिलने के बावजूद वह सीटों के गणित में भाजपा से पिछड़ गई। कांग्रेस की कई सीटों पर बड़े अंतर से जीत ने उसके कुल वोटों को बढ़ाया, जबकि भाजपा ने कई वार्डों में कम और मध्यम अंतर से जीत दर्ज करते हुए 13 सीटें अपने नाम कर लीं। तीसरे मोर्चे और नोटा का प्रभाव सीमित रहा। आरएलपी को कुल 106 वोट मिले, जबकि 149 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वार्ड 10 और वार्ड 25 में नोटा को सबसे अधिक 17-17 वोट मिले। ऐसे में छोटीसादड़ी नगरपालिका का चुनाव परिणाम सीटों और वोटों के बीच बने अंतर के कारण खासा चर्चा में रहा। 25 वार्डों में भाजपा की 13 सीटों की बढ़त ने बोर्ड गठन की तस्वीर उसके पक्ष में कर दी है, जबकि कांग्रेस के लिए अधिक कुल वोट हासिल करने के बावजूद एक सीट से पीछे रहना चुनावी रणनीति और वार्डवार प्रदर्शन पर मंथन का कारण बन सकता है।0
0
Report
श्याम रजक: बिहार में UCC लागू नहीं, संसद के समर्थन के बावजूद
Patna, Bihar:जदयू के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद में UCC कानून का समर्थन करने के बावजूद बिहार में इसे लागू नहीं किया जाएगा। वहीं, 18 सितंबर को होने वाली जदयू विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। बैठक में विधायकों को विधानसभा और विधान परिषद में सवाल पूछने तथा सदन के नियम-कानून की जानकारी दी जाएगी। इसका कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है और न ही बैठक में नाम बदलने पर चर्चा होगी। कांग्रेस और राजद के बीच विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी विवाद पर श्याम रजक ने गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताया। वहीं, तेजस्वी यादव के बाढ़ को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में मंत्री श्रवण कुमार का बयान: UCC पर जानकारी लेंगे, महागठबंधन स्पष्टता
Patna, Bihar:पटना: मंत्री श्रवण कुमार का बयान: 18 सितंबर को विधान मंडल दल के सभी सदस्य के साथ बैठक होगी। सभी सदस्य को बुलाया गया है, प्रबोधन का कार्यक्रम है। यह बताएगा कि कैसे अपनी बात को मजबूती से रखना है, नए नियम क्या हैं, क्या प्रावधान हैं। इसके संदर्भ में एक्सपेक्ट आ रहे हैं, उसके माध्यम से प्रबोधन कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। UCC को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमें इसके बारे में जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर बताऊंगा। MLC चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उतारने को लेकर कहा स्वार्थ का महागठबंधन है, कोई लेना देना नहीं है.0
0
Report
BRICS सम्मेलन: भारत की वैश्विक सोच और sattvic भोजन से नया संदेश
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Vishwa Hindu Parishad national spokesperson Vinod Bansal, on the BRICS Summit, says, "...The BRICS Summit that took place brought many things to the fore and there were many things to see that are very satisfying and a matter of pride for India. On one hand, India's influence, India's credibility, and India's thinking of 'Vasudhaiva Kutumbakam' and global welfare became known to the entire world. This government has taken one more step forward by serving everyone sattvic food, thereby sending a message that sattvic food is also nutritious and can also be delicious. It has sent a good message..."0
0
Report
एटा में फौजी फर्नीचर शो रूम से चोरी, एक लाख नकद समेत सामान चुरा चोर
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चोरों के हौंसले बुलंद, चोरों ने फौजी फर्नीचर शो रूम से चोरी, चोरों ने पीछे से ऊपर चढ़ गेट तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, एक लाख की नगदी, अन्य सामान चोरी कर चोर हुए फरार, वहीं पुलिस आसपास में लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
