icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261135
Vipin AwasthiVipin AwasthiFollow19 Jan 2025, 09:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टप्पेबाज ले गए महिला से कुंडल और पैंडल जसराना। बैंक में अपना बैलेंस चेक कर लौट रही महिला टप्पेबाजी

Jasrana, Uttar Pradesh:टप्पेबाज ले गए महिला से कुंडल और पैंडल जसराना। बैंक में अपना बैलेंस चेक कर लौट रही महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। दो लोग उसके कान के कुंडल और पैंडल के गए। महिला ने पुलिस को जानकारी दी है। थाना जसराना के गांव नवादा निवासी श्रीमती देवी पत्नी महेशपाला सिंह आशा कार्यकर्ता हैं। सोमवार की सायं वह स्टेट बैंक में अपना बैलेंस चेक करने गई थी। इसी दौरान लौटते समय दो युवक मिले और एटा जाने का रास्ता पूछा। महिला कुछ बताती इससे पहले ऑटो आया और तीनों लोग उसमें बैठ गए। महिला ने बताया कि इस दौरान दोनों युवक ऑटो में बैठाकर बैंक के पीछे ले गए। और उसके कान के कुंडल और पैंडल एक बैग में रखवाकर ले गए। आरोपियों के जाते ही महिला को अपने साथ घटना का आभास होते ही महिला ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि मामला टप्पेबाजी का है। जानकारी की जा रही है।
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा की तैयारी अंतिम दौर में

Kota, Rajasthan:कोटा में 25 सितंबर को निकलने वाली अनंत चतुर्दशी की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां अब आखिरी दौर में हैं। प्रशासन, पुलिस और आयोजन समिति के साथ जनप्रतिनिधि भी तैयारियों में जुटे हैं, ताकि शोभायात्रा का रास्ता सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित रहे。 कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने आयोजन समिति, नगर निगम, केडीए और केईडीएल अधिकारियों के साथ नए कोटा क्षेत्र में शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, नाली, सफाई, रोशनी और ट्रैफिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश से हुए गड्ढे भरने, कचरा हटाने और शोभायात्रा के पीछे अलग सफाई टीम लगाने के निर्देश दिए। केईडीएल को झूलती बिजली लाइनों को ठीक करने और निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। भीतरिया कुंड पर बड़ी संख्या में गणपति विसर्जन को देखते हुए नाव और प्रशिक्षित गोताखोर तैनात रहेंगे。 वहीं प्रशासन ने 5 एरिया मजिस्ट्रेट, 16 कार्यपालक मजिस्ट्रेट और 18 अखाड़ा समन्वय अधिकारी लगाए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी होगी。 इस बार मौजी बाबा की गुफा और भीतरिया कुंड पर अस्थाई घाट बनाए गए हैं। किशोर सागर में पांच घाट और छोटी प्रतिमाओं के लिए सेवन वंडर्स के पास भी व्यवस्था रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

CBFC के 35 साल बाद नियम बदलाव: क्या UA वर्गीकरण बच्चों के लिए मददगार?

Chhindwara, Madhya Pradesh:सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 35 साल बाद नियमों में बदलाव किए इस पर लोगो की राय केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा हाल ही में 35 साल बाद (सितंबर 2026 में) सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के नियमों और गाइडलाइंस में बड़े बदलाव किए गए हैं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 35 साल बाद अपने नियमों में बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी की है..क्या इसके बारे में आपको पता है.. क्या बच्चों को हिंसा और वयस्क कंटेंट से बचाने के लिए सेंसर बोर्ड के ये नए नियम काफी हैं..या और सख्त होना चाहिए ? क्या फिल्मों में सिगरेट-तंबाकू की तरह ड्रग्स और नशीले पदार्थों के दृश्यों पर वैधानिक चेतावनी देने से युवाओं में इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी या ये सिर्फ एक औपचारिकता है ? क्या नई उम्र-आधारित श्रेणियां (UA 7+, UA 13+, UA 16+) Parents के लिए बच्चों को सही फिल्में चुनने में वाकई मददगार साबित होंगी ?
0
0
Report

CBFC ने 35 साल बाद नियम बदले; क्या बच्चों की सुरक्षा मजबूत होगी?

Morena, Madhya Pradesh:केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा हाल ही में 35 साल बाद (सितंबर 2026 में) सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के नियमों और गाइडलाइंस में बड़े बदलाव किए गए हैं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 35 साल बाद अपने नियमों में बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी की है..क्या इसके बारे में आपको पता है.. क्या बच्चों को हिंसा और वयस्क कंटेंट से बचाने के लिए सेंसर बोर्ड के ये नए नियम काफी हैं..या और सख्त होना चाहिए ? क्या फिल्मों में सिगरेट-तंबाकू की तरह ड्रग्स और नशीले पदार्थों के दृश्यों पर वैधानिक चेतावनी देने से युवाओं में इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी या ये सिर्फ एक औपचारिकता है ? क्या नई उम्र-आधारित श्रेणियां (UA 7+, UA 13+, UA 16+) Parents के लिए बच्चों को सही फिल्में चुनने में वाकई मददगार साबित होंगी ?
0
0
Report
Advertisement

6 साल के बच्चे की हत्या: गड्ढे में बोरी से शव मिला, मामी पर शक

Madhubani, Bihar:मधुबनी से सनसनीखेज बारदात सामने आई है, जहाँ 6 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को बोरी में बंदकर गड्ढे में छिपाया गया था. मृतक बालक के मामी पर हत्या का आरोप लगा है. बारदात बेनीपट्टी थाना के अकौर गांव की है. बच्चा अपने माता पिता के साथ पूजा देखने के लिए कुछ दिन पहले ननिहाल आया था. मृत बच्चे की पहचान दुर्गापट्टी गांव निवासी अमन भंडारी के पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है. बच्चा दोपहर में परिवार के सभी सदस्यों के साथ था. दोपहर में खाना खाने के बाद घर के लोग सो गए. कुछ देर बाद बच्चे की खोज की तो वह कहीं नहीं मिला, लिहाजा परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करने लगे. काफी खोजबीन के बाद शाम में बच्चे के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोरी में बंद मिला. बच्चे की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बच्चे की मामी पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है. मासूम की हत्या से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है.
0
0
Report

रायबरेली जेल में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्प कौशल प्रशिक्षण शुरू

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली जिला कारागार में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू हुई है। एनटीपीसी ऊंचाहार ने सीएसआर के तहत महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका रहीं। इस दौरान सीडीओ अंजुलता, एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख बिश्व मोहन सिंह और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान महिला बंदियों को मूंज से उपयोगी और सजावटी सामान बनाने का हुनर सिखाया जाएगा, ताकि वे कौशल हासिल कर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
0
0
Report
Advertisement

खाद्य विभाग की रेड: 88 प्रतिष्ठानों की जांच, जगह लाइसेंस और स्वच्छता का उल्लंघन

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले में कुल 36 टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और प्रतिष्ठानों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अभियान के तहत 88 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस जारी करने के लिए 50 प्रतिष्ठानों के संबंध में अनुशंसा प्राप्त हुई है। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस अथवा पंजीकरण के संचालित होता मिला। विभाग की टीम ने ऐसे प्रतिष्ठानों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और प्रतिष्ठान का संचालन वैध लाइसेंस अथवा पंजीकरण के साथ करने की अपील की है।
0
0
Report

भिवंडी में प्रतिबंधित मांगूर मछली की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो जप्त

Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका हद्दीतील काँडाजिवाडी परिसरात प्रतिबंधित मांगूर मासळीची विक्री होत असल्याच्या तक्रारीनंतर जिल्हास्तरीय मांगूर निर्मूलन समितीने मोठी कारवाई केली आहे. इम्रान फिश श Shopवर धाड टाकून तब्बल 175 किलो मांगूर मासळी जप्त करण्यात आली असून विक्रेत्यावर गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. भिवंडीतील काँडाडजीवाडी परिसरात प्रतिबंधित मांगूर मासळीची विक्री होत असल्याची तक्रार मिळाल्यानंतर जिल्हास्तरीय मांगूर निर्मूलन समितीने इम्रान फिश श Shopवर धाड टाकली. दुकानाची तपासणी केली असता रोहू, पंगेशियस आणि रुपचंद मासळीमध्ये 2 नग म्हणजेच 4.5 किलो मांगूर मासळी आढळून आली. त्यानंतर दुकानासमोर उभ्या असलेल्या महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MH 04 HS 1266 ची तपासणी करण्यात आली. या वाहनातील आठ निळ्या ड्रमपैकी तीन ड्रममध्ये तब्बल 171 किलो मांगूर मासळी आढळली. दुकान आणि वाहनातून मिळून एकूण 175 किलो प्रतिबंधित मांगूर मासळी जप्त करण्यात आली. जप्त करण्यात आलेली मासळी भिवंडीतील रामनगर, चाविंद्रा येथील घनकचरा व्यवस्थापन केंद्रात शास्त्रोक्त पद्धतीने नष्ट करण्यात आली. या प्रकरणी मासेविक्रेता इम्रान नजीर कुरेशी याच्याविरोधात शांतीनगर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पिकअप वाहनाच्या मालकीबाबत पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे. ही कारवाई मत्स्यव्यवसाय विभाग ठाणे-पालघर, भिवंडी निजामपूर महानगरपालिका आणि शांतीनगर पोलीस ठाणे यांच्या संयुक्त पथकाने केली आहे.
0
0
Report
Advertisement

मुन्नू खेड़ा गांव के बाहर दो संदिग्ध चोर पकड़े गए

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ पारा हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र के मुन्नू खेड़ा गांव के बाहर ग्रामीणों ने दो संदिग्ध चोरों को पकड़ा. दोनों के पकड़े जाने के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों आरोपी कांशीराम योजना की 19 मंजिला इमारत से लोहे के फर्मे चोरी कर लाए थे. चोरी का सामान गांव के बाहर बेचने के लिए आने की बात सामने आई है. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों इससे पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. पकड़े गए दोनों युवक नशे की हालत में बताए जा रहे हैं. पूछताछ में दोनों ने 12 ओवरब्रिज के नीचे रहने की बात बताई. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर मौके पर ही रोक लिया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
0
0
Report

गोरखपुर में विश्व अल्जाइमर दिवस: जागरूकता कार्यक्रम से मस्तिष्क स्वास्थ्य बढ़ाने पर जोर

Gorakhpur, Uttar Pradesh:अल्जाइमर-डिमेंशिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए बचाव और उपचार के तरीके गोरखपुर के मेडिकल रोड स्थित जेमिनी रेजिडेंसी में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अल्जाइमर और डिमेंशिया के प्रति जागरूक करना रहा। संस्था की डायरेक्टर एवं मनोचिकित्सक डॉ. आकृति पांडेय ने कहा कि अल्जैकिमर और डिमेंशिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। समय रहते बीमारी की पहचान होने और उचित उपचार मिलने से मरीज की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. प्रभात अग्रवाल ने कम उम्र में होने वाले डिमेंशिया के कारणों और शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने और सही उपचार शुरू कराने पर जोर दिया। वहीं, जेरियाट्रिशियन डॉ. मीनाक्षी अवस्थी ने अल्जाइनलzheimerर और डिमेंशिया के बीच अंतर को समझाया। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है। पढ़ना-लिखना, संगीत सुनना, नियमित मानसिक गतिविधियों में शामिल होना और सामाजिक रूप से सक्रिय रहना मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। उन्होंने 60 वर्ष की उम्र के बाद नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कुमारी नाम ने जानकारी दी। उन्होंने 40 वर्ष की उम्र के बाद मेनोपाज और मासिक चक्र से जुड़े बदलावों तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ मस्तिष्क को सक्रिय रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. रामेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. मानसी श्रीवास्तव, रागिनी जायसवाल, श्रीमती रेखा पांडेय, बजरंगी पांडेय, डॉ. आलोक पांडेय, राजेश त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अल्जाइमर और डिमेंशिया के शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी। मानसिक गतिविधियों और सामाजिक सक्रियता पर जोर। 60 वर्ष के बाद व्यायाम और संतुलित आहार की सलाह। महिलाओं में मेनोपाज के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील। विशेषज्ञों ने लोगों के सवालों के दिए जवाब。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top