icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261121
Vinay Kumar SinghVinay Kumar SinghFollow27 Nov 2024, 11:56 am

सीतापुरः कार्तिक पूर्णिमा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुचिता पाण्डेय के गीतों पर झूमे श्रोता

Hargaon, Uttar Pradesh:

हरगांव में कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की रात प्रख्यात लोक गायिका सुचिता पाण्डेय ने अवधी, फिल्मी ,लोकगीतों को गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भोजपुरी में रेलिया बैरन, सूफ़ी में छाप तिलक सब छीनी, दमादम मस्त कलंदर को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, थाना प्रभारी हरगांव अरविंद कुमार पाण्डेय , शांतनु मिश्रा, सभासद हारून कुरेशी,परवेज ,अनीस खान और एजाज अयूबी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल में 25 देहदानियों ने मानवता की मिसाल कायम

Betul, Madhya Pradesh:मौत के बाद भी दूसरों की जिंदगी रोशन हो,इसी नेक सोच के साथ बैतूल में 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर मानवता की मिसाल पेश की है। इन देहदानियों के इस फैसले से मृत्यु के बाद जरूरतमंद लोगों को अंग और शरीर के जरिए नई जिंदगी की उम्मीद मिलेगी। दरअसल बैतूल जिला पंचायत सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में 25 देहदानियों का सम्मान किया गया और उन्हें देहदान पत्र प्रदान किए गए। मप्र रेडक्रॉस के महासचिव रामेंद्र सिंह ने सभी देहदानियों का सम्मान करते हुए इस पहल को समाज के लिए बड़ी प्रेरणा बताया。 इस दौरान महासचिव रामेंद्र सिंह ने कहा कि बैतूल के लिए यह बड़ी बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए देहदान करने आगे आए हैं। इन दानदाताओं के संकल्प से कई लोगों को नया जीवन मिल सकेगा। वहीं देहदानियों का कहना है कि उनके शरीर के अंग किसी जरूरतमंद के काम आएं और किसी परिवार की जिंदगी में खुशियां लौट सकें,इसी उद्देश्य से उन्होंने देहदान का फैसला लिया है। एक देहदानी ने इस नेक पहल को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि रक्तदान उत्तम है, अंगदान अति उत्तम है और देहदान सर्वोत्तम है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया है और अन्य लोगों को प्रेरित करने में भी लगे हुए हैं,ताकि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर मानवता की सेवा में काम आ सके。 बैतूल के इन 25 लोगों ने साबित कर दिया कि इंसान की जिंदगी भले ही एक दिन खत्म हो जाती है,लेकिन उसका लिया गया एक नेक फैसला कई जिंदगियों को नई रोशनी दे सकता है।
0
0
Report

रायसेन के विभाजन के बाद बरेली को जिला बनाने की मांग तेज, आयोग ने नाम जोड़ा

Raisen, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में रायसेन जिले का विभाजन कर बरेली को नया जिला बनाने की मांग तेज हो गई है. प्रदेश पुनर्गठन आयोग ने प्रदेश की जिन सात जिलों के नाम हैं उनमें रायसेन जिले का बरेली भी शामिल है. बरेली से विधायक और प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में बताया कि क्षेत्रफल की दृष्टि से रायसेन बड़ा जिला है तथा नागरिकों की बहुत पुरानी मांग भी चली आ रही है कि बरेली को जिला बनाया जाए. इसी आधार पर प्रदेश पुनर्गठन आयोग ने प्रदेश की जिन सात जिलों के नाम हैं उनमें रायसेन जिले का बरेली भी शामिल है. वर्तमान में RSS संगठन की दृष्टि से बरेली जिला है.
0
0
Report

रतलाम के रानिसिंग में महिला की हत्या, जीजा पर हत्या का आरोप, पति लापता

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रानिसिंग गांव में घर के भीतर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई... महिला के भाई ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है... वहीं घटना के बाद से आरोपी पति लापता है...रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के रानिसिंग गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान में महिला का शव मिला... बताया जा रहा है कि गुजरात में रहने वाले महिला के बेटों ने फोन कर अपने मामा को घर पहुंचने के लिए कहा... जिसके बाद नंदराम अपनी बहन के ससुराल पहुंचे... घर का दरवाजा खोलते ही बहन कला बाई का शव जमीन पर पड़ा मिला... जबकि जीजा मांगीलाल घर से गायब था...सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा... मृतिका के भाई ने जीजा पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया... उसने बताया कि पहले भी आरोपी तलवार लेकर बहन को मारने दौड़ा था, तब बहन को बचा लिया गया था...फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है... हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की तलाश जांच के बाद सामने आएगी...
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में इमारत गिरने के सिलसिले पर निगम ने दिशा निर्देश जारी किए

New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में लगातार इमारत के गिरने का सिलसिला जारी है जर्जर इमारत हो या फिर निर्माणाधीन इमारते जिसकी वजह से कई लोगों की जान तक चली गई है सत्य निकेतन सीमापुरी चावड़ी बाजार , पहाड़ गंज और अन्य जगहों पर आए दिन इमारतें गिर रही है ऐसे में निगम पर कई सवाल खड़े होते है लगातार गिर रही इमारतों और वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें निगम के कमिश्नर , डिप्टी कमिश्नर,के साथ मेयर ,चेयरमैन ने भाग लिया और इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये इसको लेकर हमने स्थायी समिति की चेयरमैन सत्या शर्मा ने खास बातचीत की और लगातार गिर रहे इमारतों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए सत्य शर्मा चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी
0
0
Report

ग्रामिण महिलाओं से लाखों रुपये की शेयर धोखाधड़ी: एक अभियुक्त गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मीरा सोनवानी (57 वर्ष) मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां है। पुलिस के मुताबिक, मीरा अपनी बेटी के साथ मिलकर गांव की महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित करती थी और उनसे रकम जुटाने में सहयोग करती थी। इसके बदले उसे 5 से 10 हजार रुपये तक दिए जाते थे। मामला پیر्र थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी का है। यहाँ की हारा बाई निषाद सहित कई महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की मेनका सारथी अपने मायके आने पर महिलाओं को शेयर मार्केट में निवेश से मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाती थी। उसने दावा किया था कि कम समय में रकम दोगुनी हो जाएगी और ऐसा नहीं होने पर वह तथा उसका पति अपनी गारंटी पर दोगुनी रकम वापस करेंगे। इस झांसे में आकर महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये निवेश के लिए दे दिए। शिकायत के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच अकेले हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये लिए गए, जबकि गांव की अन्य महिलाओं को मिलाकर कुल 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की धोखाधड़ी की गई। शुरुआत में मेनका ने कुछ महिलाओं को मुनाफे की रकम लौटाकर उनका भरोसा जीता, लेकिन बाद में न तो किसी को मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई। महिलाओं ने जब अपनी रकम मांगी तो पता चला कि निवेश के नाम पर ली गई राशि का इस्तेमाल निजी कामों में किया गया है। आरोप है कि रकम मांगने पर महिलाओं को शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। कई महिलाओं ने कर्ज लेकर इस योजना में पैसे लगाए थे और अब उन्हें खुद कर्ज की किस्तें चुकानी पड़ रही हैं। मामले की जांच के दौरान बैंक खातों के लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाना रायगढ़ में 22 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी और मीरा सोनवानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने 6 अक्टूबर को जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा से मुख्य आरोपी मेनका सारथी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिनकेतन सिदार की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मिनकेतन सिदार और अक्षय सारथी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इधर, मामले में फरार चल रही मीरा सोनवानी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने ग्राम जतरी में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ और बैंक खातों के लेनदेन से मिली जानकारी के आधार पर अपराध में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों से संबंधित जानकारी भी जब्त की है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
0
0
Report

कांग्रेस 2028 के लिए मजबूत संगठन और ओबीसी आरक्षण पर संकल्प जताती है

Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर (ANCHOR): मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 2028 में प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया है। दोनों नेता सीधी जिले की सिहावल विधानसभा क्षेत्र के सुपेला पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की अष्टम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। VO-1 बाइट जीतू पटवारी पीसीसी चीफ श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परिसीमन, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और इससे जुड़ी परिस्थितियों पर कांग्रेस की नजर है। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राजनीतिक कदमों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है, उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ी है और राहुल गांधी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। पटवारी ने दावा किया कि राहुल गांधी जहां भी जा रहे हैं, वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। VO-2 पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा न्यायालय में याचिकाएं दायर किए जाने के कारण पिछड़े वर्ग को अब तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। यादव ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और न्यायालय में भी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 में कांग्रेस द्वारा लिए गए फैसले को लागू नहीं किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और वरिष्ठ नेता इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अच्छा गठबंधन होगा। VO-3 (राजनीतिक संदेश और संगठन): सीधी के सुपेला में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया। एक तरफ जीतू पटवारी ने संविधान, लोकतंत्र और परिसीमन जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का रुख सामने रखा, तो दूसरी तरफ अरुण यादव ने ओबीसी आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। दोनों नेताओं ने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया। आउट्रो: फिलहाल सीधी के सिहावल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का यह दौरा श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ-साथ राजनीतिक चर्चा का भी केंद्र रहा। अब देखना होगा कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन और कार्यकर्ताओं को किस तरह एकजुट कर पाती है।
0
0
Report
Advertisement

दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ाने पर बच्चे को हुआ कैंसर,कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

ZIZAHID IMAMFollow5m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ शहर के कोतवाली थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों पर एससी/एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर को जांच सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक शकुंतला देवी पत्नी संजय चौधरी जो डुमराव थाना सरायलखनसी की रहने वाली है।जिन्होंने आरोप लगाया है कि विवान चाइल्ड केयर के डॉक्टर विवेक सिंह द्वारा शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय सिंह से O ब्लड ग्रुप के स्थान पर B ग्रुप का ब्लड लिया गया और पीड़िता के पोते अभिनव को चढ़ा दिया गया।जबकि बच्चे की तबियत ज़्यादा थी और उसका O ग्रुप का ब्लड था।जिससे हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां पता चला कि गलत ब्लड चढ़ाने पर बच्चे को कैंसर हो गया है।वही पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टरों से मिलने गए तो जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया ।जिसके बाद पीड़िता ने विशेष न्यायालय एससी/एसटी में एप्लिकेशन के माध्यम से मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है और कोतवाली पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। हालांकि लापरवाही के चलते कोर्ट आदेश दिया है।
0
0
Report

जमशेदपुर में सलटेक्स विभाग द्वारा मुफ्त पंजीकरण कैंप, 25 नवम्बर तक खुला

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर झारखण्ड सरकार के निर्देश पर व्यापारीयों का सैलटेक्स विभाग मे मुफ्त निबंधन किया जा रहा है, जमशेदपुर सैलटेक्स विभाग कार्यालय के चौथे तल्ले पर कैम्प लगाया गया है, विभाग के एडिशनल कमिशनर ने जानकारी देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है, उन्होंने बताया कि जिन भी व्यापारी का निबंधन सैलटेक्स विभाग मे नहीं हुआ है, वे सभी व्यापारी इस कैम्प का लाभ उठा सकते है, राज्य सरकार के निर्देश पर इस कैम्प को 25 नवंबर तक रोज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निबंधन होगा, जिन भी व्यापारी का निबंधन नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन बिलकुल मुफ्त विभाग मे करवा सकते है, उन्होंने सभी व्यपारियों से अपील भी की है कि आप अपना निबंधन विभाग मे करवा ले और राज्य सरकार की इस पहल का लाभ उठाये।
0
0
Report

जालौन के सरकारी स्कूल चोरी: पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार, टैबलेट और उपकरण बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सरकारी स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से सरकारी स्कूल से चोरी किया गया टैबलेट, इनवर्टर और तीन स्टार्टर व 920 रुपए बरामद, आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, 2 लोहे के पेंचकस, 1 हथौड़ी प्लास बरामद, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज है मुकदमें, पुलिस ने दोनों आरोपियों निहाल और पिंटू के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल, कोंच कोतवाली पुलिस ने कूंड़ा मार्ग स्तिथ नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement

अ Ajaypar बाबा के दावों से परिवार टूटने की आशंका, वीडियो वायरल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:अब DNA कराए बिना पता चलेगा कि बच्चे का असली बाप कौन, अजयपार बाबा एक युवक को बताया वीडियो तेजी से वायरल - यह मध्य प्रदेश की छतरपुर के अजयपार बाबा हैं एक व्यक्ति से कह रहे हैं कि आपकी पत्नी ने जिस बेटे को जन्म दिया है वह आपका नहीं है... पत्नी का किसी ओर से चक्कर वह किसी और का बच्चा है ... यानी अब अब डीएनए करवाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बाबा बताने लगे है... ये बाबा परिवार तोड़ेंगे...लोग इनके भरोसे खून खराबा करेंगे... जो ठीक से बोल नही सकता वो बता रहा है कि बच्चे का असली बाप कौन है... ये वही बाबा है जो कुछ दिन पहले सांप के छू वाले पर दहशत में अस्पताल में एडमिट हो गया था...
0
0
Report

द्वारका सेक्टर-6 मार्केट में छज्जे टूटने का खतरा, नागरिकों की सुरक्षा सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 की मार्केट को द्वारका की सबसे बड़ी मार्केट कहा जाता है। इस मार्केट में रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन इस मार्केट की मौजूदा हालत लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। मार्केट की दुकानों के ऊपर बने छज्जे बेहद जर्जर हालत में हैं। कहीं छज्जों से सीमेंट और मसाला टूटकर नीचे गिर रहा है, तो कहीं छज्जों के अंदर लगा सरिया तक बाहर दिखाई देने लगा है। हालत इतनी खराब है कि यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों के सिर पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस मार्केट में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत हजारों लोग रोजाना आते हैं। ऐसे में अगर किसी छज्जे का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report

बाराबंकी में लेखपाल के बेटों पर हमला, FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में लेखपाल के बेटों पर हमले, मारपीट और फायरिंग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक तरफ लेखपाल घनश्याम सिंह के बेटों पर हमला करने का आरोप है, तो दूसरी तरफ दूसरे पक्ष ने भी लेखपाल के बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है। दरअसल, पूरा मामला 15 नवंबर की रात का है। लेखपाल घनश्याम सिंह के बेटे अखंड प्रताप सिंह और सूरज सिंह पर हमले का आरोप लगा है। लेखपाल पक्ष का आरोप है कि पुराने मुकदमे में सुलह-समझौते को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था। जब सुलह करने से इनकार किया गया तो अभिनव तिवारी समेत कई लोगों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की। लेखपाल पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनकी कार में तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की। लेखपाल का कहना था कि घटना के बाद कई दिनों तक पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके चलते मामला सुर्खियों में आया। वहीं, इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष ने भी पलटवार किया है। दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन की पार्टी के बाद घर से निकले दुर्गेश पांडेय और अभिनव तिवारी के साथ लेखपाल के बेटों ने मारपीट की। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र का यह मामला दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में अंतरजनपदीय गिरोह के छह महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रॉबर्ट्सगंज और ओबरा की पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहिजन खुर्द स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के पास बोलेरो सवार छह महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह के चोरी करने का तरीका सामने आया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का पुरुष सदस्य किशन कुमार बोलेरो से अलग-अलग स्थानों पर रेकी करता था और भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा धार्मिक स्थलों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला सदस्य भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी के आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख 87 हजार 200 रुपये नकद, करीब दो लाख 10 हजार रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल करीब 13 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी सीज की गई है। बरामद एक लॉकेट की पहचान चोरी की घटना की पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर की है। पुलिस ने इस गिरोह के जरिए रॉबर्ट्सगंज की चार और ओबरा की एक, कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार सभी सात अभियुक्त गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी के आभूषण खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

अजमेर के घुघरा ग्राम में फर्जी पट्टे मामला: ग्रामीण उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के घुघरा ग्राम में फर्जी पट्टे मामला: तुल पकड़ता जा रहा है.. तत्कालीन सरपंच पूजा भंसाली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है... बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए जारी किए पट्टों के दस्तावेज भी प्रशासन को जांच के लिए सौंपे... पूर्व सरपंच पूजा भंसाली पर गरीब ग्रामीणों का हक मारने का आरोप लगाते हुए बताया कि शहर की पोश कालोनियों में रहने वाले रसूखदार और सम्पन्न लोगों को ग्राम की जमीन पर पट्टे जारी कर मोटी रकम जमा कर ली... मामले में सबूतों के साथ शिकायत का दावा करते हुए पूर्व सरपंच लखपत राम और ग्रामीण किशन सिंह ने बताया कि फर्जी पट्टे वितरित कर पूर्व सरपंच भंसाली ने अपने मिलने वाले और मोटा पैसा देने वालो को पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ पहुंचाया है... मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बाइट - लखपत राम,पूर्व सरपंच बाइट - किशन सिंह,ग्रामीण
0
0
Report

NTPC हादसे में तीन मजदूरों की मौत; विधायक ने मुआवजे की मांग की

Ansar Nagar, Jharkhand:टंडवा एनटीपीसी हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे विधायक उज्ज्वल दास और जेएलकेएम नेता गुलाम, मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ मुआवजा देने की मांग चतरा: टंडवा एनटीपीसी के बाहरी कोयला प्रबंधन केंद्र स्थित कोयला कन्वेयर बेल्ट में हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसा कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर एक पर हुआ, जहां सामान उठाने वाली ट्रॉली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। यहां सिम्प्लेक्स कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर विधायक उज्ज्वल दास, जेएलकेएम नेता मोहम्मद गुलाम और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास पहुंचे। मृतकों में एक की पहचान टंडवा निवासी राजेंद्र सोनी उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह वर्ष 2019 से कंपनी में कार्यरत थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। विधायक उज्ज्वल दास ने एनटीपीसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही। वहीं जेएलकेएम नेता मोहम्मद गुलाम ने आरोप लगाया कि कन्वेयर बेल्ट का आवरण 33 टन भार उठाने की क्षमता रखता है, जबकि उससे 66 टन तक भार ले जाने का काम कराया जा रहा था। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। गुलाम ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रितों को नौकरी और मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग की। साथ ही मलबा जल्द हटाकर दबे मजदूरों को निकालने की अपील की। पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top