261303
Sitapuir -गाँव में सफाई कर्मी ना आने से लोगों को करना पड़ रहा गंदिगी का सामना
Jallabad, Uttar Pradesh:अटरिया इलाके की ग्राम पंचायत कोड़ेरिया में सफाई कर्मी ना आने से ग्रामीणों में रोस ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी यहां कभी नहीं आता है शिकायत करता हूं तो मेरी बात कोई नहीं सुनता है कई बार 1076 पर शिकायत की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर में कांग्रेस बाड़ाबंदी पर पुलिस पहुंचने से विवाद; ज्ञापन देकर दबाव आरोप
Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पुलिस पहुंचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर कथित तौर पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कथित दबाव की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने से पहले एसपी चैंबर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक गहमागहमी रही। कांग्रेस कार्यकर्ता 11 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, जबकि पुलिस की ओर से केवल पांच लोगों को अंदर जाने की अनुमति देने की बात कही गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। रिसोर्ट में पार्षदों के बीच पुलिस पहुंचने का आरोप कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार द्वारा पुलिस और प्रशासन का कथित रूप से दुरुपयोग कर कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अलवर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद तुंगा-बस्सी स्थित एक रिसोर्ट में एकत्रित हुए थे। वहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ौदामेव और रामगढ़ नगरपालिका के पार्षद धवाला स्थित रिसোর্ট में ठहरे हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धवाला स्थित रिसोर्ट में पुलिस पहुंची और पार्षदों को वहां से ले जाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस ने इसे पार्षदों पर दबाव बनाने की פעולה बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। ज्ञापन में मालाखेड़ा नगरपालिका की कांग्रेस समर्थित पार्षद गीता देवी को लेकर भी आरोप लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि गीता देवी को रास्ते में रोककर पुलिस ने उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने इन घटनाओं को पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों को डराने-धमकाने के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर मामला बताते हुए सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। एसपी को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों तथा उनके परिजनों को कथित रूप से प्रताड़ित कर दबाव बनाने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए। साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग भी की गई।0
0
Report
इंदौर में अवैध शराब के घर छापे में 651 लीटर जब्त, लाखों कीमत
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में सांवेर के ग्राम बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से लाखों रुपए की कीमत की 69 पेटी अवैध मदिरा जब्त की है. जब्त शराब की कुल मात्रा 651 लीटर बताई जा रही है. कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई. दरअसल आबकारी अधिकारी के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी द्वारा टीम गठित की गई थी. टीम ने ग्राम बड़ोदिया खान में जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर से कुल 69 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई, जिसमें 18 पेटी देशी शराब, 10 पेटी बीयर और 41 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है. जब्त अंग्रेजी शराब में व्हिस्की, रम और वोदका के विभिन्न ब्रांड मिले हैं. आबकारी विभाग द्वारा कुल 651 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है. मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
भिवानी में विजिलेंस ने रिश्वत मांगते कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी में कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी काम के बदले मांग रहा था 10 हजार, विजिलेंस ने रंगेहाथो गिरफ्तार भिवानी में विजिलेंस टीम ने एक कानूनगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जो सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। इसकी शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की और रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भिवानी तहसील में तैनात एक कानूनगो अशोक कुमार द्वारा सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उस कानूनगों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की तैयारी की। वहीं आरोपी कानूनगो अशोक कुमार द्वारा 10 हजार रुपए की डिमांग की जा रही थी। इसके बाद शिकायतर्ता ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद आरोपी कानूनगो को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आगे भी रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी जारी रहेगी। बाईट, एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर बस स्टैंड में जाम के पीछे रोडवेज बसों, अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों का टीम ने सामान किया जब्त, कई बार नोटिस देने के बाद भी फुटपाथ पर काउंटर रखने पर की गई कार्रवाई, अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप, रेहड़ी पटरी दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सभापति विधायक, सदर विधायक ने दुकानदारों को वापस कराए जब्त किए काउंटर और समान, सदर विधायक बोले रोडवेज बसों के कारण बस स्टैंड में लगता है जाम, छोटे दुकानदारों के बजाय जाम का असली कारण रोडवेज बसों पर की जाय कार्रवाई, सदर विधायक ने एसपी को फोन कर बस स्टैंड में जाम लगाने वाली बसों पर कार्रवाई की माँग, जिला मुख्यालय के बस स्टैंड इलाके का मामला0
0
Report
NH-758 ब्लैक स्पॉट पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और पुत्र की मौत
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़, भीलवाड़ा NH-758 पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और पुत्र की मौत माण्डलगढ़ के बीगोद के पास NH-758 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यश पावन धाम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक गाड़रियों का खेड़ा, भीलवाड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बीगोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि यश पावन धाम के पास NH-758 का यह हिस्सा ब्लैक स्पॉट है, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।0
0
Report
गैस सिलेंडर फटने से छह घरों में भीषण आग, कई परिवार प्रभावित
Samastipur, Bihar:गैस सिलेंडर फटने से छह घरों में लगी भीषण आग ।चाय बनाने के दौरान गैस रिसाव से हुआ हादसा, चार बकरियां, बाइक, दो साइकिल और 25 हजार रुपये नकद जले । समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत अंतर्गत जखरा गांव के वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार अहले सुबह चाय बनाने के दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें तेज होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के काफी प्रयास के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया गया।अगलगी की इस घटना में चार बकरियां, एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल और 25 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घरों में रखा घरेलू सामान भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण अग्निकांड में रामवृक्ष राम, अशोक राम, राजेश राम, जियालाल राम, नारायण राम और नगेंद्र राम के घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों को लेकर परेशानी उत्पन्न हो गई है।इस संबंध में अंचलाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
11 हजार वोल्ट के करेंट से युवक की मौत: सीसम के पेड़ के नीचे हादसा
Budaun, Uttar Pradesh:दलेल नगर गांव के खेतों में सीसम के पेड़ पर लकड़ी तोड़ते समय 11 हजार बोल्ट का करेंट लगने से झुलसकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। आपको बता दें मृतक का नाम जुलकरन, 32 वर्ष, पुत्र अली अफसर निवासी भसुन्दरा थाना उसहैत क्षेत्र का रहने वाला है। मृतक व्यक्ति के छह बच्चे हैं; छह बच्चों के सिर से पिता का साया हट गया। उसहैत थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी。0
0
Report
सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा में राहगीरों को नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का थाना 63 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नकली टॉय पिस्टल, एक लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। इसके बाद नकली पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराते और मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो जाते थे। लूट के दौरान आरोपी असली हथियार होने का भय दिखाकर पीड़ितों को डराने का प्रयास करते थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। चेकिंग और जांच के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद 24 मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितनी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और बरामद मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
शाहदरा साइबर ठगी: बहादुरगढ़ से गिरफ्तार दो आरोपी, iPhone 15 बरामद
New Delhi, Delhi:शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.16 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार बहादुरगढ़ से पकड़े गए दोनों आरोपी, एक iPhone 15 बरामद; कई बैंक खातों से जुड़ा मिला मनी ट्रेल शाहदरा। साइबर थाना शाहदरा पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो कथित साइबर अपराधियों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार (21) और पर्तीक कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक iPhone 15 भी बरामद किया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राम नगर, शाहदरा निवासी अनिल कुमार बर्मन को WhatsApp पर “BXB Market.com” के जरिए निवेश का विज्ञापन मिला था। विज्ञापन में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का दावा किया गया था। इसके बाद पीड़ित से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन पर संपर्क किया गया और उसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए राजी किया गया। पीड़ित ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,16,070 रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने कथित मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। इसके बाद उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना शाहदरा में ई-एफआईआर नंबर 121/26, धारा 308/318(4)/319/340 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बैंक खातों से खंगाला गया मनी ट्रेल जांच के दौरान पुलिस टीम ने ठगी की रकम से जुड़े बैंक खातों और ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 70,165 रुपये एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाते में पहुंचे, जिसे जांच में ललित कुमार का खाता पाया गया। वह कथित तौर पर मनी ट्रेल की पहली लेयर का लाभार्थी था। आगे जांच में सामने आया कि एक Axis Bank खाते से इस खाते में बार-बार बड़ी रकम जमा हुई थी। पुलिस के अनुसार, उक्त खाते से देशभर में NCRP पोर्टल पर करीब 5,000 लिंक/शिकायतें/एफआईआर जुड़ी हुई थीं। जांच के दौरान ललित कुमार के खाते से 85,000 रुपये SBI खाते में ट्रांसफर किए जाने का भी पता चला। यह खाता पर्तीक कुमार का था, जिसे पुलिस ने मनी ट्रेल में दूसरी लेयर का लाभार्थी बताया है。 बहादुरगढ़ से गिरफ्तारी बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें नेटाजी नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पर्तीक कुमार के कब्जे से iPhone 15 जब्त किया है। मोबाइल की तकनीकी जांच के जरिए डिजिटल साक्ष्य, बातचीत, वित्तीय लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। WhatsApp विज्ञापन के जरिए बनाते थे शिकार पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर WhatsApp विज्ञापनों के जरिए लोगों को “BXB Market.com” नाम के निवेश प्लेटफॉर्म पर निवेश का लालच देते थे। शुरुआत में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता जाता था और बाद में उससे बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी। रकम जमा होने के बाद कथित तौर पर निकासी रोक दी जाती थी और संपर्क भी बंद कर दिया जाता था। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और इससे कितने अन्य लोगों के साथ ठगी हुई है। पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील शाहदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि WhatsApp, सोशल मीडिया, वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम से मिलने वाले ऐसे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें, जिनमें कम समय में अधिक या गारंटीड रिटर्न का दावा किया जाता है। किसी अनजान व्यक्ति या खाते में निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर न करें। साइबर वित्तीय ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को ट्रेस और फ्रीज कराने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर गैसडी बालापुर बाजार में छुट्टा सांडों का आतंक, स्कूली छात्राओं में दहशत
Newal Garh, Uttar Pradesh:नेपाल सीमा से सटे बालापुर बाजार में छुट्टा जानवरों और सांडों का उत्पात चरम पर है। बाजार में करीब एक दर्जन छुट्टा सांड दिन भर सड़कों पर डटे रहते हैं, जो आपस में लड़ते-झगड़ते वाहनों और राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सांडों के आपस में लड़ने के कारण अब तक दर्जनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आधा दर्जन विद्यालयों की छात्राओं को झेलनी पड़ रही है, जो इसी बाजार से होकर स्कूल आती-जाती हैं। छात्रा संजू चौधरी, निशा चौधरी, अंजली चौधरी, अनुष्का चौधरी, शीतल चौधरी, ज्योति चौधरी, रोशनी, बबीता,अमृता ने बताया कि कई बार साइकिल से जाते समय सांडों ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वे गिरकर घायल हो गईं। दहशत के कारण छात्राएं समूह में स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन इस ओर से मूक दर्शक बना हुआ है। इस संबंध में ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा ने बताया कि सांड के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालय को दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प ।
Redhapur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र 110 करहल के अंतर्गत ब्लॉक बरनाहल के ग्राम भिड़ाहार में गुरुवार, 18 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र बघेल, विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी,ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।0
0
Report
नया थाना भवन तैयार, थाने तक पहुंचने की राह बदहाल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के महुआडीह थाने के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और पुलिस आवास का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन थाने तक पहुंचने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। देवरिया-हाटा मार्ग से बेलवा बाजार तक सड़क की पिच उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, फरियादी और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। जर्जर सड़क पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। थाना नए भवन में पहुंच गया, लेकिन थाने तक पहुंचने की राह अब भी गड्ढों में फंसी है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग सड़क मरम्मत को लेकर अब तक गंभीर नहीं दिख रहा है।0
0
Report
Advertisement
निर्दलीय गिरीश गर्ग धौलपुर नगर परिषद सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: नगर परिषद सभापति पद पर निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध निर्वाचित धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर के सभापति पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं。 सभापति पद के लिए कुल 7 नामांकन दाखिल हुए थे। नाम वापसी के आखिरी दिन 6 प्रत्याशी ने अपने नाम वापस ले लिए। मैदान में अकेले गिरीश गर्ग का नामांकन शेष रहने पर उन्हें निर्विरोध सभापति घोषित किया गया。 हालांकि सूत्रों के माने तो गिरीश गर्ग भाजपा समर्थित सभापति बने हैं। भाजपा की अंदरूनी रणनीति और आपसी सहमति के चलते ही अन्य प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। संगठन ने एकजुटता दिखाते हुए गर्ग के नाम पर सहमति बनाई。 गिरीश गर्ग के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया。 सभापति पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सियासी घमासान अब थम गया है। उनके सभापति बनने से शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई ज रही है सभापति गिरीश गर्ग ने कहा सबसे पहले शहर का विकास उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी चाहे वह सड़के हो चाहे वह जलभराव हो चाहे वह रोशनी सफाई हो विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी0
0
Report
जळगाव के शिक्षक ने गणेशोत्सव में वणी गड जैसी सजावट बनाई, लोगों की भीड़
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव (शिक्षक व भाविक याच्या सोबत 121 केलाय) Anch जळगावातील शिक्षक शुभम पाटील यांनी गणेशोत्सवानिमित्त नाशिकच्या प्रसिद्ध वणी गडाचा हुबेहूब देखावा साकारत सर्वांचे लक्ष वेधून घेतला आहे. वणी गडावरील डोंगररांग, गडावर जाणाऱ्या पायऱ्या आणि विशेष आकर्षण ठरणारा रोपवे अशा बारकाव्यांसह साकारलेला हा देखावा गणरायाच्या सजावटीची शोभा वाढवत आहे. जळगाव शहरात गणेशोत्सवाच्या निमित्ताने विविध आकर्षक सजावटी आणि देखावे साकारण्यात आले आहेत. यामध्ये जळगावातील शिक्षक शुभम पाटील यांनी साकारलेला नाशिकच्या प्रसिद्ध वणी गडाचा हुबेहूब देखावा विशेष चर्चेचा विषय ठरत आहे. गणपती बाप्पाच्या सजावटीसोबतच वणी गडाची प्रतिकृती, डोंगररांग, गडावर चढण्यासाठीच्या पायऱ्या आणि रोपवे अशा विविध बाबींचा बारकाईने समावेश करण्यात आला आहे. त्यामुळे हा देखावा पाहताना जणू काही वणी गडाचे प्रत्यक्ष दर्शनच होत असल्याचा अनुभव भाविकांना मिळत आहे. शिक्षक शुभम पाटील यांनी कल्पकतेने आणि मेहनतीने हा देखावा साकारला असून, गणरायाच्या परिसरातील हे अनोखे डेकोरेशन सध्या भाविकांचे विशेष आकर्षण ठरत आहे. वणी गडाच्या प्रतिकृतीतील बारकावे पाहण्यासाठी नागरिक आणि गणेशभक्तांची मोठी गर्दी होत आहे. याच संजू देखावाचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..0
0
Report
बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा के चुनावी चाय में जनता की दिल की बात
Bareilly, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय जी उत्तर प्रदेश के इस खास कार्यक्रम में अब हमारी टीम जा पहुंची थी बरेली , बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा , जनता के बीच पहुंचकर हमारी टीम ने जब सवाल किया तो जवाब भी कुछ चटपटे कुछ मजेदार सामने आए क्योंकि चुनावी चाय में चकलस के नाम पर लोगों से उनके दिल की बात को होठों तक लाने की हमारी कोशिश रहती है तो लीजिए आपको ले चलते हैं बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा में0
0
Report
Advertisement
