261403
Sandana - संदना कस्बे में वाहनों से लग रही भीषण जाम, जिम्मेदार अंजान
Sandana, Uttar Pradesh:संदना कस्बे में वाहन चालक अपने वाहनों को बेझिझक होकर कही भी खड़ा कर देते हैं जिससे भीषण जाम की स्थिति बन जाती है, डग्गामार वाहनों से ही आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं जिससे मृत्यु का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा हैl स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के समय बच्चों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM साय ने कांग्रेस पर हमला, कहा नक्सलवाद खत्म, विकास आगे बढ़ेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर बयान... कहा- कांग्रेस फ्यूज बल्ब, लगातार चुनाव हारने से बौखलाहट... नक्सलवाद खत्म होने का कांग्रेस को स्वागत करना चाहिए... कांग्रेस ने कभी नक्सलवाद से लड़ने का साहस नहीं दिखाया... डबल इंजन सरकार और जवानों के साहस से नक्सलवाद समाप्त हुआ... नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता भी विकास की प्रमुखधारा से जुड़ना चाहती थी...0
0
Report
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण में छह सप्ताह में फैसला
Chandigarh, Chandigarh:गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को 6 सप्ताह में फैसला लेने के निर्देश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के लंबे समय से कार्यरत गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की मांग पर सोमवार को अहम आदेश जारी किया है। जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की एकल पीठ ने उमेद सिंह और अन्य की याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी को मामले पर छह सप्ताह के भीतर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं की रिट याचिका को ही सरकार के समक्ष प्रतिवेदन माना जाए और संबंधित गेस्ट टीचरों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया जाए। इसके बाद सरकार को सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संबंधित फैसलों को ध्यान में रखते हुए कारण सहित आदेश पारित करना होगा。 याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे वर्ष 2005 से 2007 के बीच नियुक्त हुए थे और करीब दो दशकों से सरकारी स्कूलों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से नियमितीकरण और परिणामी लाभ दिए जाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मामले के गुण-दोष पर अंतिम टिप्पणी नहीं की है। कोर्ट ने सरकार को यह तय करने के लिए कहा है कि संबंधित शिक्षक नियमितीकरण और अन्य लाभों के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि सुनवाई और नियमों की जांच के बाद शिक्षक पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें नियमानुसार राहत देने के निर्देश दिए गए हैं。 यह आदेश ऐसे समय आया है जब हरियाणा में हजारों गेस्ट टीचर नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण से जुड़े मामलों में सरकार को संबंधित दावों पर विचार करने के निर्देश दिए थे। अगस्त 2026 में डिवीजन बेंच ने भी एक मामले में एकल पीठ के आदेश के बाद राज्य की अपील का निपटारा किया था।0
0
Report
अयोध्या कोसी-परिक्रमा के लिए सुरक्षा-व्यवस्था और सुविधाओं की व्यापक तैयारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ADG लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने कहा, "14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमाओं की जो हम लोग तैयारी करते हैं उसी क्रम में आज यहां पर ब्रीफिंग हुई है...सभी संत समाज के लोगों से लेकर स्थानीय नागरिक, पुलिस प्रशासन सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को अच्छी तरह संपन्न कराएंगे। कैसे लोगों को अधिकतम सुविधा मिले और सुरक्षा को लेकर हम बेहतर प्रबंध कर सकें, उस पर हम कार्य करेंगे..." अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया, "14 कोसी परिक्रमा कल शाम से चालू हो जाएगी...बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें आते हैं...पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है...CCTV की भी व्यवस्था की गई है और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। लगातार भ्रमण भी किया जा रहा है..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया, "नगर निगम द्वारा लगभग एक हजार से ज्यादा सफाई कर्मी लगाए गए हैं...परिक्रमा मार्ग पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं...जहां पानी की व्यवस्था नहीं है वहां पर वाटर टैंकर स्थापित किए गए हैं और पार्किंग स्थलों पर भी लाइट की व्यवस्था की जा रही है..."0
0
Report
Advertisement
दमोह में कांग्रेस प्रदर्शन पर भाजपा-सरकार: कांग्रेस तारीख तय कर लें, आमने सामने निपटेंगे
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर जताई आपत्ति, सांसद की दो टूक कांग्रेस तारीख तय कर ले आमने सामने निपट लेंगे... एंकर/ एमपी के दमोह में कल यानी 15 तारीख को कांग्रेस के एक प्रदर्शन ने सियासी हलचल तेज कर दी है, कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री ने सख्त कार्यवाही की निर्देश पुलिस को दिए भाजपा़ जिलाध्यक्ष ने निंदा की और सांसद ने तो दो टूक कह डाला कांग्रेस तारीख तय कर ले आमने सामने निपटने तैयार है। दरअसल ये पूरा मामला जिस वजह से गर्माया वो मामला रीवा सांसद के विरोध का कारण था। दमोह में रविवार को कांग्रेस ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के कथित किसान विरोधी बयान को लेकर दमोह में प्रदर्शन किया और दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी के बंगले के सामने घेराव नारेबाजी और पुतला दहन किया, इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। कोई अप्रिय घटना नहीं बनी लेकिन जब सांसद देर शाम अपने बंगले पर पहुंचे तो स्थिति देखी जानकारी ली और उनका गुस्सा बढ़ गया। सोमवार को इस मामले ने बड़ा रूप ले लिया और सांसद के बंगले पर उनके साथ प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जिम्मेदार भाजपाइयों ने बैठक की और फिर मीडिया के सामने आकर आला नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के इस रवैए को लेकर खरी खोटी सुनाई तो संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने साफ कहा कि कांग्रेस अराजकता का माहौल बनाना चाहती है , सांसद बंगले के सामने ऐसा प्रदर्शन निंदनीय है मैंने कहा कि इसे लेकर एसपी को निर्देश दिए गए है कि कड़ी कार्यवाही की जाए। इन सब से कहीं आगे दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से दो टूक कहा है कि कांग्रेस तारीख तय कर ले आमने सामने निपटने को तैयार है , सांसद ने साफ कहा कि ये तरीका ठीक नहीं है जिस समय कांग्रेसी आंदोलन कर रहे थे उस समय उनके घर में सिर्फ उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी थी और ऐसे में कोई घटना होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। हालांकि सांसद ने साफ बताया कि उन्होंने इसे लेकर किसी भी तरह की पुलिस शिकायत नहीं की है लेकिन एसपी को कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को समझाएं ताकि भविष्य में ऐसा कृत्य न हो।0
0
Report
प्रशांत के भीषण ज्वार: कैलिफोर्निया के तट बंद, लोग सलाह मानें
Noida, Uttar Pradesh:Massive Pacific swells hit California so hard they closed beaches and warned people to leave. Meanwhile some maniacs are surfing a mile offshore by the oil platforms.0
0
Report
घर के आंगन में खेलते मासूम भाई-बहन कार चपेट में, दोनों की दर्दनाक मौत
Chhindwara, Madhya Pradesh:घर के आंगन में खेल रहे मासूम भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने रौंदा...दोनों की दर्दनाक मौत...5 साल की मिस्टी और 3 साल के शिवम ने तोड़ा दम...हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम कार चालक हिरासत मे छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत छिदीकामथ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम भाई-बहनों की जान चली गई घर के आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम बच्ची और उसके तीन वर्षीय भाई को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन और आसपास के लोग तत्काल दोनों को उपचार के लिए जुन्नारदेव अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार छिदीकामथ निवासी यदुवंशी परिवार के दोनों मासूम बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और खेल रहे भाई-बहन को अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई हादसा इतना गंभीर था कि दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मृतकों की पहचान पांच वर्षीय मिस्टी और तीन वर्षीय शिवम यदुवंशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जिस कार से यह हादसा हुआ उसका चालक रेलवे स्टेशन में कर्मचारी है. घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की .पुलिस ने कार को अभिरक्षा में लेकर चालक को हिरासत में लिया है. एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. घर में जहां कुछ देर पहले बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं वहां अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस हादसे के कारणों और कार की रफ्तार सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
यिलान में अस्पेरिटास बादलों की लहर-सी रोशनी; आसमान हुआ दृश्यमय
Noida, Uttar Pradesh:This evening, stunning, sci-fi-like view captures rare Asperitas clouds with dramatic, wave-like structures glowing in a deep red hue over a wet evening street in Yilan County, Taiwan.0
0
Report
कैलिफ़ोर्निया तट पर 50 फीट से अधिक ऊँची लहरें, मौसम खतरे के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:Brave surfers took on massive waves on Saturday as a potent low pressure system sits off the coast. Waves upwards of 50 feet slammed into the California coast where residents were encouraged to avoid the ocean. California typically sees their largest waves in December and January. Waves of this height have only been forecasted one other time during the month of November according to Scripps Institution of Oceanography in the last 27 years0
0
Report
पश्चिमी तट पर भारी बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी, उत्तर-पश्चिम के लिए मौसम
Noida, Uttar Pradesh:WEST COAST SOAKER: Rounds of heavy rain and mountain snow are set to swipe the Northwest0
0
Report
Advertisement
ओडिशा से लाए 34 किलो गांजा गिरफ्तार; बड़ा सिंडिकेट सामने आया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है ,हरपालपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा से दो सूटकेस में भरकर लाया जा रहा करीब 34 किलो गांजा पकड़ा गया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 10 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी रजत सकलेजा के निर्देश पर हरपालपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर राठ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से तस्कर को धर दबोचा। वीआईपी दिखने वाले ये सूटकेस ट्रैवल के लिए यूज नहीं किए जा रहे थे, बल्कि इन सूटकेसों में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। ओडिशा राज्य से लाया जा रहा करीब 34 किलो गांजा छतरपुर और यूपी के जिलों में सप्लाई किया जाना था। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम अहिरवार निवासी ओरछा मंदिर के पीछे, ओरछा जिला निवाड़ी के रूप में हुई है। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कारोबार में और कौन-कौन शामिल है, क्योंकि इस तरह के काम में बड़ा सिंडिकेट होता है। बताया जा रहा है कि एमपी-यूपी बॉर्डर में नशे का कारोबार अपने चरम पर है। हरपालपुर उन नगरों में शुमार है जहां गांजा और अन्य नशीले मादक पदार्थ बेचे जाते हैं।0
0
Report
लक्ष्मणगढ़, सीकर में शांतिपूर्ण मतदान, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
Sikar, Rajasthan:लक्ष्मणगढ़ सीकर शांतिपूर्वक मतदान एंकर सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बलारां, नेछवा ओर लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में आज पंचायत चुनावों को लेकर शांतिपूर्ण मतदान रहा। इलाके में शांति व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैण भी इलाके के दौरे पर रहे। मीडिया से रू-ब-रू होते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैण ने बताया कि तीनों पंचायत समिति क्षेत्र में आज सरपंच ओर पंच के मतदान के दौरान छुट पुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान रहा। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर इलाके में विशेष पुलिस जाप्ता लगाया गया था। बाइट 1 संजीव नैण जिला पुलिस अधीक्षक सीकर0
0
Report
Park City, UT में सुबह की धुंध और सूर्योदय से आकाश दमक उठा
Noida, Uttar Pradesh:Check out this incredible morning view from Park City, UT. Dense fog settled into the basin below as the morning colors from the sunrise lit up the sky. Fog is common in the mountains of Utah in late fall and early winter due to temperature inversions.0
0
Report
Advertisement
जालौन के कोंच में ट्रैफिक व्यवस्था फेल, भीषण जाम से लोग परेशान
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कोंच नगर में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, ट्रैफिक पुलिस नदारत रहने से भीषण जाम के झाम में फसी जनता, भारी और ओवरलोड वाहनों के शहर में प्रवेश से जाम की समस्या, भीषण जाम के बीच फसे स्कूली वाहन और स्थानीय लोग, अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां, आएदिन लगते भीषण जाम के चलते लोगों को करना पड़ता परेशानियों का सामना, भीषण जाम की तस्वीरें सामने आने से शहर की ट्रैफिक पुलिस पर सवाल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच नगर का मामला।0
0
Report
प्रेमिका के ब्लैकमेल के बाद युवक ने प्रेमिका के घर से आत्मघाती कदम उठाया
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ध्यानचंद स्टेडियम के सामने गली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत के बाद युवक अपने घर से चला गया। रात के समय प्रेमिका ने युवक के बड़े भाई को कॉल कर बताया अमृत फांसी लगा रहा है। बड़ा भाई पहुंचा तो ऊपर की मंजिल पर बना कमरा अंदर से बंद था और युवक अमृत निगम फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर प्रेमिका नहीं थी। वह अपने दूसरे वाले घर पर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- मृतक के चाचा विजय ने बताया दोनों के बीच कई साल से अफेयर चल रहा था। प्रेमिका की सूचना पर जैसे हम लोग उसके घर पहुंचे तो ऊपर की मंजिल पर बने कमरे के अंदर अमृत पंखे से चुनरी के सहारे बने फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा तोड़ा। लेकिन तब तक अमृत की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा लड़की शादी का झांसा देकर मुकर गई। भतीजे अमृत को ब्लैकमेल करके लाखों रुपए और सामान भी ले चुकी है। एक महीने पहले ही एक लाख कीमत का मोबाइल दिलाया था। उसी की वजह से भतीजे ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट की भी जांच कर रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके。0
0
Report
बरेली में किसान नेता सुधीर बालियान ने मोबाइल टॉवर चढ़कर मचाया हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक से मचा हड़कंप, किसान नेता सुधीर बालियान चढ़े मोबाइल टॉवर पर, छुट्टा पशुओं और खनन के विरोध में चढ़ा टॉवर पर, मीरगंज तहसील अध्यक्ष है टिकैत ग्रुप से, बरेली के मीरगंज तहसील की घटना0
0
Report
Advertisement
