261135
Laharpur - प्रदेश कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा विद्युत उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा विद्युत उपखंड कार्यालय पर कर्मचारियों के द्वारा निजीकरण व अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ जिला इकाई सीतापुर के आवाहन पर कार्यालय मंत्री जिला सीतापुर रफीक अंसारी के नेतृत्व में लहरपुर उपखंड कार्यालय पर निजीकरण व अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों के द्वारा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर में कंटेनर टक्कर से बोलेरो पलटी, 5 घायल; आयुष की हालत गंभीर
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कंटेनर की टक्कर से बोलेरो पलटी - हादसे में बोलेरो सवार 5 लोग घायल - 11 वर्षीय आयुष कुमार की हालत गंभीर - गोरखपुर से घर लौटते समय हुआ हादसा। - यूटर्न ले रहे कंटेनर ने बोलेरो को साइड से मारी टक्कर - टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई बोलेरो - स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल - सभी घायलों का सीएचसी कसया में चल रहा उपचार - कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया चौराहे की घटना।0
0
Report
सुरहुरपुर गौशाला में चौकीदार की हत्या से दहशत, सुरक्षा कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। जफराबाद सिरकोनी विकासखंड के सुरहुरपुर गांव स्थित अस्थायी गौशाला में चौकीदार की हत्या के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सुरहुरपुर गौशाला का संचालन एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) द्वारा किया जाता है। कर्मचारियों के अनुसार गौशाला परिसर में अराजक तत्वों का आना-जाना लंबे समय से बना हुआ है। आरोप है कि कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं की जा चुकी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी मई 2025 में गौशाला के एक केयरटेकर के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इधर, गौशाला में पशुओं के रखरखाव को लेकर उठ रहे सवालों पर ग्राम पंचायत अधिकारी आसरे मौर्य ने कहा कि गौशाला में पशुओं के चारा, पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पशुओं को नियमित रूप से चारा, भूसा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाता है तथा चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। गौशाला प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से गौशाला परिसर की सुरक्षा बढ़ाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
सीतापुर में आंधी से निर्माणाधीन छज्जा गिरा, एक युवक की मौत, भाई घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR- यूपी के सीतापुर में आंधी से निर्माणाधीन छज्जा अचानक गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं युवक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि हरगांव थाना क्षेत्र में आंधी के कारण एक निर्माण अधीन मकान का छज्जा अचानक गिर गया इस हादसे में युवक प्रदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था दोनों ही भाई नहाने जा रहे थे तभी अचानक आंधी आने के चलते निर्माण अधीन मकान का छज्जा गिर गया और मलवा में दबाकर युवक की मौके पर मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बारिश ने राजधानी के कई हिस्सों को भिगो दिया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rain lashes various parts of the national capital. Visuals from RK Puram Sector-9.0
0
Report
RUHS इमरजेंसी के बाहर धरना: वेतन नहीं मिलने से OPD रजिस्ट्रेशन बाधित
Jaipur, Rajasthan:प्रीति तंवर RUHS इमरजेंसी के बाहर धरना प्रदर्शन ड्राइवर, वार्ड बॉय, और सभी ऑपरेटर्स कर रहे धरना और विरोध लंबе टाइम से सैलरी नहीं आने पर निविदा कर्मियों का विरोध कुछ स्टाफ की 3 महीने से नहीं आई सैलरी अब ओपीडी रजिस्ट्रेशन सर्विस भी बाधित RUHS में नहीं हो रहा OPD रजिस्ट्रेशन इमरजेंसी के बाहर बैठकर सभी कर रहे प्रदर्शन वेतन देने को लेकर कर रहे माँग0
0
Report
भरतपुर नगर आयुक्त बिश्नोई ने सुबह 7 बजे राउंड पर नालों की हालत चेक
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई सिटी राउंड पर, आज सुबह सात बजे से शहर के राउंड पर है नगर निगम कमिश्नर बिश्नोई, सफाई और बरसाती नालो की सफाई चेक करके, सीएसई को दिए निर्देश, बीडीए और pwd के कार्यों से बरसाती पानी की निकासी में जो समस्या आयेगी, उसके सुधार के लिए नोटिस जारी किए जायेंगे0
0
Report
Advertisement
गोंडा दुबहा चौकी पर पुलिसकर्मी की पिटाई वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की दबंगई सामने आई है। यहां मारपीट के मामले में पकड़ करके लाए गए दो युवकों की चौकी इंचार्ज के सामने ही एक के बाद एक डंडे से जमकर पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पहले एक युवक को होमगार्ड से पकड़वाकर एक पुलिसकर्मी द्वारा डंडे से उसकी पिटाई की जा रही है। उसकी पिटाई करने के बाद दूसरे युवक को फिर होमगार्ड द्वारा पकड़ लिया जा रहा है और फिर पुलिसकर्मी लाठी से उसकी पिटाई कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर की जांच के आदेश दिए गए हैं वायरल वीडियो बीते 22 मई का बताया जा रहा है। दरअसल कौड़िया थाना क्षेत्र का चैनापुर गांव के रहने वाले संजय कुमार ने बीते 22 मई को रमेश, रामेश्वर, अरविंद, पराग,डिंपल,पहलाद के खिलाफ अपने साथ और अपनी पत्नी सुनीता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दुबहा चौकी पुलिस को पूरे मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जहां चौकी इंचार्ज के निर्देश पर सिपाही नीरज सिंह चैनापुर गांव पहुंचे थे और इन लोगों को पकड़कर दुबहा चौकी लाए थे। जहां चौकी पर पहुंचकर अरविंद,रमेश और महेश ने कहा कि हमारे साथ भी मारपीट हुई हमारी भी सुनवाई की जाए इसी बात से नाराज होकर के चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों नाराज हो गए। पहले रमेश नाम के युवक को होमगार्ड अनुरोध तिवारी से दोनों हाथ पकड़वाया और फिर 2025 में भर्ती हुए रिक्रूट आरक्षी अमन ने लाठी लेकर की उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर इसके बाद में जमीन पर बैठे महेश नाम के युवक को जमीन से उठाकर होमगार्ड अनुरोध तिवारी ने दोनों हाथ पकड़ा और फिर आरक्षी अमन ने महेश की भी पिटाई शुरू कर दी। 5 सेकंड में तीन लाठी मारी है बगल में बैठे पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि और मारिए इसके बाद भी होमगार्ड अनुरोध तिवारी उसके दोनों हाथ को पकड़ रखे और और फिर रिक्रूट आरक्षी अमन द्वारा डंडे से पिटाई की जा रही है। इन चारों लोगों की एक के बाद एक पिटाई करने के बाद कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा शांति भंग में 24 घंटे बाद यानी की 23 मई को इन लोगों का चालान किया गया जिसके बाद यह चारों लोगों ने जाकर के अपना-अपना शांति भंग में चालान कराया है।0
0
Report
कुशीनगर में बकरी बचाते समय नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक; SDRF-खोज जारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - बकरी बचाने के प्रयास में नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक - मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिरने से लापता हुआ मेहताब राजा - पहले नहाने के दौरान डूबने की चर्चा, जांच में सामने आई बकरी बचाने की बात - पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन - युवक के डूबने के बाद परिजनों में मचा कोहराम - पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव का मामला。0
0
Report
जहानाबाद में जिलाध्यक्ष के घर चोरी: चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर सवाल
Jehanabad, Bihar:बिहार में बेखौफ अपराधियों और चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र प्रेमनगर-होरीलगंज मोहल्ले का है, जहां जन सुराज के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के घर बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और अंदर घुसकर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों समेत कई कीमती सामान चुरा लिए। पीड़ित जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे रात में सोए थे कि मौका पाकर चोर कमरे में घुस गए और अलमारी खंगाल दी। उन्होंने लोगों को शोर मचाकर जागाया और तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। घर के भीतर चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों के जुटने और पुलिस के मौके पर पहुंचने में करीब आधा से एक घंटे का समय लगा। पुलिस की इसी देरी का फायदा उठाकर चोर भाग गए। शिकायत के अनुसार मोहल्ले में ऐसी पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके पुख्ता सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास थे, पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। नगर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है। मोहल्लेवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। Byte - मुकेश शर्मा, पीड़ित जिलाध्यक्ष, जन सुराज0
0
Report
Advertisement
रanchi में 17-18 जून दक्षिण एशियाई थ्रो बॉल चैंपियनशिप: पांच देशों की टीमें
Ranchi, Jharkhand:रांची में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 17 और 18 जून को दूसरे दक्षिण एशियाई थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के पांच देशों की राष्ट्रीय टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका की राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 जून को सुबह 11 बजे किया जाएगा, जबकि समापन समारोह 18 जून को शाम 5 बजे आयोजित होगा। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में लगभग 150 खिलाड़ी और टीम अधिकारी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन से झारखंड में थ्रो बॉल खेल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
ED की रेड पर घमासान: नेताओं के खिलाफ कार्रवाई से विपक्ष भड़का
Noida, Uttar Pradesh:हमारे कई नेताओं पर रेड मारने पर जब कुछ नहीं मिला तो आज ED पार्टी देश भर में हमारे कई छोटे छोटे कार्यकर्ताओं पर रेड मारने पहुंची है। सभी कार्यकर्ता मज़बूत रहें。 ये लोग कायर हैं, बुज़दिल हैं। दुनिया भर में ट्रम्प के सामने देश को अपमानित करके ये मामूली लोगों पर रेड करवाने में अपनी मर्दानगी समझते हैं。 वैसे अगर देश का काला पैसा ढूढ़ना है तो वो दो लोगों के घर पे मिलेगा जो आए दिन ढेरों MLA और MP ख़रीदते हैं। पर ED तो उन्ही के अंडर में आती है।0
0
Report
झारखंड में राज्यसभा चुनाव: गठबंधन के साये में वोटिंग की जंग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने इस मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। 18 जून को राज्यसभा की दो सीट के लिए वोटिंग होना है, दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।एक तरफ बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के लिए सीएम आवास में वोटों के अंकगणित पर होमवर्क हो रहा है। अब सत्ताधारी विधायकों को मॉक पोल के जरिए वोटिंग की ट्रेनिंग भी देने की तैयारी है। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के गणित और समीकरण पर सीएम हेमंत सोरेन ने बहुत ज्यादा तो नहीं बोला पर इतना जरुर कहा, चिंता न करें मजाल है कि झारखंड में कोई परिंदा भी पर मार ले, आप लोग हैं न बाइट .. हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो कोटे के मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा, हम लोग एकजुट हैं, कहीं भी कोई किंतु परंतु नहीं है। झामुमो और कांग्रेस के एक एक उम्मीदवार हैं , वो गठबंधन के उम्मीदवार हैं और दोनों जीत दर्ज करेंगे। जितना वोट चाहिए हमारे कस पर्याप्त है बाइट ... हाफिजुल हसन, मंत्री मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा राज्यसभा चुनाव से जुड़ प्रशिक्षण तो नए सदस्यों को दिया ही जाएगा, बहुत सारे सदस्य नए हैं पहली बार जीत कर आये हैं। हम लोग दोनों सीट जीतने को लेकर आश्वस्त हैं। बाइट ...योगेन्द्र महतो, मंत्री राजद कोटे से मंत्री संजय यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, गठबंधन की बैठक में जो तय हुआ है ,उसके अलावा कोई जीतने वाला नहीं है। बीजपी ने अपना समर्थित उम्मीदवार दिया है तो बीजेपी देखे , हम लोग गठबन्धन के हिस्सा हैं और हम लोगों से ज्यादा बीजेपी को जवाब देने वाला कौन है। हम लोग लालू यादव के सिपाही हैं इसलिए पीछे नहीं रहेगें। सीएम हेमंत सोरेन का आदेश सर्वोपरी है , सीएम हेमन्त सोरेन गठबन्धन के मजबूत स्तंभ राज्यसभा को लेकर राज्यहित में निर्णय होगा बाइट ...संजय यादव , मंत्री, राजद कोटे कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, पार्टी राज्यसभा को लेकर जो जवाबदेही देगी करुँगा। मैं गठबंधन के 56 विधायक की एकजुटता की गारंटी तो नहीं ले सकता पर कांग्रेस के सभी 16 विधायक हम लोग एकजुट हैं। हम लोगों पर दाग कभी लगा नहीं और न हो लगेगा। अब आगे आला कमान को देखना हे, सीएम से वार्ता हो रही है, राजद से वार्ता हो रही है। माले ने भी स्पष्ट किया है महागठबंधन के साथ हैं। बीजेपी भी चाहती है गठबन्धन में बिखराव हो और बिखराव होगा तो बीजेपी हावी होगी। बाइट ....इरफान अंसारी, मंत्री, कांग्रेस कोटे जबकि बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी विकास को केंद्र में रख कर झारखंड में राजनीति करती है।स्वार्थ की राजनीति से उपर उठ कर झारखंड के विधायक राज्यसभा में वोट करेगें। सीएम लाख पढ़ा लें, लाख प्रशिक्षण दें कोई फायदा नहीं होने वाला। कांग्रेस के नेता तो अभी से बैकफुट पर हैं, वो केवल अपनी 16 विधायकों पर टिके हुए हैं। वो अब 56 विधायकों की बात करना बंद कर चुके हैं। सभी बैरकफुट हैं। बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नाथवानी झारखंड से पहले भी दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। और विकास काम किया है। इस चुनाव में अन्तरात्मा की आवाज गूंजेगी और यूपीए के विधायक भी बीजेपी के समर्थन वाले उमीदवार को वोट करेगें और नाथवानी जीत कर दिल्ली जायेगें बाइट ...रमाकांत महतो, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी बीजेपी विधायकों का भी कहना है बीजेपी और एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं , बाकी उच्च स्तर पर पार्टी के लोग इस कार्य में लगे हैं सभी अपने अपने विवेक से राज्य हित में अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेगें। बाइट ...रौशन लाल चौधरी, विधायक, बीजेपी बाइट ...प्रदीप प्रसाद, विधायक, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
काशी स्टेशन चौड़ीकरण: कोर्ट ने मस्जिद हटाने का आदेश जारी किया; 20 जून तक अल्टीमेटम
Noida, Uttar Pradesh:काशी स्टेशन चौड़ीकरण में 900 साल पुरानी मस्जिद को गिराने का कोर्ट ने दिया आदेश कोर्ट में मुकदमा हारी मस्जिद कमेटी. रेलवे प्रशासन और मस्जिद इंतजामिया के बीच चल रहा था कानूनी विवाद. कोर्ट ने दिया रेलवे के पक्ष में फैसला. 20 जून तक का अल्टीमेटम. रेलवे प्रशासन ने मस्जिद खाली करने और तोड़ने का दिया आदेश. स्थानीय लोगों और कमेटी में आक्रोश.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में अधूरे रोड पर बाइक हादसे में युवक की मौत, शुरू हुई जांच
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर मंझावली पुल के पास दनकौर कोतवाली क्षेत्र में अधूरे रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अस्पताल की एक की जान चली गई। बताया जाता है की घटना रविवार की देर रात हुई। जबकि सोमवार की सुबह दनकौर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने उसको गड्ढे से घायल को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी जो फरीदाबाद के एनआईटी-1 क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जो रविवार रात अपनी बाइक से मंझावली पुल के रास्ते ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुल के आगे सड़क निर्माण कार्य अभी अधूरा है। रात के अंधेरे में उन्हें यह अंदाजा नहीं हो सका कि आगे रास्ता समाप्त हो चुका है। इसी दौरान उनकी बाइक सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बाद में उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में अधूरे पड़े मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। दनकौर पुलिस के अनुसार, इस हादसे में हेलमेट के शीशे से नाक पर गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का करीब 6 महीने पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया गया था, लेकिन आज तक सड़क पूरी नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि अधूरे मार्ग और पर्याप्त चेतावनी संकेतों के अभाव में यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर जांच करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
थानागाजी के कुंडलका गांव में आग, दो मकान जलकर राख, 11 बकरियों की मौत
Alwar, Rajasthan:थानागाजी के कुंडलका गांव में भीषण आग, दो कच्चे मकान खाक — 11 बकरियों की जिंदा जलकर मौत\n\nअलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के कुंडलका गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दो कच्चे मकान इसकी चपेट में आ गए।\n\nइस हादसे में घरों में बंधी 6 बकरियां और उनके 5 बच्चे जिंदा जलकर मर गए, जबकि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों کا रो-रोकर बुरा हाल है।\n\nसूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।\n\nथानागाजी पुलिस और पटवारी ओमप्रकाश शर्मा ने मौके پر पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौका रिपोर्ट तैयार कर जांच शुरू कर दी है।\n\nबताया जा रहा है कि आग जगराम और रामप्रताप गुर्जर, दोनों भाइयों के कच्चे मकानों में लगी थी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।\n\nप्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में करीब 3 लाख रुपये से अधिक کا नुकसान हुआ है।0
0
Report
Advertisement
