Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीएम योगी के निर्देश के बाद सीतापुर में चाइनीस मांझा बेचने दुकानों पर पुलिस रेड

RDRAJKUMAR DIXIT
Feb 06, 2026 10:20:04
Sitapur, Uttar Pradesh
सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी के सीतापुर में चाइनीस मांझे को लेकर सीओ सिटी विनायक भोसले और सदर चौकी इंचार्ज स्वाती चतुर्वेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मांझा बेच रहे दुकानों पर रेड की. इस पुलिस कार्रवाई में जी मीडिया पुलिस के साथ मौजूद रहा. कई दुकानों पर प्लास्टिक का मांझा मिला. सीओ सिटी विनायक भोसले ने लोगों को जागरुक भी किया और एक को हिरासत में भी लिया. यह रेड शहर कोतवाली इलाके के पुराना सीतापुर के कजियारा मोहल्ले में की. इस दौरान कई दुकानदार दुकान बंद करके मौके से भाग गए.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRaju Raj
Feb 06, 2026 11:48:26
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन शस्त्र’ : सोशल मीडिया पर हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर हथियारों, गैंग कल्चर और अपराध के ग्लोरिफिकेशन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने समस्त दिल्ली में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ चलाया。 इस विशेष अभियान में करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और 500 से अधिक टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 6000 से ज्यादा सोशल मीडिया प्रोफाइल की गहन जांच की गई。 अब तक 61 FIR दर्ज की गई हैं, 83 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 16 CCL (बाल अपराधी) भी शामिल हैं। पुलिस ने 82 हथियार, जिनमें 13 चाकू भी शामिल हैं, बरामद किए。 साथ ही सोशल मीडिया पर गैरकानूनी कंटेंट फैलाने वाले करीब 45 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी कार्रवाई की गई। कई मामलों में टॉय पिस्टल के जरिए डर फैलाने की कोशिश सामने आई, जिस पर कड़ी रोक लगाई गई。 कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने अभिभावकों को समझाया, युवाओं की काउंसलिंग कराई और सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी。 जोन-वार कार्रवाई: साउथ दिल्ली: 14 केस नॉर्थ दिल्ली: 13 गिरफ्तार ईस्ट दिल्ली: 5 केस, 9 हथियार बरामद सेंट्रल दिल्ली: थानों व स्पेशल स्टाफ की टीमों द्वारा 12 आरोपी (CCL सहित) पकड़े गए
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 06, 2026 11:48:15
Noida, Uttar Pradesh:NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ कम करने के फैसले की सुप्रीम कोर्ट समीक्षा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) से कहा है कि वह हलफ़नामा देकर बताए कि कट-ऑफ इतनी कम क्यों की गई। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा ने कहा कि यहाँ दो बातों के बीच संतुलन ज़रूरी है कि एक तरफ़, पीजी की सीटें खाली न जाएँ, दूसरी ओर पढ़ाई और डॉक्टर बनने के मानक भी बहुत नीचे न गिरें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो यह देखेगा कि कट ऑफ कम करने का यह फैसला किसी गलत मंशा से तो नहीं लिया गया। नए नियमों के तहत,जनरल कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 276 अंक था,उसे अब घटाकर 103 अंक कर दिया गया है। वही SC / ST / OBC कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 235 अंक था, वो अब घटकर माइनस 40 अंक तक हो गया है। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि कट-ऑफ तभी घटाई जा सकती है जब पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध न हों।लेकिन यहाँ 80,000 सीटें हैं और 1,28,000 से ज़्यादा उम्मीदवार पहले से ही तय कट-ऑफ में आते हैं।फिर कट-ऑफ इतनी नीचे लाने की ज़रूरत ही क्या थी !कट-ऑफ को शून्य और निगेटिव तक लाने का फैसला मनमाना है इससे मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा कम होने के साथ साथ मरीजों की सुरक्षा के लिए भी ख़तरा पैदा हो गया है।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 06, 2026 11:47:57
Bihar:गोपालगंज में स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक झोपड़ीनुमा मकान में घुस गई जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई वही एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज शुक्रवार सुबह गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा की है जहाँ बस चालक जहरुद्दीन स्कूल से बस लाकर दरवाजे पर खड़ा किया तभी उसके भाई ने स्टार्ट कर दिया बस अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई हादसे में जहरुद्दीन के दो बेटों की मौत हो गई वही गर्भवती पत्नी मुमताज घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वही पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 06, 2026 11:47:45
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, जिस प्रकार से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लगातार व्यापारियों को डराने,धमकाने और अपमानित करने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। एक तरफ व्यापारी को लाने के लिए विदेश जाते हैं दुसरी तरफ जो यहां व्यापारी हैं उनको डराने का काम करते हैं ताकि वो उनके यहां दरबारी करें और उसकी वजह आप भी जानते हैं। सीएम के ऊपर सब को साथ लेकर चलने की ज़िम्मेवारी होती है, पर वो किस तरह व्यापारियों का जिक्र करते हैं। झारखंड में सबसे बड़ा व्यापारी जो झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया उससे बड़ा व्यापारी कोई नहीं। सीएम विदेश से लौटे हैं अपने साथ निवेश के लिए व्यापारी को भी ले गए थे , उनका दोहरा चरित्र दिखता है। संवैधानिक पद पर बैठक पर अपमानित करना शोभा नहीं देता। झारखंड। में अवैध कोयला की चोरी हर दिन हो रहा है। अवैध खुदाई और ढुलाई हो रहा, बिचौलिये और दलाल शामिल हैं। व्यपारियों को सुविधा देने के बजाए, सीएम गाली देने का काम करते हैं। आप लाख विदेश यात्रा पर जाएं पर व्यापारी और निवेश के प्रति नीयत साफ नहीं रहेगा तो कोई निवेश नहीं करेगा। झारखंड किसी पार्टी या परिवार की जागीर नहीं, सभी झारखंडियों का है और बात बार ठप्प कर देने की धमकी देते हैं। पीएम मोदी का सपना भी विकसित भारत 2047 तक विकसित भारत बनाना है। रोकना है तो भ्रष्टाचार रोकिये,घुसपैठियों से जमीन की लूट रोकिये, बहन बेटियों के साथ ही रहे दुष्कर्म को रोकिये। कोयला बालू की लूट रोकिये। न प्रशासन पर नियंत्रण न विकास कर पा रहे, आप गुमराह करने में माहिर हैं, दिग्भ्रमित कर धोखा देने का काम करते हैं इसे बेनकाब करने का काम बीजेपी करेगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 11:47:02
Noida, Uttar Pradesh:NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ कम करने के फैसले की सुप्रीम कोर्ट समीक्षा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) से कहा है कि वह हलफ़नामा देकर बताए कि कट-ऑफ इतनी कम क्यों की गई। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा ने कहा कि यहाँ दो बातों के बीच संतुलन ज़रूरी है कि एक तरफ़, पीजी की सीटें खाली न जाएँ, दूसरी ओर पढ़ाई और डॉक्टर बनने के मानक भी बहुत नीचे न गिरें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो यह देखेगा कि कट ऑफ कम करने का यह फैसला किसी गलत मंशा से तो नहीं लिया गया। नए नियमों के तहत,जनरल कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 276 अंक था,उसे अब घटाकर 103 अंक कर दिया गया है। वही SC / ST / OBC कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 235 अंक था, वो अब घटकर माइनस 40 अंक तक हो गया है। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि कट-ऑफ तभी घटाई जा सकती है जब पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध न हों।लेकिन यहाँ 80,000 सीटें हैं और 1,28,000 से ज़्यादा उम्मीदवार पहले से ही तय कट-ऑफ में आते हैं।फिर कट-ऑफ इतनी नीचे लाने की ज़रूरत ही क्या थी !कट-ऑफ को शून्य और निगेटिव तक लाने का फैसला मनमाना है इस से मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा कम होने के साथ साथ मरीजों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 06, 2026 11:39:27
Noida, Uttar Pradesh:NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ कम करने के फैसले की सुप्रीम कोर्ट समीक्षा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) से कहा है कि वह हलफ़नामा देकर बताए कि कट-ऑफ इतनी कम क्यों की गई। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा ने कहा कि यहाँ दो बातों के बीच संतुलन ज़रूरी है कि एक तरफ़, पीजी की सीटें खाली न जाएँ दूसरे पर पढ़ाई और डॉक्टर बनने के मानक भी बहुत नीचे न गिरें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो यह देखेगा कि कट ऑफ करने का यह फैसला किसी गलत मंशा से तो नहीं लिया गया। नए नियमों के तहत,जनरल कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 276 अंक था,उसे अब घटाकर 103 अंक कर दिया गया है। वही SC / ST / OBC कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 235 अंक था, वो अब घटकर माइनस 40 अंक तक हो गया है। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि कट-ऑफ तभी घटाई जा सकती है जब पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध न हों।लेकिन यहाँ 80,000 सीटें हैं और 1,28,000 से ज़्यादा उम्मीदवार पहले से ही तय कट-ऑफ में आते हैं।फिर कट-ऑफ इतनी नीचे लाने की ज़रूरत ही क्या थी !कट-ऑफ को शून्य और निगेटिव तक लाने का फैसला मनमाना है इस से मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा कम होने के साथ साथ मरीजों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 06, 2026 11:39:06
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ के भोजलाई बास के भूतनाथ मन्दिर परिसर में शुक्रवार को नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच के नेतृत्व में ड्रेनेज शिलान्यास को विकास उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान आयोजित समारोह को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, एससी वित्त आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, विधायक हरलाल सहारण, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, चंद्राराम गुरी, देवेन्द्र झाझड़िया, खेमाराम मेघवाल ने सम्बोधित किया। इस दौरान राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की नगर परिषद ने पिछले पांच सालों में जबरदस्त भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का एक एक पैसा नाक से निकलवा लेंगे। राठौड़ ने एमपी, विधायक, सभापति चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने काठ की हांडी को कई बार चढ़ा दिया। उन्होंने कांग्रेस शासन को चोरों का शासन बताते हुए कहा कि अब सब कुछ बदलेगा। भाजपा नेताओं, पार्षदों ने कार्यक्रम से बनाई दूरी। कार्यक्रम को आने वाले निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम भाजपा पार्षदों की ओर से होने के बावजूद आधे से ज्यादा पार्षदों का कार्यक्रम में नहीं आना चर्चा का विषय रहा। पूर्व सभापति बाबूलाल कुलदीप, पूर्व उपसभापति गणेश मंडावरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल, भागीरथ करवा, पवन माहेश्वरी सहित क्षेत्र के कई भाजपा नेता भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top