Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siddharthnagar272192

Siddharthnagar - सड़क दुर्घटना में हुई ई-रिक्शा चालक की मौत

Dec 11, 2024 07:47:28
Biskohar, Uttar Pradesh

बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी संदीप शुक्ला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर में ई-रिक्शा चलाता था। इटवा - बिस्कोहर मार्ग पर स्थित कोहडोरा से देशी शराब लेकर वह बिस्कोहर जा रहा था । जैसे ही वह दोपेड़वा के पास पहुंचा कि गाड़ी धुलवाने के लिए मुड़ रही एक कार से जा टकराया। टक्कर से ई -रिक्शा पलट गई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उसे सीएचसी इटवा भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 23, 2026 03:02:40
Tonk, Rajasthan:पीपलू थाना क्षेत्र के ग्राम बगडवा गांव से दो मकानों में चोर खेत की जाली कांट कर घरों के पिछे से दीवार तोड कर चोरी कर ले गए। इस दौरान परिवार के लोग मकान के बाहर टीनशैड के नीचे सो रहे थे,चोरी का पता सुबह करीब 5 बजे नरेश स्वामी दुध निकालने के उठने तथा मकान के रोशनदान पर सीढ़ी लगी होने से लगा,वही दूसरे मकान का सुबह चाय बनने के लिए कमरें का गेट खोलने लिये धक्का दिया तो गेट अन्दर से बंद मिला,सूचना पर पीपलू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बड़ी मात्रा में चोरी होने से टोंक से FSL टीम को मौके पर बुलाया गया,टीम ने मौके पर से साक्ष्य जुटाए साथ ही बक्से आलमारी पर लगें हाथों के फिंगरप्रिंट लिए।
0
comment0
Report
SRSHRIKANT RAUT
Mar 23, 2026 03:02:20
0
comment0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
Mar 23, 2026 03:02:02
Khed, Maharashtra:राजगुरुनगरमध्ये भटक्या कुत्र्यांचा थरकाप; हल्ल्यात कुत्र्याचा मृत्यू, CCTV मध्ये कैद.Anc : पुणे जिल्ह्यातील खेड तालुक्यात भटक्या कुत्र्यांचा धोका दिवसेंदिवस वाढत असल्याचं पुन्हा एकदा समोर आलं आहे.Vo :- राजगुरुनगर शहरात भटक्या कुत्र्यांच्या टोळीने केलेल्या हल्ल्यात एका कुत्र्याचा मृत्यू झाल्याची धक्कादायक घटना घडली असून ही संपूर्ण घटना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झालीय काही दिवसांपूर्वीच चाकण परिसरात भटक्या कुत्र्यांच्या हल्ल्यात ३२ वर्षीय महिलेचा मृत्यू झाल्यानंतरही प्रशासनाकडून कोणतीही ठोस उपाययोजना करण्यात आलेली नसल्याचा आरोप नागरिकांकडून होत असुन राजगुरुनगर शहरात भीतीचं वातावरण निर्माण झालं असून लहान मुलं आणि नागरिकांना घराबाहेर पडणंही धोकादायक ठरत आहे. भटक्या कुत्र्यांची वाढती संख्या आणि वारंवार होणारे हल्ले यामुळे नागरिकांमध्ये संतापाची लाट उसळली आहे.दरम्यान, नगरपरिषदेच्या निष्क्रियतेवर नागरिकांनी तीव्र नाराजी व्यक्त करत तात्काळ कारवाई करून भटक्या कुत्र्यांचा बंदोबस्त करण्याची मागणी जोर धरत आहे.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 23, 2026 03:01:43
Sikar, Rajasthan:शहीद सुरेश नटवाड़िया की शहादत को किया नमन, युवाओं ने शहीद की याद में रक्तदान शिविर लगाया। कोटड़ी सिमारला निवासी शहीद सुरेश नटवाड़िया के शहीद स्मारक पर कैंप लगा, शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहादत को नमन किया गया। वीरांगना सपना देवी का सम्मान किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह रहा और कुल 116 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शहीद के पिता रूड़ाराम नटवाड़िया, मनोहर नर्वाडिया, राकेश नटवाड़िया, कमलेश कुमावत आदि शामिल थे। आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ, और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवाओं ने खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और शहीदों के बलिदान को स्मरण करना रहा।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Mar 23, 2026 03:01:15
Bemetara, Chhattisgarh:आज बेमेतरा में सहयोग संस्था के द्वारा देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता चौक में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जहां उपस्थित लोगों ने देश के महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा और युवाओं में देशभक्ति की भावना देखने को मिली। सहयोग संस्था के सदस्यों ने कहा कि इन वीरों का बलिदान आज भी युवाओं को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में इन तीनों शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने की अपील की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 23, 2026 02:49:32
Ranchi, Jharkhand:रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित साहु चौक के पास रविवार रात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए 59 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना दीना पेट्रोल पंप की है, जहां उस समय कर्मचारी मौजूद थे और दैनिक कलेक्शन का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार, रात के समय अचानक दो स्कूटी पर सवार छह अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सभी अपराधियों के हाथों में हथियार और चाकू थे। उनमें से चार युवकों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके अपराधियों ने आते ही कर्मचारियों को डराया-धमकाया और कलेक्शन में रखे 59 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि अपराधियों ने लूट के दौरान उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की, जिससे वहां दहशत का माहौल बन सके घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया फुटेज में साफ देखा गया है कि दो स्कूटी पर सवार होकर छह युवक आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध अपराधी की तस्वीर भी मिली है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।
351
comment0
Report
Mar 23, 2026 02:49:27
434
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 23, 2026 02:49:18
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती के एसपी ऑफिस के सामने न्याय मार्ग से नशे की कारोबारी राजकुमारी देवी और उसके दो बेटों दीपक कुमार और शिवांश गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनके पास से 113 ग्राम स्मैक और एक लाख नगद बरामद हुआ। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई कारोबारी राजकुमारी देवी और उसके दोनों बेटों ने काफी समय से नशे का कारोबार किया था; मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मार कर तीनों को अरेस्ट किया। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास से 113 ग्राम स्मैक और कमाये गए एक लाख नगद बरामद हुआ है। इनके खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
325
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 23, 2026 02:48:26
Noida, Uttar Pradesh:बीरभूम ज़िले के दुबर्जपुर के बालीजुरी ग्राम पंचायत के कुलेकूडी ग्राम में वोट प्रचार में गए बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार साहा ने इलाके के लोगों की दाढ़ी बना डाली । वहीं दुबर्जपुर विधानसभा से तृणमूल प्रत्याशी नरेश चंद्र बाउरी ,खोयरासोल ब्लॉक के बड़बा ग्राम पंचायत के कैथी ग्राम में चुनाव प्रचार के साथ साथ ईद मुबारक भी करने पहुंचे , जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ आंख में पट्टी बांधकर हांडी तोड़ खेल में हिस्सा लिया ।जब हांडी तोड़ का खेल चल रहा था तभी एक व्यक्ति पास में खड़े होकर बार बार बोल रहा था हांडी टूटेगी तभी बीजेपी फूटेगी । हालाकिं नरेश चंद्र बाउरी हांडी तोड़ने में असफल रहे । और खेल के दौरान जॉय बांग्ला एवं खेला होबे के नारे भी लगे
451
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 23, 2026 02:47:27
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, हादसे में एक की मौत हुई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ के पास NH-19 पर दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस ट्राला से टकराई हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है जहां पर सभी घायलों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। बस में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे है यात्री का कहना है आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक लगाया जिसके बाद बस टकरा गई है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
309
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 23, 2026 02:47:15
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और उसके खौफनाक मंजर के बीच मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के छोटे से गाँव सुपरली से शांति का एक खास संदेश सामने आया है। यहाँ के किसान योगेंद्रपाल सिंह सोलंकी ने अपनी अनोखी कला के जरिए दुनिया के बड़े नेताओं से युद्ध रोकने की अपील की है। खास बात यह है कि उन्होंने यह संदेश अनाज के दानों से तैयार किया है,जिससे यह अपील और भी खास बन गई है。 योगेंद्रपाल सिंह सोलंकी ने धान, गेहूं, रागी, राजगिरा, अलसी, तिल और खसखस जैसे अनाजों का उपयोग कर एक सफेद कबूतर की आकृति बनाई है, जो शांति का प्रतीक माना जाता है। इससे पहले भी वे डॉलफिन के माध्यम से जल जीवन पर युद्ध के दुष्प्रभाव को दिखा चुके हैं। उनका कहना है कि युद्ध का असर सिर्फ इंसानों की जान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि खेत, फसल और अन्न उत्पादन भी प्रभावित होता है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है। योगेंद्रपाल कहते हैं कि युद्ध से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पक्षी, जानवर और पूरा पर्यावरण प्रभावित होता है। पक्षियों के घोंसले असुरक्षित हो जाते हैं, जल स्रोत प्रदूषित होते हैं और प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है। उनकी इस कला में एक चेतावनी भी छिपी है कि अगर युद्ध नहीं रुका, तो आने वाले समय में अन्न संकट, जल संकट और पर्यावरणीय समस्याएं और बढ़ सकती हैं। सुपरली जैसे छोटे गाँव से उठी यह पहल अब एक बड़ा संदेश बनकर सामने आई है; असली ताकत हथियारों में नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और मानवता में है।
154
comment0
Report
Advertisement
Back to top