Back
बीसलपुर से चार जिलों में पेयजल सप्लाई बढ़ाने के निर्देश
ACAshish Chauhan
Mar 15, 2026 06:46:19
Jaipur, Rajasthan
जलसंकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कमर कसी, सीएम ने कॉल सेंटर पर 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
आशीष चौहान,
जयपुर-गर्मियां आ गई है. राजस्थान में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है. कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है. ऐसे में अब सरकार बीसलपुर से पेयजल सप्लाई बढ़ाने की तैयारी पर जोर दे रही है. जल्द ही बीसलपुर प्रोजेक्ट से 4 जिलों के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाई जाएगी, ताकि आम जनता को आवश्यकता के अनुरूप पीने का पानी पहुंच सके.
ये प्यास है बढी-
राजस्थान में गर्मियां शुरू होते ही जलसंकट से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. जलदाय विभाग पेयजल सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लेगा. PHED इंजीनियर्स की टीम बीसलपुर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. सुरजपुरा प्लांट के साथ साथ जैकेटिंग पाइंट्स की भी जांच की जा रही. ताकि गर्मियों में पेयजल लाइन को लीकेज से पहले ही ठीक करवा लिया जाए. पिछले साल हुई भारी बारिश के बाद बीसलपुर बांध में जयपुर, अजमेर, दौसा, टोंक जिलों के लिए दो साल तक का भरपूर पानी है. लेकिन पानी की सप्लाई की मॉनिटरिंग पर खास फोकस रहेगा, क्योंकि जयपुर में लगातार सप्लाई का एरिया बढ़ता जा रहा है. बीसलपुर प्रोजेक्ट की पेयजल लाइन की मियाद 2017 में खत्म हो गई, इसके बावजूद पिछले साल बीसलपुर के जयपुर प्रोजेक्ट से पेयजल सप्लाई का आंकड़ा दर्ज हुआ है. हालांकि जयपुर में 2009 से पेयजल सप्लाई होने लगी थी. पिछले गर्मियों में सीजन में औसतन 537 MLD सप्लाई हुआ, जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है. अभी जयपुर को बीसलपुर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता 2 अजय सिंह राठौड़ और अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा की है.
बीसलपुर पेयजल सप्लाई का रिकॉर्ड-
साल औसतन सप्लाई
2016 431 MLD
2017 464 MLD
2018 430 MLD
2019 374 MLD
2020 450 MLD
2021 448 MLD
2022 464 MLD
2023 485 MLD
2024 521 MLD
2025 537 MLD
24 घंटे में निकले समाधान-
वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने कंटीजेंसी प्लान को लेकर पीएचईडी अफसरों को निर्देश दिए. गर्मी में आमजन को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी और जिला कलक्टर्स तैयार कंटीन्जेसी प्लान के अनुसार हर गांव और हर कस्बे में प्रभावी मॉनिटरिंग कर पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कंटीन्जेसी प्लान तैयार किया जा चुका है. हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी समस्याओं का 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही, 48, 72 और 96 घण्टों में पेयजल आपूर्ति वाले स्थानों पर अंतराल में कमी लाए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे. गर्मी को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नए हैंडपंप, नलकूप लगाने के साथ ही पुराने हैण्डपम्प, नलकूपों की मरम्मत, पाइपलाइनों को दुरुस्त करने सहित सभी कार्य समय से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं. इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए.
नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_WATER_R sling से भेजी गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 15, 2026 07:36:1346
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 15, 2026 07:36:0544
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 15, 2026 07:35:5294
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 15, 2026 07:35:3499
Report
KRKishore Roy
FollowMar 15, 2026 07:35:0980
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 15, 2026 07:34:5918
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 07:34:4751
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 15, 2026 07:34:3027
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 15, 2026 07:34:19Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बीजेपी के बैठक में पहुँचे
111
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 15, 2026 07:34:06102
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 15, 2026 07:33:4720
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 15, 2026 07:33:1931
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 15, 2026 07:33:11116
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 15, 2026 07:32:5490
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 07:32:38Noida, Uttar Pradesh:वीर भूमि चित्तौड़गढ़ में आयोजित विशाल जौहर श्रद्धांजलि समारोह
43
Report