icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272153
Brijesh Kumar PandeyBrijesh Kumar PandeyFollow4 Dec 2024, 06:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी में प्रधान आरक्षक के परिवार पर धोखाधड़ी मामला, 11 लाख से अधिक राशि बकाया

Katni, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी के परिवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज एंकर कटनी में पुलिस विभाग से जुड़े एक प्रधान आरक्षक के परिवार पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माधवनगर पुलिस ने प्रधान आरक्षक केके शुक्ला की पत्नी अनुराधा शुक्ला और पुत्र अनुभव शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वी ओ 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि कृष्णा वी एन मिनरल्स की प्रोपराइटर ने इस मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत की थी।आरोप है कि खनिज कारोबार से जुड़ी एक फर्म को करीब 11 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में पैसों के लेनदेन के विवाद के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, कटनी जिले में रेलवे और एलएंडटी के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों के लिए एक फर्म को पेटी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इस दौरान खनिज सामग्री की आपूर्ति से संबंधित कारोबार में भुगतान को लेकर विवाद सामने आया。 आरोप है कि करीब 15 हजार घनमीटर मुरम की आपूर्ति के बाद लगभग 17 लाख रुपये बकाया हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भुगतान के लिए लगातार संपर्क करने के बावजूद पूरी राशि नहीं दी गई और भुगतान मांगने प्रधान आरक्षक केके शुक्ला के घर पहुंची, तो उनके साथ अभद्रता की गई।इतना ही नहीं, प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्र सहित अन्य परिजनों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद माधवनगर पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।एफआईआर में 11 लाख 24 हजार 998 रुपये का भुगतान नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है।
0
0
Report

सागर में नकली शराब से मौतों के बाद आदतन शराबियों की सूची बनायी जाएगी

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में नकली शराब से मौतों के बाद आदतन शराबियों की सूची बनायी जाएगी। शराब दुकान निरीक्षण के दौरान आबकारी अधिकारी का एक बयान चर्चा में है। शराब पीने से हो रही मौतों को रोकने के लिए आबकारी अधिकारी अब आदतन शराबियों की सूची बनाने की बात कर रहे हैं। सागर में सभी शराब दुकानों का स्टॉक और ब्रांड चेक करने के लिए ताबड़-तोड़ पड़ताल की जा रही है; नकली शराब लायसेंसी शराब दुकानों तक पहुंचने के संदेह के बाद सागर कलेक्टर और एसपी भी शराब दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी निरीक्षण के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी पूजा वर्मा का बयान सामने आया है जिसके अनुसार शराब दुकान में अब आदतन शराबियों को सूची बनाई जाएगी और इस सूची को बनाने में उस इलाके के पुलिस कर्मी सहयोग करेंगे, आबकारी अधिकारी पूजा वर्मा का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, गौरतलब है कि गत दिनों सागर में शराब पीने से हुई युवक की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को आदतन शराबी और बीमार बताया गया है जिसके बाद नकली और अवैध शराब के तथ्यों से परे आबकारी विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अब मौतों की वजह अत्यधिक शराब का सेवन किया जाना साबित करने की दिशा में यह बयान देखा जा रहा है जबकि बंडा में लायसेंसी ब्रांड की शराब की नकल कर बनाई जा रही नकली शराब बनाने کا प्लांट भी पुलिस ने पकड़ा था और यही नकली शराब लायसेंसी शराब दुकानों से जप्त भी की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ के विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने प्रोन्नति-पे फिक्सेशन समेत मांगों पर धरना दिया

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियमित कर्मचारियों की समस्याओं और जायज मांगों पर लंबे समय से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद मामलों का समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि सीएएस के तहत प्रोन्नति लंबे समय से लंबित है। बार-बार मांग किए जाने के बावजूद प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। वहीं फैकल्टी सदस्यों का कहना है कि उन्हें चार साल से कन्फर्म नहीं किया गया है, जिससे उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रमोशन के बाद पे फिक्सेशन नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि कुछ फैकल्टी सदस्यों को प्रमोशन हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अब तक उनका पे फिक्सेशन नहीं किया गया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस मैस में दुर्व्यवहार का मामला भी लगाया। उनका आरोप है कि गेस्ट हाउस मैस के ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा फैकल्टी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से प्रशासन के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

गैरोली के नवनिर्वाचित सरपंच ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, दुकानदारों को कचरा पात्र दिए

Tonk, Rajasthan:टोंक पदभार संभालते ही स्वच्छता अभियान की पहल, दुकानदारों को भेंट किए कचरा पात्र ग्राम पंचायत गैरोली की नवनिर्वाचित सरपंच प्रियदर्शिनी राठौड़ ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में पहल करते हुए स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सरपंच प्रियदर्शिनी राठौड़ ने गांव में संचालित चाय-नाश्ते की दुकानों एवं जनरल स्टोर संचालकों को कचरा पात्र भेंट किए। साथ ही दुकानदारों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने और कचरा पात्रों का नियमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी दुकानदारों एवं ग्रामवासियों को शपथ दिलाई कि वे ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे। सरपंच ने कहा कि गांव की स्वच्छता केवल पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही गैरोली को स्वच्छ और सुंदर ग्राम पंचायत बनाया जा सकता है। पदभार ग्रहण के साथ ही स्वच्छता को प्राथमिकता देने की इस पहल को लेकर ग्रामीणों में चर्चा रही。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में अवैध शराब विरोधी कार्रवाई: 13 भट्टियां और 8,500 लीटर वॉश नष्ट

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़, संगरिया, नोहर और भादरा की टीमों ने चार जगहों पर 8,500 लीटर वॉश नष्ट किया। हनुमानगढ़ जिले में आबकारी विभाग की टीमों ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई कर 13 कच्ची भट्टियां और करीब 8,500 लीटर वॉश नष्ट किया। वॉश का इस्तेमाल कच्ची शराब बनाने में होता है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई में हनुमानगढ़, संगरिया, नोहर और भादरा की टीमों ने हथकढ़ शराब बनाने वाले इलाकों में दबिश दी। कार्रवाई बीकानेर जोन के डीसी पोमाराम और जिला आबकारी अधिकारी हनुमानगढ़ के सुपरविजन में हुई। टीमों ने गंगागढ़, देबूघाट, गंगाघाट और अमरपुरा थेड़ी में छापे मारे। इस दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी नष्ट किए गए। आबकारी विभाग के सहायक उपनिरीक्षक हुसैन खान ने बताया कि अवैध शराब बनाने पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय: 36 स्वर्ण पदक, 14,857 उपाधियाँ दीक्षांत समारोह

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह आज गरिमामय एवं भव्य माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया, जबकि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के मेधावी शिक्षार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 36 शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। वहीं, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 14 हजार 857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह का एक विशेष आकर्षण भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहनी का सम्मान रहा। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उनकी प्रशासनिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा के महत्व, शिक्षा के बढ़ते अवसरों और बदलते समय में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण आधार भी है। इस दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और वर्षों के शैक्षणिक परिश्रम को सराहते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उपाधि प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों से अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान, प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया गया।
0
0
Report

संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुजफ्फरनगर दौरा: सुरक्षा तैयारियाँ तेज

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:संघ प्रमुख का मुजफ्फरनगर दौरा मोहन भागवत 22 नवंबर को मुजफ्फरनगर के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। मोहन भागवत शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में दो दिवसीय प्रवास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर की शाम करीब 6 बजे रुड़की से सीधे सड़क के रास्ते कार से वह शुकतीर्थ पहुंचेंगे और आश्रम में ही रात्रि विश्राम करेंगे। संघ प्रमुख का यह मुजफ्फरनगर का पहला दौरा बताया जा रहा है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले मोहन भागवत के इस दौरे को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि उनके दौरे के दौरान होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मोहन भागवत के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सुनील सिंह और एसएसपी सूरज राय ने भारी पुलिस बल के साथ शुकदेव आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान संघ प्रमुख की सुरक्षा टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने आश्रम परिसर के साथ-साथ उन रास्तों का भी बारीकी से निरीक्षण किया, जिनका इस्तेमाल संघ प्रमुख के आगमन और प्रस्थान के दौरान किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा मोहन भागवत के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय के साथ पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। संघ प्रमुख के दौरे को लेकर शुकतीर्थ में प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। अब सभी की निगाहें 22 नवंबर को होने वाले उनके आगमन और दो दिवसीय प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों पर टिकी हैं। हालांकि एसएसपी सूरज राय ने वार्ता के दौरान दौरे की कोई जानकारी ना होने की बात की है. वही आश्रम के लोगो का कहना है की संघ के किसी भी कार्यक्रम मे हमें बोलने की अनुमति नहीं है
0
0
Report
Advertisement

बेरी में टक्कर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल प्रदीप की मौत

Jhajjar, Haryana:बेरी क्षेत्र में बियर फैक्ट्री के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत. मृतक की पहचान गांव काहनौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है. हादसा उस समय हुआ, जब प्रदीप ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था. जानकारी के अनुसार, बेरी के पास बियर फैक्ट्री के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने प्रदीप की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रदीप वर्ष 2012 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था. वह शादीशुदा था और उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मृतक के शव का झज्जर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

धोनी ने IPL से संन्यास का ऐलान, CSK की कप्तानी से जुड़े यादगार पल

Ranchi, Jharkhand:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को अलविदा कह दिया है।करीब 19 साल तक IPL में अपने बल्ले और कप्तानी का जलवा दिखाने वाले माही अब खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे।धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL का चैंपियन बनाया।हेलीकॉप्टर शॉट से लेकर आखिरी गेंद तक जीत का भरोसा दिलाने वाले माही का यह सफर क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा। धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर पर जहां क्रिकेट प्रशंसकों में उदासी है वही धोनी ने इस पल को भी एक खास अंदाज में मनाया। अपने लॉन टेनिस पार्टनर सुमित और अन्य लोगों के साथ धोनी ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में केक काटकर इस खास पल को इंजॉय किया。 गौरतलब है कि आईपीएल से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट से उनका नाता खत्म नहीं होगा। अब धोनी मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
0
0
Report

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने छठ महोत्सव पर शुभकामनाएं दीं

Patna, Bihar:लोकेशन — गया जी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमारगया जी के बोधगया स्थित शिव मंदिर, गांधी चौक में आयोजित 39वें श्री छठ महोत्सव–2026 में सम्मिलित होकर छठी मईया का आशीर्वाद प्राप्त किए। वही विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने प्रदेश वासियों और बिहार के लिए सुख स्मृति शांति की कामना की। वही कहा लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के इस पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएँ दी। छठी मईया की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। बाइट — प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report

जालौन के कालपी में आराधना मिश्रा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेता गौरवान्वित

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का जोरदार स्वागत, दुर्गा मंदिर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य अभिनंदन, ढोल-नगाड़ों की थाप और कांग्रेस के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, हाईवे पर काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराकर किया जोरदार स्वागत, झांसी में आयोजित अहम बैठक में शामिल होने जा रही थीं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, राठ के पूर्व विधायक एवं बुंदेलखंड प्रभारी गयादीन अनुरागी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, प्रदेश अध्यक्ष ने आत्मीय स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का जताया आभार, स्वागत कार्यक्रम के बाद झांसी के लिए रवाना हुआ आराधना मिश्रा का काफिला, जालौन के कालपी स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top