247776
सुल्तानपुर मे डकैती का दूसरे आरोपी के एनकाउंटर पर मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
Budhana, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के सुल्तानपुर में सर्राफा व्यापारी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगतेश यादव के एनकाउंटर के बाद, आज सुबह दूसरे आरोपी अनुज प्रताप सिंह को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया। यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बदमाशों को जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर भी राजनीति करते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पासी समाज के कई नेताओं पर पुलिस का हाउस अरेस्ट, शहर में तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने पासी समाज के कई लोगो को हाउस अरेस्ट किया पुलिस ने पासी समाज के कई लोगो को हाउस अरेस्ट किया सूरज पासी जिसने मांग की थी उसको भी हाउस अरेस्ट किया गया पुलिस मौके पर तैनात बाइट सूरज पासी मौलाना सुफियान बाईट0
0
Report
समाजवादियों ने महंगाई, नीट पेपर लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन गोंडा के परसपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ता परसपुर में एकत्रित हुए और बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने परसपुर क्षेत्र में ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ निकालने की घोषणा की थी। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन स्थल पर इकट्ठा हुए, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रैली निकालने की अनुमति न दिए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम करने, दवाइयों, गृह उपयोगी वस्तुओं एवं एलपीजी गैस के दाम घटाने, गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी दूर कर सुचारु तौल सुनिश्चित कराने तथा बिचौलियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने तथा पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। वहीं नीट परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट का समाधान कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर तत्काल राहत प्रदान करे। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी टॉफी उपहार में दिए जाने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने ज्ञापन के साथ टॉफी का एक पैकेट अपने हाथ में लेते हुए कहा, “देश की जनता महंगाई से पीड़ित है और प्रधानमंत्री जी टॉफी गिफ्ट कर रहे हैं। इस दौरान करनैलगंज नायब तहसीलदार विकास, थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी व पुलिस टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में अरुण त्रिपाठी, सूरज सिंह, संदीप पांडेय, विनोद मिश्रा, गौरव सिंह, शुभम सिंह, राजन सिंह, शिवेंद्र सिंह, मनोज, अमरनाथ यादव, महबूब खान, बबलू खान, राजेश तिवारी, कलीम खान, गोलू, मोसिन, अमन सिंह, रामू कुमार, हर्षित सिंह, गोविंद कनौजिया, शिवम कनौजिया, तेज कुमार, आदिल, ननकऊ नेता, लल्लन पांडेय, विशाल सिंह, शुभम दूबे, शिवा सिंह,रामसागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
DMRC to Run Special Metro Services from 6 AM on Sunday for UPSC Prelims
Noida, Uttar Pradesh:सिविल सर्विसेज़ (प्रीलिम्स) परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, इस रविवार को पूरे नेटवर्क में दिल्ली मेट्रो सेवाएँ सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी UPSC द्वारा इस रविवार, यानी 24 मई 2026 को आयोजित की जा रही सिविल सर्विसेज़ (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपनी लाइन 7 (पिंक लाइन, यानी मजलिस पार्क से शिव विहार तक), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन, यानी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन तक और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक) और लाइन 9 (ग्रे लाइन, यानी ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6:00 बजे से ट्रेन सेवाएँ शुरू करेगा, जो अन्य लाइनों के समय के अनुरूप होंगी। आमतौर पर रविवार को इन तीनों लाइनों पर सेवाएँ सुबह 7:00 बजे शुरू होती हैं। हालाँकि, इस रविवार को इन लाइनों पर सेवाएँ सुबह 6:00 बजे से शुरू की जा रही हैं, जिसमें सुबह 07:00 बजे तक हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी; इसके बाद रविवार की समय-सारिणी के अनुसार सामान्य ट्रेन सेवाएँ जारी रहेंगी। यह विशेष व्यवस्था सिविल सर्विसेज़ प्रीलिम्स परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और उन्हें समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने के लिए की गई है। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएँ रविवार की सामान्य समय-सारिणी के अनुसार ही चलती रहेंगी, जो सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी।0
0
Report
Advertisement
बालेसर में भारतमाला पर सड़क हादसा: दो पंजाब सरदारों की मौत
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर) भारतमाला पर बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, बालेसर थाना क्षेत्र के जियाबेरी सरहद में भारतमाला पर आगे चल रही पिक गाड़ी को पीछे से पिक ने मारी टक्कर, टक्कर इतनी भयानक थी की पिक गाड़ी के उड़ गये परखच्चे, कृषि यंत्रों से भरी पिक गाड़ी में सवार पंजाब के दो सरदारों की मौके पर ही मौत, बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी पहुंचे मौके पर और शव को कब्जे में लेकर रखवाया बालेसर सीएचसी में।0
0
Report
देवघटा में घर पर सेंधमारी: चोरों ने आभूषण व नकदी चुराकर फरार
Sidhi, Madhya Pradesh:जिले के देवघटा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकरध्वज सिंह के घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपए चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान देर रात चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सेंधमारी गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया है। कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं। वहीं साइबर सेल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में किसी संगठित सेंधमारी गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
ग्वालियर में विवाहिता की ससुराल में आत्महत्या, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी. मृतिका के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. कम्पू थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. AMKHO क्षेत्र में रहने वाली दीक्षा राजावत नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दीक्षा की शादी 10 साल पहले हितेंद्र राजावत के साथ हुई थी; दीक्षा के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि दीक्षा ने ससुराल में फांसी लगाई, इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई, जबकि करीबी दूरी पर उनका घर था. दीक्षा की मौत संदिग्ध है क्योंकि उसका पति हितेंद्र कुछ काम नहीं करता था. बीते 10 महीने से शहर से बाहर काम करने की बताई गई थी. 19 मई को हितेंद्र लौट कर ग्वालियर आया था. बुधवार को हितेंद्र के दोपहर तक घर न आने पर दीक्षा ने उसे कॉल किया था. लेकिन जब वह घर आया, उसके बाद क्या हुआ कि उसने 08 साल की बेटी को दादा के पास भेज ऊपर कमरे में फांसी लगा ली. दीक्षा के मामा किशन सिंह का कहना है कि दीक्षा निजी स्कूल में टीचिंग कर अपने घर चला रही थी और बेटी को पढ़ा रही थी. ऐसे में उसकी मौत संदिग्ध है. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं इस मामले में कम्पू थाना पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम किया गया है. दीक्षा के मायके पक्ष के आरोपों के साथ अन्य बयानों के आधार पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर युवक ने कलेक्टरेट अधिकारी बनकर शादी कर लाखों लूटे; FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में एक युवक ने खुद को कलेक्ट्रेट में जनसंपर्क अधिकारी बताकर युवती से शादी की और फिर लड़की पक्ष से शादी के दौरान लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब परिवार को उसकी असलियत पता चली, तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने शिकायत पर 05 लोगो पर FIR दर्ज की है। दरअसल मामला ग्वालियर के महिला थाने से सामने आया है, जहां आरोपी युवक गौरव जैन ने खुद को कलेक्टरेट में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी बताया। सरकारी नौकरी और ऊंचे पद का झांसा देकर उसने 30 नवम्बर 2025 को मुरार निवासी शिखा जैन नाम की युवती से शादी की। शिखा के पिता शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्होंने शादी के दौरान 90 लाख रुपये दहेज में खत्म कर दिए। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद परिवार को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। जांच कराने पर पता चला कि आरोपी की कलेक्टरेट में कोई स्थायी नौकरी नहीं थी। वह पहले कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था, शादी के कुछ समय बाद ही उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका था। इसके बावजूद वह खुद को अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता रहा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सच सामने आने के बाद आरोपी और उसके परिजन 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। विरोध करने पर परिवार को धमकियां भी दी गईं। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने ससुराल पक्ष से आरोपी पति गौरव जैन समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल शादी फ्रॉड मामले की जांच जारी है।0
0
Report
जयपुर में आरएलपी की महापंचायत: रीको विस्तार पर संतों के साथ तैयारी तेज
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) भैराणा धाम बचाओ रीको भगाओ को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं की रणनीति हुई तेज। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को महापंचायत के साथ जयपुर कूच का आह्वान किया था। रीको के विस्तार के विरोध में पिछले 40 दिन से साधू संतों का अग्निपाठ जारी है। रालोपा प्रदेश सह प्रभारी प्रभाती लाल जाट ने साधू संतों के साथ मीटिंग की। बेनीवाल से संतों की वार्ता हो चुकी है; हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को महापंचायत करने का ऐलान किया। भैराणा धाम के पास 850 बीघा में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। भीड़ जुटाने के लिए आरएलपी कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर चावल बंट रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रीको के विस्तार से रोज दो से तीन जंगल जानवर नुकसान पहुंचाते हैं।0
0
Report
झुंझुनूं के भोड़की रोड पर दुर्घटना: CCTV में राहगीर को टक्कर, मौत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर गुढ़ागौड़जी से एक दर्दनाक घटना का वीडियो आया सामने भोड़की रोड पर बीती रात राहगीर को मारी वाहन ने टक्कर कई फुट दूर जाकर गिरा राहगीर, हादसे का सीसीटीवी आया सामने मृतक गुलाब जांगिड़ अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए निकला था घर से मानसिक रूप से बीमार पत्नी निकल गई थी बिन बताए घर से झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के भोड़की रोड पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार वाहन राहगीर को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति कई फुट दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान टोडी निवासी गुलाब जांगिड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलाब अपनी मानसिक रूप से बीमार पत्नी को तलाशने के लिए घर से निकला था। उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसके बाद वह उसकी खोजबीन कर रहा था। इसी दौरान भोड़की रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुढ़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
ED ने सोनापप्पू मामले में मिड कोलकाता के THE CORPORATE होटल पर छापा
Noida, Uttar Pradesh:सोना पप्पू मामले में ED पहुंची मध्य कोलकाता के रोएड स्ट्रीट में मौजूद THE CORPORATE HOTEL में. 7 लोगों की टीम सुबह 6 बजे होटल में पहुंची और मैनेजर से बात की. होटल के मालिक मोहम्मद राजू को बुलाया गया है, अभी तक नहीं पहुंचे है.0
0
Report
पति को 10 साल की सजा, धारा 105(2) गैर इरादतन हत्या: पत्नी की मौत केस
Jagdalpur, Chhattisgarh:बड़ांजी थाना क्षेत्र के पोटानार में पिछले साल आरोपी पति सोन सिंह कश्यप ने मामूली विवाद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसके चलते पत्नी लच्छनदई की मौत हो गई थी, जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर पति पत्नी में 1 जुलाई 2025 को विवाद हुआ था आरोपी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा इतना ही नहीं घटना को छुपाने के लिए आरोपी पति गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल भी नहीं ले गया अंदरूनी चोंट के चलते 8 दिनों तक घर में ही तड़पती पत्नी की मौत हो गई थी, इस मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने आरोपी पति को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने आरोपी को धारा 103 (1) से दोषमुक्त करते हुए धारा 105 (2) गैर इरादतन हत्या का दोषी माना और 10 साल की सजा सुनाते हुए 100 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।0
0
Report
प्रहार के तहत सीधी में स्कूल संचालक से 200 सीसी नशीली सिरप बरामद, हिरासत
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूल संचालक को हिरासत में लिया है। शहर की उत्तरी करौंडिया कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर स्कूल परिसर में बने कमरे से करीब 200 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशीली सिरप की सप्लाई और बिक्री के लिए आल्टो कार का इस्तेमाल करता था। रीवा आईजी के निर्देश पर सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन और डीएसपी अमन मिश्रा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय की टीम ने यह कार्रवाई की है। सीधी जिला में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद नशे के सौदागर अपने पैर पसारने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला शहर की उत्तरी करौंडिया कॉलोनी का है, जहां मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने एक स्कूल परिसर में दबिश दी। पुलिस को स्कूल परिसर में बने एक कमरे से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान करीब 200 सीसी नशीली सिरप और एक आल्टो कार जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कार के जरिए नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी खुद को स्कूल संचालक बताता है और स्कूल परिसर से ही इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। रीवा आईजी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम हैडक्वार्टर की कार्मिक शाखा में आग बुझाई गई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। नगर निगम हैडक्वार्टर के कार्मिक शाखा में आग। भूतल पर कार्मिक शाखा में लगी आग। फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर तुरंत पाया काबू। मौके पर मौजूद कार्मिको ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई।0
0
Report
लखनऊ के मलिहाबाद में मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद: पासी समाज का ऐतिहासिक दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक मस्जिद और कब्रिस्तान को लेकर नया विवाद सामने आया है। पासी समाज ने दावा किया है कि यह स्थल प्राचीन काल में उनके महाराजा कंस पासी का किला था। पुलिस ने पासी समाज के कई लोगों को हाउस अरेस्ट किया。0
0
Report
हीटवेव से अलीगढ़ के बच्चों की भर्ती में उछाल, इलाज तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में हीट बेव का असर सबसे अधिक बच्चों पर देखने को मिल रहा है, भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में सबसे अधिक बच्चे आ रहे है, ढाई सौ से 300 बच्चे पर डे जिला मलखान सिंह अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं, 35 से 40 बच्चे पीकू वार्ड (बच्चा वार्ड) में भर्ती है, सभी बच्चों को पूरी तरह से ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जल्द बच्चे स्वस्थ भी हो रहे हैं, बच्चे अधिकतर उल्टी दस्त, इंफेक्शन, बुखार और डायरिया के भर्ती हो रहे हैं, इतना ही नहीं आसपास के जिलों से भी डायरिया उल्टी दस्त इन्फेक्शन के बीमार बच्चे जिला अस्पताल में आ रहे हैं, जिला मलखान सिंह अस्पताल के सीएमएस जगवीर सिंह ने बताया की अस्पताल में कोल्ड वार्ड भी बनाया गया है,0
0
Report
Advertisement
