Shahjahanpur - दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
Gangsara, Uttar Pradesh:सिधौली में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज समापन हो गया. प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 45 किलोग्राम भार में निकिता वर्मा ने प्रथम और अनामिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया. इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग, MA पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा ने विजय हुए खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
