icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वामित्व योजना में गड़बड़: छतरपुर में निजी नामों के रिकॉर्ड से उठे सवाल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -मध्य प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना... जिसका मकसद गांवों की जमीन का मालिकाना हक तय करना और लोगों को उनके अधिकार का रिकॉर्ड देना था। लेकिन छतरपुर जिले से सामने आया एक मामला इसी योजना की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल ये कि जिस जमीन पर सरकारी विभाग की चौकी थी, वो निजी नामों तक कैसे पहुंच गई? और जब पड़ताल आगे बढ़ी तो एक शासकीय विद्यालय के शिक्षक सदन की जमीन का रिकॉर्ड भी सामने आ गया। दो सरकारी उपयोग वाली भूमि... और कथित तौर पर एक ही परिवार से जुड़े नामों का कनेक्शन। मामला राजनगर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर हल्का का है, जहां स्वामित्व योजना के तहत तैयार किए गए सर्वे और जमीन के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे-39 पर चंद्रनगर चौराहे के पास स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व की पुरानी चौकी की बिल्डिंग और भूमि को शिवराजपुर निवासी दुर्गादत्त पाठक और उत्कर्ष पाठक के नाम दर्ज कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज की ओर से राजस्व विभाग को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई गई और मामले की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पड़ताल के दौरान चंद्रनगर सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सदन की भूमि का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि इस भूमि को भी निजी नामों पर दर्ज किया गया और इसमें पटवारी की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टाइगर रिजर्व की चौकी वाली भूमि जिन नामों पर दर्ज होने की बात सामने आई है, उन्हीं से जुड़े परिजनों के नाम पर शिक्षक सदन की भूमि भी दर्ज कर दी गई। अब सवाल सिर्फ रिकॉर्ड की एक गलती का नहीं है। सवाल ये है कि क्या स्वामित्व योजना के तहत रिकॉर्ड तैयार करने से पहले जमीन के वास्तविक उपयोग का सत्यापन हुआ? क्या राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित विभागों के दस्तावेजों का मिलान किया गया? और अगर दो सरकारी उपयोग वाली भूमि के रिकॉर्ड निजी नामों तक पहुंचने की बात सामने आ रही है, तो आखिर यह किस आधार पर हुआ? क्या पटवारी की कथित मिलीभगत से शासन की महत्वपूर्ण योजना की प्रक्रिया पर पलीता लगाया गया है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
0
0
Report

चाकसू बस स्टैंड में रोडवेज बसों के ठहराव लिए ज्ञापन; भूख हड़ताल की चेतावनी

Dudu, Rajasthan:जिला: जयपुर विधानसभा: चाकसू संवाददाता: दिलीप चौधरी स्थानीय संवाददाता: मुकुट शर्मा चाकसू जयपुर चाकसू में रोडवेज बसों के ठहराव की मांग, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, चाकसू में पूर्व पार्षद विनोद राजोरिया ने SDM सीमा तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चाकसू से गुजरने वाली राजस्थान रोडवेज बसों का चाकसू बस स्टैंड पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि बाईपास बनने के बाद रोडवेज बसें चाकसू के अंदर से होकर नहीं जाकर बायपास से निकल जाती है, जिससे आमजन, विद्यार्थी, बुजुर्ग और मरीजों को परेशानी हो रही है। इसलिए चाकसू से गुजरने वाली रोजबेज बसो का कस्बे के अंदर से आना जाना बस स्टैंड पर ठहराव सुनिश्चित करावे .... यदि 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो विनोद राजोरिया ने अंबेडकर सर्किल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है
0
0
Report
Advertisement

नदियाँ उफनाईं, जलभराव से बस्तियाँ डूबने लगीं; प्रशासन ने आश्रय केंद्रों में शरण लिया

Kondagaon, Chhattisgarh:सुबह की तस्वीर भी हमने दिखाइ अब शाम की तस्वीर भी जी मीडिया दिखा रहा है जहां नदी नालो का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है ऐतिहात के तौर पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है ताकि लोग उफनती नदी नाले पार ना करें ऐसे में जो लोग गणेश विसर्जन करने पहुंच रहे हैं उन्हें भी हिदायत दिया जा रहा है कि काफी दूर भी मत जाए नजदीक ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन करें निचली कुछ बस्तियों पर जल भराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन घरों से लोगों को उनके मकान खाली करवाए गए हैं उन्हें आश्रय स्थल पर आश्रय दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचाया जा सके फिलहाल मौसम साफ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे में लोगों की तकलीफें और बढ़ सकती हैं बादल फटने से लगातार बराबर मूसलाधार बारिश हो रही है ऐसे में छोटी नदी नाले भी उफान पर हैं कुछ ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय का कटाव हो चुका है नारायणपुर कोंडागांव मार्ग, जगदलपुर कोंडागांव मार्ग अवरुद्ध है इसके अलावा स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है
0
0
Report

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: अस्पताल ने दवा सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया

डीडवाना जिले के नावां में शुक्रवार को उपजिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पोस्टर का विमोचन किया गया तथा अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को फल वितरित किए गए。 कार्यक्रम के दौरान मरीजों को दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। मरीजों को निर्धारित मात्रा में दवा लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने की जानकारी दी गई। फार्मासिस्टों ने दवाओं के उचित भंडारण, रख-रखाव और मरीजों को सही दवा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, चिकित्साधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के साथ दवाओं का सही वितरण और उनका उचित उपयोग मरीज के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं भी दीं。
0
0
Report
Advertisement

अंबाला छावनी का शहीद स्मारक पूर्ण, मोदी उद्घाटन की उम्मीद

Yamuna Nagar, Haryana:अंबाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई’ के शहीद स्मारक का निर्माण पूरा हो गया है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे। वहीं, यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने विपक्ष और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद अनिल विज ने बताया कि बैठक में 16 शिकायतों का निपटारा किया गया और अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंबाला के शहीद स्मारक को लेकर विज ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके उद्घाटन की तैयारी है। अनिल विज, ऊर्जा मंत्री... “अंबाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।” वहीं चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष के रुख पर विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। बाइट – अनिल विज, ऊर्जा मंत्री.. “इनके अंदर प्रजातंत्र वाला खून नहीं है, इनके अंदर डिक्टेटरशिप वाला खून है।” विज ने कहा कि लोकतंत्र में नेताओं के बयानों से ज्यादा महत्व जनता के मतदान का होता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि युवा विपक्ष को समझ चुके हैं। त्योहारों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विज ने पुलिस अधिकारियों को जाम रोकने के निर्देश दिए। वहीं, हरियाणा रोडवेज के बेड़े में करीब 400 नई बसें आने की जानकारी भी दी।
0
0
Report

एजीटीएफ ने सिरोही में बड़ी साजिश का खुलासा, पूर्व विधायक सुरक्षा बढ़ी

Sirohi, Rajasthan:राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की कार्रवाई में सिरोही से जुड़ी एक गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है. जोधपुर से पकड़े गए दो संदिग्ध शूटरों से पूछताछ के बाद सामने आया कि वे सिरोही आए थे और यहां कुछ लोगों की रैकी किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है. जानकारी के अनुसार शूटरों को सिरोही में वारदात का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें जोधपुर भेज दिया गया. पूछताछ के आधार पर पाली जिले में झाड़ियों से जिगाना और ग्लॉक पिस्टल सहित 36 कारतूस और 4 मैगजीन बरामद की गई हैं. वहीं हरियाणा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में एक कारोबारी की गतिविधियों की रैकी किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शूटर आखिर सिरोही किस मकसद से आए थे, किसे निशाना बनाया जाना था और पूरी साजिश के पीछे कौन लोग थे. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि शूटर पूर्व विधायक समेत किसी अन्य व्यक्ति की हत्या के इरादे से सिरोही पहुंचे थे. हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की सुरक्षा बढ़ा दी है.
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के मुखिया की पुतोह समेत दो गिरफ्तार, विदेशी शराब बरामद

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखिया के घर पर छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ मुखिया की पुतोह को गिरफ्तार किया है. मुखिया के घर से शराब का कारोबार किए जाने के बाद अब स्थानीय प्रतिनिधि के साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जिस पंचायत प्रतिनिधियों को शराब को लेकर शपथ दिलाई जाती है वही मुखिया जी के घर से शराब बरामद होना सवाल के घेरे में हैं. वही उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मुखिया जी की पुतोह के पास से अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया गया है. दरअसल मुजफ्फरपुर के उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली की जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक मुखिया की पुतोहु और पुत्र घर से विदेशी शराब का कारोबार कर रहा है. जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और गठित विशेष टीम करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव दक्षिणी के मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता के घर पर छापेमारी कर कई ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया और मौके से मुखिया के पुतोहू रानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. वही मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के द्वारा बताया गया है की उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए के बड़का गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी रानी कुमारी के घर पर छापेमारी की,जहां से टीम ने कई ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया.जिसके बाद टीम ने मौके से रानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तार महिला मुखिया की पुतोहु है.जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

झालावाड़ शोभायात्रा में आग से चार घायल, अस्पताल में भर्ती

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर आज निकली शोभायात्रा के दौरान अचानक आग लगने से चार लोग झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें पंजाब के अखाड़े के कलाकार करतब दिखा रहे थे। मंगलपुरा क्षेत्र में आग से जुड़े करतब के दौरान पेट्रोल से भरी मटका में आग फैल गई और स्थानीय व्यक्ति नितिन झाला सहित अखाड़ा कलाकार चंदन सरदार, विनीत पोरवाल और रघुवीर भी झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार जारी है। हादसे के बाद शोभायात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है।
0
0
Report

STF ने रवि उर्फ उचानी को डिपोर्ट कर गिरफ्तार किया; बिश्नोई गैंग से संबंध

Ambala, Haryana:STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। STF ने मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर रवि उर्फ उचानी को गिरफ्तार किया है। रवि पर हरियाणा समेत कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। STF के मुताबिक, आरोपी साल 2024 में मलेशिया फरार हो गया था और वहां से कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर लोगों को धमकाने और एक्सटॉर्शन की मांग करने का काम करता था। STF अंबाला ने विदेश में बैठे एक और आरोपी को भारत वापस लाकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनाल के उचानी गांव निवासी रवि उर्फ उचानी के रूप में हुई है। STF के अनुसार, रवि के खिलाफ हरियाणा सहित कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक, रवि साल 2024 में भारत से मलेशिया भाग गया था। आरोप है कि मलेशिया में रहते हुए वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा और वहीं से लोगों को धमकाकर एक्सटॉर्शन की मांग करता था। STF DIG सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, रवि की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में हरियाणवी भाषा भी अहम कड़ी बनी। मलेशिया में हरियाणवी भाषा के इस्तेमाल के चलते वह पुलिस की पकड़ में आया, जिसके बाद उसे डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया। भारत वापस लाए गए रवि उर्फ उचानी को अब अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। STF की टीम रिमांड के दौरान आरोपी से उसके नेटवर्क, विदेश में गतिविधियों और अन्य मामलों को लेकर पूछताछ करेगी। STF DIG ने बताया कि विदेश भाग चुके करीब 15 अपराधियों को अब तक STF भारत वापस ला चुकी है। वहीं विदेशों में मौजूद अन्य आरोपियों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। STF अब रवि से पूछताछ के जरिए उसके संपर्कों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में आंगन मिलन सेवा: आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान और बच्चों का पोषण कार्यक्रम

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत वाटिका के सामुदायिक भवन में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, महिला-बाल विकास मंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को माला पहनाकर, पौधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रेषित पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और धात्री माताओं के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सिर्फ एक केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण की पहली पाठशाला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर बच्चे की मुस्कान और हर मां के विश्वास की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनका सम्मान ममता, मेहनत और समर्पण का सम्मान है। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए परिवार और समाज को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पोषण के क्षेत्र में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं。 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनबाड़ियों बहनों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पत्र भेजा है। पोषण ट्रैकर जैसी डिजिटल व्यवस्था से बच्चों और माताओं के पोषण की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ और अपग्रेड करने के साथ नए केंद्र भी स्थापित कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ बच्चा समाज की जिम्मेदारी है और बच्चों को सही पोषण, स्नेह और संस्कार देने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में गणपति विसर्जन ने शहर-गांव में उत्साह की धूम मचा दी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों की धुन और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। प्रतापगढ़ शहर में विभिन्न गणेश पंडालों से निकली शोभायात्राएं दीपेश्वर तालाब स्थित गणेश घाट पहुंचीं, जहां आरती और पूजन के बाद प्रतिमाओं का क्रमवार विसर्जन किया गया। घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भी श्रद्धालु घाट पर लेकर पहुंचे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से विशेष गणेश घाट की व्यवस्था की गई। विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों और अभय कमांड के सीसीटीवी से निगरानी की गई। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ आपदा प्रबंधन के जवान भी तैनात रहे। नगर परिषद की टीम देर रात तक विसर्जन व्यवस्था संभालेगी। जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई।
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी की धूम, ओम बिरला ने गणेश पूजा शुरू की

Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा में अनंत चतुर्दशी की धूम, ओम बिरला ने की गणेश पूजा ​कोटा में अनंत चतुर्दशी का पर्व अनंत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोभायात्रा से पूर्व भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शुभता, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की。 ​बिरला ने सायं 5 बजे कैथूनीपोल स्थित अपने पैतृक आवास से अखाड़ों का स्वागत किया। इस बार कोटा की शोभायात्रा में पहली बार अमृतसर का सिख अखाड़ा शामिल हुआ, जिसका शुभारंभ खुद ओम बिरला ने किया। सिख कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतबों और शौर्य प्रदर्शन से श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top