242307
Shahjahanpur - तिलहर में थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की तिलहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी करा दिया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिडावा के सुनेल रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, चालक सुरक्षित बचा
Jhalawar, Rajasthan:पिडावा(झालावाड) पिड़ावा के सुनेल रोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। ओड़ियाखेड़ी निवासी ट्रेक्टर चालक भैरूलाल ने बताया कि वो उसके गांव से पिड़ावा में सामान लेने के लिए आ रहा था। उसी दौरान आदर्श विद्यालय के पास उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगभग 15 फीट गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना के बारे में जानकारी जुटाने लगी。0
0
Report
भाई की अस्थियाँ लेकर बदायूं के परिवार ने न्याय की गुहार; DM-SP के दरबार पहुँचे
Budaun, Uttar Pradesh:भाई की अस्थियां लेकर पीड़ित न्याय की उम्मीद में बदायूं डीएम और एसएसपी के दरबार में.... बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पीड़ित भाई, अपने मृतक भाई प्रकाश चंद्र की अस्थियां लेकर दर-दर न्याय की गुहार लगा रहा है। यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता का आईना है। आरोप है कि मृतक प्रकाश चंद्र की जमीन का फर्जी बैनामा उनके ही सगे भाई छविराम की पत्नी राधिका देवी द्वारा, अलापुर निवासी नरेशपाल के नाम पर, प्रकाश चंद्र बनकर करा लिया गया। जब असली मालिक अपनी जमीन बेचने पहुंचे, तब उन्हें इस बड़े फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित ने न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, जिसके बाद 04 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 08 महीने तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते आरोपी खुलेआम घूमते रहे और लगातार पीड़ित पर केस वापस लेने का दबाव बनाते रहे। इस मानसिक उत्पीड़न और प्रशासनिक लापरवाही ने आखिरकार एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली — पीड़ित प्रकाश चंद्र की सदमे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इतना ही नहीं, जब पीड़ित पक्ष ने अपनी जमीन बेचने का प्रयास किया, तो दबंगों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में घुसकर उनके प्रकाश चंद्र का अपहरण करने का प्रयास किया था, और गला दबाया और बेरहमी से मारपीट की। उसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपियों को पकड़ा भी गया, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। आज ओम सिंह अपने भाई की अस्थियां लेकर न्याय के लिए भटक रहे हैं — यह दृश्य किसी भी संवेदनशील समाज के लिए कलंक है। एक ओर सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही और राजनीतिक दबाव न्याय की हत्या कर रहे हैं। अब यह मामला डीएम बदायूं और एसएसपी अंकिता शर्मा के संज्ञान में आ चुका है, जिन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, पति अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:सुकेत थाना क्षेत्र के सातलखेड़ी गांव में पत्नी को लेने गए युवक को पेट्रोल डाल कर आग लगाने का आरोप, झालावाड़ से एमबीएस किया रैफर, अस्पताल में भर्ती,इलाज जारी,हालात गम्भीर, सातलखेड़ी गांव में पति संजय बेरवा अपनी बीवी को लेने गया था इस दौरान ससुराल वालों से लड़ाई झगड़ा होने की बात सामने आई। पेट्रोल डालकर आग लगा दी घटना में वह गम्भीर घायल हो गया। उसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है। घायल संजय बैरवा ने बताया कि वह सातलखेड़ी गांव में अपनी पत्नी को लेने गया था और ससुराल में बैठा था कि साले ने पेट्रोल डाला और सास ने आग लगा दी जिससे वह घायल हो गया। उसका इमरजेंसी बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में हुआ कैलाश खैर का शानदार कंसर्ट
New Delhi, Delhi:दिल्ली का ताज़ पैलेस होटल शनिवार को कैलाश खैर के सुरों से गूँज उठा। मौका था कैलासा कंसर्ट का जहाँ कैलाश ने 2 घंटे लगातार समा बांधा। ये शो ताज होटल ने आयोजित किया था और हजारों लोग यहां कैलाश को सुनने पहुंचे थे।0
0
Report
अमेठी में मौसम बदला, तेज हवा-बारिश से फसलें प्रभावित
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- मौसम ने फिर बदली करवट तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश शुरू किसानों की बढ़ी चिंता, फसलें गिरीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित0
0
Report
काशी में विक्रमादित्य के शौर्य का भव्य मंचन, इतिहास फिर से जीवंत
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में महानाट्य का भव्य मंचन, महाराज विक्रमादित्य के शौर्य को देख भावुक हुए लोग। इतिहास को अपनी आँखों के सामने दोबारा जीवित देख दर्शकों ने कहा - अनुभव कर रहे हैं गर्व की अनुभूति। नारी शक्ति का संदेश- नाटक देखने पहुँची महिलाओं ने कहा— बच्चों को अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी। भारत के स्वर्ण युग की गूँज- महाराज विक्रमादित्य के न्याय और पराक्रम की गाथा ने युवाओं को किया प्रेरित।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में आग से दो की मौत, मां-बेटी झुलसी; बारिश ने बुझाई आग
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक अग्निकांड में दो की मौत。 आग में जलकर मां बेटी की मौत भतीजी झुलसी। खाना बनाते समय आंधी आने से लगी आग। तेज बारिश जारी सदरपुर थाना क्षेत्र का मामला。 तेज बारिश सदरपुर में हो रही है और आज बुझ गई है पहले आग लगी फिर बारिश शुरू0
0
Report
पूर्वी चंपारण सीमा के पास शराब कारोबारियों पर मुजफ्फरपुर की ताबड़तोड़ छापेमारी
Muzaffarpur, Bihar:मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद मुजफ्फरपुर के सीमावर्ती इलाकों में मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. दियारा क्षेत्रों में देसी शराब भट्टियों को नष्ट किया गया, जमीन के अंदर तहखाने में छिपाई गई विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई. पूर्वी चंपारण से सटे बॉर्डर इलाकों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर दर्जनों शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया, कई गैस सिलेंडर और नौसादर टेबलेट भी बरामद हुए. कई शराब दुकानों को ध्वस्त कर hundreds लीटर अर्धनिर्मित शराब भी जप्त/विनष्ट किया गया. खास बात यह कि देशी शराब बनाते समय एक दर्जन से ऊपर भाकर गोली (नशीला टेबलेट) बरामद किया गया, सात गैस सिलेंडर भी मिले. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद अब पूरी जिले में एहतियातन संयुक्त छापेमारी की जा रही है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने भी कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चल रहा है.0
0
Report
जमीयत उलेमा-ए-Hind seeks clarification on Owaisi camp; 24-hour deadline
Noida, Uttar Pradesh:जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कड़ा रुख अपनाया मौलाना बदरुद्दीन अजमल क़ासमी को जारी किया नोटिस 24 घंटे के भीतर मांगा गया लिखित स्पष्टीकरण सांप्रदायिक दल से कथित गठबंधन पर उठे सवाल महासचिव मोहम्मद हकीमुद्दीन क़ासमी ने जारी किया नोटिस मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मिलकर लड़ाई किया सब में चुनाव जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम को मानती है सांप्रदायिक दल जमीयत ने अपनी पुरानी नीति का दिया हवाला 1951 की ऐतिहासिक बैठक का किया जिक्र हुसैन अहमद मदनी की अध्यक्षता में बनी थी नीति साफ कहा सांप्रदायिक दलों से कोई संबंध नहीं सिर्फ संवैधानिक मूल्यों वाले दलों का समर्थन हालिया चुनाव अभियान में गठबंधन पर आपत्ति जमीयत ने इसे सिद्धांतों से विचलन बताया अजमल से पूछा किन परिस्थितियों में लिया फैसला समय पर जवाब नहीं तो हो सकती है कार्रवाई जमीयत ने दोहराया सांप्रदायिक राजनीति का विरोध जारी0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी जब्ती
Muzaffarpur, Bihar:मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद मुजफ्फरपुर के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. दियारा के इलाकों में देसी शराब के भट्टियों को नष्ट किया गया, जमीन के अंदर तहखाना बनाकर छुपाई गई विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई. पूर्वी चंपारण से सटे बॉर्डर इलाकों में भी छापेमारी जारी रही और दर्जनों शराब भट्टे ध्वस्त किए गए. साथ ही भारी मात्रा में नौसादर टेबलेट और गैस सिलेंडर बरामद हुए, कुछ अर्धनिर्मित शराब भी मौके पर विनष्ट की गई. जिलाधिकारी के अनुसार जहरीली शराब के मामलों के बाद एहतियातन पूरी जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है. पुलिस अधीक्षक ने भी कहाकि इस अभियान में काफी सफलता प्राप्त हुई है.0
0
Report
चुनावी सभा में तृणमूल नेता पर धमकी का आरोप, हाफिज़ुल मोल्ला का नाम सामने
Baruipur, West Bengal:সকালéগ্ৰেফতার সন্ধ্যায় নির্বাচনী প্রচারের সভাতে উপস্থিত তৃণমূলের হুমকি দেওয়া নেতা হাফিজুল মোল্লা। হাফিজুল কে পাশে নিয়ে বক্তব্য রাখলেন ক্যানিং পূর্বের তৃণমূল প্রার্থী বাহারুল ইসলাম। বাহারুল ইসলাম বক্তব্য রাখতে গিয়ে বলছেন হাফিজুলের ওই কথা আমি সমর্থন করি না কিন্তু হাফিজুলকে বলবো একটু রসগোল্লা খাওয়াবেন।0
0
Report
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की तैयारी तेज 11 अप्रैल को रहरा में होगा विशाल कार्यक्रम।
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:11 अप्रैल रेहरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर ज्योतिबा फुले आर्मी संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देर रात तक क्षेत्र में लगातार मीटिंग कर रहे हैं। अमरोहा जनपद के ग्राम सीकरी में आयोजित बैठक में समाज के भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एकजुट होकर आश्वासन दिया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे। इस दौरान ज्योतिबा फुले आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सुपारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी विजय पाल जी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जी, मैनेजमेंट टीम से आनंद जी एवं बलराम राणा जी, जिला प्रभारी विपिन जी, कार्यकारिणी सदस्य मयंक जी एवं शोभित पाल जी, ग्राम के मौजूद प्रधान, जिला प्रवक्ता रोहित सागर जी तथा भाईचारे के सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भव्य कार्यक्रम प्रकाश वीर शास्त्री ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए और जिम्मेदारियां संभाली।0
0
Report
Advertisement
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संगठन का विरोध, अधिकारियों को सौंपा शिकायती पत्र
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को एक विस्तृत लिखित शिकायती पत्र सौंपा है। अभिभावक संगठन का कहना है कि पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी निजी विद्यालय अपने परिसर से कॉपी, किताबें, ड्रेस आदि की बिक्री नहीं करेगा और न ही अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करेगा। इसके बावजूद जनपद के दर्जनों निजी स्कूल खुलेआम इन आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। आरोप है कि: स्कूल परिसर से ही कॉपी-किताबें ऊंचे दामों पर बेची जा रही हैं अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है अभिभावक संगठन ने संबंधित स्कूलों एवं बुकसेलरों के नाम भी प्रशासन को लिखित रूप से उपलब्ध कराए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि जहां अन्य जनपदों में इस तरह की अनियमितताओं पर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, वहीं फिरोजाबाद में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अभिभावकों का लगातार आर्थिक शोषण हो रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है।0
0
Report
चित्रकूट में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ: हर बच्चा पढ़ेगा का संकल्प
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में गूंजा “हर बच्चा पढ़ेगा” का संकल्प, स्कूल चलो अभियान का भव्य आगाज़ डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, शिक्षा की अलख जगाने निकला कारवां टॉपलीड- चित्रकूट से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां “स्कूल चलो अभियान” के जरिए हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर भविष्य की नींव मजबूत करने का संकल्प लिया। चित्रकूट के सोनेपुर स्थित ऑडिटोरियम में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला, जब “स्कूल चलो अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण सुनकर लोगों में जोश और उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव जाकर शिक्षा का संदेश फैलाएगा。 कार्यक्रम में सीडीओ डीपी पाल, बीएसए बी के शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में कहा—अब कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा。 अभियान के तहत पूरे जिले में जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा” का संदेश दे रहे हैं। शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी अभिभावकों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई के लिए भेजें। सरकार की योजनाओं—जैसे मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन और छात्रवृत्ति—का लाभ भी बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहे। बाइट -पुलकित गर्ग, डीएम चित्रकूट ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे…” बी.के. शर्मा, बीएसए चित्रकूट ने कहा कि हम घर घर जाकर बच्चों को स्कूल ला रहे है और उनको शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे। साफ है—जब प्रशासन, शिक्षक और समाज एक साथ आते हैं, तो बदलाव तय होता है। चित्रकूट से उठी ये शिक्षा की अलख अब हर घर तक पहुंचेगी… क्योंकि “हर बच्चा पढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।”0
0
Report
संभल में मस्जिद-मदरसे के अवैध निर्माण ध्वस्त करने की तयारी शुरू
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । ग्राम सभा की साढ़े 3 बीघा सरकारी भूमि पर बनाए गए मस्जिद मदरसे और प्राइमरी स्कूल के अवैध निर्माण को ग्रामीणों के द्वारा खुद ध्वस्त किए जाने की कार्यवाही जारी. अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने के मामले के निरीक्षण के लिए तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह टीम के साथ मुबारक बंद गांव पहुंचे. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के मुतवल्ली ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने के लिए तग़सीदार से जे सी वी की मांग की. तहसील दार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मुतवल्ली को जे सी वी मुहैया कराने का आश्वासन दिया. कल से जे सी वी से मस्जिद और मदरसे के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराएगी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी. प्रशासन ने ग्राम सभा की साढ़े तीन बीघा जमीन पर मस्जिद, मदरसे और प्राइमरी स्कूल के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने के लिए मस्जिद कमेटी को 8 दिन की मोहलत दी थी.0
0
Report
Advertisement
