242001
Shahjahanpur -शौचालय हेतु लगभग 35000 ऑनलाइन आवेदन पेंडिंग,जिलाधिकारी ने की बैठक
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत जनपद को खुले में शौच से मुक्त बनाए गए गांवों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली। लाभार्थियों के व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि निर्माण हेतु बचे हुए शौचालय का कार्य एक सप्ताह में निर्माण पूरा कराया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टिहरी में संदिग्ध मौत: बेटे के फरार होने से इलाके में हड़कंप, पुलिस तलाश में
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के जाखनीधार ब्लॉक भट्ट ग्राम में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और घटना के बाद से मृतका का बेटा फरार चल रहा है पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है वहीं ग्रामीणों ने मृतका के बेटे पर ही मां की हत्या का आरोप लगाया है और कहा मृतका का बेटा मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी में पीएम के लिए भेज दिया है और फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
लेखपाल ने भूमि रिपोर्टिंग के नाम पर 2000 रुपये रिश्वत ली, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: लेखपाल ने भूमि रिपोर्ट लगाने के नाम पर ₹2000 की रिश्वत ली, पिता की मृत्यु के बाद बेटों के नाम रिपोर्ट लगवाने के लिए रिश्वत—अकराबाद थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर के नीचे रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कालू यादव गाँव धबी निवासी से लेखपाल ने ₹2000 रिश्वत ली, वीडियो वायरल0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर राष्ट्रीय कार्यालय में आध्यात्मिक समागम, स्वामी चक्रपाणि महाराज का मिला आशीर्वाद
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:नई दिल्ली, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित आध्यात्मिक समागम में परम् पूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज के सान्निध्य में गुरु पूजन एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, मऊ ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महाराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी चक्रपाणि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
पयागपुर लूटकांड: चार लुटेरे गिरफ्तार, 2.10 लाख बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर बहराइच के पयागपुर इलाके में हुए बीसी संचालक के साथ लूटकांड का मामला, घटना के महज 24 घंटे में पुलिस टीम ने किया खुलासा, दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार, गिरफ्त में आये लुटेरों से लूट के 2 लाख 10 हजार 400 रुपये बरामद अवैध असलहे की नोक पर की थी वारदात, साहबान, सूर्य सिंह, जय सिंह, वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई लुटेरों की पहचान, थाना पयागपुर क्षेत्र का मामला0
0
Report
इनकम टैक्स ने रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के झारखंड-बिहार ठिकानों पर दबिश दी
Ranchi, Jharkhand:इनकम टैक्स के द्वारा रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के झारखंड और बिहार के कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। राजधानी रांची के पंचवटी प्लाजा स्थित कार्यालय में इनकम टैक्स की टीम कागजातों को खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितता को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। सुबह से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह रेट जारी है0
0
Report
सीएम उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में मुद्दों पर चर्चा कर समयबद्ध आश्वासन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today met various public delegations in Ganderbal and heard issues concerning public welfare and local development. He assured the delegations that their genuine concerns would be appropriately addressed. The officers present were directed to examine the matters raised and ensure time bound resolution.0
0
Report
Advertisement
असम कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सहायता कार्यक्रम शुरू किया
Guwahati, Assam:Assam Pradesh Congress Committee launches 'Flood Relief Assistance Programme' to aid flood-affected citizens Guwahati, In view of the widespread devastation caused by recent severe floods across various districts of Assam, the Assam Pradesh Congress Committee (APCC) has initiated a special 'Flood Relief Assistance Programme' to extend immediate relief to the affected people. Accordingly, an earnest appeal has been made to dedicated leaders, workers, and members across all levels of the party to contribute generously to this relief fund according to their capacity. Congress leaders and workers wishing to extend support can deposit their contributions to ASSAM PRADESH CONGRESS COMMITTEE, Savings A/C No: 0404010148148, IFSC Code: PUNB0040420, Punjab National Bank, Secretariat (Dispur) Branch.0
0
Report
झारखंड में 150 महिला-नेतृत्व ग्रामीण उद्यमों को IIM कोलकत्ता का तीन साल का सहयोग
Ranchi, Jharkhand:रांची से शुरू हुई राज्यव्यापी पहल, 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को मिलेगा IIM कलकत्ता का तीन वर्षों तक विशेष सहयोग* झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य स्तरीय झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट और ठाकुर गंगटी मँडरो सखी सिल्क हैंडलूम वीवर्स की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अब तक झारखंड की पहचान मुख्य रूप से खनिज संपदा के लिए होती रही है, लेकिन राज्य की महिलाओं ने अपनी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित किया है कि वे सफल उद्यमी बनने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन महिलाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल 150 उद्यमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे राज्य में महिला उद्यमिता का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजना आने वाले समय में और अधिक नॉलेज पार्टनर्स को जोड़कर इस पहल का विस्तार करने की है, ताकि JSLPS से जुड़े 1.54 लाख से अधिक उद्यमों को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बाजार, तकनीक, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। मंत्री ने कहा कि "हमारा राज्य अभी केवल 25 वर्ष पुराना है। लंबे समय तक हमने बुनियादी आवश्यकताओं और विकास की चुनौतियों का सामना किया है। अब समय आ गया है कि झारखंड केवल खनिजों के लिए नहीं, बल्कि अपने नवाचार, महिला उद्यमिता और सफल ग्रामीण एंटरप्राइजेज के लिए भी देशभर में पहचाना जाए।" उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10,000 से अधिक ऐसे उद्यम हैं जो उपलब्ध संसाधनों के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन्हीं महिलाओं के प्रयासों से पलाश और आजीविका जैसे ब्रांड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सरकार इन सफल मॉडलों को और सशक्त बनाकर राज्य में लाखों महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ना चाहती है। दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि IIM कोलकाता इनोवेशन पार्क के तकनीकी सहयोग, JSLPS के मजबूत नेटवर्क तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से झारखंड महिला-नेतृत्व वाली ग्रामीण उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIMCIP) के सहयोग से संचालित यह तीन वर्षीय राज्यव्यापी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा संचालित सूक्ष्म एवं नैनो उद्यमों को पहचान, प्रशिक्षण, मेंटोरिंग, वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव, ब्रांडिंग तथा औपचारिक स्वरूप प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 150 महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों का चयन कर उन्हें तीन वर्षों तक व्यापक इनक्यूबेशन सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें व्यवसाय का मूल्यांकन, मेंटोरिंग, क्षमता निर्माण, प्रमाणन, वित्तीय एवं बाजार से जुड़ाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स, ब्रांडिंग और व्यवसाय विस्तार जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम के तहत रांची में एक केंद्रीय हब तथा संभागीय स्तर पर पाँच क्षेत्रीय स्पोक स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरे राज्य में उद्यमियों तक अंतिम छोर (Last Mile) तक गुणवत्तापूर्ण सहायता पहुंचाई जा सके। इस मौके पर विभागीय सचिव मनोज कुमार, जेएसएलपीएस सीईओ अनन्य मित्तल, झारक्राफ्ट एमडी गरिमा सिंह, अटल इनोवेशन मिशन के डायरेक्टर हिमांशु जोशी सहित विभागीय अधिकारी और महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही. *सखी सिल्क को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा* हमने सखी सिल्क का वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से ठाकुरगंगटी के भगैया सिल्क बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हमारी दीदियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा। एफपीओ के माध्यम से उनके उत्पाद लिए जाएंगे, उनकी ब्रांडिंग सखी सिल्क के तहत की जाएगी और उन्हें पलाश एवं अदिवा स्टोर्स के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यह हमारे लिए लंबे समय से एक सपना था कि झारखंड के सिल्क को उसकी वास्तविक पहचान मिले। अब तक भगैया सिल्क को लोग भागलपुर सिल्क के नाम से जानते थे, जबकि इसके असली बुनकर गोड्डा और दुमका के विभिन्न प्रखंडों में हैं। जीआई टैग मिलने के बाद अब इन बुनकरों और हमारी महिला दीदियों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और पहचान मिलेगी।मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल न केवल भगैया सिल्क को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाएगी, बल्कि हमारे बुनकर परिवारों और महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प विरासत को भी नई पहचान दिलाएगी।0
0
Report
कैथल कैथल: विजिलेंस ने 28 हजार रिश्वत मांगते VLDA को रंगे हाथ गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वीएलडीए (वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर वीएलडीए के रूप में हुई है, जिसकी ड्यूटी पट्टी अफगान क्षेत्र में तैनात है। जानकारी के अनुसार, राममेहर निवासी सोंगरी, जिसने प्रताप गेट क्षेत्र में भैंसों की डेयरी संचालित की हुई है, से भैंसों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस कैथल के इंस्पेक्टर सुबह सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अंकुर को विश्वकर्मा चौक, कैथल से करीब 3:25 बजे 28,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बाइट: सूबे सिंह इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो0
0
Report
Advertisement
छतरपुर बस यूनियन की चेतावनी: 7 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बस ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। बस यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और 7 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बस यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 7 तारीख से छतरपुर जिले में सभी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इससे जिले भर के यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन ने यूनियन को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा। अब देखना होगा कि 7 तारीख से पहले कोई समाधान निकलता है या नहीं।0
0
Report
कुरुक्षेत्र: शाहबाद थाने में चौथा जनता दरबार, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार की श्रृंखला में थाना शाहबाद में लगाया चौथा जनता दरबार। 30 से ज्यादा शिकायतकर्ताओं ने थाना में पहुंचकर रखी अपनी बात। करीब 20 शिकायतों का मौका पर निपटारा, ज्यादातर शिकायतकर्ता सन्तुष्ट पाए गए। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से एक विशेष जनता दरबार की मुहिम शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक हर सप्ताह एक थाना में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्या सुनते हैं। इसी कड़ी में दिनांक 30 जुलाई 26 को पुलिस का चौथा दरबार थाना सदर शाहबाद में लगाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना है, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। जनता दरबार में थाना एरिया के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे。 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्र मोहन ने थाना परिसर में आमजन की शिकायतें सुनी। पुलिस अधीक्षक ने मौका पर शिकायतों का निपटारा किया तथा थाना प्रभारी को करवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और रिकॉर्ड रखने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली तथा शिकायतों और केसों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारे के लिए हर सप्ताह एक विशेष थाने में इसी प्रकार दरबार लगाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि थाना शाहबाद में जनता दरबार में करीब 30 से ज्यादा शिकायतकर्ता आए उनमें से लगभग करीब 20 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और काफी लोग इससे संतुष्ट भी दिखे। जिनके अंदर कार्रवाई पेंडिंग थी उनको जल्द कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस किसी अगर कर्मचारी की उसमें लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करतेहैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले ज़मीन संबंधित पाए गए, उसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग भी ली गई। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जनता के प्रति अपनी जो है छवि को भी सुधारा जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। कुछ जगहों पर सुधार की ज़रूरत है जिन पर सुधार भी किया जाएगा। थाना परिसर का निरिक्षण किया गया तथा साफ सफाई सम्बन्धी निर्देश दिए गए।0
0
Report
नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े प्रबंध—800 पुलिसकर्मी तैनात
Nuh, Haryana:ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा, प्रशासन ने कसी कमर, सात कंपनियां और 800 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात। नूंह में आगामी 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, यात्रा मार्ग से जुड़े ग्राम सरपंचों, मंदिर समितियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पक्षों ने यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। बिना अनुमति लाउडस्पीकर, डीजे, ड्रोन उड़ाने तथा हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा यात्रा मार्ग और प्रमुख मंदिरों की निगरानी के लिए ड्रोन एवं विशेष निगरानी दल भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। यात्रा के लिए सात अतिरिक्त पुलिस कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा जिले के लगभग 800 पुलिसकर्मी, 10 से अधिक डीएसपी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी यात्रा मार्ग, मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा की 40 स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जबकि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नल्हड़ शिव मंदिर समिति के चेयरमैन सरदार जी.एस. मलिक ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मेवात से पूरे देश में भाईचारे और एकता का सकारात्मक संदेश जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि यह यात्रा संतों के मार्गदर्शन में निकलेगी और सभी समाज के लोग मिलकर इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि नूंह की ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करें।0
0
Report
Advertisement
Gen Alpha की ग्रामीण आह्वान: स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर प्रदर्शन
Gaya, Bihar:स्कूल में नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं सुविधा, Gen Alpha ने स्कूल की बदहाली पर छात्रों का प्रदर्शन, Gen Alpha के प्रदर्शन की जी मीडिया ने किया रियलिटी चेक। Gen Alpha के छात्रों से किया खास बातचीत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन की गूंज अब गांवों तक पहुंचती दिख रही है। बदलते दौर की Gen Alpha अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए खुलकर आवाज उठा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मिडिल स्कूल सिमुआरा के 40 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। छात्रों की बुनियादी सुविधाएं जैसे- पेयजल, स्वच्छता, मध्याहन भोजन की गुणवत्ता को लेकर आक्रोशित छात्रों ने पूरे विद्यालय की पोल अधिकारी व आम जन के सामने पोल खोल कर रख दी। स्कूल की अव्यवस्थाओं के विरोध में टिकारी अनुमंडल कार्यालय पहुंच गए और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारेबाजी की। अचानक बड़ी संख्या में बच्चों के एसडीएम कार्यालय पहुंचने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद जी मीडिया की टीम उस विद्यालय में पहुँची जँहा के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और उन छात्र छात्राओं से उनकी इस बुनियादी समस्या को लेकर किया खास बातचीत में छात्रों ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मिड-डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रहती, चापाकल खराब है, शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती और खेल सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्हें प्रशासन का दरवाजा खटखटाना पड़ा। वॉक थ्रू फ़ॉर छात्र वंही इस मामले को लेकर एसडीएम प्रवीण कुंदन ने फ़ोन पर बताया की कुछ छात्र और छात्रा आये हुए थे मेरे पास अपने स्कूल में सुविधा नहीं रहने की शिकायत को लेकर और हमने सभी छात्रों से सभी बातों को सुना और एक टीम का गठन कर जाँच के लिए स्कूल भेजा है और जल्द से जल्द स्कूल में बच्चो की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक कार्य करने के लिए कहा है बरहाल नई पीढ़ी अब अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शांत दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बन रही है। जिससे कि अब ग्रामीणों क्षेत्रो में भी अपने हक और अधिकार को लेकर छात्र जागरूक हो गए है लेकिन छात्रो के इस प्रदर्शन के बाद ये सवाल भी खड़ा हो रहा है कि जँहा बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है तो वंही उनके ही कुछ कर्मी व अधिकारी उनकी इस व्यवस्था को व्यवस्थित करने में नाकाम साबित हो रहे है जो शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय है0
0
Report
बक्सर में 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Buxar, Bihar:बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि नया भोजपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मौके से पांच तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का एक सदस्य पूर्वी चंपारण से ब्राउन शुगर की खेप लेकर भोजपुर पहुंचा था, जहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित अंतरजिला तस्करी गिरोह है, जिसके तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने MDMA ड्रग्स के साथ चार्टर फ्लाइट पायलट गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा: ACP क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि सेक्टर 39 क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि एक शख्स गुरुग्राम में भारी मात्रा में MDMA लेकर घूम रहा है और उसे विभिन्न जगहों पर बेचने की तैयारी है. टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम अरशाद अली उर्फ अज्जू है, 33 वर्ष, केरल के कोझीकोड का रहने वाला. वह तीन साल से नोएडा स्थित एक विदेशी एविएशन कंपनी के लिए काम कर रहा है और निजी चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट करता है. हमने उसके पास से लगभग 35 लाख रुपये की MDMA जब्त की है.0
0
Report
Advertisement
