Back
शाहजहांपुर में IRR के बाद 23% मतदाता हटे; दावे 6 Jan–6 Feb तक
SKSHIV KUMAR
Jan 07, 2026 10:48:59
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh
नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी
एसआईआर के तहत यूपी के शाहजहांपुर में 23% मतदाता काम हो गए हैं। यहां कुल मतदाता 23,15,538 में से 5,03,922 मतदाता कम हो गए है। अब 18,11,616 मतदाता बचे हैं। सबसे ज्यादा वोट काटने के मामले मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आए हैं। मुस्लिम बहुल इलाके के लोगों का कहना है कि जानबूझकर उनके वोट काटे गए हैं। वहीं जिलाधिकारी शाहजहांपुर का कहना है कि ज्यादातर वोट मृतक, डुप्लीकेट और अब्सेंट मिले हैं। अगर किसी का नाम मतदाता सूची में छूट गया है तो वह 6 जनवरी से 6 फरवरी के बीच में अपनी आपत्ति दाखिल कर अपना वोट बनवा सकता है।
वी ओ - शाहजहांपुर राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से दो मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जेपीएस राठौर उत्तर प्रदेश सरकार में है। और एक मंत्री जितिन प्रसाद केंद्र सरकार में है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 23,15, 538 थी एसआईआर के बाद 5,03,9 22 मतदाता वोटर लिस्ट हटा दिए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि यह वह मतदाता थे। जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर जिनके डुप्लीकेट वोट बने हुए थे या फिर जो मतदाता एब्सेंट मिले हैं।
अब कुल मतदाताओं की संख्या 18,11,616 रह गई है। शाहजहांपुर में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। यहाँ मुस्लिम मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेते हैं। लेकिन इस बार मुस्लिम बहुल्ले इलाकों में उनके वोट काटे जाने की शिकायत सबसे ज्यादा आई है। मुस्लिम मतदाताओं का कहना है कि जानबूझकर उनके वोट काटे जा रहे हैं। बीएलओ मुस्लिम मतदाताओं की गलत फीडिंग की है। जिसकी वजह से कई मुस्लिम बताता वोटर लिस्ट से बाहर हो गए।
मुसलिम मतदाताओं की मांग है कि उन्हें कुछ वक्त दिया जाए ताकि वह अपने मतदाता होने का दावा कर सकेन और वोट का अधिकार हासिल कर सके।
वी ओ - शाहजहांपुर में 6 विधानसभाये हैं। कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवाया, शाहजहांपुर और ददरौल। यहां हर विधानसभा में जातिगत आधार पर वोट पड़ते हैं। लेकिन मुस्लिम वोटो की संख्या सबसे ज्यादा है जो वोट सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को प्रभावित करते हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष का कहना है कि 23% वोट कम होने से उनकी पार्टी को यहां कोई नुकसान होने वाला नहीं है। लेकिन उनकी चिंता इस बात की है की सबसे ज्यादा जो वोट कम हुआ है उन में मुस्लिम सबसे ज्यादा शामिल है।
वी ओ - हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि एसआईआर के बाद राजनीतिक पार्टियों को बैठक करके सूची उपलब्ध करा दी गई थी। लेकिन किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं आई। प्रशासन का कहना है कि चुनाव आयोग की तरफ से 6 जनवरी से 6 फरवरी तक का मौका दिया जा रहा है। जो मतदाता लिस्ट में छूट गए हैं। वह अपना दावा पेश करके अपने नाम दाखिल करवा सकते हैं।
वी ओ - फिलहाल एसआईआर का ड्राफ्ट रोल आने के बाद से जिले की सभी पार्टियों ने वोटर लिस्ट को लेकर अपनी निगरानी शुरू कर दी है। राजनीतिक पार्टियों वोटर लिस्ट हासिल करके अब यह पता लगाने में जुट है कि वह कौन से मतदाता है जो छूट गए हैं। इतना ही नहीं राजनीतिक पार्टियों अब मैं मतदाताओं को भी वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowJan 08, 2026 14:22:550
Report
SDShankar Dan
FollowJan 08, 2026 14:22:380
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 08, 2026 14:22:100
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJan 08, 2026 14:20:22Kolkata, West Bengal:আই প্যাকের দপ্তরে ইডি হানার প্রতিবাদে হাজরা মোড়ে তৃণমূলের বিক্ষোভ প্রতিবাদ ।
0
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 08, 2026 14:19:540
Report
MMManoj Mondal
FollowJan 08, 2026 14:19:360
Report
CDChampak Dutta
FollowJan 08, 2026 14:18:39Kaji Chak, West Bengal:আইপ্যাক এর অফিসে ইডিহানার প্রতিবাদে মেদিনীপুর শহরে প্রতিবাদ মিছিল করল তৃণমূল।মিছিলে নেতৃত্ব দেন জেলা সভাপতি সুজয় হাজরা সহ জেলা তৃণমূলের অন্যান্য নেতৃত্বরা।
0
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowJan 08, 2026 14:18:100
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowJan 08, 2026 14:17:240
Report
BBBimal Basu
FollowJan 08, 2026 14:17:06Basirhat, West Bengal:আই প্যাক এর কর্ণধার প্রতীক জৈনের বাড়িতে ইডির তল্লাশির প্রতিবাদে উত্তর ২৪ পরগণার হারোয় ও মিনাখাঁয় মিছিল করে টেয়ার জালিয়ে রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখায় তৃণমূলের কর্মী সামর্থকরা।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 08, 2026 14:16:460
Report
ASArvind Singh
FollowJan 08, 2026 14:16:080
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 08, 2026 14:14:460
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 08, 2026 14:14:130
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 08, 2026 14:13:530
Report