242001
शाहजहांपुरः सड़क और पुल की मांग को लेकर 21 दिनों से धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर बैठे 27 लोगों में से आज 2 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की तहसील कलान क्षेत्र के गांव रहिमादासपुर में ग्रामीण सड़क और पुल की मांग को लेकर 21 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें 27 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज दो महिलाएं सोनकली और गिरजा की हालत बिगड़ गई जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं भूख हड़ताल में छात्राएं और धरना प्रदर्शन में मासूम बच्चे भी शामिल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस में आंधी से गिरे पोल के कारण बाइक सवार युवक की मौत
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सड़क पर गिरे विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई... गुरुवार को आई भीषण आंधी के कारण श्रद्धा नगला गांव में एक भारी-भरकम विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था, जिससे शनिवार दोपहर एक बाइक सवार टकरा गया.... इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.... और उसको सीएचसी लाया गया.... जहां डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया.... मृतक अनिल ग्राम छौंड़ा का रहने वाला था... जो बाइक से सासनी से वापस अपने गांव लौट रहा था.... जैसे ही वह श्रद्धा नगला के पास पहुंचा, सड़क पर पहले से गिरे हुए बिजली के पोल से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.... ग्रामीणों का आरोप है कि... गुरुवार को आंधी में पोल गिरने के तुरंत बाद 1912 पर विद्युत विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पोल को रास्ते से नहीं हटाया गया... सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है...0
0
Report
सवायजपुर तहसील में एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह व एसडीएम अंकित तिवारी ने सुनी लोगों की शिकायतें
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रकाश सिंह व एसडीएम अंकित तिवारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 38 शिकायतें दर्ज की गई लेकिन पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम अंकित तिवारी ने मौजूद अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नियत समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार ,नायब तहसीलदार देशराज भारती खंड विकास अधिकारी भरखनी अशोक दुबे, हरपालपुर राणा आज मौजूद रहे।0
0
Report
प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र में बेखौफ हुए अपराधी हवा में बंदूक लहराते हुए युवक को डराया और फैलाई
Kechuha, Uttar Pradesh:प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र में बेखौफ हुए अपराधी हवा में बंदूक लहराते हुए युवक को डराया और फैलाई दहशत ,विडियो वायरल मुख्य आरोपी फरार , पुलिस कर रही तलाश करछना/ कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक छत पर चढ़ कर हवा में बंदूक लहराते हुए दूसरे पक्ष के युवक को डराते धमकाते हुए दहशत फैला दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और कौंधियारा पुलिस पर भी कई सारे सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं । सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पंकज मिश्रा अपराधी पर प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं पहले भी कौंधियारा थाने में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामल ट्रैक्टर थ्रेसरिंग के पैसे को लेकर हुआ जहां योगेश चंद्र शुक्ला और कृष्ण चंद्र मिश्रा के बीच कहां सुनी हो गई । बताया गया कि योगेश शुक्ला गेहूं की कटाई का पैसा मांगने पहुंचे थे लेकिन पैसे को लेकर विवाद बढ़ गया इसी दौरान कृष्ण चंद्र मिश्रा के पुत्र पंकज मिश्रा दौड़ते हुए घर से बंदूक निकाल कर छत पर चढ़ गए और बंदूक हवा में लहराते हुए योगेश शुक्ला को डराने और धमकाने लगे जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई जिसका लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो पंकज मिश्रा बंदूक लेकर नीचे भाग गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्ण चंद्र को थाने पर बैठा लिया और हवा में बंदूक लहराने वाला पंकज मिश्रा अभी भी फरार है पुलिस तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बलिया पहुंचे वीआईपीपार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी ने यूपी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद को दी चुनौती
Ballia, Uttar Pradesh:यूपी में मौसम चाहे बदला हो पर 2027 मैं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां जरूर बढ़ गई है। बलिया पहुंचे वीआईपी पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद को चुनौती दे डाली है कि अगर 6 महीने के भीतर डॉ0 संजय निषाद भाजपा सरकार में रहते हुए निषादों को आरक्षण नहीं दिला पाए तो एनडीए छोड़कर इंडी गठबंधन में आ जाएं। वही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी विशेष अभियान चलाने जा रही है। जिसकी तहत निषाद समाज को उसके आरक्षण के अधिकार को लेकर हम घर-घर तक जाएंगे। वही कहा कि अगर संजय निषाद निषादों को आरक्षण दिला देते हैं और मुझे एनडीए में आने को कहते हैं तो मैं जरूर आ जाऊंगा।0
0
Report
सूरजपुर ब्रेकिंग: भाजपा महामंत्री के मासूम बच्चे की पर्दे से झूला बनाकर खेलते समय मौत
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग -- खेल-खेल में गई भाजपा महामंत्री के मासूम बच्चे की जान.. घर के पर्दे को झूला बनाकर खेल रहा था बच्चा, गले में फंसने से दर्दनाक मौत.. अचेत हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित.. कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र के धुर इलाके की घटना.. मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..0
0
Report
तमंचे की धमकी पर लूट: रामनगर में तीन गिरफ्तार, एक फरार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में पिता-पुत्र से तमंचे की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना 29 अप्रैल की है, जब मालधन चौड़ क्षेत्र निवासी सुरजीत सिंह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाथीडगर के पास पहुंचे, तभी दो स्कूटी में सवार चार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार, सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उनके पास से लगभग 10 हजार रुपये नकद और बेटे का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की तहरीर मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। senior police officials ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश दी, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आयुष चन्याल उर्फ अंशु, प्रिंस कुमार और अनिल बिष्ट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 7200 रुपये नकद और तीन अवैध 315 बोर तमंचे बरामद किए। फरार आरोपी की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
बजट घोषणाओं पर जताया सीएम का आभार; समाज के प्रतिनिधियों के सम्मान और पुस्तक विमोचन
Noida, Uttar Pradesh:बजट घोषणाओं पर जताया सीएम का आभार कुम्हार–कुमावत–प्रजापत समाज मिला सीएम से सीएम भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का सीएम ने किया विमोचन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि रहे मौजूद0
0
Report
लखनऊ में भाजपा का महिला आक्रोश मशाल जुलूस, विपक्ष के खिलाफ नारी शक्ति प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू मंत्री रजनी तिवारी के साथ है नारी शक्ति वंदन को लेकर विपक्ष के खिलाफ भाजपा का लखनऊ में महिला आक्रोश मशाल जुलूस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में लोकभवन के बाहर से अटल चौराहे तक निकाला गया जुलूस0
0
Report
पटना महावीर मंदिर में CM सम्राट चौधरी की पूजा, सांसद शांभवी चौधरी ने स्वागत किया
Patna, Bihar:पटना स्थित महावीर मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के सपूत Pushkar Singh Dhami को प्रसार भारती अध्यक्ष पद मिला
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami pushkardhami देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, प्रख्यात लेखक एवं कवि पद्मश्री से अलंकृत श्रीprasoonjoshi जी को प्रसार भारती के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी सृजनशीलता, साहित्यिक योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण निश्चित रूप से प्रसार भारती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपकी यह उपलब्धि समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व का विषय है।0
0
Report
जोधपुर के NLU ने IISD के सहयोग से ब्लेंडेड 2-वर्षीय EXECUTIVE MBA शुरू किया
Jodhpur, Rajasthan:राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर ने भारतीय सतत विकास संस्थान के सहयोग से बिज़नेस एवं सस्टेनेबिलिटी में दो वर्षीय एग्जीक्यूटिव MBA कार्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स खासतौर पर कामकाजी पेशेवरों—मैनेजर, अधिकारी, उद्यमी और सलाहकार—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कार्यक्रम ब्लेंडेड मोड में संचालित होगा, जिसमें ऑनलाइन स्व-अध्ययन के साथ समय-समय पर कैंपस में सत्र और वीकेंड क्लासेज होंगी, ताकि प्रतिभागी नौकरी के साथ पढ़ाई आसानी से कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें IISD के महानिदेशक डॉ. श्रीकांत के. पाणिग्रही सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कुलगुरु ने कहा कि आज के दौर में व्यवसायों को सिर्फ मुनाफे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जिम्मेदार व्यापारिक प्रथाओं को अपनाना जरूरी है। वहीं, डॉ. पाणिग्रही ने इस तरह के कोर्स को समय की जरूरत बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रण बंजारा के अनुसार, कोर्स में केस स्टडी, प्रोजेक्ट, वर्कशॉप और इंटरैक्टिव सेशन के जरिए प्रैक्टिकल लर्निंग पर जोर दिया जाएगा। इस कोर्स की वार्षिक फीस 2.75 लाख रुपये रखी गई है। प्रवेश प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और कम से कम दो साल का कार्यानुभव अनिवार्य है।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी से राहत और पेड़ गिरने की आशंका
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत अचानक बदले मौसम ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना। हालांकिं कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और जलभराव की आशंका बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पाँचना बांध से पानी जल्द छोड़ा जाएगा
Jaipur, Rajasthan:पाँचना बांध से जल्द पानी छोड़ा जाएगा. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग ने 6 इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई है. एक्सईएन प्रकाश चंद मीणा, एक्सईएन मांगीलाल मीणा, एईएन चेताराम मीणा, जेईएन विनोद गुर्जर, जेईएन सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गोपाल शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है. शुक्रवार को हुई सुनवाई में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब और समय नहीं दिया जाएगा और अधिकारी “कोर्ट का पेशेंस टेस्ट” नहीं करें. कोर्ट के इस रुख के बाद प्रशासनिक और सिंचाई विभाग में हलचल तेज हो गई है. मामल की अगली सुनवाई अब 26 मई 2026 को होगी. कोर्ट ने कहा था कि नहरों में पानी छोड़ा जाए और अब किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी. दरअसल, इससे पहले 23 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट ने 1 मई तक पानी छोड़ने के आदेश दिए थे और चेतावनी दी थी कि आदेश की पालना नहीं होने पर जल संसाधन विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. सुनवाई में जल संसाधन विभाग की ओर से जॉइंट सेक्रेटरी अमृता चौधरी, चीफ इंजीनियर भुवन भास्कर, एडिशनल चीफ इंजीनियर सुरेश कुमार, एसई रमाशंकर शर्मा, एक्सईएन विवेक बंसल और जेईएन भवानी सिंह मौजूद थे. विभाग की ओर से कहा गया कि फिलहाल फसलों के लिए पानी की तत्काल आवश्यकता नहीं है. साथ ही नहरों की मरम्मत और सफाई लंबे समय से नहीं हो पाने के कारण तकनीकी समस्याएं भी सामने हैं. हालांकि कोर्ट इन तर्कों से संतुष्ट नजर नहीं आया और स्पष्ट कहा कि आदेशों की पालना हर हाल में सुनिश्चित की जाए. गौरतलब है कि पाँचना बांध से कमांड क्षेत्र में पानी छोड़ने को लेकर यह पहला आदेश नहीं है. जुलाई 2022 में भी हाईकोर्ट ने किसानों के हित में नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन उस समय कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का हवाला देकर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने आदेश लागू नहीं किए.0
0
Report
रायसेन के आलम खेड़ा में आग से आधा दर्जन मकान जलकर खाक, आंधी-तूफान ने फैलाया नुकसान
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के आलम खेड़ा गांव में आग लगने से आधा दर्जन मकान जलकर खाक हो गए उसी समय अचानक हवा आंधी चलने से आग पूरे गांव में फैल गई , आग ने ट्रैक्टर पाईप सहित 100 क्विंटल से अधिक अनाज को अपनी चपेट मे ले लिया जो जलकर खाक हो गया है...आंधी और तूफान इतना तेज था कि लोग आग बुझाने के लिए दौड़े कई लोग आग में झुलस गए हालात ऐसे पैदा हो गए कि लोग धूल की वजह से एक दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे थे और ना ही कोई मदद मिल पा रही थी गांव के लोग जैसे तैसे आग बुझाने के लिए प्रयास करते रहे0
0
Report
झल्लारा में शेषपुर गांव से 45 तोला सोना और 5 किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने थाना क्षेत्र के शेषपुर गांव में सूने मकान को निशाना बनाया। जहां से वे 45 तोला सोने और 5 किलो चांदी के जेवर चुरा कर फरार हो गए। मकान मालिक परिवार सहित पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने गुजरात के बड़ोदरा की गया हुआ था। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों की सूचना पर झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य भी शेषपुर पहुंच गए। गांव में हुई चोरी की वारदात के को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस को जल्द ही बदमाशो को पकड़ने और रात्रि गस्त व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
