242223
अंबेडकरनगर के नए SP बने केशव कुमार मिश्र
Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर में SP डॉ. कौस्तुभ का स्थानांतरण जौनपुर कर दिया गया है। उनकी जगह लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त केशव कुमार मिश्र ने अंबेडकरनगर के नए SP का कार्यभार संभाल लिया है। SP डॉ. कौस्तुभ ने दिसंबर 2023 में अंबेडकरनगर में पदभार संभाला था और लगभग एक वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर उनकी पहचान बनी। नए SP केशव कुमार मिश्र, जो 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के निवासी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औंग मुठभेड़: वांछित आरोपी परसू गोली लगने के बाद अस्पताल, हथियार बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:औंग पुलिस और हत्याकांड के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली 16/17 नवंबर की रात औंग रेलवे स्टेशन के पास खदरा रोड पर हुई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में औसेरीखेड़ा निवासी वांछित अभियुक्त परसू के दाहिने पैर में लगी गोली हत्या के मुकदमे में चल रहा था वांछित, घायल आरोपी को जिला अस्पताल किया गया रेफर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 700 रुपये नकद बरामद0
0
Report
नागौर के रियाँबड़ी में 15 साल से चली प्रभात फेरी भक्तों के बीच चमत्कार
Nagaur, Rajasthan:रियाँबड़ी में प्रभात फेरी निकाली, प्रभाती भजनो कि बहती है धारा। प्रभात फेरी का 15 वर्षो से हो रहा है आयोजन। नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय मे हिन्दू उत्सव समिति के तत्ववधान मे कार्तिक मास में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सुबह 5 बजे गजाननंद महाराज के मंदिर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड, विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में पुरुष, युवाओं ने भाग लिया।0
0
Report
मूण्डवा-नागौर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल
Nagaur, Rajasthan:मूण्डवा, नागौर नागौर जिले के मूण्डवा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत आमने-सामने हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मूण्डवा एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
अदालत रोड पर अचेत युवक की मौत, अस्पताल में निधन घोषित
Kota, Rajasthan:सी अदालत रोड पर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दुर्जनपुरा निवासी 55 वर्षीय शिवचंद कुमावत के रूप में हुई. वह सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे और उनका शव सुबह 7:30 बजे अदालत रोड पर मिला. पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया. शव को मोर्चरी में रखा गया और परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.0
0
Report
कोटा विकास प्राधिकरण कार्यालय से पल्सर बाइक चोरी, CCTV फुटेज सामने
Kota, Rajasthan:कोटा विकास प्राधिकरण कार्यालय से पल्सर बाइक चोरी कार्यालय परिसर से बाइक ले उड़ा अज्ञात चोर, KDA में डाक देने का काम करता है पीड़ित राहुल राजावत बाइक चोरी की शिकायत लेकर जवाहर नगर थाने पहुंचे पीड़ित बाइक चोरी की वारदात का CCTV फुटेज आया सामने0
0
Report
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र: 10 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस ने NDPS मामले में फरार चल रहे आरोपी जगदीश उर्फ गुड्डा मीणा, निवासी घाटीफला सीतामगरी, देवगढ़ को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया। वह थाना धमोतर में दर्ज प्रकरण में वांछित था। उस पर 10 किलो 400 ग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी देवीसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया।0
0
Report
Advertisement
देर रात तक चली मतगणना, जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया; तनाव जगहों पर
Pratapgarh, Rajasthan:देर रात तक चली मतगणना, जीत के बाद समर्थकों ने जश्न, कुछ केंद्रों पर दिखा तनाव प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार देर शाम मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर रात 1 बजे के बाद तक मतगणना चली। परिणाम घोषित होते ही विजयी सरपंचों और वार्ड पंचों के समर्थकों ने जश्न मनाया। वहीं, कुछ केंद्रों पर परिणाम के दौरान माहौल गरमाता नजर आया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भीड़ को हटाया और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा。0
0
Report
डूंगरपुर के 100 यूनिट मुफ्त बिजली उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क रूफटॉप सोलर योजना
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में अब 100 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा की सौगात मिलने जा रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू की गई यूनिफाइड लीड एग्रीगेशन योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर निगम की ओर से निशुल्क रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसका पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत 1 किलोवाट के रूफटॉप सोलर पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी 17 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया था। हालांकि सब्सिडी मिलने के बावजूद रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी ओर से भी राशि खर्च करनी पड़ती थी। कुल लागत 60 से 70 हजार रुपये तक पहुंचने के कारण आम उपभोक्ताओं में रूफटॉप सोलर को लेकर अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई दी। इसी को देखते हुए अब सरकार ने यूनिफाइड लीड एग्रीगेशन योजना के जरिए पात्र उपभोक्ताओं को बिना किसी खर्च के रूफटॉप सोलर उपलब्ध कराने की पहल की है। निशुल्क रूफटॉप सोलर के लिए ये रहेगी पात्रता: डूंगरपुर जिले के एवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता वीके दोसी के अनुसार योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो एमआरसी यानी MRC रजिस्टर्ड हैं और पहले से 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली छूट योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता को अपने घर पर रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए सहमति देनी होगी। सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपभोक्ता के घर पर पक्की छत होना भी जरूरी होगा। यानी योजना का लाभ लेने के लिए बिजली कनेक्शन के साथ पात्रता और रूफटॉप सोलर लगाने के लिए उपयुक्त छत दोनों जरूरी होंगे। डूंगरपुर में 2.5 लाख उपभोक्ता, पहले चरण में 6 हजार को मिलेगा लाभ: डूंगरपुर जिले में 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली छूट का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 2.5 लाख है। इनमें करीब 2 लाख 19 हजार उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 150 यूनिट से कम है, जबकि करीब 31 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी खपत 150 यूनिट से अधिक है। इसी बीच पहले चरण के लिए डूंगरपुर जिले को 6 हजार निशुल्क रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य मिला है। ऐसे में शुरुआती चरण में 100 यूनिट या उससे कम बिजली खपत करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर इसका लाभ मिलने की संभावना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी, वर्क ऑर्डर के बाद शुरू होगा काम: अधीक्षण अभियंता वीके दोसी ने बताया कि योजना को लेकर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद पात्र उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। योजना लागू होने के बाद ऐसे हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा जो अभी तक महंगी लागत के कारण अपने घरों पर सोलर सिस्टम नहीं लगवा पा रहे थे। सरकार की यह पहल एक ओर उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने में मदद करेगी, वहीं दूसरी ओर जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।0
0
Report
नागौर: बाइक लूट के चारों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर की सदर थाना पुलिस ने बाइक के सामने कार रोककर लूट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर लुटेरों को किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
कोटा में सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 शुरू, दो महीने तक बसों की सघन जाँच
Kota, Rajasthan:कोटा में सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 शुरू, दो महीने तक बसों की होगी सघन जांच कोटा में सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 16 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 15 जनवरी 2027 तक चलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीपर कोच, लग्जरी बसों, निजी यात्री बसों, सिटी बसों और मिनी बसों की सघन जांच होगी। जांच के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी गेट की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के पहले दिन संयुक्त टीम ने बसों का निरीक्षण कर चालान बनाए और दो बसें जब्त कीं। अभियान की खास बात यह है कि इसका उद्देश्य सिर्फ चालान व कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि परिवहन व्यवस्था में सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करना है।0
0
Report
अनंत सिंह की बेटी की शादी जयपुर थीम पर, जयमाला के लिए शानदार मंडप-टेंट
Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर मंडप और जयमाला स्टेज तैयार हो रहा है। दस बीघा में जयमाला स्टेज तैयार हो रहा है। इसी पंडाल में हजारों बाराती शिवांगी ॠषिकेश की जयमाला का आनंद उठाएंगे। टेंट के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से बेहतरीन कलाकार मंगाए गए हैं, वहीं पंडाल में खूबसूरत सतरंगी लाइट बंगाल से मंगवाए गए हैं। शादी समारोह में इंवेट के प्रदीप जायसवाल ने बताया कि जयमाला के लिए मंडप तैयार हो रहा है। इसके ठीक बीच में रेस्टोरेंट टाइप फूड स्टॉल होंगे। यह स्टेज जयपुर के पत्रकार चौक के थीम पर बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर आधारित है। इसमें लाल किला या ताजमहल जैसा कोई भी नजारा देखने को नहीं मिलेगा। यह उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत मंडप चुना है और इसे बनाने के लिए सैकड़ों कारीगर जी जान से जुटे हैं। यह स्टेज एक सौ फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा है, वहीं इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे बिहार के पूर्व राज्यपाल फल्गु चौहान के पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम किए थे। वही उनके घर में उन्होंने तीन कार्यक्रम में काम किया है। उन्होंने कहा कि वे कई सेलिब्रिटीज का कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन पहली बार इतने बड़े इवेंट को कराने की जिम्मेदारी ली है। इस शाही शादी में लाखों लोग पहुंचेंगे और उनके लिए यहां मंडप टेंट समेत तमाम चीजें बनाई जा रही हैं। उन्होंने खुद अनंत सिंह से अनुरोध किया था कि उन्हें यह काम दिया जाए, उन्होंने स्टेज की सजावट के लिए फूलों और पेंटिंग की व्यवस्था पहले ही कर ली थी, जिसे केवल अब फाइनल टच दिया जा रहा है। बड़े बड़े गुंबद की गुलाबी पेंटिंग कर उसे जयपुरिया टच देने का प्रयास किया जा रहा है। लाखों की भीड़ को देखते हुए गांव में चार जगह खाने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल डेकोरेशन में 400 से 500 कारीगर फूल, लाइट, टेंट, कारपेट समेत तमाम कार्यों में लगे हैं। अनंत सिंह भी रोज कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हैं और कुछ कमी रहने पर उचित निर्देश देते हैं। जयमाला के लिए स्टेज और मंडप 20 से 21 तारीख तक भव्य रूप में दिखने लगेगा। विधायक अनंत सिंह से उनको बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है, गांव के लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं।0
0
Report
भिवाड़ी की हवा दिल्ली से अधिक प्रदूषित, AQI 263; अस्पतालों में सांस संबंधी समस्या बढ़ी
Bagheri Kalan, Rajasthan:दिल्ली की हवा को प्रदूषण के मामले में पीछे छोड़ते हुए अब भिवाड़ी की आबोहवा भी जहरीली होती जा रही है। औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में वायु प्रदूषण के आंकड़े बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। मंगलवार सुबह भिवाड़ी का AQI 263 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का AQI 230 रहा। यानी प्रदूषण के मामले में भिवाड़ी ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। एक तरफ प्रशासन प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए तमाम इंतजाम करने के दावे कर रहा है, तो दूसरी तरफ अस्पतालों में सांस और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भिवाड़ी की आबोहवा में अब प्रदूषण का जहर घुलता जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों और बढ़ते प्रदूषण के बीच शहर के हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह सामने आए वायु गुणवत्ता के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया। भिवाड़ी का AQI 263 दर्ज किया गया, जबकि देश की राजधानी दिल्ली का AQI 230 रहा। आंकड़े साफ बता रहे हैं कि भिवाड़ी की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित बनी हुई है। वहीं प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। शहर में स्वीपिंग मशीनों के जरिए सड़कों से धूल और मिट्टी हटाई जा रही है। इसके अलावा दमकल की गाड़ियों से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि धूल के कण हवा में न फैलें। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन की ओर से लगातार सफाई और पानी के छिड़काव की कार्रवाई की जा रही है, तो फिर भिवाड़ी का AQI दिल्ली से भी ज्यादा कैसे पहुंच गया। प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। भिवाड़ी जिला अस्पताल में सांस लेने में परेशानी, अस्थमा और गले में जलन जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में सरानी खेड़ा के मकान में आग: भारी नुकसान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर ग्रामीण पंचायत सरानी खेड़ा के मजरा चौमनिया का पुरा में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पटवारी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर पुत्र टीकाराम कुशवाह के मकान में आग लगी थी। ग्रामीणों ने बोरवेल के पानी से आग पर काबू पाया, बाद में अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। आग से बेड, सोफा, कुर्सियां, 3 क्विंटल बाजरा, कपड़े, कूलर, नकदी समेत काफी नुकसान हो गया0
0
Report
कोटा में 10 फीट अजगर रेस्क्यू, जंगल में छोड़ दिया गया amid fear
Kota, Rajasthan:कोटा आरपीएस कॉलोनी में भारी भरकम अजगर आने से हड़कंप मच गया, अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए, हालांकि अजगर को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो पाए, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद दस फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली0
0
Report
शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक सांड से टकराई, युवक और सांड दोनों की मौत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और सांड की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर सांड को जमीन में दफना दिया। पूरी घटना थाना पुवाया क्षेत्र के बाईपास की है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के गांव के रहने वाला शरद्वीर सिंह अपनी पत्नी को विदा करने के लिए ससुराल जा रहा था। देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई। एक जोरदार धमाके के साथ सांड भी जमीन पर गिर गया। युवक और सांड दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं लगा हुआ था और कानों में एयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए सांड को दफना दिया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की इसी साल शादी हुई थी। फिलहाल घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
