242001
शाहजहांपुर के रचित और एक कबूतर की दोस्ती की अनोखी कहानी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक अनोखी दोस्ती चर्चा में है, जिसमें एक इंसान और एक जंगली कबूतर शामिल हैं। रचित नामक युवक ने कबूतर को उसके माता-पिता की मौत के बाद चूजे की अवस्था में पाला था। कबूतर अब हमेशा अपने इंसानी दोस्त के साथ रहता है, उसके साथ भोजन करता है, और बाइक के साथ उड़ान भरता है। वह रचित की बाइक की आवाज पहचानकर उसके कंधे पर बैठ जाता है। इस अनोखी दोस्ती को लेकर रचित ने बताया कि कबूतर के माता-पिता को एक बाज ने मार दिया था। यह दोस्ती अद्भुत और मिसाल पेश करने वाली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरैना के कैलारस में घर घुसकर महिला के साथ लूट, नकद-सोना लेकर बदमाश फरार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाते हुए लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर महिला से 10 लाख रुपये नगद और करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद महिला को नशीली दवा देकर बेहोश कर आरोपी फरार हो गए। मामला कैलारस अनुभाग के चिन्नानी थाना क्षेत्र के कोरीपुरा बर्रेड गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और महिला मनीषा रजक को बंदूक दिखाकर धमकाया। बदमाशों ने पास में सो रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर महिला से लूटपाट की। लूट के बाद आरोपियों ने महिला को नशीली दवा खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। सुबह होश आने पर महिला ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के मुताबिक बदमाश घर में रखे 10 लाख रुपये नगद और झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल सहित करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह रकम परिवार के मुखिया ने जमीन खरीदने के लिए घर में रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। आगे देखना होगा कि इस सनसनीखेज लूट की वारदात में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंच पाती है।0
0
Report
कटनी में करोड़ों की धोखाधड़ी: क्वांटम मिनरल्स मामला साज़िश में फंसा पोस्टर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। अनुबंध की शर्त तोड़कर आठ नौ लोगों ने यह धोखाधड़ी की। चित्रित किया गया कि क्वांटम मिनरल्स के साथ लीगल पेचीदगियों का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ऐंठे गए और खदान चालू होने के बाद डरा धमकाकर कब्जा करने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता संजीव बोहरा, क्वांटम मिनरल्स के मैनेजर, ने बताया कि टिकरिया मुड़वारा स्थित 12.679 हेक्टेयर लेटराइट और बॉक्साइट खदान बंद पड़ी थी और आरोपियों ने खुद को रसूखदार बताकर क्लियरेंस दिलवाने का आश्वासन दिया। शुरुआती चरणों में एग्रीमेंट बदलकर कानूनी उलझनों से मामला बदला गया। एक-एक कदम पर बैंक गारंटी और नकद लेनदेन की मांग की गई, आरोपियों ने पैसे कई खातों में ट्रांसफर करवाए। जब खदान ने खनन शुरू किया तो वास्तविक कब्जे के पीछे खनन कार्य बंद करवा दिया गया और लगभग 36 लाख रुपये का खनिज अवैध रूप से बेचा गया। इसके बाद नकली शपथ पत्र देकर धमकियां देकर रंगदारी मांगने की भी शिकायत मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) और 318(4) (जालसाजी/धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और अभी जांच जारी है।0
0
Report
बालाघाट के किरनापुर में अतिक्रमण हटाते समय समूह पर हमला, तीन घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के किरनापुर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम साल्हे के खेल मैदान एंव उपवन की शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे सरपंच सचिव और पंचों को अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडों से पीटकर भगा दिया. मौके पर मौजूद तहसील विभाग के पटवारी भी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. इस झड़प में तीन ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद सरपंच सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने किरनापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने 05 नामजद आरोपियों पर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है!0
0
Report
Advertisement
जीतू पटवारी: दतिया उपचुनाव में 500% जीत का दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उम्मीदवार को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के चर्चा के और सर्वे के बाद घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है जीतू पटवारी ने किया दावा हम 500 प्रतिशत दतिया उपचुनाव जीतेंगे नॉमिनेशन को लेकर बोले जीतू पटवारी कल नामांकन में सभी नेता शामिल होंगे हरीश चौधरी , दिग्विजय सिंह , उमंग सिंघार, अजय सिंह राहुल, सहित सभी अन्य वरिष्ठ नेता नमकाने होंगे शामिल बाइट - जीतू पटवारी , प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
जावरा में शहर काजी चयन पर दो गुटों की टकराव, पुलिस जांच तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा नगर में शहर काजी की नियुक्ति को लेकर मुस्लिम समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष शहर काजी के पद पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं और अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज होने की बात कह रहे हैं। दो तस्वीरो मे आप देख सकते है, एक पक्ष ने एसडीएम और सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मनमाने तरीके से शहर काजी की नियुक्ति कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि पूर्व शहर काजी ने अपने इंतकाल से पहले ही अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी थी, जिसके आधार पर बरेली शरीफ से मोहम्मद जुल्फीकार अमजदी को जावरा का शहर काजी नियुक्त किया गया था। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि शहर काजी नियुक्त करने का अधिकार जावरा सीरत कमेटी को है। उनका दावा है कि सीरत कमेटी ने मुस्लिम संगठनों, मस्जिदों के इमामों और समाज के आम व खास लोगों की सहमति से मोहम्मद इमरान को शहर काजी नियुक्त किया है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर कायम हैं। अब प्रशासन के सामने पूरे मामले की जांच कर विवाद का समाधान निकालने की चुनौती है। देखना होगा जावरा मे कोन बनेगा शहर काज़ी बाइट - मोहमद जुल्फीकार ( पहला पक्ष शहर काज़ी बाइट - मोहमद इमरान ( दूसरा पक्ष शहर काज़ी बाइट - युवराज सिंह ( सिएसपी जावरा0
0
Report
रेनवाल में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला सहित चार घायल
Dudu, Rajasthan:रेनवाल थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेनवाल के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। घटना रेनवाल थाना क्षेत्र के धाना का बास, करणसर गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
शरद पवार की अनुमति के बाद संजय पवार ने बैनर पर उनकी फोटो इस्तेमाल की घोषणा की
Jalgaon, Maharashtra:जालगांव: अजित पवार गट के जिलाध्यक्ष संजय पवार ने शरद पवार साहेब की फोटो अपने बैनर पर इस्तेमाल की अनुमति के लिए शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार साहेब ने फोटो के इस्तेमाल की अनुमति दी है, यह संजय पवार ने बताया और संबंधित पत्र भी दिया गया है। आगे वे अपने प्रत्येक बैनर पर अजित दादा के साथ शरद पवार साहेब की फोटो का इस्तेमाल करेंगे। संजय पवार ने कहा कि वे फोटो इस्तेमाल के संबंध में प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे को भी पत्र लिखेंगे। भविष्य में दोनों राष्ट्रवादी गुटों के एक साथ आने की उम्मीद भी व्यक्त की गई।0
0
Report
देर रात हटा में बंद पड़े मकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान
Damoh, Madhya Pradesh:देर रात मकान में भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक.. एंकर/ दमोह जिले के हटा में बीती रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है जब यहां के रतन बजरिया इलाके में सब्जी मंडी क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान में भीषण आग लग गई। देर रात अचानक इस मकान से धुआं निकला और आसपास के लोगों को बदबू आई तो लोगों ने बाहर निकल कर देखा, कुछ ही मिनटों में जिस मकान से धुआं निकल रहा था वहां से आग की लपटें निकलने लगी और देखते ही देखते पूरे मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया और फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, सब्जी मंडी की सकरी गली होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना घनी बसाहट होने की वजह से ये हादसा और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है वहीं इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी MIT कॉलेज मैदान में डिजिटल लोकार्पण के साथ विकास योजनाएँ
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लेक फ्रंट मरीन ड्राइव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे एमआईटी (MIT) कॉलेज मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स, विशेषकर जीविका दीदियों के स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे वहां उपस्थित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और रिमोट के जरिए विकास योजनाओं का डिजिटल लोकार्पण करेंगे।0
0
Report
Advertisement
फ्रांस बनाम स्पेन और इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल, रांची में भी उत्साह
Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। आखिरी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। मैक एलिस्टर, जूलियन अल्वारेज और मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए गोल किए। वहीं, फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से मात दी, जबकि इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में नॉर्वे को 2-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब 14 जुलाई को पहला सेमीफाइनल फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा, जबकि 15 जुलाई को इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी। एक तरफ जहां सेमीफाइनल्स को लेकर तमाम टीमें जोर-जोर से तैयारी कर रही हैं वहीं राजधानी रांची के फुटबॉल फैंस भी मुकाबला को लेकर तैयार है।0
0
Report
शहडोल में निर्माणधीन छत ढहने से मजदूर घायल, जांच जारी
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - निर्माणाधीन मकान का छत ढहने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल, निर्माणाधीन मकान के छत की ढलाई के दौरान छत का सेन्ट्रिंग का सामने का हिस्सा गिरा, छत की ढलाई के का में लगे मजदूर गिरे ,तीन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल, क्रिश्चियन हॉस्पिटल के पीछे साईं आईटीआई रोड के पास निर्माणाधीन अग्रवाल बंधुओं की बिल्डिंग में छत की ढलाई के दौरान हुआ हादसा, अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिससे कई मजदूर घायल हो गए, सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती, हादसे के कारणों की जांच जारी, शहडोल बुढार मार्ग के स्क्वायर के पास वार्ड नं 28 साखी मोहल्ला की घटना.. बाईट 01-मोहन दाहिया (ठेकेदार ) बाइट 02- कैलाश मिश्रा ( ASI )0
0
Report
डबरा के दीदार कॉलोनी में फायरिंग: चार गिरफ्तार, CCTV से खुलासा
Morena, Madhya Pradesh:डबरा की दीदार कॉलोनी में सुखदेव रावत और जगदीश रावत के घर के बाहर फायरिंग करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस घटनास्थल लेकर पहुंची और उनका जुलूस निकला जिससे अपराध करने से पहले आरोपी आगे 10 बार सोचें इस दौरान चारों आरोपी यह कहते भी दिखे कि पुलिस हमारी बाप है अपराध करना पाप है। गोली चलाना अपराध है थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सचिन रावत, पवन रावत, सुदामा रावत और हरदीप रावत ने पुराने विवाद को लेकर यह फायरिंग की थी आरोपियों को CCTV कैमरे की मदद से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है उनसे तमंचे भी जप्त हुए हैं। आपको बता दें की बीते गुरुवार की रात 2 बजे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था जमकर अवैध हथियारों से फायरिंग की थी जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना था मौके से पुलिस ने कई चले हुए राउंड जप्त किए थे और घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी जिसमें आरोपियों ने दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के नंदिकेश ने 25 लाख से 80 लाख टर्नओवर बैग फैक्ट्री बनाई
Naya Chak, Bihar:मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी…हर महीने सिर्फ 15 हजार रुपये की कमाई…लेकिन आज वही युवा भागलपुर में 80 लाख रुपये सालाना टर्नओवर वाली बैग फैक्ट्री का मालिक है। यह सिर्फ एक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सरकारी योजना, हिम्मत और मेहनत से बदली जिंदगी की मिसाल है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना यानी पीएमईजीपी और बिहार सरकार के सहयोग से शुरू हुआ यह सफर आज दर्जनों परिवारों की रोजी-रोटी का आधार बन चुका है। भागलपुर के नंदिकेश कुमार कभी मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। कोरोना काल में घर लौटे तो उन्होंने तय किया कि अब दोबारा पलायन नहीं करेंगे। उन्होंने अपने ही जिले में उद्योग लगाने का सपना देखा। इस सपने को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत मिले 25 लाख रुपये के लोन ने नई उड़ान दी, जबकि बिहार सरकार ने बरारी स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई। यहीं से शुरू हुई उनकी बैग निर्माण फैैक्ट्री की कहानी। आज इस फैैक्ट्री में स्कूल बैग, ट्रैवल बैग, ऑफिस बैग समेत कई तरह के आधुनिक बैग तैयार किए जाते हैं। इनके उत्पाद बिहार ही नहीं, देश के कई राज्यों में भेजे जा रहे हैं। मुंबई की बड़ी कंपनियां भी हजारों बैग का ऑर्डर दे रही हैं। फैक्ट्री का सालाना टर्नओवर करीब 80 लाख रुपये तक पहुंच चुका है और लगातार बढ़ रहा है। नंदिकेश की फैक्ट्री का सबसे बड़ा आकर्षण है डिजिटल बैग। इस बैग में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है। बैग के अंदर चार्जिंग पोर्ट और पावर बैंक कनेक्शन की व्यवस्था है, जिससे सफर के दौरान मोबाइल आसानी से चार्ज किया जा सकता है। बाजार में लॉन्च होने से पहले ही इस डिजिटल बैग के लिए कई ऑर्डर मिलने लगे हैं। नंदिकेश ने सिर्फ अपना कारोबार ही नहीं बढ़ाया, बल्कि पलायन रोकने की भी मिसाल पेश की है। उनकी फैक्ट्री में आज 15 से 20 लोग काम कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जो पहले दूसरे राज्यों में मजदूरी या नौकरी करते थे, लेकिन अब अपने ही शहर भागलपुर में सम्मानजनक रोजगार पा रहे हैं। नंदिकेश का लक्ष्य आने वाले समय में फैक्ट्री का विस्तार कर और अधिक युवाओं को रोजगार देना है। नंदिकेश की कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर सरकारी योजनाओं का सही लाभ लिया जाए और मेहनत के साथ आगे बढ़ा जाए, तो नौकरी तलाशने वाला युवा भी एक दिन रोजगार देने वाला उद्योगपति बन सकता है। भागलपुर की यह सफलता अब बिहार के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है。0
0
Report
आगरा के बरपुरा गांव में जमीन विवाद के बाद कलयुगी बेटे की जहरखानी, गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में जमीन विवाद के बाद कलयुगी बेटे की करतूत विवाद के बाद मायके गई पत्नी को लेने पहुंचे पति से सास की हैरान कर देने والی शर्त सास ने दामाद से उसकी माँ को जहर देकर मारने की शर्त पर पत्नी को भेजने की रखी शर्त कलयुगी बेटे ने घर आकर मां को खाने में मिलाकर दिया जहर खाने खाते हो बिगड़ी मा की तबियत,कलयुगी बेटा घर से फरार परिवार ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रविन्द्र को थोड़ी ही देर में किया गिरफ्तार,दामाद को भड़काने वाली सास फरार कलयुगी बेटे ने पुलिस की पूछताछ में कुबूली करतूत आगरा के थाना पिढौरा के गांव बरपुरा का मामला0
0
Report
एटा में 9 फीट के विशाल मगरमच्छ के रेस्क्यू से गांव में हड़कंप
Etah, Uttar Pradesh:एटा में 9 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ निकला, गांव में विशालकाय मगरमच्छ निकलने से गांव में मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम और पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा, वहीं वन विभाग की टीम ने मगरमच्च को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा, थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
