icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272175
NTNeeraj TripathiFollow22 Sept 2024, 06:24 am

संतकबीरनगर में पंचायत सेक्रेटरी का विवादास्पद कारनामा, सरकारी ऑफिस बना मसाज सेंटर

Khalilabad, Uttar Pradesh:

संतकबीरनगर जिले में एक ग्राम पंचायत सेक्रेटरी का अनोखा कारनामा सामने आया है। सेमरियावां ब्लॉक में तैनात अब्दुल लतीफ ने सरकारी ऑफिस को मसाज सेंटर में बदल दिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि पंचायत सेक्रेटरी रिवॉल्विंग चेयर पर बैठकर बेखौफ होकर मसाज करवा रहा है जबकि उसके ऑफिस में अन्य लोग बातचीत कर रहे हैं। इस करतूत के वायरल होने के बाद लोग सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभाग के जिम्मेदारों ने मामले की जांच करने और कार्रवाई करने की बात कही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमशेदपुर: पालतू कुत्ते की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, तीन की तलाश

Jamshedpur, Jharkhand:पालतू कुत्ते की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में पालतू कुत्ते की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अफसर के रूप में हुई है। इस मामले में फरजाना परवीन ने जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, फरजाना के पड़ोस में रहने वाले दुलारे, मोहम्मद फजल, मोहम्मद अफसर और दुलारे के भतीजे पर उनके पालतू कुत्ते टॉमी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। फरजाना ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को सभी आरोपी उनके घर पहुंचे और टॉमी को उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद कुत्ते को पास के रेलवे ट्रैक पर लोहे के तार से बांध दिया गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से टॉमी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फरजाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नामजद आरोपी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्राथमिकी में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है。
0
0
Report

धनबाद के बारामुड़ी खटाल में सुनवाई पूरी, प्रशासन अगले आदेश का इंतजार कर रहा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बहुचर्चित बारामुड़ी खटाल मामले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक अहम सुनवाई हुई। सीओ कार्यालय में आयोजित इस सुनवाई में नोटिस पाने वाले 160 लोगों में से 100 लोग उपस्थित हुए और जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखा। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले आदेश पर टिकी हैं। आखिर खटालवासियों को वहां रहने की अनुमति मिलेगी या उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच और सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। बारामुड़ी खटाल में रहने वाले लोगों के भविष्य को लेकर सीओ कार्यालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। प्रशासन की ओर से कुल 160 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से 100 लोग निर्धारित सुनवाई में शामिल हुए और अपने जमीन से संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि अगली तारीख निर्धारित कर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, खटालवासियों को वहां रहने दिया जाएगा या उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा, इस सवाल पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया। सीओ ने कहा कि अभी सुनवाई और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया जारी है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने और प्रस्तुत कागजातों की जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार आदेश पारित किया जाएगा।
0
0
Report

पटना में ज्ञान भवन पर बिहार मेडिकल एक्सपो 2026 की धमाकेदार शुरुआत

Patna, Bihar:पटना के ज्ञान भवन में बिहार मेडिकल एक्सपो की शुरुआत होने जा रही है। स्टार एग्जिबिशन द्वारा पांचवें बिहार मेडिकल एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में देश भर के मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी हेल्थ केयर कंपनियों और स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए मंच सजाया जाता है। इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, हॉस्पिटल से जुड़ा सामान बेचने 1000 से ज्यादा कंपनियां भाग लेगी। इस एक्सपो में मेडिकल कंपनियां, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर, अस्पताल संचालक और डॉक्टर से मिलने के लिए बेहतर अवसर है।
0
0
Report
Advertisement

खानपुर में कार-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत; पुलिस मामले की जांच में

Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के बाघेर स्थित बोर के भेरूजी के समीप कार और मोटरसाइकाइल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक उछलकर कार की छत पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नयागांव पीतामपुरा निवासी जयराम बेरवा मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान बोर के भेरूजी के समीप सामने से आ रही कार से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के कारण जयराम उछलकर कार की छत पर जा गिरे और गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को खानपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई। खानपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

आज़म खान के इंकलाब पर आयुष मंत्री दयालु का तंज, चुनावी राजनीतिक वार

Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया पहुंचे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने सपा नेता आज़म खान के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं आजम खान कैसा इंकलाब चाहते हैं। जबरन एक संस्था का निर्माण करना ,लोगों की जमीन कब्जा कर विश्वविद्यालय बनाया, उसका भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं की शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। वो भी समाज की भलाई बता कर किया। समाज का दिल दुखा कर समाज की भलाई करना शायद उनका स्वभाव है। जेल की यात्रा से लौटकर अगर कोई इंकलाब करना चाहता है यह भी उनकी अपनी मर्जी है। चुनाव सामने है जो इंकलाब करना होगा वो करेंगे। वही आजम खान के बयान की देश आजाद हो चुका है लेकिन संविधान कैद में है पर कहा कि उनसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं देश के लोगों को संविधान के बारे में पता है। संविधान के अनुरूप पूरा देश काम कर रहा है ।सरकार अपना काम कर रही हैं। पूरे विश्व में लोकतंत्र खतरे में है लेकिन भारत एक मिसाल है। लोकतंत्र में संविधान सर्वोच्च है और भारत की प्राथमिकता में है। आजम खान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी की याचिका खारिज़ करने पर कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है और यही उसका काम है। कोई जेल जाए और उसकी जमानत मिल जाए तो यह सरकार और समाज का विषय नहीं है यह कानून का मामला है। पंचायत में प्रधानों एवं प्रशासको का कार्यकाल 6 माह बढ़ाए जाने के फैसले पर कहा कि जो भी निर्णय आया है क्योंकि उसमें लीगल लेकुना था कि पंचायत चुनाव समय से नहीं कराया जा सकते थे। अब तैयारी चल रही है जितनी जल्दी तैयारी हो जाएगी तो विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा।
0
0
Report

SP के कड़े चेकिंग से तिगरी गंगा मेले में शराब पार्टी रोक, कारें सीज

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले में एसपी लखन सिंह यादव का बड़ा एक्शन, शराब पार्टी कर रहे युवाओं पर कसा शिकंजा, 7 कारें सीज अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसपी लखन सिंह यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ खुद मैदान में उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थार और स्कॉर्पियो समेत कई संदिग्ध वाहनों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान गंगा घाट के नजदीक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहनों से शराब की 10 बोतलें और डंडे बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात कारों को सीज कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से मेले में शराब पार्टी और हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया। एसपी लखन सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

केशव मौर्य का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला, कानून एक्शन की चेतावनी

Pratapgarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानों का पारा सातवें आसमान पर है। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। कानून-व्यवस्था से लेकर राहुल गांधी के बयानों और अखिलेश यादव की भविष्यवाणियों तक, डिप्टी सीएम ने हर मुद्दे पर दो-टूक अंदाज में समाजवादी पार्टी पर सीधा और बेहद कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र सिर्फ कुचलने और गुंडई का रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चुनाव से पहले तो यह सिर्फ कानून का 'ट्रेलर' था, अब दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है। मौर्य ने यहाँ तक कहा कि यदि इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव या पार्टी का कोई भी गुंडा-अपराधी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई किसी की जान लेगा, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए हर हाल में तैयार रहना होगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव के उस दावे पर जिसमें उन्होंने बीजेपी के चुनाव हारने की बात कही थी, केशव प्रसाद मौर्य ने जमकर तंज कसा। उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा कि अखिलेश यादव आखिर कब से भविष्यवक्ता बन गए हैं? मौर्य ने सलाह दी कि अखिलेश दूसरों के भविष्य की भविष्यवाणी करने के बजाय पहले अपना खुद का चुनाव बचाएं, क्योंकि उनकी अपनी 'साइकिल' पहले ही पंचर हो चुकी है। बात यहीं नहीं रुकी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों और विदेश यात्राओं पर भी डिप्टी सीएम का गुस्सा फूटा। राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब सीधे तौर पर 'भारत विरोध' पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के नाते राहुल को बीजेपी, पीएम मोदी या सरकार का विरोध करने का पूरा हक है, लेकिन देश का विरोध करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 राहुल गांधी द्वारा भारत में आर्थिक आपदा आने की चेतावनी पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की आर्थिक प्रगति की जय-जयकार कर रही है। विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए मौर्य ने जोर देकर कहा कि देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश की धरती पर जाकर भारत को बदनाम करने का काम राहुल गांधी ने किया है, और इसकी भारी कीमत कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में चुकानी ही पड़ेगी।
0
0
Report

बाड़मेर पंचायत चुनाव: शुक्रवार को मतगणना शुरू, 269 पंचायत समिति और 37 जिला परिषद वार्ड

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर पंचायत चुनाव: शुक्रवार को मतगणना शुरू, 269 पंचायत समिति और 37 जिला परिषद वार्ड एंकर इंट्रो: बाड़मेर की ग्रामीण राजनीति में शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। पंचायत राज चुनाव के बाद अब जनादेश की घड़ी आ गई है। जिले की 17 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 37 वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाड़मेर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय यानी PG कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के साथ ही गांवों की सरकार में किसका दबदबा रहेगा, इसकी तस्वीर साफ होने लगेगी। भाजपा, कांग्रेस, RLPP और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बाड़मेर जिले में पंचायत समिति सदस्य के 269 वार्डों और जिला परिषद के 37 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी। मतगणना केंद्र पर अधिकृत प्रत्याशीों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। इन चुनाव परिणामों का असर केवल वार्डों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पदों की राजनीतिक तस्वीर भी इन्हीं नतीजों से तय होगी। ऐसे में शुक्रवार को आने वाले परिणाम ग्रामीण राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बाइट : बुद्धाराम विश्नोई ,DSP बाड़मेर अब देखना दिलचस्प होगा कि बाड़मेर की rural सियासत में किसका दबदबा कायम रहता है। भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करेगी, कांग्रेस वापसी करेगी या निर्दलीय प्रत्याशी चौंकाने वाले नतीजे देंगे? शुक्रवार को मतगणना के साथ इन तमाम सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बाड़मेर से दुर्ग सिंह राजपुरोहित, ज़ी मीडिया。
0
0
Report
Advertisement

कुदरा पुलिस ने 9.435 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Khajuria Khurd, Bihar:ओडिशा के रायगडा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे पांच से छह लाख रुपये का गांजा, घेराबंदी कर दबोचा वियो - कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.435 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने यह सफलता लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर हासिल की है। जानकारी के अनुसार कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन से कुदरा स्टेशन उतरकर बैग और झोले में गांजा लेकर अपने गांव जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। पुलिस बल को देखते ही दोनों संदिग्ध घबराकर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बलों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। स्वतंत्र साक्ष्यों की उपस्थिति में जब उनके बैग और झोले की तलाशी ली गई, तो उसमें से 9.435 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कानडिहरा गांव निवासी अनवर सिद्दीकी के 40 वर्षीय पुत्र मनोवर सिद्दीकी और स्वर्गीय श्री साह के 28 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप ओडिशा राज्य के रायगडा जिले से लेकर आ रहे थे और इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की जिम्माकी में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और उन्होंने पहली बार तस्करी में शामिल होने की बात कही है। इस मामले में कुदरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 544/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

इंस्टा मार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन, वेतन और इंसेंटिव बढ़ाने की मांग

Ajmer, Rajasthan:इंस्टा मार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने कंपनी पर शोषण का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाए कि कंपनी की ओर से प्रति ऑर्डर भुगतान और इंसेंटिव उनकी मेहनत व खर्च के मुकाबले काफी कम दिया जा रहा है.. पेट्रोल, वाहन रखरखाव और मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है... डिलीवरी पार्टनर्स ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगें उठाने पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से ID बंद करने की धमकी दी जाती है.. इससे कर्मचारियों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है.. जिला कलेक्टर कार्यालय आए कर्मियों ने बढ़ती महंगाई और घटती आय पर चिंता के साथ नाराजगी जताई है।
0
0
Report
Advertisement

निकाह मामले में देवबंदी बनाम बरेलवी विवाद पर प्रतिक्रिया गरमाई

Noida, Uttar Pradesh:बहराइच से राजीव शर्मा की रिपोर्ट,जावेद अख्तर के बयान, कि हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में उसका कोई भी मज़हब हो। उसके खून में राम मौजूद है। पर शहाबुद्दीन बरेलवी की प्रतिक्रिया, साथ ही , बिहार के किशनगंज में पिछले दिनों एक निकाह हुआ था..उस निकाह में एक बरेलवी काजी ने शर्त रखी थी कि मुस्लिम महिला को निकाह के बाद देवबंदी रीति छोड़कर बरेलवी बनना होगा और देवबंदी धर्मगुरुओं को काफिर कहने की शर्त रख दी, जिससे दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। इस खबर के बाद देवबंदी और बरेलवी भड़के हुए हैं । पर शाहबुद्दीन बरेलवी की देवबंदी मुसलमानों को काफिर कहना सही है ? ? ?के मुद्दे पर प्रतिक्रिया,
0
0
Report

हजारीबाग के 13 माइल पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, आग पर काबू

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर 13 माइल के पास गुरुवार को गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन के पहियों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एनएमएल की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या ओडी-01 एडी-4912 जमशेदपुर से गैस सिलेंडर लोड कर टंडवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान 13 माइल के पास वाहन पलट गया। ट्रक पलटने के बाद उसके पहियों में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई。 सूचना मिलने पर दमकल टीम ने तत्काल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटनास्थल पर दमकल वाहन और कर्मी मौजूद रहे, ताकि दोबारा आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके。 गैस सिलेंडर लदे वाहन के पलटने से इलाके में चिंता का माहौल रहा। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top