Back
संत कबीर नगर के सरकारी अस्पताल से एम्बुलेंस चोरी, 24 घंटे में चोर गिरफ्तार
NTNeeraj Tripathi
Jan 06, 2026 13:03:48
Uska Khurd, Uttar Pradesh
संत कबीर नगर जिले में सरकारी अस्पताल परिसर से एम्बुलेंस चोरी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घन्टे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर एम्बुलेंस को बरामद कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वीओ - पूरा मामला दुधारा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा झकरिया का है। यहाँ खड़ी एक 108 एम्बुलेंस को बीती रात चोरों ने उड़ा दिया। मामले की जानकारी जब एम्बुलेंस चालक को हुई तो उसने इसकी सूचना दुधारा थाना को दी। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने सर्विलांस और जीपीएस की मदद से एम्बुलेंस को सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बिसुनपुरवा गांव के पास से बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा झकरिया से एबुलेंस चोरी कर फरार हो गया था। वह एम्बुलेंस को चुराकर महराजगंज जिले में बेचने जा रहा था। रास्ता भटकने के कारण वह सिद्धार्थनगर जिले में पहुंच गया। पुलिस को लोकेशन मिलने के बाद अभियुक्त को खेसरहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report