icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow16 Aug 2025, 06:19 pm

संभल । कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे योगी के 'सिंघम 'ASP अनुज चौधरी , अपने अलग अंदाज से छुआ लोगों के दिलों को ...,

Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में योगी के ‘सिंघम’ और ‘केसरी’ के नाम से मशहूर ASP अनुज चौधरी की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर एक बार फिर अनोखी तस्वीरें सामने आई है , यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एएसपी अनुज चौधरी आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य रूप से सजाई गई कोतवाली के कृष्ण पंडाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे , सादा ड्रेस में कोतवाली पहुंचे ASP अनुज चौधरी पूजा अर्चना के दौरान पूरी तरह कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए । ASP अनुज चौधरी की कानून की सख्ती के साथ संस्कार और सम्मान की झलक की ये तस्वीरें ASP अनुज चौधरी की पहचान बन गई है । ASP अनुज चौधरी का यह अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है, और यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

मुंगेर: 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी कोर्ट ले जाते समय फरार

Munger, Bihar:मुंगेर : जिले में बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंपमच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपित कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने लगे. हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक आरोपी को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया गया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपितों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.जानकारी के अनुसार बुधवार को दोनों आरोपितोंको न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए दो चौकीदारों की निगरानी में कोर्ट ले जाया जा रहा था. एसपी कार्यालय स्थित नाफिस शाखा में फोटो खिंचवाने के बाद दोनों को कोर्ट के लिए रवाना किया गया.इसी दौरान दोनों आरोपितों ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे. अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आ गए.दोनों चौकीदारों के साथ एसपी कार्यालय और कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपितों का पीछा किया. कुछ दूरी तक खदेड़ने के बाद पुलिस ने मो. सोनू उर्फ़ आशकी इलाही को पकड़ लिया, जबकि मो. अजम फरार होने में सफल रहा.फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसकी तलाश जारी है. दोनों आरोपी पूर्णिया जिले के रहने वाला है।
0
0
Report

भभुआ की लाइब्रेरी में भीषण आग, अवैध संचालनों पर फायर विभाग का बड़ा कदम

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ शहर में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर फायर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज फायर स्टेश्न के समीप स्थित 'American Coaching and Library' में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद विभाग हरकत में आ गया है। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त कोचिंग संचालक बिना किसी सूचना और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के अवैध रूप से संस्थान चला रहे थे। आग लगने की घटना एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। एसी से गिरती चिंगारियों ने ठीक नीचे रखी कर्टन, किताबों और कॉपियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग पूरे कोचिंग सेंटर में फैल गई। गनीमत है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जांच में सामने आया है कि 100 बेड की क्षमता वाली इस लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया था। संचालक द्वारा सरकार को देय ऑनलाइन टैक्स या अग्नিশमन शुल्क भी नहीं चुकाया गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह पूरी तरह से अवैध है। मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद अब भभुआ के सभी छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों, मॉल्स और व्यावसायिक भवनों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों के पास वैध दस्तावेज और एनओसी नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरपुर उत्पाद विभाग ने दो जगहों से 20 लाख की विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर की उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगह पर छापेमारी करते हुए करीब 20 लाख रुपए की शराब जप्त की है. पहली कार्रवाई मीनापुर इलाके के एक गांव के भूसा वाले घर में छुपाकर रखी गई 78 कार्टून बीयर और विदेशी शराब जप्त की गई. अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता का स्ट्किेर लगा एक लग्जरी कार से 18 कार्टून शराब जप्त किया गया. इसके बाद एक कारोबारी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. एक गुप्त सूचना के आधार पर मीनापुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में झोपड़ी में भूसा के अंदर छुपा कर लाखों रुपए की शराब रखा गया था. छापेमारी के दौरान भूसा के अंदर रखी गई शराब जप्त की गई, जो अरुणाचल प्रदेश से मंगाई गई थी. दूसरी सूचना के आधार पर अहियापुर बखरी गांव में छापेमारी कर पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता का स्टीकर लगा ब्लैक कलर की एक लग्जरी कार से 18 कार्टून शराब बरामद किया गया. कार को जप्त कर थाना लाया गया. शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. अब उत्पाद विभाग टीम शराब कारोबारी की पहचान करने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद पुलिस ने मोहर्रम सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल से दिखाईं तैयारी

Dhanbad, Jharkhand:मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को धनबाद पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संभावित परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में जुलूस के दौरान भगदड़, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की रणनीति का अभ्यास कराया गया। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी, सीसीआर डीएसपी समेत कई अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य जवानों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है। पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लिया है। झरिया, बैंक मोड़ समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन जगहों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। धनबाद पुलिस का कहना है कि मॉक ड्रिल के जरिए जवानों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके。
0
0
Report

सरदारशहर में तीन दिन से बारिश, किसान खुश, व्यापारियों की चिंता बढ़ी

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश, लगातार तीसरे दिन बरसे मेघ, किसान खुश तो व्यापारी परेशान सरदारशहर क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन मौसम ने करवट लेते हुए तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते जहां एक ओर किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर शहर के व्यापारी और आमजन जलभराव की समस्या से जूझते नजर आए। अच्छी बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश का दौर शुरू होते ही शहर के मुख्य बाजारों, निचले इलाकों और कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक पानी में फंसते दिखाई दिए, जबकि पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर का ऐतिहासिक ताल मैदान पूरी तरह से जलमग्न हो गया। मैदान में कई फीट तक पानी जमा होने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हुई। वहीं खेल गतिविधियां भी पूरी तरह प्रभावित हो गईं। लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान तालाब जैसा नजर आने लगा। बारिश का असर राजकीय उप जिला अस्पताल पर भी देखने को मिला। अस्पताल परिसर और आसपास जलभराव होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के आसपास जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े। दूसरी ओर शहर के मुख्य बाजारों में पानी भरने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। कई दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर जमा पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। व्यापारियों ने नगर परिषद से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही। खेतों में बुवाई के बाद हुई लगातार बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन को जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। लगातार हो रही बारिश ने जहां किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है, वहीं शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में अवैध शराब नष्ट, 60 मामलों में जब्त शराब निस्तारित

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर: 1 करोड़ 18 लाख रुपये की अवैध शराब नष्ट। लूणकरणसर और महाजन थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। विभिन्न प्रकरणों में जब्त अवैध शराब का किया निस्तारण। कुल 60 मामलों में जब्त शराब को किया गया नष्ट। 15,387.44 बल्क लीटर अंग्रेजी, देसी, हथकढ़ शराब और बीयर नष्ट। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये। जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। वृत्ताधिकारी रणवीर सिंह, थानाधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई और भजनलाल रहे मौजूद। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की निगरानी में हुआ निस्तारण। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
0
0
Report

Motihari: Six die in road accidents as tires burn on Asian Highway causing jam

Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज हादसों से भरा दिन रहा। दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद लोगो ने टायर जलाकर एशियन हाइवे को रामगढ़वा में जाम कर दिया। पहला घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा बेतिया मुख्य मार्ग के नायकाटोला के समीप को पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो पर सवार चार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। जबकी दुसरा घटना रामगढ़वा में हुआ । जहाँ यात्रियों से भरा टेम्पू पर चावल लोड ट्रक पलट गई। जिसमें घटना स्थल पर दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल है। जिनका इलाज रामगढ़वा सरकारी अस्पताल में चल रहा है。 घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटना के बाबत बताया जाता है कि टेम्पो छपवा से बेतियां की और जा रही थी इसी बीच एक पीकअप तिव्र गति से बेतियां की तरफ से छपवा की ओर आ रही थी। जिस दौरान दोनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के पचखडे उड़ गए। घटना के बाद लोगों की भाड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस दोनों वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पीकअप चालक घटना के बाद भाग खड़े हुए,जो घायल भी बताया गया है। घटना में मृतक व घायल के संबंधी स्थानीय मो. एकबाल ने बताया कि सभी लोग अपने घर से थाना क्षेत्र के छंगराहा स्थित वाटर पार्क में नहाने के लिए आ रहे थे। जिस दौरान पीकअप ठोकर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना के रुबिना खातून 30 वर्ष, आयसा खातून (22), जयद खान (7) और टेंपो चालक थाना क्षेत्र के छगराहां वृता टोला के भैरों राउत के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बेतियां नायका टोला निवासी चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण, मनत प्रवीण शामिल है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top