Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244412

संभल । चंदोसी थाना इलाके के जारई गांव में चोरों ने दंपत्ति को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की . ग्रामीणों ने 1 चोर दबोचा

Mar 24, 2026 03:22:25
Chandausi, Uttar Pradesh
संभल । चंदौसी थाना इलाके के जारई गांव में बदमाशों ने आधी रात को घर पर धावा बोलकर दंपत्ति को बंधक बनाकर 50 हजार कैश जेवरात समेत 5 लाख से अधिक का कीमती सामान लूटा .. सो रहे दंपत्ति को उठाकर गन प्वाइंट पर लूटपाट की ..विरोध करने पर पीटा .. दंपत्ति के शोर मचाने पर लोगो ने एक बदमाश को दबोचा .. बदमाश की पिटाई के बाद सूचना देकर पुलिस को सौंपा .. पकड़े गए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । जमीन बेचकर मिली रकम घर में रखी होने की जानकारी पर बदमाशों ने घर पर बोला था धावा । चंदौसी थाना इलाके के जारई गांव का का बीती रात का मामला ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Mar 24, 2026 04:33:49
Ranchi, Jharkhand:सदर अस्पताल परिसर में जल्द ही 190 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंजूरी दे दी है। इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सकेगा। इस संबंध में रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी थी और अब यह खबर सार्वजनिक रूप से सामने आई है, जो एक बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा。 उन्होंने आगे बताया कि इस अस्पताल में केवल सुपर स्पेशलाइज्ड इलाज की सुविधाएं होंगी। हर बेड पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और सभी आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर इलाज मिल सके。 डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि यह झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग का एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका लाभ सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे राज्य को मिलेगा। यहां गंभीर मरीजों के साथ-साथ कैंसर, हेमेटोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और न्यूरोसर्जरी से जुड़े मरीजों का भी इलाज किया जा सकेगा। उन्होंने इस पहल के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। बाइट: डॉ प्रभात कुमार (सिविल सर्जन सदर अस्पताल रांची)
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 24, 2026 04:33:16
Bikaner, Rajasthan:पेट्रोल पम्प बंद होने की अफवाह से मचा हड़कंप, शहर के पम्पों पर उमड़ी भारी भीड़, वाहन चालकों की लगी लंबी कतारें, पेट्रोल एसोसिएशन ने अफवाह को बताया गलत, प्रशासन बोला-पेट्रोल-डीजल की नहीं कोई कमी, तीनों कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील बीकानेर में पेट्रोल पम्प बंद होने की अफवाह से शहर में हड़कंप मच गया अफवाह फैलते ही शहर के कई पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं हालांकि पेट्रोल एसोसिएशन ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है HPCL अधिकारियों ने भी साफ किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है इधर जिला प्रशासन ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ज़िले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें डीएसओ नरेश शर्मा के अनुसार सप्लाई नियमित रूप से जारी है उन्होंने बताया कि क्रूड ऑयल कीमतों में बढ़ोतरी के चलते क्रेडिट व्यवस्था में बदलाव हुआ है, जिससे कुछ पम्पों पर अस्थायी दिक्कत आई फिलहाल तीनों कंपनियों के पास तीन माह का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 24, 2026 04:32:52
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 24, 2026 04:32:43
New Delhi, Delhi:डीयू में बिना लिखित मंजूरी के नहीं होंगे विरोध प्रदर्शन, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में अब विरोध प्रदर्शन और सभाओं को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह का प्रदर्शन, धरना या सभा आयोजित करने से पहले 72 घंटे पूर्व प्रॉक्टर ऑफिस और पुलिस से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। नए नियमों के तहत बिना अनुमति के न तो कोई प्रदर्शन किया जा सकेगा और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन या सभा की जानकारी साझा करना भी अनुमति के दायरे में आएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह फैसला कैंपस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। अगर कोई छात्र या संगठन इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले के बाद छात्र संगठनों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बहस और विरोध की संभावना भी जताई जा रही है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 24, 2026 04:32:33
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदले मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जहां एक ओर इस बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर खेतों में कटकर तैयार पड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की सालभर की मेहनत को चंद घंटों में तबाह कर दिया। अलसुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने देखते ही देखते तेज बारिश का रूप ले लिया। पोकरण और रामगढ़ क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। रामगढ़ में करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और कटी हुई फसलें पूरी तरह भीग गईं। सबसे ज्यादा नुकसान उन किसानों को हुआ है, जिन्होंने अपनी फसल काटकर खलिहानों में रखी थी। गेहूं, चना, सरसों और ईसबगोल जैसी फसलें तैयार थीं, लेकिन बारिश के कारण ये भीगकर खराब हो गईं। कई जगह तेज बहाव के चलते फसल के ढेर तक बह गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। खेतों में जलभराव के कारण कटी हुई फसलें सड़ने लगी हैं। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बारिश और पानी के जमाव के आगे उनकी मेहनत बेबस नजर आ रही है। खेतों से पानी निकालना भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी हुई थी और पैदावार को लेकर उम्मीदें भी काफी थीं। कई किसानों ने कर्ज लेकर बुवाई की थी, लेकिन अब फसल खराब होने से वे कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। हालत यह है कि न तो लागत निकल पाई है और न ही परिवार के पालनपोषण की उम्मीद बची है। किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। उनका कहना है कि सालभर की मेहनत के बाद जब फसल तैयार हुई, उसी समय बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब सबसे बड़ी चिंता कर्ज चुकाने की है। बतादे कि जैसलमेर में पिछले 24 घंटों में 13.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस समय के हिसाब से सामान्य से अधिक मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है। बेमौसम बारिश किसानों के लिए किसी आपदा से कम नहीं है। एक ओर मौसम की अनिश्चितता बढ़ती जा रही है, तो दूसरी ओर अन्नदाता हर बार नए संकट से जूझने को मजबूर है। रेगिस्तान की इस धरती पर किसान हर बार उम्मीदों के बीज बोता है, लेकिन जब आसमान ही उसकी मेहनत पर पानी फेर दे, तो यह सिर्फ फसल नहीं, बल्कि उसके भरोसे और भविष्य को भी बहा ले जाता है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 24, 2026 04:31:18
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - सिवान में एक अपार्टमेंट के पीछे चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा - स्वाट, सर्विलांस व अलीनगर व मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - मौके से 14 जुआरी गिरफ्तार, दर्जनों फरार - करीब सवा लाख रुपये नकद बरामद - 52 दोपहिया वाहन जब्त, ट्रैक्टर से कोतवाली पहुंचाया गया सभी बाइक - चौरहट गांव के कोटेदार के मकान में चल रहा था जुए का फड़ - लंबे समय से चल रहे अड्डे पर जलीलपुर चौकी पुलिस कि स्थिति संदिग्ध - सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी - मुखबिर की सूचना पर एडिशनल एसपी आनंद चंद्रशेखर के नेतृत्व में सोमवार की शाम हुई कार्रवाई - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव का मामला
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 24, 2026 04:31:02
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में फिर गरजा बुलडोजर, 16 अवैध बिल्डिंग को किया जा रहा है जमीदोज, आधा दर्जन पोकलेन व बुलडोजर के द्वारा की जा रही है कार्यवाही लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई, महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकण्ठ द्वार के पास से शुरू की गई कार्यवाही, उज्जैन विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने व्यवसायिक तौर पर किया था अवैध अतिक्रमण, उज्जैन विकास प्राधिकरण ceo, 50 पुलिस अधिकारी व जवान , 50 नगरनिगम कर्मी व प्रशासन का अमला तैनात, उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे, पूर्व में 42 बिल्डिंग तोड़ी गई,
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 24, 2026 04:30:48
Patna, Bihar:चैत्र छठ पूजा के तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। आज व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा घाटों की ओर रुख कर रहे हैं। इधर बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। फल मंडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जहां श्रद्धालु पूजा के लिए केले, नारियल और अन्य फलों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बांस से बने सूप और दौरे की भी जमकर खरीदारी हो रही है। छठ पूजा के इस खास मौके पर बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से अपने घर लौटे हैं और अपने परिवार के साथ इस पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं। आज का दिन खास इसलिए भी है क्योंकि व्रती पूरे विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 24, 2026 04:30:38
Chittorgarh, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के सोनियाणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 25 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कालू राम जाट सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यालय प्रधान और स्टाफ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। साइकिल मिलने से अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। सरकार की इस योजना से बालिका शिक्षा को मजबूती मिलने की बात कही गई।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 24, 2026 04:30:27
Morena, Madhya Pradesh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तक शुद्ध पानी पहुँचाने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी… मकसद साफ था — हर घर नल, हर घर जल… लेकिन मध्य प्रदेश के मुरैना से जो तस्वीर सामने आई है… वो इस योजना की हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा करती है… यहां करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद… गांव के लोगों के हिस्से में सिर्फ सूखे पाइप आए हैं… देखिए जी मीडिया की ये खास ग्राउंड रिपोर्ट… ये तस्वीरें मुरैना जिले के गांवों की हैं… जहां कागजों में तो जल जीवन मिशन पूरी तरह चालू है… लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है… यहां घर-घर पाइपलाइन तो डाल दी गई… लेकिन उन पाइपों में आज तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा… ग्रामीण बताते हैं कि… ना कभी नल चला… ना पानी आया… सिर्फ दिखावे के लिए पाइप डालकर करोड़ों का बजट ठिकाने लगा दिया गया… सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि… सरकारी रिकॉर्ड में ये योजना सफल दिखा दी गई है… यानि कागजों में गांव को पानी मिल रहा है… लेकिन हकीकत में लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं… इस पूरे मामले में स्थानीय अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है… ग्रामीणों का आरोप है कि… मिलीभगत से सरकार के करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए गए… मुरैना में जल जीवन मिशन की ये तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि… कैसे एक महत्वाकांक्षी योजना को जमीनी स्तर पर मजाक बना दिया गया है… जहां लोगों को शुद्ध पानी मिलना था… वहां सिर्फ पाइपलाइन का जाल बिछाकर… सरकारी धन की बर्बादी की गई है… अब बड़ा सवाल ये है कि… क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी… या फिर ये मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा…
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 24, 2026 04:22:28
453
comment0
Report
OTOP TIWARI
Mar 24, 2026 04:22:18
Surajpur, Chhattisgarh:आज चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन है, प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में माता का दरबार सज चुका है, वही सूरजपुर के पहाड़ों में बाल स्वरूप में विराजी मां बागेश्वरी कुदरगढ़ी देवी के दरबार में भी आज सुबह से ही भक्तों का ताता लगा हुआ है, यह धाम सिर्फ छत्तीसगढ़ी नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं के लिए भी एक आस्था का केंद्र है, पहाड़ों में रहने वाली बागेश्वरी माता मां कुदरगढ़ में बलि प्रथा को लेकर भी लोगों की अलग मान्यताएं हैं, कुदरगढ़ मेला इस धाम की शोभा मैं चार चांद लगा देता है, वही जिला प्रशासन के तरफ से तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का भी आयोजन किया गया है जिसमें जिले सहित अन्य प्रदेश के कलाकार अपने कला से देवी धाम को भक्तिमय करेंगे
544
comment0
Report
Advertisement
Back to top