Back
संभल में राष्ट्रव्यापी अभियान2.0 के अंतर्गत किया गया कार्यक्रम आयोजित पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति
Sambhal, Uttar Pradesh
आज विकासखंड गुन्नौर में तीन माह के राष्ट्रव्यापी अभियान जोकि 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ. प्र. श्री धर्मवीर प्रजापति जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव जी एवं पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू जी रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों जैसे आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पुष्प एवं पुस्तक तथा अंग वस्त्र से स्वागत किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने संपूर्ण अभियान 2.0 के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी, जिसमें नई लक्ष्य, निरंतरता, संस्थागतकरण, अभिसरण और जनभागीदारी के विषय में मा. प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया। नीति आयोग के आकांक्षात्मक ब्लॉकों ( गुन्नौर एवं असमोली) के 6 संकेतांक के विषय में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा तथा यह कार्यक्रम देश भर के 112 जिलों और 513 ब्लॉकों को कवर करता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत उप कृषि निदेशक डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा फसलों में लगने वाले रोग, खरपतवार, कीट आदि के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी और उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने खेती में गोबर की खाद के प्रयोग करने जैविक खेती को अपनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया।जिला विकास अधिकारी द्वारा भी संपूर्णता अभियान 2.0 के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने इसके अंतर्गत 6 इंडिकेटर के विषय में बताया, जिसमें बच्चों को नियमित रूप से पूरा पोषण देना, बच्चों की माप दक्षता करना, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय होना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की सुविधा होना, तथा स्कूलों में बालिका शौचालय होना शामिल हैं।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी पशुओं के टीकाकरण को लेकर जानकारी दी और उन्होंने कहा कि ग्रामवासी टीकाकरण में सहयोग करें। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष 6 संकेतांक में से 5 संकेतांकों में संतृप्त होने के कारण जनपद को रजत पदक प्राप्त हुआ था। इस बार भी यह एक अभियान के रूप में लिया जाएगा तथा पूरे संकेतांकों को संतृप्त करना हमारा प्राथमिकता में रहेगा।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि मा.प्रधानमंत्री जी द्वारा संकल्प लिया गया है कि 2047 तक संपूर्ण देश को विकसित करना है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:510
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 16:02:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:000
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 07, 2026 16:01:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 07, 2026 16:01:270
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 16:01:130
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 07, 2026 16:00:400
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 16:00:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 15:47:420
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 15:47:300
Report