Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal202412

बीजेपी नेता विशाल चौहान ने सपा विधायक पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र का आरोप लगाया

Oct 21, 2024 14:51:59
Chandausi, Uttar Pradesh

संभल में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल चौहान ने चंदोसी स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर बिलारी (मुरादाबाद) के सपा विधायक आजम खां के करीबी मोहम्मद फहीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौहान ने कहा कि मोहम्मद फहीम पर पिछड़े वर्ग की झोजा जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप है। विशाल चौहान का कहना है कि सपा विधायक मोहम्मद फहीम सामान्य जाति (तुर्क) के हैं, इसके बावजूद उन्हें पिछड़ी झोजा जाति का फर्जी प्रमाणपत्र मिलने से सवाल उठ रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAJEET SINGH
Feb 21, 2026 09:23:08
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिला कारागार में चोरी के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लापरवाही व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के मसुधपुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम (पुत्र बनवारी लाल गौतम) चोरी के एक मामले में जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और देर रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अजीत की थाने में पिटाई की थी और उसे चार दिन तक थाने में रखा गया, जिसके बाद जेल भेजा गया। साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन पर भी समय से अस्पताल न ले जाने का आरोप लगाया है, जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top