Back
सaharanpur ke kashtkar Mohammad Dilshad ko Rashtrapati Shilp Guru Puraskar: Lokal se Global Pehchan
NJNEENA JAIN
Dec 15, 2025 09:23:08
Saharanpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की पारंपरिक काष्ठ-नक्काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन से नई पहचान मिली है। इसी क्रम में सहारनपुर निवासी प्रख्यात काष्ठकार मोहम्मद दिलशाद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिल्प गुरु पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सहारनपुर की नक्काशी कला के लिए भी गर्व का क्षण माना जा रहा है। मोहम्मद दिलशाद पिछले पांच दशकों से अधिक समय से भारतीय पारंपरिक काष्ठ-नक्काशी के संरक्षण और संवर्धन में जुटे हैं। उन्होंने इस कला का प्रशिक्षण अपने पिता मोहम्मद इशाक से प्राप्त किया और पारंपरिक तकनीकों को बनाए रखते हुए नए डिजाइनों और रूपों को विकसित किया। उनकी कारीगरी आज देश-विदेश में पहचान बना चुकी है। सम्मान मिलने पर मोहम्मद दिलशाद ने प्रधानमंत्री और योगी व केंद्र सरकार व कपड़ा एवं वस्त्र मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और प्रेरण से कारीगरों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वर्ष 2005 में उन्हें यूनेस्को पुरस्कार, 1997 में राष्ट्रीय पुरस्कार और 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकमत सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उनके बेटों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं। दिलशाद ने सहारनपुर की नक्काशी को वैश्विक पहचान दिलाने में ओडीओपी योजना और ‘लोकल से ग्लोबल’ नीति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी सहयोग से हस्तशिल्प उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहे हैं, जिससे कारीगरों को उचित मूल्य और सम्मान दोनों मिल रहा है। गौरतलब है कि मोहम्मद दिलशाद अब तक 400 से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनके बनाए शिल्प कार्य भारत के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा और मिस्र जैसे देशों में प्रदर्शित हो चुके हैं। उनका यह सम्मान सहारनपुर के कारीगरों के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowDec 15, 2025 10:49:370
Report
GSGajendra Sinha
FollowDec 15, 2025 10:49:190
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 15, 2025 10:48:490
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 15, 2025 10:48:210
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 15, 2025 10:48:070
Report
MVManish Vani
FollowDec 15, 2025 10:47:550
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowDec 15, 2025 10:46:450
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowDec 15, 2025 10:44:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 15, 2025 10:43:50Noida, Uttar Pradesh:ये इनपुट शाम सात बजे के बुलेटिन में है। इन दोनों में WT है एक में कफ सिरप तस्करी मामले में ED की जांच पर आलोक सिंह और अमित टाटा STF की पूछताछ पर
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowDec 15, 2025 10:43:360
Report
VKVishwas Kumar
FollowDec 15, 2025 10:43:120
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 15, 2025 10:42:560
Report