Back
सहारनपुर पुलिस ने ओपरेशन टॉर्च से अवैध निवासियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की
NJNEENA JAIN
Dec 10, 2025 11:05:25
Saharanpur, Uttar Pradesh
दिल्ली बम ब्लास्ट और देश भर मे चल रहे आतंकी गतिविधियों को देखते हुए बीती 09 दिसंबर 2025 की रात को सहारनपुर पुलिस ने ओपरेशन टॉर्च चलाया जिसके अंतर्गत पुलिस ने जनपद में सड़क किनारे रह रहे व झुग्गी झोपड़े बनाकर रह रहे लोगों की पहचान की उनसे उनके पहचान-पत्र आधर कार्ड व अन्य काग़जों का परीक्षण किया I उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में सहारनपुर पुलिस द्वारा घुसपैठियों के विरुद्ध यह सघन अभियान चलाया गया I मंगलवार देर शाम सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा झुग्गी-झोपड़ियों आदि में रह रहे लोगों की चेकिंग की और उनके कागजों की जांच की I पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में झुग्गियों में जाकर वहाँ रह रहे लोगों के आधार कार्ड एवं अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जनपद में निवास तो नहीं कर रहा है SAHARANPUR पुलिस पिछले एक माह से किरायेदारों एवं बाहर से आकर रहने वालों का घर-घर जाकर सत्यापन कर रही है। इसी क्रम में सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध रुप से रह रहे लोगों का भी सत्यापन तेज कर दिया गया है। इस पर जिले के कप्तान ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जनपद में निवास करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report