Back
सहारनपुर पुलिस ने एक रात में तीन मुठभेड़ों में शातिर अपराधी गिरफ्तार
NJNEENA JAIN
Dec 16, 2025 03:00:16
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में शातिर अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस ने एक ही रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर और मण्डी पुलिस की टीमों ने यह कार्रवाई की। कोतवाली देहात क्षेत्र में गोकशी के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर शोएब को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी परवेज को कॉम्बिंग के दौरान दबोचा गया। दोनों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, मोटरसाइकिल और गोकशी के उपकरण बरामद हुए।
थाना मिर्जापुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गौकश शौकीन को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं थाना मण्डी क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर जावेद को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। तीनों मामलों में अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
बाइट.. प्रिया यादव क्षेत्राधिकारी
बाइट... मनोज यादव क्षेत्राधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report