Back
सहारनपुर में सीएनजी ऑटो में भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
NJNEENA JAIN
Dec 31, 2025 06:04:43
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र अंतर्गत पठेड बस स्टैंड पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ रहे एक सीएनजी ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और जान बचाने के लिए यात्रियों ने चलती गाड़ी से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पठेड़ बस स्टैंड के पास यह ऑटो यात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऑटो की गैस किट से अचानक चिंगारी निकलनी शुरू हुई, जो कुछ ही सेकेंड में आग की लपटों में तब्दील हो गई। आग फैलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। शोर सुनकर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे यात्रियों को कूदने का मौका मिला और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ऑटो काफी हद तक जल चुका था। इस पूरी घटना का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटें और लोगों की घबराहट साफ देखी जा सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 31, 2025 07:51:440
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 31, 2025 07:51:180
Report
VRVikash Raut
FollowDec 31, 2025 07:50:390
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 07:50:170
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 31, 2025 07:49:360
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 31, 2025 07:48:300
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 07:48:140
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 31, 2025 07:47:230
Report
TCTanya chugh
FollowDec 31, 2025 07:47:130
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 31, 2025 07:46:570
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 31, 2025 07:46:360
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 31, 2025 07:46:190
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 31, 2025 07:46:110
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 31, 2025 07:45:470
Report