247001
सहारनपुर RTO कार्यालय पर हुई छापेमारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के आरटीओ कार्यालय पर एसडीएम सदर युवराज सिंह ने अचानक छापेमारी की। जिसके चलते इससे दलालों में हड़कंप मच गया। वहीं कार्यालय का गेट बंद कर प्राइवेट कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। सूचना के अनुसार अधिकांश दलाल पहले ही गायब हो गए थे। आपको बता दें कि तीन दलालों को हिरासत में लेकर थाना जनकपुरी को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवागत जिलाधिकारी गौरव सोगरवाल ने महाराजगंज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आयुष्मान वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, एसएनसीयू तथा पीकू वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान वार्ड में मात्र दो मरीज पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है तथा अधिक से अधिक पात्र मरीजों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए.0
0
Report
मेघवाल ने जताया जीत का जश्न, झाल-मूड़ी से दिखा भाजपा का उत्साह
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का “झाल-मूड़ी वाला जश्न”, भाजपा संभाग मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी, बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न जारी, मंत्री ने खुद अपने हाथों से बनाई झाल-मूड़ी, कहा-“डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पीएम ने किया साकार,” मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार, मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के बीच जश्न का माहौल, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे मौजूद, इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, महावीर सिंह चारण, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, गोपाल अग्रवाल,कमल गहलोत,इमरान ख़ान,सन्तोषानन्द महाराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद0
0
Report
जयपुर में रातभर स्वच्छता मिशन: ऑपरेशन क्लीन स्वीप की जोरदार शुरुआत
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर की गलियों में 9 मई की रात कुछ अलग होने वाला है। जब पूरा शहर नींद में होगा, तब नगर निगम “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत परकोटे की सड़कों पर सफाई का सबसे बड़ा नाइट मिशन चलाएगा। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया की रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाले इस अभियान में करीब 2000 सफाईकर्मी एक साथ मैदान में उतरेंगे। नगर निगम ने इस नाइट क्लीन स्वीप ड्राइव को “ऑपरेशन सिंदूर” के एक साल पूरे होने से भी जोड़ा है। निगम प्रशासन का दावा है कि जयपुर को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल करने के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा रात्रिकालीन सफाई अभियान होगा। सबसे ज्यादा फोकस हेरिटेज और परकोटा क्षेत्र पर रहेगा। यहां रातभर कचरा उठाने, सड़कों की सफाई, अवैध पोस्टर-बैनर हटाने और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। अभियान के लिए 36 बीट्स बनाई गई हैं और हर बीट पर अधिकारियों की अलग मॉनिटरिंग टीम तैनात रहेगी। सफाईकर्मियों को नाइट जैकेट, गमबूट, टॉर्च, झाड़ू, हूपर और डंपर जैसे संसाधन दिए जाएंगे ताकि रात के अंधेरे में भी काम बिना रुकावट चलता रहे। दिलचस्प बात यह है कि इस अभियान में उद्योग जगत भी जुड़ गया है। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि पिछले एक महीने में यह तीसरा बड़ा स्वच्छता अभियान है और इसका मकसद सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि जयपुर की विरासत को नई चमक देना भी है।0
0
Report
Advertisement
खेड़ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, डेयरी से घी-मुरब्बा सैंपल जब्त
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दुकानों में मचा हड़कंप; डेयरियों से घी-मुरब्बा सैंपल जब्त अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और डेयरियों पर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल के नेतृत्व में की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। टीम ने जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से घी, मुरब्बा और अचार के सैंपल लिए। थाने के सामने स्थित राधे-राधे डेयरी से करीब 40 किलो घी और 20 किलो मुरब्बा जब्त किया गया, वहीं मंडी गेट के पास स्थित गुरु कृपा डेयरी से भी घी का सैंपल लिया गया। इसके अलावा अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संचालकों को लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी गई। टीम ने सड़क किनारे स्थित होटल-ढाबों की भी जांच की। जहां खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं मिला, वहां संचालकों को जल्द से जल्द वैध लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
सागवाड़ा अस्पताल में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, दमकल ने गुर सिखाए
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - सागवाड़ा अस्पताल में गूँजी सायरन की आवाज, अस्पताल में की गई आग से बचाव की मॉक ड्रिल, फायरकर्मियों ने सिखाए आग से बचाव के गुर एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में गर्मी के मौसम में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत जिले में मनाए जा रहे फायर सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सागवाड़ा राजकीय अस्पताल परिसर में आग से बचाव की मॉक ड्रिल की गई। जिसमें आग लगने, उसे बुझाने सहित अन्य गतिविधियों का लाइव डेमो दिया गया। बॉडी - दमकल विभाग के फायरमेन निलेश पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और वहां मौजूद आमजन को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों से रूबरू कराया गया। जिसमें आग की सूचना मिलने पर तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के तरीके सिखाए गए। वही इस मौके पर इस बात पर जोर दिया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए। इस दौरान सागवाड़ा एसडीएम सुबोध सिंह चारण भी मौजूद रहे। उन्होंने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी की जानकारी होना जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना और उन्हें उपकरणों के संचालन में दक्ष बनाना है। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आग लगने पर किए जाने वाले मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी निभाई。 बाइट - निलेश पाटीदार फायरमैन अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
कोयले से भरा ट्रक कार पर पलटा: एक की मौत, एक घायल
Chhindwara, Madhya Pradesh:कोयले से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा, 1 व्यक्ति की मौत और 1 व्यक्ति घायल छिंदवाड़ा के शिवपुरी में आज कोयले से भरा ट्रक कार पर पलट गया जिसमें बैठे अगरबत्ती व्यापारी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार झुररे की ओर से आ रहा कोयले से भरे ट्रक का टायर अचानक फटने से अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार पर पलट गया. हादसे में परासिया निवासी अगरबत्ती व्यापारी मुकेश काले की मौत हो गई. जबकि उनके साथी सुरेंद्र मालवीय घायल हो गए. ट्रक क्रमांक MH 40 CB 4001 मोड़ पर टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही सफेद कार क्रमांक MP 28 CA 0724 पर पलट गया. ट्रक में भरा पूरा कोयला कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार बुरी तरह दबकर क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के दौरान कार में अगरबत्ती कंपनी संचालक मुकेश काले अपने साथी सुरेंद्र मालवीय के साथ सवार थे. सुरेंद्र मालवीय किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन मुकेश काले कार में फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया. करीब 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मुकेश काले को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रावनवाड़ा थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि हादसे के बाद लंबे समय तक रेस्क्यू कार्य चलता रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
भोपाल: बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष बनी डॉ निवेदिता शर्मा, तीन वर्ष का कार्यकाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजनीतिक नियुक्तियां का दौर जारी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनाई गई डॉ निवेदिता शर्मा तीन साल का होगा कार्यकाल महिला बाल विकास विभाग ने किया आदेश जारी0
0
Report
छतरपुर: बिजावर सीट टिकट दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामला; जांच जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के बिजावर विधानसभा से टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगने राजनीति गरमाई है ,यूपी के महोबा निवासी डॉ. अरुण यादव ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर कांग्रेस से जुड़े गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े पर बिजावर विधानसभा सीट से टिकट दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। वहीं भास्कर राव रोकड़े ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। डॉ. अरुण यादव पिता ब्रजपाल सिंह यादव निवासी गांधी नगर महोबा उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में उनके पास एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम भास्कर राव रोकड़े बताते हुए खुद को कांग्रेस का वरिष्ठ रणनीतिकार बताया। जिनका कहना था कि कमलनाथ जीतू पटवारी आदि दिग्गज नेताओं के हम करीबी हैं और आपका नाम OBC कोटा से नाम आ रहा है, शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें कहा गया कि कांग्रेस पार्टी उनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित है और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बिजावर सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। आरोप है कि इसके बाद भोपाल स्थित डेनिश कुंज कॉलोनी स्थित निवास पर मुलाकात हुई, जहां चुनावी तैयारी और पार्टी फंड के नाम पर खर्च की बात कही गई। डॉ. अरूण यादव का आरोप है कि उन्होंने अक्टूबर 2022 में होटल ओम साई राम, स्टेशन रोड छतरपुर में 3 लाख रुपए नगद और 1 लाख रुपए का 973959 SBI की चेक दिया, जबकि फरवरी 2023 में 2 लाख रुपए नगद और दिए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उनसे लोकसभा चुनाव में मौका देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में टिकट भी नहीं मिला और पैसे वापस मांगने पर कथित रूप से धमकी दी गई। डॉ. अरुण यादव ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंचाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर प्रेस कांफ्रेंस में गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने भी मामले को षड्यंत्र बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई है। बाइट- डॉ अरुण यादव -,पीड़ित पूर्व दाबेदार प्रत्याशी बाइट- भास्कर राव रोकड़े -,इंद्रा ज्योति अभियान संरक्षक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी बाइट- गगन यादव,जिला अध्यक्ष कांग्रेस छतरपुर0
0
Report
Advertisement
नायब सैनी बोले: मोदी जी का मॉडल हर राज्य में चल रहा है
Hisar, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब سैनी ने आज पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। हिसार के उकलाना में जी मीडिया के साथ विशेष बातचीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में दो जगह बम फटने की दुर्घटना हुई है, लेकिन पंजाब की सरकार इसे राजनीति का नाम दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री आज उकलाना नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार के लिए उकलाना पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, चुनाव छोटे हो या बड़े, बीजेपी लोगों की हर समस्या की तरफ ध्यान दे रही है। लोग मोदी जी के मॉडल को पसंद कर रहे हैं। क्या तमाम राज्यों में हरियाणा मॉडल चल रहा है? उन्होंने कहा कि हरियाणा मॉडल नहीं, मोदी जी का मॉडल हर राज्य में चल रहा है।0
0
Report
अलवर के भजीट गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक, कई घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर के भजीट गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप लिया; लाठी-डंडों से हमला; कई घायल, दो की हालत गंभीर अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के भजीट गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में चार से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल हेतराम के घर पर उसकी शादी की सालगिरह मनाई जा रही थी। इसी दौरान उसका जीजा का बेटा विकास पड़ोस की छत पर चला गया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि राजू, आकाश, बादल, अंकित, लीलू और सोनू खत्री सहित कुछ अन्य लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और हेतराम व उसके भाई भोला राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं, हेतराम पक्ष ने उसके चाचा मांगेलाल के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
SI भर्ती रद्द: निर्दोष उप निरीक्षक न्याय की गुहार लेकर बगरू पहुंचे अभिभावक
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2021 रद्द होने का मामला, चयनित निर्दोष उप निरीक्षकों ने सरकार से न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री के नाम बगरू उप तहसील कार्यालय पर ज्ञापन, दोषियों को सजा, निर्दोषों को न्याय की मांग तेज, पेपर माफियाओं पर कार्रवाई और निर्दोषों को राहत की मांग, भाजपा सरकार से चयनित उप निरीक्षक को न्याय दिलाने की अपील। एंकर... राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2021 को रद्द करने के राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा यथावत रखने के बाद अब चयनित युवा और अभिभावक आंदोलन की राह पर है, मामला एक बार फिर से गरमाने लगा है। चयनित निर्दोष उप निरीक्षकों और उनके अभिभावकों ने राजस्थान सरकार से चयनित युवाओं के साथ न्याय करने की मांग उठाई है। राजधानी जयपुर के बगरू उपतहसील कार्यालय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सैकड़ों निर्दोष युवाओं को गहरी निराशा हुई है, निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए सरकार को मजबूत कदम उठाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार दोषियों को सजा देने और निर्दोषों को न्याय दिलाने की अपनी नीति पर कायम रहते हुए चयनित युवाओं के भविष्य को लेकर कोई ठोस कदम उठाए। अभ्यर्थियों ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा, भविष्य और परिवारों की मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई है कि राजस्थान सरकार उचित कार्रवाई कर निर्दोष चयनित उप निरीक्षकों को राहत दिलाएगी और पेपर माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बाइट - हिमांशु टेपण, अभिभावक।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ पुलिस एक कांस्टेबल ने लगाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार
Lucknow, Uttar Pradesh:#लखनऊ पुलिस लाइन से कांस्टेबल का VIDEO VIRAL IPS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और उगाही के लगाए गंभीर आरोप ड्यूटी लगवाने के नाम पर हर महीने 2000 कि वसूली की गार्ड की ड्यूटी में 8 लाख की उगाही का लगाया आरोप पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं- सुनील कुमार शुक्ला CM योगी से पूरे मामले को लेकर न्याय की लगाई गुहा #UPPolice #IPS #Police #CMYogi #Lucknow #Corruption0
0
Report
डिलीवरी के दौरान अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्लग- डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा स्थान- रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर एंकर- ऊधम सिंह नगर के जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म निवासी ज्योति का विवाह एक वर्ष पूर्व सौरभ मिश्रा के साथ हुआ था, विवाह के बाद दोनों पति पत्नी रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी में रहकर निजी स्कूल में पढ़ाते थे, ज्योति गर्भवती थी उसको सौरभ ने प्रसव के लिए जिले अस्पताल में कल भर्ती कराया था, जहां देर रात उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है डिलीवरी के दौरान वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और ना ही ऑक्सीजन की सुविधा थी। ऐसे में महिला की हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर की गैर मौजूदगी में जिला अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। उनका कहना था की जिला अस्पताल की लापरवाही से यह हादसा हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, हंगामे की सूचना पर पंतनगर थाना पुलिस, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के परिजनों ने पूरे मामले में जाँच की मांग की। जिसपर जिले के सीएमओ ने 4 सदस्यी टीम का गठन कर जाँच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा जाँच के बाद लापरवाह लोगो पर कार्रवाही की जाएगी। बाइट- सौरभ, मृतका का पति बाइट- डॉ के.के अग्रवाल, सीएमओ ऊधम सिंह नगर बाइट- विभव सैनी, प्रभारी सीओ, पंतनगर0
0
Report
अमृतसर के भद्रकाली मंदिर के बाहर खोहा दुकानों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Amritsar, Punjab:ਭੱਦਰਕਾਲੀ ਮੰਦਰ ਨੇੜੇ ਖੋਖੇ ਟਾਈਪ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ। ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਤੁਰੰਤ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਅੱਗ ਕਾਰਨ ਕਈ ਖੋਖੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਪਏ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ। ਬੇਰੀ ਗੇਟ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦਾਨਿਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੰਦਰ ਭੱਦਰਕਾਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਬਾਹਰ ਬਣੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਸੀ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਹੋਰ ਫਾਇਰ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਨੂੰ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਿਆ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਗੱਡੀਆਂ ਨੇ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਫਾਇਰ ਲੱਗਣ ਦਾ ਸਹੀ ਕਾਰਨ ਹਾਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ, ਪਰ ਜੜੀ-ਬੁਨੀਆਂ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਖੋਖੇ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਾਂ ਲੱਕੜ ਨਾਲ ਬਣੇ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਅੱਗ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਭਿਆਨਕ ਰੂਪ ਧਾਰ ਲਿਆ। ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ, ਚੌਖਟਾਂ ਅਤੇ ਅੰਦਰ ਪਿਆ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ੇੜੀਆਂ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਸਮਾਜਿਕ ਤੱਤਾਂ ’ਤੇ ਕੜੇ ਕਦਮ ਉਠਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਐਸੀ ਘਟਨਾਵਾਂ ਰੋਕੀ ਜਾ ਸਕਣ।0
0
Report
Advertisement
