Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001
देवबंद SHO नरेंद्र शर्मा के बयान से बढ़ा विवाद, लाइन हाजिर
NJNEENA JAIN
Nov 13, 2025 16:48:13
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के देवबंद थाने के SHO नरेंद्र शर्मा मुश्किलों में फंस गए हैं. नरेंद्र शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा ‘आतंक का कोई धर्म नहीं होता, हिंदू धर्म में भी आतंकी होते हैं’. वहीं, इसपर लोगों का सोशल मीडिया पर आक्रोश बढ़ने लगा. इंस्पेक्टर ने इसे एडिटेड बताकर छवि खराब करने की साजिश करार दिया. जबकि अब उन्हें थाने से हटा दिया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद से ही यह विवादों में आ गया. इंस्पेक्टर अपने बयान में कहते नजर आ रहे हैं कि ‘नक्सली हिंदू धर्म के होते हैं, कई आतंकवादी नेवी और आर्मी में पकड़े गए हैं.’ इसपर वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू की और बाद में SSP ने SHO नरेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया, जिससे यह मामला और गरमा गया. इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा अपने कथित वीडियो यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब से उन्होंने देवबंद थाने का कार्यभार संभाला है, उन्हें पूरी जानकारी है कि कौन व्यक्ति शांति भंग कर सकता है और कौन नहीं. मैं ईश्वर को hajar-नाज़िर मानकर काम करता हूं. अगर मैं गलत करूंगा, तो खुद फंस जाऊंगा. उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता, गलत काम करने वाला किसी भी धर्म का हो सकता है. हिंदू धर्म में भी आतंकी होते हैं. नक्सली हिंदू धर्म के होते हैं, कई आतंकवादी नेवी और आर्मी में पकड़े गए हैं, पंजाब में भी हिंदू आतंकवादी सामने आए हैं. इसलिए यह सोचना गलत है कि सिर्फ मुसलमान ही आतंकवादी होता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भड़क गए. इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे एडिटेड बताया और कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए कुछ लोगों ने इस को एडिट किया. नरेंद्र शर्मा ने सफाई दी कि यह वीडियो शांति समिति की बैठक का है, जिसमें वे लोगों को समझा रहे थे. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे उसका गलत मतलब निकाला जा रहा है. उनका कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों. वहीं, अब विभागीय कार्यवाई शुरू हो गई है. SSP आशीष तिवारी ने SHO को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 12, 2026 15:00:22
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत टियाला गांव में स्थित भारत गैस के गोदाम पर आज उस समय भारी हंगामा हुआ, जब घंटों लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीणों को सिलेंडर नहीं मिले। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उन्हें आपूर्ति नहीं दी जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लोगों के पास सिलेंडर डिलीवर होने के फर्जी मैसेज आ रहे थे, जबकि धरातल पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि गोदाम पर गैस की कमी बताकर वही सिलेंडर चोरी-छिपे मोहल्लों में 1500 से 1600 रुपये की अवैध कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। प्रशासनिक जांच में स्टॉक रजिस्टर और जरूरी दस्तावेजों के अभाव के साथ-साथ स्टॉक में भारी विसंगतियां पाई गईं, जो सीधे तौर पर कालाबाजारी की पुष्टि करती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेंद्र गैस सर्विसेज और उसके गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि प्रभावित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द निर्धारित सरकारी दरों पर गैस की आपूर्ति बहाल की जा सके।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 12, 2026 14:54:12
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित हाईकोर्ट जस्टिस गणेश राम मीणा रहे मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक सहित जिले के न्यायिक अधिकारी हुए शामिल बार के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा सहित कार्यकारिणी ने किया सभी का स्वागत जस्टिस ने कहा बार ओर बेंच में रहे आपसी समन्वय ताकि पक्षकारों को समय पर मिल सके न्याय दौसा जिला अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट जस्टिस गणेशाराम मीना रहे इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक , कलेक्टर देवेंद्र कुमार , एसपी सागर राणा सहित जिले के अन्य न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे हाई कोर्ट जस्टिस के दौसा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तो वही बार पदाधिकारीयों और अधिवक्ताओं द्वारा उनका पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया हाई कोर्ट जस्टिस गणेशाराम मीणा ने कहा बार और बेंच आपसी समन्वय से काम करें ताकि पक्षकारों को समय पर न्याय मिल सके वही जस्टिस ने कहा मैं जयपुर किसी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाता लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में मैं जरूर जाता हूं हालांकि हमारी कुछ बंदिश होती है लेकिन मैं कोई गलत करने नहीं जाता मेरा मकसद है कि जो लगातार नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है वह खत्म हो उस पर नियंत्रण हो इसको लेकर गांव के प्रबुद्ध जन और पंच पटेलों से आग्रह करता हूं कि वह इस पर काम करें ताकि क्षेत्र में नशे की जो प्रवृत्ति पनप रही है वह पूरी तरह खत्म हो सके । बाइट गणेशराम मीणा हाईकोर्ट जस्टिस राजस्थान
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 12, 2026 14:53:44
Harda, Madhya Pradesh:हरदा कलेक्ट्रेट सभागार में जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए 20 मार्च से तवा डैम से सिंचाई का पानी छोड़ने की मांग की। किसानों का लक्ष्य है कि 23 मार्च तक हरदा जिले के किसानों को पानी उपलब्ध हो सके। सिंचाई विभाग ने मूंग की फसल की सिंचाई के लिए 38460 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत हरदा डिवीजन के 111 और टिमरनी डिवीजन के 56 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। हरदा डिवीजन में 19135 हेक्टेयर और टिमरनी डिवीजन में 19325 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्षों में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए तवा डैम से पानी छोड़े जाने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में नहर के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया, जल्दी काम पूरा करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 12, 2026 14:53:06
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 12, 2026 14:52:30
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बालक आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर घर छोड़कर चला गया, घर से जाने से पहले बालक ने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि वह अब असली परिवार के पास जा रहा है और उसे ढूंढ़ने की कोशिश न की जाए, बालक का घर से जाते सीसीटीवी भी सामने आया है, मामले की जानकारी लगते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र की श्री कृष्ण विहार कॉलोनी का है, यहां रहने वाला 13 वर्षीय बालक अचानक घर से लापता हो गया, परिजनों को जब वह घर पर नहीं मिला तो तलाश की गई, इसी दौरान घरमें एक पत्र मिला, पत्र में बालक ने अपने माता-पिता के नाम लिख कर लिखा कि वह आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए अपने असली परिवार के पास जा रहा है, उसने यह भी लिखा कि मम्मी-पापा उसे ढूंढने की कोशिश न करें क्योंकि उनके साथ उसका जीवन पूरा हो गया है, बालक घर से जाते समय करीब 1000 रुपये भी ले कर गया, पत्र में उसने यह भी लिखा कि ये पैसे एक दोस्त वापस कर देगा, परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना खजराना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है, पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर बालक की तलाश की जा रही है, बताय जा रहा है कि बालक के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही बालक को तलाशने की कोशिश की जा रही है, वही इस मामले में बालक का घर से जाते सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है, जिसमें बालक बैग टांग कर जाते नजर आया है.
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 12, 2026 14:52:19
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 12, 2026 14:51:40
Nawada, Bihar:भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन नवादा पहुंचे प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी, तस्वीरें लेने को बेताब दिखे लोग भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन बिहार के नवादा पहुंचे। वह अपनी दादी, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा से मिलने आए थे। उनके नवादा पहुंचने पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें लेने को बेताब दिखे।ईशान किशन सड़क मार्ग से 120 किलोमीटर की यात्रा तय कर नवादा पहुंचे। वह सीधे अपनी दादी के घर, पुरानी जेल रोड पर गए और उनसे मुलाकात की। उनके आगमन से पहले, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था।उनके प्रशंसक काफी देर से उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ईशान किशन के नवादा पहुंचने की खबर फैली, उनके प्रशंसक उनसे मिलने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए।बता दें कि ईशान किशन ने हाल ही में t20 वर्ल्ड कप में बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उनके प्रशंसक लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। लोग भारतीय टीम की भी सराहना करते दिखे।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 12, 2026 14:50:56
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊपेट्रोल-डीजल और LPG की सुचारू आपूर्ति को लेकर मुख्य सचिव के निर्देश मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश पेट्रोल, डीजल और LPG आपूर्ति को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गृह मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर बैठक जनता को आश्वस्त करें - पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं-मुख्य सचिव घरेलू उपभोक्ताओं को LPG आपूर्ति में दी जा रही प्राथमिकता-मुख्य सचिव OTP के जरिए गैस रीफिल डिलीवरी की पारदर्शी व्यवस्था लागू-मुख्य सचिव अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया मैसेज और वीडियो पर कड़ी नजर के निर्देश-मुख्य सचिव गैस सिलेंडर वितरण के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश-मुख्य सचिव गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा देने के निर्देश-मुख्य सचिव गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के आदेश-मुख्य सचिव ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने पर जोर-मुख्य सचिव राजस्व, खाद्य-रसद विभाग और तेल कंपनियों के नोडल अधिकारी करेंगे निरीक्षण गैस वितरण की जानकारी के लिए जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश गैस वितरण से जुड़ी कानून व्यवस्था की सूचना तुरंत होम कंट्रोल को देने के आदेश
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top