244901
रामपुर में नदी में 8 वर्षीय बच्चे की ली गई जान
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के अज़ीमनगर थाना क्षेत्र में धक्का हाजिनगर के दो बच्चे को एक व्यक्ति नहाने के बहाने बाइक पर पीलाखेर नदी ले गया। रास्ते में उसने बच्चों को नए कपड़े और जूते दिलवाए। नदी पहुंचकर आरोपी ने एक बच्चे को कंधों पर बिठाकर पानी में डुबो दिया। दूसरा बच्चा यह देखकर भाग गया और घटना की सूचना दी। बाद में एक मृतक बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में बीसलपुर के पीले पानी पर बहस भारी, लोगों में चिंता
Jaipur, Rajasthan:पूरे पिंकसिटी में बीसलपुर के पीले पानी की सप्लाई हो रही है. पानी का रंग बदलने से जयपुर में आम लोग परेशान है. लोगों को इस बात का डर है कि ये पीला पानी गर्मियों में बीमार ना कर दे. लेकिन दूसरी तरफ जलदाय विभाग का दावा है कि ये पानी पीने लायक है, आम जनता बिल्कुल भी पैनिंक ना हो, एक दो दिन में पीले पानी की समस्या खत्म हो जाएगी. घर घर पीले पानी की सप्लाई. बीसलपुर बांध से जयपुर में पीले पानी की सप्लाई हो रही है. ट्रिटेट पानी का रंग अचानक से बदलना पीएचईडी के लिए रहस्य बन चुका है. पिंकसिटी में 20 लाख से ज्यादा परिवारों तक पानी की सप्लाई होती है. ऐसे में अधिकतर जगहों पर ही पीले पानी सप्लाई हो रही है. पानी का रंग बदलने के बाद आम जनता में इस बात का डर है कि कही पीला पानी हमे बीमार ना कर दे. लोगों का कहना है कि अचानक से गर्मियों में पीला पानी आना वाकई चिंता का विषय है. आम जनता से विभाग से अपील कि है कि पीले पानी की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करे. जयपुर बीसलपुर प्रोजेक्ट में रखरखाव के लिए जीसीकेसी कंपनी को 6 करोड सालाना खर्च कर रही है, फिर भी पानी का रंग बदलनाजिम्मेदार इंजीनियर और फर्म की कार्यशैली पर सवाल खडे करता है. हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी पीला पानी लेकर फील्ड में उतरे, जहां एक्सईएन संयज शर्मा से पीले पानी पर सवाल कर रहे है. पीला पानी पीने लायक, पैनिक ना हो- वहीं पूरे मामले पर जी मीडिया ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड से पीले पानी का जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि पीले पीले क्यों आ रहा है इसकी जांच की जा रही है. चीफ केमिस्ट के निर्देश के बाद केमिस्ट टीम को सुरजपुरा प्लांट भेजा हुआ है. जयपुर में अब तक 100 से ज्यादा सैंपल लिए गए है. आम जनता इस पानी के लिए पैनिंक ना हो,ये पानी पीने लायक है. पानी बिल्कुल शुद्ध है.जो सैम्पल लिए गए उनमें जीवाणु परीक्षण और केमिकल एनालिसिस के परिणाम संतोषप्रद मिले हैं. पानी के रंग मानकों में जो वृद्धि हुई थी.वह भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित गुणवत्ता की अधिकतम स्वीकार्य सीमा में थी. बीसलपुर बांध से आने वाले रॉ-वॉटर के रंग में कुछ बदलाव की जानकारी मिलते ही गांधी नगर स्थित मुख्य प्रयोगशाला में इसके सैम्पल भेजे गए.एक दो दिन में पानी का रंग ठीक हो जाएगा.बीसलपुर जयपुर प्रोजेक्ट के जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा के पास है.तीन साल पहले भी पानी का रंग बदला था. शुद्ध पानी पर सरकार का खर्चा. सुरजपुरा में सरकार ने ट्रीटेट वाटर प्लांट लगाया हुआ है, जहां बीसलपुर से ट्रीट होकर पानी जयपुर को सप्लाई होता है. पानी को ट्रीटेट करने और जयपुर तक पहुंचाने में 3 करोड का बिजली का खर्च हर माह खर्च होता है. इसके अलावा बीसलपुर डेम पर 2.50 करोड के बिजली के बिल पर खर्च होता है. यानी 5 करोड हर महीने खर्च होते है. सरकार 1 एमएलडी पानी पर 2570 रूपए खर्च करती है. प्रतिदिन बीसलपुर से 650 एमएलडी पानी ट्रीटेट होता है. इस हिसाब से पानी को ट्रीटेट करने के लिए प्रतिदिन 16,70,500 रूपए, प्रतिमाह 5,01,15000 रूपए और सालाना 60,13,80,000 रुपए खर्च होते है.इसके अलावा जीसीकेसी कंपनी को रखरखाव के लिए 6 करोड़ सालाना भी दिया जा रहा है. अब ऐसे में सवाल ये है कि इसके बावजूद पीले पानी की सप्लाई क्यों हो रही है. क्या जलदाय विभा जिम्मेदार इंजीनियर्स और फर्मों के खिलाफ कडी कार्रवाई करेगा?0
0
Report
IAS अनिल बसाक की शादी: राजसी अंदाज में दुल्हन अदिति के साथ विवाह
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के उप विकास आयुक्त (DDC) एवं 2021 बैच के IAS अधिकारी अनिल बसाक गुरुवार रात शादी के बंधन में बंध गए। पटना की अदिति के साथ उनकी शादी बेहद भव्य, पारंपरिक और आकर्षक अंदाज में संपन्न हुई। शादी समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। शादी किशनगंज के नजदीक पश्चिम बंगाल के एक रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। शादी समारोह में एक बेहद खास और भावुक पल तब देखने को मिला जब IAS अनिल बसाक घुटनों के बल झुककर अपनी दुल्हन अदिति का स्वागत करते नजर आए। स्टेज पर मौजूद मेहमानों ने इस पल को तालियों और खुशियों के साथ सेलिब्रेट किया। इसके बाद दोनों ने हाथ थामकर शानदार एंट्री की। चारों ओर आतिशबाजी, फूलों की सजावट और रोशनी ने माहौल को और भी शाही बना दिया। दूल्हे अनिल बसाक पूरे समारोह में राजसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद रंग की बेहद खूबसूरत और भारी कढ़ाईदार शेरवानी पहन रखी थी। इसके साथ लाल रंग का साफा, लाल दुपट्टा और हाथ में पारंपरिक तलवार उनके लुक को किसी शाही राजकुमार जैसा बना रहा था। वहीं दुल्हन अदिति गुलाबी और गहरे हरे रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। गुलाबी दुपट्टा, पारंपरिक ज्वेलरी और ब्राइडल मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। स्टेज को रंग-बिरंगे फूलों, सुनहरे डेकोरेशन और सफेद थीम से सजाया गया था। शादी समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जहां कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति देकर माहौल को और यादगार बना दिया। किशनगंज के रहने वाले अनिल बसाक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कपड़े के छोटे व्यवसायी थे। खुद सिर्फ चौथी कक्षा तक पढ़े होने के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। अनिल के बड़े भाई बिहार पावर कॉर्पोरेशन में कार्यरत हैं। अनिल बसाक की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल मानी जाती है।रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 में उन्होंने आईआईटी दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण उन्होंने 2018 में कोचिंग छोड़ दी और स्व-अध्ययन के दम पर तैयारी जारी रखी। साल 2019 में पहले प्रयास में वे प्रीलिम्स भी पास नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में 616वीं रैंक हासिल की और तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 45वीं रैंक लाकर बिहार कैडर प्राप्त किया। मधेपुरा में अनिल बसाक को एक बेहद भद्र, मिलनसार और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है। आम लोगों से सहजता से मिलना-जुलना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही है। यही वजह है कि उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
सचिन पायलट के नेतृत्व में अहम बैठक, सरकार के खिलाफ रणनीति पर वैचारिक चर्चा
Begun, Rajasthan:कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आज बड़ी बैठक ली.. विधायकों से भी वन टू वन चर्चा की गई.. गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी सचिन पायलट से मुलाकात की.. इस दौरान कुंवर ने बताया कि संगठनात्मक तौर पर बातचीत हुई.. बूथ, पंचायत, ब्लॉक स्तर पर चर्चा हुई.. संगठन के बारे में फीडबैक लिया.. सरकार कैसे चल रही है.. इनके बारे में भी पूछा गया.. सरकार के खिलाफ कैसे रणनीति बनाएं.. आक्रामक रवैया कैसे अपनाया जाए.. सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.. मंत्री राम विचार नेताम के बयान का पलटवार करते हुए कहा- भाजपा में डर है.. उन्हें लग रहा कहीं उनके विधायक पाला न बदल लें.. क्योंकि कार्यकर्ता से लेकर आम जनता इनसे नाखुश हैं.. दम है तो अभी चुनाव करा दे 10 सीट भी आ गया तो राजनीति छोड़ दूंगा0
0
Report
Advertisement
सरकारी योजना से किशोर का जीवन बचा; जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में सफल गोली उपचार
Ajmer, Rajasthan:चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर दिख रहा है...चिकित्सालयों में जारी मां योजना ग्रामीण परिवेश के परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं हुई...तो भी संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ने भी इस योजना में एक जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया... किशोर के पैर में लगे बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकल कर संकट में फंसे किशोर के जीवन को सुरक्षित किया... सरकारी अस्पताल में निशुल्क हुई इस शल्य क्रिया0
0
Report
शेखोपुर गांव में डीजे विवाद ने मचा दी मारपीट, कई घायल
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में सड़क पर डीजे बजाने से रोकने पर जमकर मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। शेखोपुर गांव में दो शादी समारोह में पहुंचे लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष के लोगों ने प्रखंड प्रमुख उपेंद्र पासवान और उनके समर्थकों पर हथियार के दम पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरा पक्ष भी गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। शेखोपुर गांव में देर रात सड़क पर डीजे बजाने से रास्ता जाम होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। गांव के ही कुछ लोग उमानाथ धाम से बेटी की शादी के बाद घर लौट रहे थे। तभी प्रमुख के घर के पास सड़क पर डीजे बज रहा था। रास्ता संकीर्ण होने के कारण वहां से दूसरे पक्ष की गाड़ी को निकलने में परेशानी हो रही थी। देखे देखते डीजे हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सुबह फिर दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ रामकृष्ण दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए शांति समिति की बैठक कर मामले को सुलझाने के प्रयास में जुटे हैं।0
0
Report
भूपेश बघेल बनाम गजेन्द्र यादव: छत्तीसगढ़ में फिर बयानबाजी तेज
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एक बार फिर बयान बाजी को लेकर आमने सामने है भुपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को लगभग ढाई साल हो रहे हैं और यह ढाई साल सुशासन के नहीं कुशासन की सरकार है अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा कि आखिर सरकार में चल किसकी रही है यह सरकार गुजरात के अहमदाबाद शहर से चल रही है. वहीं भूपेश बघेल के बयान पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जमकर पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में थी तब उनकी सरकार कहां से चलती थी यह हम पूछना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम हुआ करता था जहां-जहां चुनाव होते थे उस समय भूपेश बघेल ही वहां के प्रभारी होते थे क्यों हुआ करते थे सबको मालूम है छत्तीसगढ़ का पैसा कांग्रेस ने पूरे देश में लगाया जिसका प्रभाव यह पड़ा कि छत्तीसगढ़ में 5 सालों तक कांग्रेस की सरकार रहते कोई डेवलपमेंट नहीं हो पाया विष्णु देव साय के नेतृत्व में बहुत अच्छी सरकार चल रही है इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि भूपेश बघेल ने 5 साल में पांच लोगों को मकान नहीं दिया हमारी सरकार आते ही ढाई साल में हमने 26 लाख लोगों को मकान दे दिया भूपेश बघेल तीन किस्तों में पैसा देते थे हम लोग एक किस्त में पैसा दे रहे है आज हम धान भी ले रहे हैं मातारी वंदन का पैसा भी दे रहे हैं मकान भी बना रहे हैं। राज्य में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है सरकार अच्छा काम कर रही है लोग खुश है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा साइबर पुलिस ने 3 करोड़ की ठगी पकड़ में लाते हुए चार गिरफ्तार
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने देशभर में फैले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित ने 16 लाख रुपए की ठगी की लिखित शिकायत साइबर पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को PHQ से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि “हर्ष ट्रेडिंग” नाम से संचालित एक बैंक खाते में साइबर फ्रॉड के करीब तीन करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। जांच में सामने आया कि यह खाता बांसवाड़ा निवासी हर्षित जोशी के नाम पर संचालित था, जिसमें गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, बंगाल और दिल्ली सहित कई राज्यों से ठगी की रकम भेजी जाती थी। पुलिस ने हर्षित जोशी, हिमांशु शर्मा, विकास विजयवर्गीय और अनिल बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर पुलिस के अनुसार उक्त खाते के खिलाफ देशभर में 21 शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी के तीन करोड़ रुपए कहां और किस तरह उपयोग किए गए। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है।0
0
Report
बीचून में जयपुर डेयरी के लिए रीको ने 15 हेक्टेयर भूमि आवंटन दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर डेयरी के बीचून औद्योगिक क्षेत्र में नया प्लांट स्थापित करेगा. रीको द्वारा जयपुर डेयरी को लगभग 15 हेक्टेयर भूमि के आवंटन हेतु ऑफर लेटर जारी किया गया. प्रस्तावित प्लांट में दूध प्रोसेसिंग, पैकेजिंग हेतु पॉलीफिल्म उत्पादन और बटर स्टोरेज की सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इस परियोजना की लागत लगभग 540 करोड़ रूपये है. वर्ष 2029 तक यह परियोजना उत्पादन में आएगी और प्लांट की स्थापना से लगभग 1000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 की वैधता अवधि 31 दिसम्बर 2026 की गयी है.0
0
Report
आगरा: अवैध धर्मांतरण गिरोह के चार गिरफ्तार, अब तक कुल 18 गिरफ्तारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में अवैध धर्मांतरण गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, कमिश्नरेट और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार, तलमीज़ उर्फ रहमान लोगों को धर्मांतरण के लिए करता था प्रेरित, मौलाना हसन धर्म परिवर्तन के बाद निकाहनामे तैयार कर करता था प्रमाणित, परवेज़ अख्तर लड़कियों को दिल्ली में ठहराने और लॉजिंग की करता था व्यवस्था, जतिन कपूर सोशल मीडिया के जरिए ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए करता था प्रेरित, विदेश में बैठा आरोपी दाऊद नेटवर्क को फंडिंग और संचालन में करता था मदद, संपत्ति कुर्क, अब तक इस मामले में कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी, आगे जांच जारी0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में जमीनी रंजिश के कारण पथराव-फायरिंग, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में जमीनी रंजिश में पथराव और फायरिंग घटना का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस भर्ती के लिए वैरिफिकेशन न करने पर उपजा विवाद पीड़ित की बेटी ग्राम प्रधान के घर जाकर वैरिफिकेशन करवाने गई थी घटना में मासूम बच्ची समेत कई लोग घायल पुलिस ने घायलों का मेडिकल परिक्षण नहीं कराया पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत की थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम लहरा एमनीपुर का मामला0
0
Report
जालौन में जर्जर बिजली पोल गिरकर कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा, मुख्य मार्ग पर झुका हुआ जर्जर बिजली पोल अचानक टूटकर कार पर गिरा, बिजली पोल कार के अगले हिस्से पर गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक, बिजली पोल गिरने से हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी, मुख्य मार्ग पर अचानक कार पर गिरे बिजली पोल से लगा जाम यातायात प्रभावित, कानपुर से सवारी को छोड़ने कोंच नगर आया था कार चालक, स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं बदला था जर्जर बिजली पोल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर स्थित मुख्य मार्ग का मामला。0
0
Report
प्रयागराज में महिला ने परिवार पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में 41 वर्षीय महिला ने परिवार के सदस्यों पर शादी न करने का आरोप लगाया है। परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उचित वर से शादी कराए जाने की मांग की गई है। सराय इनायत थाना क्षेत्र का मामला है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ताकि वह अपनी जिंदगी सम्मानजनक तरीके से जी सके। उसका नाम माधुरी पटेल है; वह कहती है कि उसके साथ परिवार के लोग ज्यादती करते हैं, गली-गलौज और मारपीट की जाती है। पुलिस भी इस मामले को देख रही है। परिवार के लोग फिलहाल टिप्पणी करने को तैयार नहीं हैं।0
0
Report
Advertisement
टोंक के निजी अस्पताल पर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा घोटाला, जांच जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप, निजी अस्पताल जांच के घेरे में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी आयुष्मान अस्पताल पर मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत फर्जीवाड़ा, अवैध वसूली और उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। परिवादी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को अपनी पत्नी को योजना के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर द्वारा जांच लिखी गई और अस्पताल परिसर में ही जांच कर 720 रुपये अतिरिक्त वसूले गए। इसके अलावा 2000 रुपये सुरक्षा राशि के नाम पर बिना रसीद लिए गए। परिवादी ने बताया कि 14 अप्रैल को छुट्टी देने के बावजूद मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बाद में दूसरे चिकित्सक को दिखाने पर उपचार अधूरा बताया गया। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर अस्पताल स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया और फाइल से बिल फाड़ दिए। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर टीना डाबी और सीएमएचओ को दी गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए गए हैं और एक कमेटी गठित की गई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी。0
0
Report
दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात: कानून-व्यवस्था पर सख्त प्रतिबद्धता
Noida, Uttar Pradesh:आज BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री NitinNabin दिल्ली स्थित आवास पर पधारे।इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दिल्लीक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से अपनी मुलाक़ात पर JDU सांसद संजय कुमार झা कहते हैं, "हम काफ़ी समय से साथ मिलकर काम कर रहे हैं... यह एक शिष्टाचार मुलाक़ात थी... (मंत्रिमंडल विस्तार पर) कोई चर्चा नहीं हुई." क़ानून-व्यवस्था पर वह आगे कहते हैं, "जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने कहा था कि क़ानून का राज स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है... मैं सरकार और अपनी पार्टी की ओर से कहता हूँ कि किसी भी अपराधी को बख़्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को इस सरकार से कोई संरक्षण नहीं मिलेगा..."0
0
Report
पानीपत के मेडिकल स्टोर पर हमला: बाइक को लेकर विवाद भारी मारपीट
Panipat, Haryana:पानीपत के राजनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मेडिकल स्टोर पर बैठे दुकानदार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजनगर गली नंबर-03 में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सुबह करीब 8 बजे यह घटना हुई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी एक मरीज दवा लेने आया और अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी कर दी। इसी दौरान गली में मौजूद कुछ युवक—माफिश, सलमान, शाहरुख और शवीर—मोटरसाइकिल को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि बाइक मरीज की है और वह जल्द ही उसे हटा देगा, लेकिन आरोप है कि युवक नहीं माने और अपने अन्य साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई, तो आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और छेड़छाड़ का प्रयास किया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद घायल दुकानदार और उसकी पत्नी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी हथौड़ा, डंडा और अन्य हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते एक आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने कहा कि राजनगर क्षेत्र से एक शिकायत मिली है। संबंधित थाना इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, उसे जल्द अमल में लाया जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। "प्रियारम्भिकी जांच में सामने आया है कि मेडिकल स्टोर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। बाइट सतीश कुमार डीएसपी हेडक्वार्टर"0
0
Report
Advertisement
