Back
देर रात शराब बेचने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंपा,पुलिस ने की कार्रवाई
Dalmau, Uttar Pradesh
मंगलवार की रात समय लगभग 10:00 बजे डलमऊ कोतवाली के बेलहनी गांव के एक कालर के द्वारा पीआरवी को सूचना दी गई कि दो युवकों के द्वारा शराब बेची जा रही है। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर डलमऊ कोतवाली ले आई है, जहां पर तलाशी के दौरान बैग के अंदर लगभग 20 लीटर शराब बरामद हुई। डलमऊ कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 27, 2025 09:34:12Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। स्कूल परिसर के अंदर संचालित आंगनबाड़ी में 3 साल की मासूम मुस्कान की मौत के मामले को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वतः संज्ञान में लेकर सुनवाई की। घटना को बेहद दुखद बताते हुए चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताई और कहा कि शासन द्वारा अब तक परिजनों को रेड क्रॉस सोसायटी से 50 हजार रुपए दिए गए हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि परिजनों को 2 लाख रुपए अतिरिक्त सहायता राशि दी जाए। बता दें कि तालापारा स्थित आंगनबाड़ी में लापरवाही से रखे गए डीजे उपकरण के गिरने से बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने डीजे संचालक रोहित देवांगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ज़ी मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की डिवीजन बेंच ने संज्ञान लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा था। पेश हुए शपथपत्र पर भी कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए घटना को गंभीर और बेहद ही दुखद बताया तथा अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को तय की।
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowAug 27, 2025 09:34:08Delhi, Delhi:
हिमांशु भाऊ गैंग के एक सदस्य को अवैध हथियारों के साथ उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया।
कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के एक सदस्य को एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद करने के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी मोहन गार्डन थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में भी वांछित था।
कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली।
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के एक सदस्य सुमित पुत्र विनोद निवासी गाँव रामराय, थाना जींद सदर, ज़िला जींद को गिरफ्तार किया। जींद, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष। उसके कब्जे से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद एफआईआर संख्या 224/2025, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत, थाना अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया। आरोपी व्यक्ति, थाना मोहन गार्डन में दिनांक 05.08.2025 को दर्ज एफआईआर संख्या 219/25, धारा 103(5) बीएनएस के तहत हत्या के एक मामले में भी वांछित था।
04/08/2025 को, तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोहित डागर पर कई गोलियां चलाईं और फिर एक लाल और काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर भाग गए। मोहित को कई गोलियां लगीं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हत्या के संबंध में, मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 219/25, धारा 103(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, अमन (निवासी रामराय, जिला जींद, हरियाणा) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि अमन के ही गाँव का एक अन्य आरोपी सुमित भी इस अपराध में शामिल था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, एनआर-II, अपराध शाखा की टीम को दिल्ली और एनसीआर में गिरोहों से जुड़े अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का काम सौंपा गया था।
इस दौरान 26.08.2025 को प्रधान सिपाही सुमित, प्रधान सिपाही अजय और सिपाही योगेंद्र को एक गुप्त सूचना मिली कि हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सदस्य, सुमित, जो मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में भी वांछित है, किसी से मिलने नरेला-बवाना रोड पर आएगा। यह भी बताया गया कि उसके पास एक अवैध बंदूक हो सकती है। इसके बाद, श्री नरेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त पुलिस/एनआर-II के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक संदीप स्वामी के नेतृत्व मे टीम ने सूचना के स्थान पर जाल बिछाया और सुमित पुत्र विनोद निवासी गाँव रामराय, थाना जींद सदर, जिला जींद, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष, को एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 03 जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद होने पर, एफआईआर संख्या 224/2025, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत, थाना अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में, आरोपी ने मोहन गार्डन थाने में दर्ज एक हालिया हत्या की साजिश में शामिल होने का खुलासा किया। आरोपी सुमित ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और आर्थिक तंगी के कारण अपराध में शामिल हो गया। उसके पिता का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। इससे पहले 2025 में, उसे हथियारों के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के सदस्यों के संपर्क में आया था। रिहाई के बाद, सुमित और उसके दोस्त अमन ने गिरोह के सदस्यों रमन उर्फ फौजी, करण और पोंगी के साथ संपर्क बनाए रखा।
02.08.2025 को, गिरोह के ये सदस्य हथियारों के साथ उनके गाँव गए, आग्नेयास्त्रों का परीक्षण किया, और सुमित और अमन से दिल्ली में एक हत्या के लिए एक मोटरसाइकिल का इंतजाम करने को कहा। वे मोटरसाइकिल का इंतजाम तो नहीं कर पाए, लेकिन अमन के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके एक मैकेनिक से इसे खरीद लिया। मोहन गार्डन थाने के इलाके में हुई हत्या में उसी बाइक का इस्तेमाल किया गया था। सुमित ने यह भी खुलासा किया कि रमन उर्फ फौजी ने उसे एक पिस्तौल रखने के लिए दी थी, जो अब बरामद कर ली गई है।
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 27, 2025 09:34:01Khordha, Odisha:
କଟକ ସହରର ସର୍ବ ପୁରାତନ ମୁଗୁନି କଳା ମୁଗୁନି ପଥରରେ ନିର୍ମିତ ବଢେଇ ସାହିରେ ପୂଜା ପାଉଥିବା ଗଣେଷ ।
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowAug 27, 2025 09:33:55Delhi, Delhi:
अपराध शाखा दिल्ली ने नेपाली नागरिकों को ठगने वाले वीज़ा फ़्रॉड रैकेट का भंडाफोड़
अपराध शाखा, ईस्टर्न रेंज-I, दिल्ली पुलिस ने एक संगठित वीज़ा फ़्रॉड गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है, जो भोले-भाले नेपाली नागरिकों को सर्बिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग रहा था।
एक विशेष अभियान के दौरान मुख्य आरोपी जयकाब और रूपेश को गिरफ़्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 13 नेपाली पासपोर्ट और आपत्तिजनक डिजिटल सबूत बरामद किए गए।
आरोपियों ने कुल 19 नेपाली नागरिकों से लगभग ₹70 लाख वसूल किए।
दिनांक 22.08.2025 को नेपाली नागरिक श्री सुजान खड़्का (उम्र 22 वर्ष), वर्तमान में नील गगन होटल, पहाड़गंज, दिल्ली में रह रहे थे, ने अपराध शाखा, ईस्टर्न रेंज-I में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, अप्रैल 2024 में आरोपी जयकाब ने शिकायतकर्ता और उसके 18 साथियों से सीलमपुर (जगजीत नगर, दिल्ली) में मुलाकात कर स्वयं को विदेश में नौकरी लगवाने वाला प्रभावशाली व्यक्ति बताया। उसने उन्हें फर्जी सर्बियाई वीज़ा और जॉब ऑफर लेटर दिखाकर विश्वास दिलाया और 19 नेपाली पासपोर्ट अपने पास ले लिए।
मई 2024 में आरोपियों ने प्रति व्यक्ति €3500 (कुल लगभग ₹70 लाख) बतौर प्रोसेसिंग शुल्क की मांग की। यह राशि क्यूआर कोड और डिजिटल लेन-देन के माध्यम से सहयोगियों के खातों में जमा कराई गई।
जुलाई 2025 में जब सभी पीड़ित नेपाल से दिल्ली पहुँचे तो आरोपी उन्हें टालमटोल करने लगा और अंततः पासपोर्ट व पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। जब उन्होंने दबाव बनाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में जाँच में पाया गया कि दिखाए गए सभी वीज़ा पूरी तरह फर्जी थे।
इस पर थाना अपराध शाखा, दिल्ली में एफ़आईआर संख्या 222/25 दिनांक 25.08.2025 भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं के अंतर्गत दर्ज की गई।
गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी जयकाब (41 वर्ष) पुत्र स्व. जय प्रकाश, निवासी ग्रीन ग्राम चिपियाना बुजुर्ग, ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया।
13 नेपाली पासपोर्ट
मोबाइल फ़ोन (आपत्तिजनक चैट सहित)
पूछताछ में जयकाब ने अपने सहयोगियों सचिन, जॉर्ज @ बिजोज और रूपेश का नाम बताया।
इसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने रूपेश (42 वर्ष) पुत्र राज किशोर सिंह, निवासी तिरशूल कॉलोनी, छावला, दिल्ली को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बरामद सामान
(i) 13 नेपाली पासपोर्ट
(ii) 2 मोबाइल फ़ोन (वीवो कंपनी)
कार्यप्रणाली (Modus Operandi)
नेपाली युवाओं को विदेश में नौकरी का लालच देकर निशाना बनाते।
फर्जी वीज़ा व जॉब ऑफर दिखाकर विश्वास दिलाते।
डिजिटल लेन-देन द्वारा मोटी रकम वसूलते और पासपोर्ट अपने पास रख लेते।
पैसे मिलने के बाद गायब हो जाते और विरोध करने पर धमकी देते।
जयकाब – मूल निवासी ग्राम गोहावर जैत, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)। 12वीं तक पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में पढ़ाई की। नेपाली भाषा में दक्ष होने के कारण नेपाली व भारतीय युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगता था। साथी रूपेश, सचिन व जॉर्ज के साथ मिलकर अब तक दर्जनों युवाओं से ₹5–10 लाख प्रति व्यक्ति ठगे।
रूपेश – मूल निवासी जिला सीवान (बिहार)। बी.कॉम स्नातक, पिछले 15 वर्षों से ट्रैवल एजेंट। जयकाब के साथ पिछले 4 वर्षों से जुड़ा था। दोनों मिलकर सर्बिया, खाड़ी देशों व यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पासपोर्ट व मोटी रकम ठगते थे।
कुल ₹60 लाख नेपाल से भारत लाए गए।
राशि नेपाल के राजाराम से आरोपी जयकाब तक पहुँची।
नेपाली नागरिक आशीष पांडे ने नेपाल से बैंक खातों का इंतज़ाम किया।
दिल्ली में हवाला के जरिए रूपेश ने रकम हासिल की।
रूपेश ने लगभग ₹20 लाख जयकाब की पत्नी पूजा (कोटक महिंद्रा बैंक) तथा मित्रों कोशल (PNB) और बसंत (कोटक महिंद्रा) के खातों में जमा किए।
(लेन-देन अवधि – 09.04.2025 से 06.07.2025 तक)
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowAug 27, 2025 09:33:25Gurugram, Haryana:
गुरुग्राम- रमन मुंजाल यूनिवर्सिटी कैम्पस में बीटेक 3 rd ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
म्रतका के परिजनों ने पुलिस से की जांच की मांग
यूनिवर्सिटी कैंपस के अपने ही रूम में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
म्रतका की पहचान भूमिका के तौर पर सामने आई है जो की राजस्थान की रहने वाली थी
भूमिका गुरुग्राम की सिध्रावली के रमन मुंजाल यूनिवर्सिटी में "बी टेक"3 rd ईयर की छात्रा थी
वही मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने म्रतका के शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है
वी.ओ 1
साइबर सिटी गुरुग्राम की एक यूनिवर्सटी में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शुरुवाती जांच में बिलासपुर थाना प्रभारी ने टेलोफयूनिक बातचीत में बताया की 23 वर्षीय भूमिका गुप्ता अलवर राजस्थान की रहने वाली थी और बीते काफी दिनों से पढ़ाई को लेकर परेशान रहने लगी थी....पुलिस ने म्रतका की क्लासमेट्स छात्रों से भी पूछताछ की है की भूमिका की सदिग्ध मौत के पीछे क्या कुछ वजह हो सकती है।
बाइट:- बीना गुप्ता (म्रतका की माँ)
बाइट:- ब्रजेश गुप्ता (म्रतका का मौसा)
वी.ओ 2
हालांकि इसमे बड़ा सवाल जरूर है की पहले दो सेमेस्टर में पढ़ाई में ठीक ठाक रहने वाली वाली भूमिका 3 rd ईयर में आते ही पढ़ाई को लेकर परेशान क्यो रहने लगी थी...वही म्रतका की माँ की माने तो भूमिका बेहद इंटेलिजेंट लड़की थी और इसी लिए भूमिका ने BTech यानी( Bachelor of Technology)को चुना था....उन्हें विश्वास ही नही हो रहा की उनकी होनहार बेटी आत्महत्या कर सकती है।
बाइट:- बीना गुप्ता (म्रतका की माँ)
बाइट:- ब्रजेश गुप्ता (म्रतका का मौसा)
वी.ओ 3
वही म्रतका के मौसा ने बताया की यूनिवर्सिटी कैंपस में उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना बेहद हैरान करने वाला है...भूमिका के मौसा बृजेश गुप्ता की माने तो पुलिस को जांच जरूर करनी चाहिए की यूनिवर्सिटी में उसके साथ क्या हुआ भूमिका को यूनिवर्सिटी ने टॉर्चर किया या उसके साथियों ने परेशान किया इसकी जांच होनी चाहिए...बहरहाल मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और तमाम फोरेंसिक जांच के बाद म्रतका के शव को कब्जे में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
0
Report
MSManish Sharma
FollowAug 27, 2025 09:32:55Aligarh, Uttar Pradesh:
अलीगढ़ ब्रेकिंग
समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामा
धरना प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने चूड़ी पहनाकर सीएम योगी का पुतला फूंका
पुतला जलाने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की हुई खींचतान
सपा कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष पंकज मिश्रा से की अभद्रता
खींचतान के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहा था धरना
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 27, 2025 09:32:41Malda, West Bengal:
বিজেপির শরীরের বদ রক্ত আছে।ডায়ালিসিস করে ভালো রক্ত প্রয়োগ করতে হবে।মালদার মালতীপুর বিধানসভার চড়ুলমনি হাইস্কুলে আমার পাড়া আমার সমাধান শিবিরে গিয়ে এভাবেই বিজেপিকে নিশানা করেন রাজ্যের গ্রন্থগার মন্ত্রী সিদ্দিকুল্লাহ চৌধুরী।তিনি দাবি করে বলেন,২০২৫ পর্যন্ত রাজ্যে ১৮৬ বার কেন্দ্রীয় সংস্থা তদন্তে এসছেন।কিন্তু এক কলমও মুখ্যমন্ত্রীর বিরুদ্ধে ভুল লিখতে পারেনি সেই সংস্থাগুলি।এমনই বক্তব্য রাখেন মঞ্চে।পরে সাংবাদিকদের মুখোমুখি হয়ে একই কথা বলেন তিনি।তার বক্তব্য,ভোট আসলেই রাজ্যে কেন্দ্রীয় সংস্থা আসে।এদিন চড়ুলমনিতে আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান শিবিরে মন্ত্রীর সঙ্গে উপস্থিত ছিলেন মালতীপুরের তৃণমূল বিধায়ক আব্দুর রহিম বকসি।এছাড়াও উপস্থিত ছিলেন চাঁচলের মহকুমাশাসক শৌভিক মুখোপাধ্যায় ও চাঁচল ২ ব্লকের বিডিও শান্তনু চক্রবর্তী সহ অন্যান্যরা।
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowAug 27, 2025 09:32:27Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 2708ZUP_AMR_ARREST_R
एंकर अमरोहा से बड़ी खबर – पत्नी को जिंदा जलाने वाला 24 घंटे में आरोपी सिपाही पति गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टि
अमरोहा में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र ने अपनी पत्नी पारुल को परिवार संग मिलकर जिंदा जलाने का किया था प्रयास।पीड़िता पारुल की हालत नाज़ुक, दिल्ली रेफर कर चल रहा इलाज। पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा। बताया जा रहा है कि आरोपी देवेंद्र आए दिन शराब के नशे में पत्नी से करता था झगड़ा। रामपुर में तैनाती के बाद हाल ही में बरेली ट्रांसफर हुआ था हेड कांस्टेबल देवेंद्र, छुट्टी पर घर आया था और उसी दौरान दिया वारदात को अंजाम। 13 साल पहले हुई थी देवेंद्र और पारुल की शादी। पारुल जीएनएम (नर्स) के पद पर कर रही थी नौकरी।
बाइट – अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
0
Report
JPJai Pal
FollowAug 27, 2025 09:32:21Varanasi, Uttar Pradesh:
* भारी मात्रा में चांदी बरामद: वाराणसी के गोलगड्डा चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस से 278.59 किलोग्राम चांदी बरामद की गई।
* दो संदिग्ध गिरफ्तार: चांदी के साथ ही दो संदिग्ध व्यक्तियों, सौरभ तिवारी और राजा सेठ को भी हिरासत में लिया गया।
* उच्च अधिकारियों का अभियान: यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
* जांच जारी: पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग और अन्य संबंधित विभागों को दे दी है, और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
* बरामदगी करने वाली टीम: इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर समेत कई उप-निरीक्षकों की टीम शामिल थी।
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowAug 27, 2025 09:32:14Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :--- DJ पर डांस करती महिलाएं......तो कहीं डिस्को करते नौजवान नज़ारा ऐसा की हर कोई समझ जाएं तश्वीरें जश्न की हैं। यकीनन सोच सजीधजी घोड़ी देखकर लग रहा होगा ये सब तश्वीरें किसी शादी समारोह की है। मगर नहीं तश्वीरें है कुआंपूजन की लेकिन ये कुआं पूजन किसी इंसानी बच्चे के जन्म लेने की खुशी की नहीं बल्कि राधा के जन्म की है जिसे मनु नाम की घोड़ी ने जन्म दिया है। जिसके जन्म पर हर वो रिवाज हुआ जो आमतौर पर हर कुआं पूजन पर होता है जैसे पूजा से लेकर डांस और भोज का जिसमे ग्रामीणों को न्यौता दिया गया
दरअसल ये मामला हैं बागपत में टिकरी कस्बे का जहां दीपक का परिवार कुछ वर्ष पूर्व एक घोड़ी खरीदकर लाया था जिसने घोड़ी के बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम परिवार ने मनु रखा। मनु घोड़ी के जन्म के कुछ दिन बाद लक्ष्मी घोड़ी की मौत हो गई जिसके बाद अकेली रह गई मनु घोड़ी को परिवार ने बच्चो की तरह पाला मनु बड़ी होती रही और एक परिवार के सदस्य की तरह सबकी बात मानती। जिसके बाद परिवार ने तय किया कि मनु बड़ी होकर जब बच्चे को जन्म देगी तो उसका कुआं पूजन किया जाएगा दावत का न्यौता दिया जाएगा। और फिर एक दिन आया इसी माह जन्माष्टमी पर मनु घोड़ी ने एक बच्चे को जन्म दिया जो घोड़ी थी। कृष्ण जन्माष्टमी पर जन्म होने पर परिवार ने उसका नाम राधा रखा और अब उसका तय समय अनुसार कुआं पूजन किया। जिसमें मनु घोड़ी और उसकी बच्ची राधा को सजाया गया और सजा धजा कर मन्दिर तक ले जाया गया। जहां महिलाए और पुरुष DJ की धुन पर नाचते गाते पहुंचे। जिसके बाद गांव में दावत का न्यौता देकर भोज कराया गया। परिवार पशु होने के बावजूद भी दोनों को अपने बच्चो और परिवार की तरह रखता है। फिलहाल ये आयोजन इलाके में चर्चा बना हुआ है।
बाईट :--- दीपक
बाईट :--- निशा
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 27, 2025 09:32:06Morena, Madhya Pradesh:
ग्वालियर - आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई.. ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 9 बच्चे और तीन महिलाएं पकड़ी... बच्चों को सर्कस में कराती थी काम. महिला... आरपीएफ ने सभी बच्चों को वन स्टॉप सेंटर भेजा.. महिलाओं से की जा रही है पूछताछ.. जल्द ही घर वालों को सौंपे जाएंगे बच्चे..
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का मामला..
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 27, 2025 09:31:59Jodhpur, Rajasthan:
खबरा गांव री
नाम माधुसिंह- विधानसभा - बिलाड़ा
हेडिंग....
6वीं राजस्थान जूनियर एवं सब-जूनियर स्टेट योगासन प्रतियोगिता
योग प्रतियोगिता में 35 जिलों के 400 प्रतिभागी अपने योग का कर रहे हैं प्रदर्शन
एंकर....
स्टेट खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन (एकल), कलात्मक योगासन (युगल), लयबद्ध योगासन (युगल), मुक्त प्रवाह/समूह योगासन, व्यक्तिगत ऑल राउंड-चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने अपने योग का प्रदर्शन किया। जोधपुर की परिणिति बिश्नोई ने अपने योग प्रदर्शन से सब का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह ने योग को शरीर, मन और आत्मा का एकीकरण करने वाली प्राचीन भारतीय विधा बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से लचीलापन, शक्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowAug 27, 2025 09:31:50Shimla, Himachal Pradesh:
एंकर—- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में बायोचार कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई के बीच एक MoU साइन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक उल्लेखनीय कदम है। यह परियोजना जंगल में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में सहायक सिद्ध होगी, इससे समुदायों के लिए आजीविका के अवसर और जागरूकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत चीड़ की पत्तियां, लैंटाना, बांस और पेड़-पौधों पर आधारित अन्य सामग्री से पैदा बायोमास का उपयोग करके बायोचार का उत्पादन किया जाएगा।
VO—- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और सोलन ज़िला और चीड़ बहुल क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समझौता ज्ञापन को छह महीने के भीतर लागू किया जाए। इस पहल से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य को कार्बन क्रेडिट प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सतत बायोमास संग्रहण के लिए प्रोक्लाइम, वन विभाग के माध्यम से, स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लोगों को एकत्रित बायोमास के लिए 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
Elements
MoU Signing Visuals
0
Report
MSManuj Sharma
FollowAug 27, 2025 09:31:24Solan, Himachal Pradesh:
नगर निगम सोलन की आम सभा का आयोजन महापौर उषा शर्मा की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें शहर के विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने सहित पानी की ज्वलंत समस्याओं का निपटारा करने पर चर्चा हुई । बैठक मंे शहर में येलो लाइन लगाने बारे भी चर्चा की गई व शहर मंे सड़कों पर येलो लाइन लगाई जायेगी।
महापौर उषा शर्मा ने बताया कि नगर निगम सोलन निरन्तर विकास के कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों मंे 50,50 विकास कार्यो के टेंडर किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहर का स्वर्गिन विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
0
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowAug 27, 2025 09:31:12Akola, Maharashtra:
Anchor : अकोल्याचे पोलीस अधीक्षक अर्चित चांडक यांच्या घरी गणरायाचे आगमन झाले आहे..मोठ्या श्रद्धा आणि भक्तिभावाने त्यांनी गणेश मूर्तीची प्रतिष्ठापना केली. जिल्ह्यातील गणेशोत्सव कोणत्याही अडथळ्याविना, शांततेत आणि उत्साहात पार पडावा तसेच कायदा आणि सुव्यवस्था अबाधित राहावी, यासाठी अर्चित चांडक यांनी बाप्पाच्या चरणी प्रार्थना केली.
गणेशोत्सवाच्या काळात पोलीस प्रशासनाकडून सुरक्षा व्यवस्था काटेकोर ठेवण्यात आली असून नागरिकांनीही उत्सव आनंदात आणि शांततेत साजरा करावा, असे आवाहन पोलीस अधीक्षकांनी केले आहे.
0
Report