icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंदिया के शालीमार होटल मिठाई कारखाने पर FDA की बड़ी कार्रवाई, नकली सामग्री जप्त

Bhandara, Maharashtra:गोंदियातील शालीमार हॉटेलच्या मिठाई कारखान्यावर अन्न व औषध प्रशासनाची मोठी कारवाई.... भेसळयुक्त साठा जप्त गोंदिया येथील कुडवा भागात असलेल्या प्रसिद्ध 'शालीमार हॉटेल'च्या मिठाई निर्माण कारखान्यावर अन्न व औषध प्रशासन (FDA) तसेच जिल्हाधिकारी कार्यालयाच्या संयुक्त पथकाने आज अचानक धाड टाकून मोठी कारवाई केली. या कारवाई दरम्यान मोठ्या प्रमाणावर भेसळयुक्त खाद्यपदार्थ, अस्वच्छ वातावरणात तयार केलेल्या मिठ्या आणि संशयास्पद कच्चा माल जप्त करण्यात आला आहे. सणासुदीच्या किंवा दैनंदिन वापराच्या काळात नागरिकांच्या आरोग्याशी खेळ करणाऱ्या अशा भेसळखोरांवर कडक कारवाई केली जाईल, असा स्पष्ट संदेश प्रशासनाने दिला आहे. जप्त केलेले नमुने प्रयोगशाळेत तपासणीसाठी पाठवण्यात आले असून अहवाल आल्यानंतर संबंधितांवर अन्न सुरक्षा आणि मानके कायद्यानुसार कायदेशीर कारवाई केली जाणार आहे.
0
0
Report

पंचायत चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, मदन राठौड़ का पलटवार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, गहलोत पर मदन राठौड़ का पलटवार पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जीत का दावा किया है... राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद बीजेपी पंचायत चुनावों में भी जीत हासिल करेगी... बागियों और टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि सीटें सीमित होती हैं, ऐसे में प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किल होता है... बीजेपी ने जनता की पसंद के अनुसार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है... जिन्हें टिकट नहीं मिला है, उन्हें दूसरे कामों में लगाया जायेगा ... स्थानीय नेताओं के हाथ प्रचार की कमान पंचायत चुनावों में प्रचार की रणनीति पर मदन राठौड़ ने कहा कि स्थानीय नेता ही प्रचार की कमान संभालेंगे... उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में एक साथ चुनाव हो रहे हैं... बीजेपी सरकार के कामकाज के आधार पर जनता से वोट मांग रही है और जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है... डोटासरा पर राठौड़ का पलटवार अधिकारियों की सूची बनाने को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया... राठौड़ ने कहा कि डोटासरा को पहले अपने परिजनों और पार्टी के नेताओं की सूची बनानी चाहिए... उन्होंने कहा कि डोटासरा सपने देख रहे हैं, लेकिन अधिकारी डरने वाले नहीं हैं... अधिकारी नियमानुसार काम करेंगे और न्याय करेंगे... RSS जिला प्रचारक से मारपीट का मामला RSS के जिला प्रचारक के साथ मारपीट के मामले पर मदन राठौड़ ने कहा कि जो अधिकारी नियमों के मुताबिक काम नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई होती है... राठौड़ ने SMS अस्पताल जाकर जिला प्रचारक से मुलाकात भी की... उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और जांच के बाद कठोर कार्रवाई होगी... भड़ाना हत्याकांड पर कांग्रेस को जवाब पूर्व विधायक भड़ाना हत्याकांड को मदन राठौड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया... कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं के सवालों पर राठौड़ ने कहा कि मामले में तुरंत गिरफ्तारी की गई और आरोपियों को भागने नहीं दिया गया... उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुई हैं... गहलोत के चौथी बार CM बनने के नारों पर तंज बीकानेर में अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के नारों पर भी मदन राठौड़ ने तंज कसा... गहलोत के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि गहलोत सपने देखते रहें, उन्हें सपने देखने से कौन रोक सकता है... अशोक गहलोत कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं- मदन राठौड़ मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन दिनों उनकी छवि भी कमजोर हुई है... उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत राहुल गांधी से वरिष्ठ हैं, ऐसे में उन्हें अपने नेता को सही बात बतानी चाहिए... राठौड़ ने सवाल किया कि राहुल गांधी जो बयान दे रहे हैं, उन पर अशोक गहलोत उनके साथ क्यों खड़े हैं... उन्होंने कहा कि जनता गहलोत को परख रही है और उनके बयानों पर भी नजर रख रही है... राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद को आगे बढ़ाना चाहते हैं... इस लिय दूसरे नेताओं की छबि खराब कर रहे है ।उन्होंने गहलोत के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत ने पहले कहा था कि वह कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन सचिन पायलट ने उन्हें रोक दिया... राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि पायलट अभी भी उनके पीछे लगे हुए हैं... उन्होंने गहलोत की राजनीति को खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि वह खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं... कुल मिलाकर राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है... एक ओर बीजेपी सरकार के कामकाज और जीत के दावों के साथ मैदान में है, तो दूसरी ओर चुनावी मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी भी लगातार तेज होती जा रही है...
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, लापरवाही पर ग्रामीणों ने सड़क जाम

Samastipur, Bihar:नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रखंड प्रशासन की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे शव नदी में 15 घंटे से अधिक समय तक पड़ा रहा. मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने पर शव बरामद किया गया. प्रशासन की कथित उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने गंगौली चौक के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण गंगौली-विभूतिपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. मृतक की पहचान गंगौली वार्ड संख्या‑2 निवासी मंगल महतो के 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई. स्थानीय पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे गंगौली पुल के डायवर्सन के पास चंदन कुमार खेलते-खेलते नदी में स्नान करने लगा. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रखंड प्रशासन और एसडीआरएफ को दी गई. ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. ग्रामीण अपने स्तर से नदी में बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. देर रात सिर्फ 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इससे नाराज ग्रामीणों ने गंगौली चौक के पास सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासनिक स्तर पर समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण बच्चा शव 15 घंटे से अधिक समय तक नदी में पड़ा रहा. एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया. बताया गया कि शव नदी में कुंभी के नीचे दबा हुआ था. पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा. सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.
0
0
Report

बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, 6 अस्पताल में भर्ती

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे 6 विस्थापित अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विस्थापित। विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले आंदोलन। चार दिनों से सभी भूख हड़ताल पर हैं। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी समर्थन दे रही हैं। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जहां पिछले चार दिनों से अप्रेंटिस संघ के बैनर तले कई विस्थापित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह इनके समर्थन में आंदोलनरत हैं। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा करीब 1500 विस्थापितों को अप्रेंटिस किया गया था, कुछ को नियोजन भी दिया गया है और बाकी विस्थापित नियोजन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर आंदोलन होते रहते हैं। इसी आंदोलन में एक विस्थापित युवा प्रेम महतो की जान पिछले साल अप्रैल 2025 में चली गई थी। वहीं बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन और विस्थापितों के साथ-साथ जिला प्रशासन की त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण विस्थापित एक बार फिर अनशन में बैठे हैं। विस्थापितों की माने तो त्रिपक्षीय वार्ता के नाम पर केवल बरगलाया जाता है; इस प्रकार विस्थापित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जहां आज 6 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अलवर पंचायत चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने 39 वार्डों के सिंबल सौंपे, 17 महिलाओं को टिकट

HHarsh5m ago
Alwar, Rajasthan:अलवर पंचायत चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने सभी 39 वार्डों के सिंबल सौंपे, BJP की सूची जारी; 17 महिलाओं को टिकट districts परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद पर जताया भरोसा अलवर। पंचायत चुनाव को लेकर अलवर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद चुनाव के तहत भाजपा और कांग्रेस ने सभी 39 वार्डों के प्रत्याशियों के सिंबल पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिए हैं। वहीं, भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद को टिकट दिया है, जबकि 17 महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों प्रमुख दलों की ओर से चुनावी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही जिला परिषद की सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला परिषद के सभी 39 वार्डों के प्रत्याशियों के सिंबल पत्र जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला को सौंपे गए। इस दौरान पंचायत चुनाव जिला प्रभारी सरदार अजय पाल सिंह, शैलेंद्र भार्गव और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता मौजूद रहे। भाजपा की प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। इधर, कांग्रेस ने भी जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में सभी 39 जिला परिषद वार्डों के प्रत्याशियों के सिंबल पत्र निर्वाचन अधिकारी को जमा कराए। इस दौरान शहर अध्यक्ष रमन सैनी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल जैन सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से सभी वार्डों के प्रत्याशियों के सिंबल जमा कराने के बाद अब चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। जिला परिषद की सभी 39 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
0
0
Report

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: नामांकन शुरू, पहले दिन दो नामांकन दाखिल

HHarsh5m ago
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद और जिले की छह पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिला परिषद के दो नामांकन दाखिल किए गए। वार्ड नंबर 26 से अमरसिंह ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 39 से सुनीता धतरवाला ने भी कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। नामांकन फॉर्म लेने, जमानत राशि जमा करवाने और चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए भीड़ दिखाई दी। हेल्प डेस्क पर भी संभावित प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां लेते नजर आए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा लिए जाएंगे। वहीं, जिले की 14 पंचायत समितियों के लिए संबंधित तहसीलदार या उपखंड अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर लिए जाएंगे। इसके लिए स्थान निर्धारित करते हुए लोक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 13 से 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) होगी। संवीक्षा पूरी होने के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। जबकि 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। यह कार्यक्रम जिला परिषद और दूसरे चरण की छह पंचायत समितियों के लिए लागू रहेगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब सभी की निगाहें कांग्रेस और भाजपा की प्रत्याशी सूची पर टिकी हुई हैं। जिले में कई वार्डों में टिकट को लेकर स्थिति स्पष्ट मानी जा रही है। लेकिन कई जगहों पर एक से अधिक मजबूत दावेदार होने के कारण दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशी चयन की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में पार्टी की सूची जारी होने के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पूरी तैयारी की है। जिला परिषद और सभी 14 पंचायत समितियों में हेल्प डेस्क गठित की गई हैं। यहां नियुक्त कार्मिक संभावित उम्मीदवारों को मतदाता सूची में नाम और क्रमांक की जानकारी देने, फॉर्म भरने तथा नामांकन से जुड़ी अन्य तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाने में सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से किसी प्रत्याशी का नामांकन अनावश्यक रूप से निरस्त नहीं हो। इसके लिए उम्मीदवारों को पहले से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरपंच पद के नामांकन संबंधित चुनाव कार्यक्रम के तहत मतदान दलों द्वारा लिए जाते हैं और इसके लिए समय सीमित रहता है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों को पहले से तैयारी का पर्याप्त समय देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी उपखंड अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्र के ई-मित्र केंद्रों तक सरपंच पद के नामांकन फॉर्मेट पहुंचाए गए हैं। ग्राम विकास अधिकारियों के संबंधित पोर्टल और पूर्व में बनाए गए सरपंचों के समूहों के माध्यम से भी फॉर्म उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा प्रतिभागी सम्मेलन में भी नामांकन फॉर्म उपलब्ध करवाए गए, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपने दस्तावेज और आवेदन तैयार कर सकें। नामांकन के लिए आवश्यक 50 रुपये के स्टांप की उपलब्धता भी सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सुनिश्चित की गई है। डॉ. गर्ग ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि किसी भी संभावित उम्मीदवार को आवेदन दाखिल करने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
0
0
Report

टोंक नगर परिषद की पहली साधारण सभा: सर्वसम्मति से विकास की दिशा तय

Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद बोर्ड की पहली साधारण सभा संपन्न, शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर बनी सहमति. दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पार्षदों ने रखीं वार्डों की समस्याएं, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर. टोंक नगर परिषद बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के चहुंमुखी विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव सदन के समक्ष रखे। वहीं, शहर के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया. सभागण ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। वार्डों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मृति से अनुमोदित किया गया. बैठक में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहा. विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने रखे सुझाव. नगर परिषद की साधारण सभा में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को सामने रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता बताई। पार्षदों का कहना रहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और सुव्यवस्थित शहरी विकास से संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. सभापति एवं आयुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया. सर्वसम्मति से प्रस्तावों को मंजूरी. शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इससे नगर परिषद में आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश सामने आया. बैठक में शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा हुई.
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव: पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम को शिकायत

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से शिकायत。 मियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सर्सा कंहर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप。 विधवा महिला से आवास के नाम पर 5 हजार रुपये क़ी अवैध उगाही क़ी गई。 गरीब महिला से आवास के नाम पर दोबारा 20 हजार रुपये की मांग क़ी जा रही。 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जांच में महिला को पात्र बताया गया था, लेकिन बाद में अपात्र घोषित करने का आरोप。 नर सेवा–नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की。 हसनगंज तहसील क्षेत्र का मामला。
0
0
Report

बलरामपुर के ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित, कैशलेस इलाज सुविधा पांच लाख तक

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के 460 ग्राम प्रहरी अंगवस्त्र से हुए सम्मानित, मिली 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा बलरामपुर के गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों का मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइनों में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के 460 ग्राम प्रहरियों और ग्राम चौकीदारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मानदेय वृद्धि और पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा को लेकर सरकार की पहल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया。 पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की पहली कड़ी हैं। गांवों में उनकी सक्रिय मौजूदगी और स्थानीय लोगों से बेहतर संपर्क अपराधों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मददगार होता है। वे पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र के रूप में काम करते हैं। एसपी ने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा kisi भी महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाने को देने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ग्राम प्रहरियों के कल्याण के लिए की गई पहल का भी उल्लेख किया गया। इसमें मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि और पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रहरियों को सम्मान और सुविधाएं मिलने से ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top