रायबरेली में नहीं रहा पुलिस का भय
Raebareli, Uttar Pradesh:दबंगों ने युवक पर की फायरिंग। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,दोपहर में हुए विवाद के बाद दबंगो ने की फायरिंग।घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बैहराना नगर के पास की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रद्धा-शिवा मौत मामले के दो CCTV फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:वही से जहां का CCTV है शिवा मौत मामले में दो CCTV आये सामने पहले CCTV में अगस्त 4 को शिवा के साथ श्रद्धा पार्टी करने जा रही है और शिवा ने श्रद्धा का हाथ पकड़ा हुआ है रात 1:30 का ये CCTV है दूसरा CCTV मई का है जब सुबह 5 बजे वो पार्टी करके वापस लौटी है दोनों फुटेज में खास बात ये है कि वो लिफ्ट का प्रयोग नहीं करती थी और फोर्ट फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग कर रही थी घटना के बाद श्रद्धा और उसकी बहन ड्राइवर लिफ्ट से नीचे भागे थेचित्रकूट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 मोटरसाइकिलों सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय व क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में एसओजी व कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 02 शातिर वाहन चोर को चोरी की 08 अदद मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी - कुल 08 अदद मोटर साइकिल 1.UP94AB8083 - ग्रे कलर (बिना नम्बर प्लेट) 2.HF Deluxe काली-लाल UP70AN0748 3.हीरो होण्डा स्प्लेंडर लाल UP96H1373 4.HF Deluxe काले-नीले रंग की (बिना नम्बर प्लेट थी) 5.UP70FX7260 - Apache काले रंग की (बिना नम्बर प्लेट थी) 6.UP96F7204 - Splendor Plus काले रंग की (नम्बर प्लेट घिसी हुई) 7.UP96H6857 - HF Deluxe सिल्वर कलर 8.UP96D0529 - Splendor Pro काले रंग की (बिना नम्बर प्लेट) गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता - 1. साहिल यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी - पिपरौंद लालता रोड, थाना मऊ जनपद चित्रकूट 2. नवनीत कुमार जाटव पुत्र रामबाबू जाटवनिवासी - अतरौली, थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट गिरफ्तारी का विवरण - जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक एसओजी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को घटनाओं के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई मोटरसाइकिलों के बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में दिनांक 23.10.2026 को में एसओजी व कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम बढती हुई चोरियों के बारे में वार्तालाप कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मानिकपुर रोड़ पर श्रीराम इंटरप्राइजेज के बोर्ड के पास खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम साहिल यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी - पिपरौंद लालता रोड, थाना मऊ जनपद चित्रकूट बताया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों के पास पेड़ के नीचे छिपाकर रखी गई 07 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें व उसके साथी को भी पकड़ा गया, जिसने अपना नाम नवनीत कुमार जाटव पुत्र रामबाबू जाटव निवासी - अतरौली, थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त साहिब यादव के पास से 600/- रूपये व नवनीत जाटव के पास से 400/- रूपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें झाड़ियों में छिपाकर रखते थे और बाद में कानपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में थाना स्थानीय के अभिलेखों व अन्य थानों से सम्पर्क कर जानकारी की गई तो उक्त वाहन थाना कोतवाली कर्वी के मु0अ0सं0 418/26, 642/26, 643/26, 644/26, 645/26 व थाना राजापुर के मु0अ0सं0 218/26 से सम्बन्धित होना पाया गयापीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्ट्रांग रूम से होगी सभी केंद्रों की निगरानी
Unnao, Uttar Pradesh:उमेश त्रिवेदी/उन्नाव डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, तीन दिनों में छह पालियों में होगी परीक्षा; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। तीन दिन में छह पालियों में होगी परीक्षा जनपद में पीईटी-2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। इस तरह तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि स्ट्रांग रूम के माध्यम से परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जाएगी और सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बाइट :- जिलाधिकारीउन्नाव घनश्याम मीणा
