229001
रायबरेली-बुखार से महिला की मौत, 22 मरीज भर्ती
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - जिले में डेंगू, बुखार और उल्टी दस्त का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की मौत हो गई। डेंगू का एक संदिग्ध मरीज भी भर्ती कराया गया।जांच के लिए ब्लड का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया। बुखार और डायरिया के 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शहर के निराला नगर निवासी किरन (45) को भर्ती कराया गया। बुखार के साथ महिला को अन्य समस्या थी। करीब डेढ़ घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोण्डा एसपी के जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई: चार पुलिस कर्मी निलंबित
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा एसपी अभिषेक झा द्वारा गोंडा एसपी पद पर चार्ज लेने के 10 दिन के अंदर ही आज सोमवार देर रात लापरवाही बरतने के चलते बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना अध्यक्ष,दिवसाधिकारी उप निरीक्षक,हेड मोहर्रिर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही साथ तीन होमगार्ड और एक पीआरडी जवान के खिलाफ कार्यवाही को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है। यह कार्यवाही परसपुर पुलिस कस्टडी से आरोपी आलोक सिंह के फरार होने को लेकर के की गई है। 30 अगस्त को आरोपी आलोक सिंह परसपुर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था इस पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए गोंडा एसपी अभिषेक झा द्वारा जांच करायी गयी है। जांच के दौरान पुलिस कस्टडी में की सुरक्षा एवं निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर कॉन्स्टेबल अजय सिंह,अमित कुमार,शुभम वर्मा एवं राहुल पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त परसपुर थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी, दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक विजय बहादुर यादव एवं हेड मोहर्रिर आशुतोष पाण्डेय के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गयी है। ड्यूटी पर तैनात 3 होमगार्डों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही लिए संबंधित प्राधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 1 पीआरडी जवान के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी, गोण्डा को पत्र प्रेषित किया गया है। गोंडा एसपी अभिषेक झा ने बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी कराई जा रही है और भी जो दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को पूरी गंभीरता पूर्वक जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने की निर्देश दिए गए हैं जहां कहीं से भी लापरवाही की शिकायत आएगी इसी तरीके कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
जालौन में लोडर से टक्कर: युवक की मौत, दूसरा घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बाइक सवार युवक को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में कुलदीप की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, दूसरे युवक का पैर कटा कानपुर रेफर किया गया, घटना की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बघावली गाँव के पास की घटना।0
0
Report
आगरा में राहुल गांधी के विरुद्ध मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन आज शाम स्पीड कलर लैब पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता मुकदमे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारों से गूंजा पूरा इलाका कांग्रेस नेताओं ने मुकदमा वापस लेने की उठाई मांग प्रदर्शन को लेकर मौके पर पुलिस-प्रशासन भी रहा अलर्ट0
0
Report
Advertisement
डीडवाना-कुचामन में भाजपा टिकट वितरण से भारी विरोध, वार्ड 45 में प्रदर्शन शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन - भाजपा टिकट वितरण का विरोध डीडवाना-कुचामन में नगरपरिषद चुनाव को लेकर भाजपा के टिकट वितरण के बाद विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। कुचामन सिटी के वार्ड नंबर 45 में भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षद के समर्थकों ने टिकट वितरण में भेदभाव और निजी लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी के झंडे भी जला दिए。 सुबह से ही भाजपा के चुनाव प्रभारी और जिला अध्यक्ष पर टिकटों में फेरबदल के आरोप लगाए जा रहे थे। टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। माना जा रहा है कि टिकट वितरण को लेकर अन्य वार्डों में भी विरोध के स्वर उठ सकते हैं।0
0
Report
कांग्रेस टिकट बँटवारे में धनबल का आरोप, पुतले फूंके गए
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन-ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर जिला संवाददाता शैलेश शर्मा ब्यावर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की 60 वार्डों की सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी सर्किल पर जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी, आशीष पाल पदावत और ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा के पुतले फूंके। टिकट वितरण में धनबल, सांठगांठ और भाजपा-आरएसएस से जुड़े लोगों को कांग्रेस का सिंबल देने के गंभीर आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेता राहुल सांखला ने आरोप लगाया कि डोटासरा की सहमति से तय नामों में स्थानीय स्तर पर कांट-छांट कर टिकटों का सौदा किया गया। प्रतर्शन के दौरान “गली-गली में शोर है, किशोर चौधरी चोर है” के नारे गूंजे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।0
0
Report
झालावाड़ एसपी के पिता की सड़क हादसे में मौत, कार-ट्रक भिड़ंत से हड़कंप
Sikar, Rajasthan:सीकर के रामगढ़ थाना इलाके में के सदीनसर गाँव के पास सोमवार रात को एक सड़क हादसे में झालावाड़ एसपी के पिता की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि सदीनसर गांव के पास एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई कार में झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद (62) सवार थे। महावीर प्रसाद फतेहपुर से झुंझुनू जा रहे थे। तभी रास्ते में सदीनसर के पास हादसा हो गया। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने कार में सवार महावीर प्रसाद को फतेहपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महावीर प्रसाद निवासी शीतसर झुंझुनूं को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। सूचना के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया. महावीर प्रसाद सेना से सेवानिवृत्त है और मृतक महावीर प्रसाद के पुत्र अमित बुडानिया झालावाड़ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं0
0
Report
Advertisement
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: अवैध विस्फोटक भंडारण पर बुलडोजर, 11 मौत
Noida, Uttar Pradesh: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। कई जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं। अब प्रशासन ने अवैध विस्फोटक भंडारण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह तस्वीरें पिपरी थाना इलाके के महमूदपुर मनौरी कस्बे की हैं। जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद ऐसा भीषण धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात सामने आई। देखते ही देखते कई मकान मलबे में तब्दील हो गए और आसपास के घरों में भी भारी नुकसान हुआ। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। कौशांबी के डीएम और एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। कई दमकल गाड़ियां, NDRF की टीम और करीब 10 जेसीबी मशीनों को मौके पर लगाया गया। मलबे में दबे लोगों की तलाश के साथ घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए IG, DIG और कमिश्नर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पिपरी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। FIR में नौशाद, शकील, उनके बेटे आदिल, पत्नी शबाना, कहकशा और बेटी शाइना को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी भूमिका को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि नौशाद अपने बेटे आदिल के नाम से ‘आदिल डीजे’ के नाम पर पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहा था। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि करीब दो साल पहले जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बावजूद फैक्ट्री के दोबारा चोरी-छिपे संचालित होने के आरोप सामने आ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि फैक्ट्री वैध थी या अवैध। यही वजह है कि अब जांच का एक अहम बिंदु फैक्ट्री के लाइसेंस और विस्फोटक सामग्री के भंडारण से जुड़े दस्तावेज भी हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने घनी आबादी में अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण के खिलाफ भी बड़ा अभियान शुरू कर दिया। मनौरी कस्बे में एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद प्रशासन ने उसे सुरक्षित तरीके से दो DCM वाहनों में लोड कराया। विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर संबंधित मकान को जमींदोज कर दिया। यानि एक taraf हादसे की जांच चल रही है, तो दूसरी तरफ प्रशासन अब घनी आबादी में छिपाकर रखे गए विस्फोटक भंडारण को लेकर भी सख्त कार्रवाई के मूड में है। हादसे की गंभीरता और विस्फोट की तीव्रता को देखते हुए अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। मामले की जांच में ATS भी जुट गई है। ATS और स्थानीय पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर फैक्ट्री में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची। भंडारण के नियमों का पालन हुआ या नहीं। और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की चार टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, जबकि ATS भी पूरे मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि आखिर इस भीषण हादसे के पीछे लापरवाही किस स्तर पर हुई और घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची। कौशांबी के इस हादसे ने पटाखा कारोबार की आड़ में होने वाले कथित अवैध विस्फोटक भंडारण पर बड़ा سؤال खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
हल्द्वानी सभा के बाद शाजापुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; राहुल गांधी पर FIR
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार रात शाजापुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च शुरू हुआ। कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी की तस्वीरें लेकर नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक पॉइंट तक पहुंचे। यहां प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद कार्यकर्ता वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा और उसके समर्थित संगठनों द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई की मांग करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। कांग्रेस ने इसी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।0
0
Report
देवली नगरपालिका चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवारों के बढ़ते दावों से त्रिकोणीय मुकाबला
Tonk, Rajasthan:देवली, टोंक देवली नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन देवली में दिनभर सियासी हलचल तेज रही और उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर चुनावी माहौल नजर आया। कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नामांकन दाखिल करने पहुंचे, तो कई प्रत्याशी बिना किसी तामझाम के चुपचाप उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश की। उपखंड अधिकारी कार्यालय में 300 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने के बाद कई दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने चुनौती बढ़ा दी है। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों को जब पार्टी का टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। ऐसे में देवली के कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इधर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भाजपा के पर्यवेक्षक और पार्टी पदाधिकारी उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। भाजपा की ओर से देवली नगर पालिका के सभी 35 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई। वहीं कांग्रेस की ओर से भी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचाई गई। सांसद हरीश मीणा के निजी सहायक असलम रंगरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल समेत कांग्रेस पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची लेकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। नामांकन के आखिरी दिन उपखंड कार्यालय के आसपास दिनभर समर्थकों की भीड़ और प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने जहां अपना शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी की नजरें अगले चरण पर टिकी हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद यह तस्वीर साफ होगी कि देवली नगर पालिका के 35 वार्डों में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे रहते हैं। फिलहाल नामांकन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में दावेदारों के सामने आने से इतना जरूर साफ हो गया है कि देवली नगर पालिका चुनाव इस बार बेहद रोचक और कड़ा मुकाबला वाला होने जा रहा है। अब देखना होगा कि राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशी, बागी दावेदार और निर्दलीय प्रत्याशी मिलकर देवली के चुनावी समीकरण को किस तरह प्रभावित करते हैं।0
0
Report
Advertisement
8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सचिव पंकज जैन ने राजस्थान सचिवालय में बैठक की
Jaipur, Rajasthan:आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। इस दौरान 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ सेवा संघों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव श्रीनिवास ने आयोग के समक्ष विचार के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर राजस्थान सरकार का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने आयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सभी हितधारकों के बीच लगातार और व्यवस्थित परामर्श की जरूरत पर जोर दिया। आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने मुख्य सचिव को सेवा संघों के साथ हुई बैठकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, भारतीय पुलिस सेवा संघ और भारतीय वन सेवा संघ की ओर से आयोग को दिए गए ज्ञापनों में उठाए गए प्रमुख मुद्दों और बिंदुओं से भी अवगत कराया। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोग की ओर से किए जा रहे परामर्श और विचार-विमर्श की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। इस दौरान हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), जयपुर की महानिदेशक श्रेया गुहा भी मौजूद रहीं।0
0
Report
टोंक के सुभाष नगर में दबिश, अवैध शादी-सम्बन्धी आरोपों की जांच शुरू
Tonk, Rajasthan:शहर के सरपंच कॉलोनी के सुभाष नगर में पुरानी टोंक थाना पुलिस की एक मकान में दबिश, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दी मकान में दबिश, मकान से पुलिस ने युवक और युवतियों को लिया हिरासत में, अनैतिक कार्य के शक के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर लिया हिरासत में, शादी विवाह का कार्य भी किया जा रहा था मकान, चोरी छिपे हो रही थी शादी, स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से मकान में चल रहा था ऐसा कार्य, आर्य समाज का भी लगा हुआ था बैनर, आज स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने दी दबिश, पुलिस हिरासत में लिए गए युवक और युवतियां बताई जा रही है अन्य जिले की, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी0
0
Report
कोटा के मार्बल चौराहे पर आग, दो झोपड़ियां जलकर राख
Kota, Rajasthan:कोटा, मार्बल चौराहे पर टपरियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दो झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए दो दमकलों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ऑफिसर राकेश व्यास के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकलों के पहुंचने से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
टोंक नगर पालिका निकाय नामांकन में भारी भीड़, भाजपा-कांग्रेस के मुकाबले रोचक जंग
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह टोंक लांबा हरि सिंह में नगर पालिका निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद में नामांकन भरने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। कई लोग पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे तो कुछ लोग चुपचाप नगर पालिका पहुंच निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह के समक्ष 20 वार्डों में 103 आवेदको ने नामांकन दाखिल किया। प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस ,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सौपी प्रत्याशियों के नामों की सूची। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी घासीलाल दल बल के साथ मौजूद रहे। भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ ही चुनावी चर्चा शुरू हो गई। वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस से देवरानी और भाजपा से जेठानी आमने-सामने और निर्दलीय उम्मीदवार ने ताल ठोकने से मुकाबला रोचक बन गया।0
0
Report
एसीबी ने उदयपुर में जेईएन के रिश्वत मामले में बड़ा ट्रैप किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने देबारी विद्युत विभाग लजे जेईएन को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया। आरोपी निर्माणाधीन मकान में घरेलू बिजली कनेक्शन की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की राशि मांग रहा था। एसीबी एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी के समक्ष पेश होकर बताया कि उसने ई-मित्र के माध्यम से निर्माणाधीन मकान पर घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद 18 अगस्त को जेईएन सागर मीणा और लाइनमैन प्रेम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए डीपी और पोल लगाने की आवश्यकता है। इसके बाद मीणा ने सरकारी डिमांड राशि के अलावा परिवादी से 35000 रिश्वत के रूप में मांगे थे। परिवादी अपने एक अन्य साथी के साथ जेईएन से मिला और रिश्वत की राशि 15000 कर दी गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान जेईएन ने ₹5000 रिश्वत पहले ले लिए। बाकी ₹10000 लेते हुए एसीबी ने आज उसे ट्रैप कर लिया। वही एसीबी की टीम आरोपी सागर मीणा के उदयपुर और बांसवाड़ा स्थित मकान में भी तलाशी ले रही है。0
0
Report
कोटा समेत कई नगर निकायों में नामांकन अंतिम दिन: प्रत्याशी संख्या में उछाल
Kota, Rajasthan:कोटा.. नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को अंतिम दिन पूरी हो गई। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कुल 548 प्रत्याशियों ने 600 नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं इटावा नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 187 प्रत्याशियों ने 196 नामांकन, सुल्तानपुर नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 133 प्रत्याशियों ने 141 नामांकन और सांगोद नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 123 प्रत्याशियों ने 130 नामांकन दाखिल किए हैं। रामगंजमंडी नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए 194 प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 220 नामांकन दाखिल किए, जबकि सुकेत नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 143 प्रत्याशियों ने 149 नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी और 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे अंतिम समय तक चली। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण इन दोनों दिनों नामांकन दाखिल नहीं किए गए। अब 1 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एडीएम सिटी के कक्ष में नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। इसके बाद 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
Advertisement
